फोटोशॉप सॉफ्टवेयर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फोटोशॉप सॉफ्टवेयर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

9 वर्ष की बच्ची सिखाएगी, कैसे तिरंगे में रंगें अपना चेहरा


देश का 66वां स्वतंत्रता दिवस नजदीक है, और इस अवसर पर अपने चेहरे, नाखूनों या शरीर के अन्य हिस्सों पर तिरंगा पेंट करने में लोगों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए एक नौ वर्ष की बच्ची ने एक वीडियो ट्यूटोरियल तैयार किया है। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गांव के केआर मंगलम स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली अरक्ष्या राज कालरा को अपने चेहरे को तिरंगे पेंट से सजाना बहुत अच्छा लगता है।

अरक्ष्या सिर्फ स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्रता दिवस पर ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के मैच के दौरान भी अपने चेहरे को तिरंगे से रंग लेती है। उसने बताया कि उसके मन में अपने चेहरे को देशभक्ति के रंग में रंगने को फैशन का नया अंदाज बनाने का विचार आया।

अरक्ष्या को कंप्यूटर में बहुत दिलचस्पी है और उसका अच्छा ज्ञान भी। इसलिए उसने कंप्यूटर की मदद से एक ऐसा वीडियो बनाने की सोची जिससे उनके मित्रों को अपने चेहरे को तिरंगे से रंगने में मदद मिल सके।

अरक्ष्या ने बताया कि अपने चेहरे पर रंग लगाने से पहले मैं जानना चाहती थी कि वह मुझ पर कैसा लगेगा। पापा की मदद से मैंने फोटोशॉप सॉफ्टवेयर पर एक वीडियो ट्यूटोरियल तैयार किया है। अरक्ष्या द्वारा बनाए गए इस वीडियो ट्यूटोरियल में 51 अध्याय हैं, जिसमें सामान्य से सामान्य परेशानियों का समाधान सुझाया गया है।

वह इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने एक ट्यूटोरियल को लांच करने वाली है, जिसमें वह अपने पिता के साथ लोगों को अपने चेहरों को तिरंगे में रंगने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षित करेगी।

उसका कहना है कि आज उसकी उम्र के अधिकांश बच्चे काफी समय इंटरनेट पर गुजारते हैं और सोशल नेटवर्किं ग साइटों के जरिए बातचीत करते हैं। इस तरह संदेशों के आदान प्रदान में चित्रों का उपयोग प्रभावी हो सकता है। अरक्ष्या का यह वीडियो ट्यूटोरियल आरकेफोटोमैजिकट्रिक्स डॉट कॉम पर उपलब्ध है।

www.pardaphash.com