इस नवरात्र किस रंग के कपडे पहनना आपके लिए शुभ होगा

क्ति करने से हर मनोकामना पूरी होती है। मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए आपका पहनावा कैसा हो? कौन सी राशी के लोग किस रंग जका कपडा पहने ? जानिएं अपनी राशि के अनुसार किस रंग का पहनावा आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा।

मेष राशि:- मेष राशि वाले इस नवरात्रि पर्व पर शक्ति आराधना के लिए आप अपनी राशि और ग्रह के अनुसार लाल और पीले रंग के वस्त्र धारण करें, क्योंकि शास्त्र के अनुसार,आपकी राशि का स्वामी मंगल है। जिससे आपको राशि के ग्रह और शक्ति की कृपा का पूरा लाभ मिलेगा और साथ ही रक्त संबंधी रोगों में फायदा भी मिलेगा|

वृष राशि:- वृष राशि वाले नवरात्रि के नौ दिनों में धन संपत्ति और हर तरह का सुख प्राप्त करने के लिए अपनी राशि के देवता शुक्रदेव और महागौरी मां को प्रसन्न करें। शुक्रदेव और महागौरी की प्रसन्नता से नवरात्रि में ही इसके लिए सफेद और पिंक कलर के कपड़े पहनें, आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

मिथुन राशि:- मिथुन राशि वाले लोग नवरात्रि पर्व पर देवी चंद्रघण्टा और राशि स्वामी बुध को प्रसन्न करने के लिए हरे रंग के कपड़े पहनें। आपकी राशि का स्वामी बुध है। बुध बुद्धि का प्रतीक है। बौद्धिक कार्यो में बुधदेव की कृपा प्राप्त होगी और आपके कार्यों में रूकावटें नहीं आएंगी।

कर्क राशि:- कर्क राशि वाले लोगों को चंद्रमा सर्वाधिक प्रभावित करता है। चंद्र को मन का देवता माना गया है। मन शांत रखने के लिए माता की भक्ति के साथ ही चंद्र के प्रिय रंग सफेद और हरे रंग की ड्रेस पहनें। जिससे राशि स्वामी चंद्रमा की कृपा होगी।

सिंह राशि:- शास्त्रों के अनुसार सूर्यदेव की राशि है सिंह। नवरात्रि में माँ भगवती की आराधना के साथ यश और मान-सम्मान प्राप्त करने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनें। पीला रंग सूर्यदेव की कृपा दिलाने वाला है। इससे आप सूर्य के समान तेजस्वी हो जाएंगे और आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।

कन्या- कन्या राशि का स्वामी बुध है, अत: इस राशि के लोगों को इस नवरात्रि सफेद और हरे रंग की ड्रेस पहनना चाहिए।आपकी राशि की देवी भुवनेश्वरी देवी भी खुश होंगी और साथ ही हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि :- तुला राशि वाले धन लाभ के लिए अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार सफेद और हल्के रंग के कपड़े पहनें। माता की भक्ति और इन रंगों के प्रभाव से आपको ऐश्वर्य और धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को इस नवरात्रि पर्व में लाल और केसरीया वस्त्र पहनना चाहिए, जिससे इस राशि के अधिपति देवता मंगल देव और मां शैलपुत्री प्रसन्न होंगी| ऐसा करने से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहेगी और आप स्वस्थ्य रहेंगे।

धनु राशि:- धनु राशि वालों को राशि स्वामी गुरु के अनुसार पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे मां दुर्गा तो प्रसन्न होगी ही, साथ ही गुरु भी फायदा पहुंचाएगा। जो व्यक्ति अविवाहित हैं उनके विवाह के योग बनेंगे। धन प्राप्त होगा।

मकर राशि:- मां काली की प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए मकर राशि वाले व्यक्तियों को गहरे और नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस राशि का स्वामी शनि है और नीले रंग पहनने वालों को शनि विशेष फल प्रदान करता है। नवरात्रि में माता की भक्ति के साथ शनि भी होगा, परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ राशि:- इस राशि का स्वामी शनि है और इन्हें मां कालरात्रि की आराधना करनी चाहिए। इन्हें खुश करने के लिए नवरात्रि में आप नीले, काले, गहरे रंग के वस्त्र धारण करें| शनि देव को काला रंग अतिप्रिय है। मां कालरात्री भी गहरे रंग से प्रसन्न होती हैं।

मीन राशि:- मीन राशि वाले लोग केसरिया, पीले या हल्के रंग के परिधान धारण करें| इस राशि का स्वामी गुरु है और यह रंग इनका प्रिय है। यह रंग मां लक्ष्मी बहुत पसंद है और इनका उपयोग करने वालों को वे धन और समृद्धि प्रदान करती हैं। पीले कपड़े पहनने से अविवाहित युवाओं के लिए विवाह के योग बनेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: