मेष राशि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेष राशि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जाने मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2014

मेष का अर्थ है मेंडा (नर भेड़) इस राशि के तारों को मिलाकर यदि काल्पनिक रेखाएं खिंची जाएँ तो मेंढे का रूप बनता है| इसलिए इसका नाम मेष है | यह काल पुरुष का मस्तक है| मेष राशि वाले जन्म से ही भाग्यशाली होते हैं क्योंकि इनकी राशि में शुक्र ग्रह धन का नैसर्गिक स्वामी है, सूर्य, शिक्षा का स्वामी है, बृहस्पति भाग्य का स्वामी और शनि व्यवसाय और लाभ स्थान का स्वामी है| आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, लेकिन आपने जो हासिल किया है उससे आप थोड़े बेचैन और असंतुष्ट भी हो सकते हैं| आप अधिकतर बेहतरीन और साहसिक अवसरों की तलाश में रहेंगे| अपने बुद्धिबल और सूझबूझ के चलते कुछ भाग्यवर्धक घटनाएं मेष राशि को उत्साहित करेंगी। आपकी राशि में अष्टम भाव का स्वामी भी मंगल है जिस कारण आप अत्यधिक क्रोधित स्वभाव के हो सकते हैं| बुध आपकी राशि में स्थित होकर आपके व्यक्तित्व पर कम से कम प्रभाव डालता है, जिस कारण आप स्वभाव से स्पष्टवादी होंगे तथा धूर्तता से बचेंगे| वर्ष 2014 की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ हम लाए है आपका “राशिफल 2014”। यद्यपि कहा गया है समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। लेकिन यदि हम यह पहले से जान लें हमारे साथ यह सुखद घटना घटने वाली है तो उसके स्वागत की तैयारियां करके उस घटना को और बेहतरीन बना सकते हैं वहीं यदि हमारे साथ कोई अप्रिय घटना घटने वाली हो और हम इस बारे में पहले से जान जाएं तो उसके बचाव का उपाय करके कम से कम हम उस घटना की परिधि को तो कम कर ही सकते हैं। और इस काम में राशिफल का बहुत बड़ा योगदान देखा गया है। इसीलिए हम लाए हैं आपके लिए राशिफल 2014। तो आइए जानते हैं कि यह वर्ष आपके लिए क्या कुछ लाया है। और सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि के जातकों की 

मेष राशिफल के जातकों के लिए पारिवारिक मामलों के लिए यह साल मिला जुला रहेगा। साल के पहले भाग में अधिक भाग दौड़ के कारण आप परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। साथ ही सप्तम भाव में स्थित राहु और शनि निजी जीवन में कुछ हद तक कटुता घोलने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में संयम और समझदारी से काम लेकर आप परेशानियों को टाल सकते हैं। कुछ पारिवारिक कार्य ऐसे भी होंगे जिन्हें करेगें तो आप लेकिन श्रेय किसी और को मिल सकता है। इस समय आत्म निर्भरता बहुत जरूरी होगी क्योंकि मित्र और सहयोगी जन आपको उतना समय नहीं दे पाएंगे जितना आप उम्मीद कर रहे हैं। हो सकता है कि आप किसी पारिवारिक व्यक्ति के बर्ताव में कुछ अंतर महसूस करें। अत: आत्म निर्भर रहना ही ठीक होगा।

मेष राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा जनवरी से मार्च तक सफ़र- 

इस राशि के जातकों के लिए प्रथम तिमाही अनुकूल फल देने वाली है| आपके प्रयासों में भी तेजी बनी रह सकती है| इस अवधि के दौरान आपको अपने संबंधियों से भी आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं| पिता की ओर से अथवा संतान पक्ष की ओर से भी धन की आमद बनी रह सकती है| अपने काम में आपको कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं या अचानक से कुछ धन की प्राप्ति भी हो सकती है| यदि आपका कोई काम विदेशों से जुडा़ हुआ है तो आप को बाहरी स्त्रोतों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है पर तिमाही के अंत में आपके कार्यों में कुछ सुस्ती आ सकती है या हो सकता है कि आपके प्रतिद्वंदी आपको परेशान करने का प्रयास करें इसलिए आपको सचेत रहने की आवश्यकता है| मेष राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तिमाही अनुकूलता में कमी लाने वाली रह सकती है. इस समय के दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ सकता है क्योंकि आपके राशि स्वामी मंगल छठे भाव में गोचर कर रहे हैं| बीमारी के संदर्भ में कुछ अनिश्चितता की स्थिति भी बनी रह सकती है| हो सकता है कि रोग पकड़ में न आ पाए इसलिए आपको अन्य चिकित्सक से भी परामर्श ले लेना चाहिए| वहीँ, विद्यार्थियों के लिए यह तिमाही सामान्य ही बनी रह सकती है. शिक्षा द्वारा आप अपने कार्यों को उच्च स्तर का रूप देंगे| आपके लिए तिमाही का आरंभ पढा़ई के क्षेत्र में काफी कुछ बेहतर रहने वाला है| अपनी पढाई में आप पूर्ण मन लगाकर ध्यान देंगे. आप यदि किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो आपको अच्छे फल मिलने की संभावना बनती है. तिमाही मध्य के दौरान एकाग्रता में कमी आ सकती है जिस कारण भटकाव की स्थिति उभर सकती है| व्यापार से जुडे़ लोगों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है. इस समय आपको अपने काम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी| आप अपने प्रयासों में भी कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं| तिमाही के आरंभ में आप अपने व्यवसाय में कुछ कुचालें भी चल सकते हैं कूटनीति के साथ काम ले सकते हैं| तिमाही मध्य में साझेदारी में व्यवसाय करने पर आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि इस समय आपको साझेदारी में घाटा उठाना पड़ सकता है या आप पर कोई लांछन भी लगा सकता है|

मेष राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा अप्रैल से जून तक का सफ़र-


मेष राशि के जातकों के लिए यह तिमाही आर्थिक दृष्टिकोण से मिले जुले फल देने वाली रह सकती है| इस तिमाही के आरंभ में अपको लाभ के साथ साथ खर्चों की स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है| आप के लिए धन दायक स्थिति बन रही है जिससे आपकी योजनाएं पूर्ण हो सकेंगी| इस समय आपको परिवार की ओर से कुछ धन लाभ हो सकता है या कोई सहायता प्राप्त हो सकती है| इस समय जीवन साथी का सहयोग आपकी आर्थिक स्थिति के लिए सहायक होगा| परिवार मे मांगलिक कार्य सम्पन्न होने का पूर्ण योग है। आडम्बर विहीन धार्मिक आस्था के पक्षधर होंगे। जीवन साथी से बातचीत के दौरान सतर्क रहकर पारिवारिक जीवन संभाल सकते हैं। चोट-चपेट से सजग रहें। इसके अलावा आय और व्यय का असन्तुलन मानसिक तनाव की रुपरेखा निर्धारित करेगा। रचनात्मक दिशा मे किये गये प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे| तिमाही का मध्य भाग आपके खर्चों में वृद्धि करने वाला रह सकता है| आप अपने घर की साज सज्जा पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं| इसके अतिरिक्त आपका जीवन साथी भी अपने लिए कीमती वस्तुओं की खरीद कर सकता है और अपने लिए सौंदर्य प्रसाधनों की चाह रहेगा जिसके लिए कुछ धन का व्यय बना रहेगा| अप्रिय बचन बोलने से परहेज करना आपको पारिवारिक कठिनाइयों से बचा सकता है। खान-पान मे तीखे, कसैले पदार्थ ही रुचिकर प्रतीत होंगे। मेष राशि के जातकों के लिए यह तिमाही का समय कैरियर की दृष्टि से साधारण ही बना रहेगा. इस समय आप अपने काम में कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं. आप इस समय के दौरान अपनी वाक पटुता द्वारा कुछ परेशानी का सामना भी कर सकते हैं| इस समय आपको चाहिए कि आप जो भी काम करें उसे सोच विचार करके ही आगे बढ़े क्योंकि जल्दबाजी मे लिए गए फैसले आपको भ्रमित भी कर सकते हैं. आपको चाहिए की आप अपने कार्यक्षेत्र में किसी से व्यर्थ की तकरार न करें और मतभेदों को पनपने का मौका न दें अन्यथा आपको उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है| वहीँ, शिक्षार्थियों के लिए तिमाही का आरंभ भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने वाला रह सकता है. बच्चों में अपनी पढाई को लेकर एकाग्रता में कमी आ सकती है| मौज मस्ती में इनका मन अधिक लगेगा| बुध के नीच राशि में होने के कारण शिक्षा की ओर से ध्यान हटने की संभावनाएं प्रबल बन रही हैं. यदि आपने कुछ सुधार करने की कोशिश नहीं की तो आपके परिणाम भी प्रभावित होंगे|

मेष राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा जुलाई से सितम्बर तक का सफ़र-


इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह तिमाही अनुकूल फल देने वाली कही जा सकती है| इस समय आपकी आय के स्तोत्र बढ़ने की संभावना बनती है| वहीँ, तिमाही के मध्य भाग में आप अपने भाई बहनों की सहायता भी कर सकते हैं या उनके लिए आपको कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है| इस समय आपके शत्रु भी आपको इस ओर से परेशान करने की कोशिशों में लगे रह सकते हैं| वहीँ तिमाही के अंत में आपके भाई-बहन भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं ओर यह लाभ किसी भी रुप में आपके लिए उपयोगी हो सकता है| यदि आप विदेशों से जुड़े हैं तो इस समय आपको वहां से लाभ की प्राप्ति हो सकती है| वहीँ कैरियर के दृष्टिकोण से यह तिमाही आपके लिए अनुकूल हो सकती है| तिमाही का आरम्भ समय आपको अपने काम में जो भी रूकावटें आ रही थीं वह अब काफी हद तक समाप्ति की ओर अग्रसर रहेंगी. पहले वाली निराशा अब ओर अधिक परेशान नहीं कर पाएगी तथा आप अपनी मेहनत द्वारा सफल रहेंगे| व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय खूब मेहनत करने का है जिससे उन्हें आगे अच्छे फल मिल सकेंगे| इस समय साझेदारी में काम करने का यदि विचार है तो सर्वप्रथम आप सभी बातों का पूर्ण रूप से ध्यान रखें. आपको अपने साथी से भी इस समय काम में मदद मिल सकती है जिससे कि आप आगे बढ़ सकें| कैरियर के दृष्टिकोण से यह तिमाही अनुकूल हो सकती है| तिमाही का आरम्भ समय आपको अपने काम में जो भी रूकावटें आ रही थीं| वह अब काफी हद तक समाप्ति की ओर अग्रसर रहेंगी| पहले वाली निराशा अब ओर अधिक परेशान नहीं कर पाएगी तथा आप अपनी मेहनत द्वारा सफल रहेंगे| इस अवधि के दौरान आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों द्वारा रूकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है| स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तिमाही आपके लिए मिलेजुले फल देने वाली रह सकती है| अत्यधिक भागदौड़ होने के कारण आपको थकावट का अनुभव हो सकता है जिस कारण आपका मन भी उचाट रह सकता है इसलिए काम के दौरान अपनी सेहत की अवहेलना न करें| राहु और मंगल की स्थिति तिमाही के आरंभ में आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता दे सकती है इसलिए आपको चाहिए की व्यर्थ में क्रोध न करें और स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें| आपके स्वभाव में आया चिड़्चिडा़पन दूसरों को आपसे दूर कर सकता है| यह तिमाही परिवार के लिए सामान्य रह सकता है| भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अनुकूल रह सकते हैं तथा आप उनकी सहायता के लिए पूर्ण तत्पर बने रहेंगे| आपको इस समय अपने पिता द्वारा प्रेम की प्राप्ति हो सकती है माता का सहयोग भी आपके लिए बना रहेगा| किसी न किसी रूप से आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी कुछ लाभ की प्राप्ति हो सकती है मध्य भाग में घर पर कोई कार्यक्रम आयोजित हो सकता है अथवा घर पर धार्मिक गतिविधियां तेज हो सकती है. जिन लोगों के विवाह के विषय में कोई चर्चा हो रही हो तो उन्हें उसमें कुछ हद तक सफलता मिल सकती है| तिमाही का आरंभ यात्राओं में लगा रह सकता है. इस समय आप अपने काम के सिलसिले में या अन्य किसी प्रयोजन के निमित्त यात्राएं कर सकते हैं तिमाही के मध्य के दौरान आप अपने परिवार के साथ कहीं धर्म स्थल की यात्राओं पर जा सकते हैं. इस समय आपका रूझान भी इस ओर लगा रह सकता है|

मेष राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा अक्टूबर से दिसम्बर तक का सफ़र-


मेष राशि के जातकों के लिए तिमाही की शुरूआत अच्छी ना रहने के योग बन रहे हैं| इस समय पैसों के मामले में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| आपका धन आपके गलत प्रयासों में व्यर्थ हो सकता है| इस समय आपके खर्चे बने रहेंगे इसलिए इस समय आपको अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता है| आप अपने शत्रुओं से घाटा उठा सकते हैं या आपके पैसे किसी प्रकार के जुए इत्यादि में भी लग सकते हैं इस तिमाही में जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य से ग्रहस्थ जीवन बेहतर प्रतीत होगा। विरोधियों पर आप द्वारा दमनात्मक कार्यवाही बेहद कारगर सिद्ध हो सकती है। भोजन व्यवस्था मे विधिवता के साथ विस्तार भी होगा। संतान पक्ष की जरुरते चिन्ता बढ़ा सकती है। तिमाही के पहले सप्ताह मे व्यापारिक कार्यक्रमो मे आपेक्षित प्रगति होगी। आपकी जीवन साथी की स्वच्छ सोच और निर्मल मानसिकता के चलते आपका पारिवारिक जीवन बचा रहेगा। विरोधियों की सक्रियता आपको मानसिक रुप से परेशान कर सकती है। इसके अलावा दिसंबर ममह में प्रबल धार्मिकता का वातावरण बनता प्रतीत होगा। तिमाही भाग के मध्य समय में आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ सहायता प्राप्त हो सकती है परंतु यह राहत अधिक देर तक आपके लिए शायद न रह पाए क्योंकि ग्रहों की स्थिति के अनुरूप आप किसी बुरी आदतों के कारण भी अपना धन व्यर्थ में गंवा सकते हैं. आपका अधिकतर धन अनैतिक कार्यों की ओर भी लग सकता है| आप जुआ, सट्टा अथवा नशीले पदार्थों की ओर भी आकर्षित होकर अपना समय और धन दोनों ही खराब कर सकते हैं. परंतु आपका साथी आपके लिए सहारा बनकर उभर सकता है| इस तिमाही मानसिक परेशानी तो आपको बनी ही रह सकती है| इस व्यर्थ की परेशानी से आप स्वयं को दूर ही रखे तो अच्छा होगा. मध्य भाग में आपका मनोबल ऊँचा रह सकता है और मानसिक परेशानियाँ भी दूर रह सकती हैं| अपने प्रयासों को करते रहना चाहिए| जिनके व्यवसाय का संबंध विदेशों से है उन्हें लाभ मिल सकता है| प्रेम संबंध के लिए यह समय मिले-जुले फल देने वाला रह सकता है. इस समय आपको अपने प्रेमी का पूर्ण साथ नही मिलेगा या उसके साथ में कमी का अनुभव हो सकता है. आप संबंधों के टूटने का दर्द भी सह सकते हैं| तिमाही के मध्य भाग में जो आपने गलतियां की हैं अथवा प्रेम की कमी सही है उसमें यह समय कुछ राहत देने वाला रह सकता है| स्वास्थ्य के नजरिये से इस तिमाही में सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है| आपको चाहिए कि आप किसी भी बुरी लत से दूर रहें और किसी भी प्रकार के नशे को अपना साथी न बनने दें क्योंकि तिमाही के शुरूआती दौर में आप कुछ मादक द्रव्यों के सेवन की लत से परेशान हो सकते हैं और यह कारण आपकी सेहत के लिए बहुत खराब रह सकता है| आपको मानसिक चिंता और अवसाद की शिकायत रह सकती है| नौकरी पेशा लोगों के लिए यह तिमाही का आरंभिक दौर परेशानियों वाला रह सकता है| इस समय नीच के शुक्र के साथ सूर्य और राहु की स्थिति काम काज में व्यवधान देने वाली रह सकती है| सहयोगियों का आपको अधिक साथ नही मिलेगा या वह किसी न किसी प्रकार से आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं| आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, लेकिन आपने जो हासिल किया है उससे आप थोड़े बेचैन और असंतुष्ट भी हो सकते हैं|

स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहेगा वर्ष 2014 


मेष राशि के जातको के प्रथम भाव में स्थित केतू जुलाई के महीने तक बीच-बीच में आपके स्वास्थ्य को नरम-गरम रख सकता है अत: खान-पान पर संयम रखना बहुत जरूरी होगा क्योकि आपके स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा खतरा फूड पाइजनिंग के कारण होगा। हालांकि जुलाई से लग्न पर से राहु केतु का प्रभाव समाप्त होने वाला है अत: आपके स्वास्थ्य में बेहतरी आएगी। राशिफल 2014 के अनुसार फिर भी शनि की सप्तम में उपस्थिति को देखते हुए संयमित दिनचर्या जरूरी होगी और स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जहां तक सम्भव हो गैर जरूरी यात्राओं से बचें। वहीँ आर्थिक स्थिति के तौर पर आपका यह साल देखा जाए तो सामान्य तौर पर इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बचत करने में भी आप सफल रहेंगे। अप्रत्यासित ढंग से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन यदि आप जुआं, लाटरी आदि के माध्यम से कमाई करते हैं तो इनमें बडा निवेश करने से बचें। साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर चिंतन करें अन्यथा कुछ धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है या खो सकता है। कुछ घरेलू सामानों जैसे कि वाशिंग मसीन और फ़्रीज आदि की खरीददारी में भी धन खर्च हो सकता है। फ़िर भी आर्थिक मामलों के लिए वर्ष शुभ कहा जाएगा।

पर्दाफाश डॉट कॉम से साभार