
भारत को ऐसे ही नहीं सोने की चिड़िया कहा जाता है| यहां नदियों में सोना बहता है| यकीन न हो तो झारखंड जाके खुद ही देख लो| राजधानी रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर रत्नगर्भा में बहने वाली स्वर्ण रेखा नदी कोई आम नदी नही है। क्योंकि इस नदी में सोने का इतना बड़ा भंडार समाया हुआ है जिसका आप अंदाजा भी नही लगा सकते।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक कितनी ही सरकारी मशीनों द्वारा इस नदी पर शोध किया गया है, लेकिन वे इस बात का पता नही लगा पाये कि आखिरकार यह कण जमीन के किस भाग में विकसित होते हैं।

