अगर लड़कियां देखें यह सपने तो समझो..

हर सपना कुछ-न कुछ कहता है। कुछ सपने निराशा देते हैं, तो कुछ जीवन में खुशियों की लहर भर देते हैं। जब व्यक्ति निद्रावस्था में होता है तो उसकी पाँचों ज्ञानेंद्रियाँ उसका मन और उसकी पाँचों कर्मेंद्रियाँ अपनी-अपनी क्रियाएँ करना बंद कर देती हैं और व्यक्ति का मस्तिष्क पूरी तरह शांत रहता है। उस अवस्था में व्यक्ति को एक अनुभव होता है, जो उसके जीवन से संबंधित होता है। उसी अनुभव को स्वप्न कहा जाता है|

आज हम आपको लड़कियों के सपनों के बारे में बताते हैं-

आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि लड़कियों को खास तरह के सपने आते हैं जिनमें भविष्य का कोई संकेत छुपा होता है। ऐसे सपनों को देखकर पता चल जाता है कि कब किस्मत बदलने वाली है| 

आपको बता दें की जब कोई लड़की अपने सपने में सुंदर चिडिय़ा देखती है तो उसके प्रेम संबंध को विवाह में बदलने में अधिक समय नहीं लगता और उसका होने वाला जीवनसाथी भी शीघ्र ही धनी हो जाता है। इसके अलावा जब कोई कुंवारी कन्या अपने सपने में किसी मूर्तिकार को देखती है तो समझ जाइए कि उस लड़की को जल्द ही उसका मनचाहा वर मिलेगा|

अगर किसी लड़की को सपने में अनार दिखाई दे तो संतान के साथ धन लाभ भी होता है। वहीँ, स्वप्न में यदि कोई युवती किसी सहेली के दिए हुए कंगन पहनती है तो उसका शीघ्र ही विवाह हो जाता है।


जो युवती स्वप्न में कस्तूरी व चंदन अपने शरीर पर लगाती है उसकी मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है तथा मनचाही जगह ट्रांसफर हो जाता है। यदि कोई विवाहित स्त्री स्वप्न में छोटे बच्चे की स्वेटर आदि बुनती है तो उसे शीघ्र ही संतान सुख मिलता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: