इसलिए लगाया जाता है माता शीतला को बासी भोग

नई दिल्ली| क्या आप जानते हैं कि माता शीतला को बासी भोग लगाया जाता है| अगर नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर माता शीतला को बासी भोग क्यों लगाया जाता है|

धर्म शास्त्र में बासी भोजन को त्याज्य कहा गया है। यह तामसी होने से बुद्धि को मंद करने वाला होता है, लेकिन जिस प्रकार कुछ विशेष परिस्थितियों में विष भी औषधि का कार्य करता है, इसे भी ऎसा ही समझना चाहिए। 

बासी भोजन करने से रक्त के दबाव अर्थात ब्लडप्रेशर पर नियंत्रण होता है जिससे विस्फोटों की तीव्रता कम हो जाती है। फलत: रोगी को आराम मिलता है।

ليست هناك تعليقات: