सपने में दिखें रंग- बिरंगे कपड़े तो जानिए क्या होगा आपके साथ.....

हर सपना कुछ-न कुछ कहता है। कुछ सपने निराशा देते हैं, तो कुछ जीवन में खुशियों की लहर भर देते हैं। जब व्यक्ति निद्रावस्था में होता है तो उसकी पाँचों ज्ञानेंद्रियाँ उसका मन और उसकी पाँचों कर्मेंद्रियाँ अपनी-अपनी क्रियाएँ करना बंद कर देती हैं और व्यक्ति का मस्तिष्क पूरी तरह शांत रहता है। उस अवस्था में व्यक्ति को एक अनुभव होता है, जो उसके जीवन से संबंधित होता है। उसी अनुभव को स्वप्न कहा जाता है|

अगर आप सपने में रंग बिरंगे कपड़े देखें तो इसे हल्के में न लें क्योंकि सपने में खुद के कपड़े रंग-बिरंगे होने पर कुछ अनचाही घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि अगर आप अपने आपको गंदे और मैले कपड़ों में देखें तो समझ जाइए कि आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं आपको अपमान का भी सामना करना पड़ेगा|

अगर आप अपने आप को पीले रंग के कपड़ों में देखें तो आपको दुःख भोगना पड़ेगा इसके अलावा आपके जीवन में तबाही भी आ सकती है। अगर काले रंग के कपड़ों में देखें तो ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आप पर कोई कलंक भी लग सकता है|

www.pardaphash.com

कोई टिप्पणी नहीं: