...यहाँ मां बनने के बाद होती है शादी

अगर आपसे कोई यह कहे कि मैंने एक ऐसी शादी देखी है जिसमें बच्चे को जन्म देने के बाद ही किसी लड़की की शादी होती है यह सुनकर आपको हैरानी जरुर होगी लेकिन यह सौ फीसदी सच है| यह खबर किसी गैर देश की नहीं है बल्कि अपने ही देश की है|

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी क्षेत्र में टोटोपाड़ा कस्बे में एक जनजाति रहती है 'टोटो' है। इस आदिम जनजाति की परंपरा और रहन सहन सब कुछ आनोखा है। यहां शादी का नियम बहुत ही अलग है। यहां विवाह से पहले लड़की का मां बनना अनिवार्य है।


इस जनजाति में लड़के को जो लड़की पसंद आती है उसे लड़का रात में लेकर चुपचाप भाग जाता है। इसके बाद लड़की एक साल तक उस लड़के के साथ उसके घर में रहती है। इस बीच लड़की मां बन जाती है तो उसे विवाह योग्य मान लिया जाता है फिर लड़का और लड़की के परिवार वाले मिलकार दोनों की शादी करवा देते हैं। 

इतना ही नहीं अगर कोई लड़का या लड़की शादी तोड़ना चाहे तो वह बहुत कठिन है| अगर कोई लड़का अथवा लड़की शादी तोड़ना चाहे तो उसे विशेष पूजा का आयोजन करना पड़ता है जो शादी से भी अधिक खर्चीला होता है। इसमें सूअर की बलि दी जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं: