अजब-गजब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अजब-गजब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

तौंगजी डैन: वर्जिन लड़कों के पेशाब और अंडो से बनता है ये व्यंजन

अभी तक आपने कई व्यंजनों को चखा व सुना होगा| आज आपको एक ऐसे व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपको थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा लेकिन चीन में इस व्यंजन को लोग बड़े चाव से खाते हैं| चीन के जेजियांग प्रांत में बनता है वर्जिन ऐग| वर्जिन लड़कों के पेशाब और अंडो से बनता है ये व्यंजन|

बताते हैं कि इस व्यंजन को बनाने के लिए पहले पेशाब को इकठ्ठा करते हैं| इसके लिए स्कूलों में बाल्टी रखी जाती हैं जिसमें बच्चे पेशाब करते हैं| उसके बाद उस पेशाब को एक बड़े बर्तन में रखा जाता है| फिर इसमें अंडो को डुबोया जाता है| उसके बाद अंडों को धीमी आंच पर पूरे दिन पकाया जाता है। 

जब यह अंडे पेशाब में अच्छी तरह उबल जाते हैं तो इन अंडों को तोड़ा जाता है और खाया जाता है। इसका लोकल नाम तौंगजी डैन है। तौंगजी डैन को ब्वॉय ऐग भी कहा जाता है। वहां के लोग इस डिश को बड़े मजे के साथ खाते हैं। उनके अनुसार ये डिश हेल्थ के लिए बड़ी लाभदायक होती है।

..यहां मां बनने के बाद होती है लड़की की शादी

अभी तक आपने शादी तो कई तरह की देखी होगी लेकिन आज हाको एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं| जिसमें संतान होने के बाद होती है लड़की की शादी| यह सुनकर आपको थोड़ा अटपटा जरुर लग रहा होगा कि यह कैसी परम्परा है| लेकिन यह सच है| हिमाचल प्रदेश के कबायली इलाके के किन्नौर में अभी भी विवाह की यह परम्परा प्रचलित है| इस परम्परा को दारोश डब-डब के नाम से जाना जाता है| इस परम्परा के तहत लड़का जिस लड़की को पसंद करता है उसे अपने घर उठा ले जाता है और बच्चा होने के बाद लड़की के घरवालों की रजामंदी से शादी कर लेता है| 

बताते हैं कि इस विवाह में वर एक टोली बनाता है और वह जिस लड़की को पसंद करता है जब लड़की कहीं अकेली मिलती है तो वह उसे अपने घर उठा ले जाता है| वर द्वारा लाइ गई उस युवती की खूब सेवा की जाती है| उसे अच्छे से अच्छा भोजन कराया जाता है| वर के परिवार व रिश्तेदार उस युवती को शादी करने के लिए खूब समझाते हैं| यदि लड़की शादी के लिए रजामंद नहीं होती है तो वह खाना नहीं खाती और मौका पाकर वह भाग जाती है| 

बताते हैं कि जब लड़की अपने घर भाग जाती है तो लड़के वाले उसे मनाने के लिए एक व्यक्ति को उसके घर भेजते हैं| और वह व्यक्ति उस लड़की से क्षमा मांगता है इसके अलावा उसकी इज्जत के तौर पर उसे कुछ पैसे भी देता है| यदि लड़की उसे क्षमा कर देती है तो लड़के वाले उसके माता-पिता को अपने घर बुलाते हैं ताकि विधिवत तरीके से शादी की जा सके| इज्जत स्वीकार करने पर कन्या विवाह से पूर्व ससुराल में आती जाती रहती है। जब उसका पहला बच्चा हो जाता है तो उसकी बड़ी धूम धाम से शादी कर दी जाती है|