बाली: समुद्र प्रेमियों, प्राचीन मंदिरों का द्वीप

अगर आप नीले समंदर और प्राचीन मंदिरों वाली जगह की सैर करना चाहते हैं तो आप इंडोनेशिया में बाली द्वीप की यात्रा कर सकते हैं। बाली की खूबसूरती आंखों और मन को वास्तविक सुकून देती है। इस इंडोनेशियाई प्रांत की 84 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है। यहां का मौसम उष्णकटिबंधीय है और जुलाई-अगस्त महीने में यहां की यात्रा सबसे बेहतर होती है। डेनपासार से 40 किलोमीटर दूर स्थित नुसा दुआ एक खूबसूरत शहर है, जो बाली की राजधानी है। यहां पूरे शहर में हरे-भरे पार्क, हिंदू पुराणों के चरित्रों और नृत्य करती महिलाओं की मूर्तियां और विभिन्न उष्णकटिबंधीय पशु-पक्षी विचरण करते नजर आएंगे।

धार्मिक त्योहारों के दौरान बाली के लोग मूर्तियों को कपड़े पहनाते हैं और यहां तक कि मंदिरों में मूर्तियों के ऊपर छाते लगाए जाते हैं। यहां के लोग मृदुभाषी, मित्रतापूर्ण और धार्मिक हैं। बाली को प्राचीन मंदिरों के लिए ‘सहस्त्र मंदिरों का द्वीप’ भी कहा जाता है। नीले समंदर के किनारे पर स्थित उलुवतु मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करता है। 11वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर बाली के उन नौ दिशात्मक मंदिरों में से एक है, जिन्हें बाली को बुरी आत्माओं से बचाने के लिए बनाए गए थे। मंदिर में जाने से पहले कमर पर एक विशेष कपड़ा बांधने की रीति है। 

मंदिर परिसर में एक खुले रंगमंच जैसी संरचना भी है, जहां शाम को हिंदू पौराणिक नाटकों को मंचन होता है। बाली को कपड़ों पर बटिक काम, लकड़ी से बनी चीजों, सांप की खाल से बने चमड़े के सामान, लकड़ी और बांस के नारियल, सीप और बांस से बने सामान और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के लिए भी जाना जाता है। इन वस्तुओं को खरीदने के लिए आपको पर्याप्त रुपियों की जरूरत होगी। 100 डॉलर में आपको 1,135,000 से 1,14,000 रुपिया मिल सकते हैं, यह दिन के एक्सचेंज पर निर्भर है।

नुसरा दुआ शांत जगह हैं, जहां बहुत से होटल मिलेंगे। कूटा भी घूमने लायक है, यहां रात को लुत्फ उठाने लायक नजारा होता है। 

कैसे जाएं :

* भारत से कुआलालंपुर/ सिंगापुर/बैंकॉक और उसके बाद डेनपासार।

* नई दिल्ली से कुअलालंपुर/सिंगापुर की यात्रा की अवधि पांच घंटे, 30 मिनट और कुअलालंपुर/ सिंगापुर से डेनपासर की यात्रा की अवधि तीन घंटे से कम।

* ठहरने की सुविधा : 3,000 रुपए से 50,000 रुपए प्रति रात। उच्च स्तरीय बुल्गारी होटल में एक कमरे का खर्च 150,000 रुपये है।

* भोजन : मध्यम स्तर के रेस्त्रां में चार लोगों के खाने की कीमत 2,000 रुपए होगी।

www.pardaphash.com

कोई टिप्पणी नहीं: