सपने में खुद को ऐसा देखे तो समझिये आपके साथ...

हर सपना कुछ-न कुछ कहता है। कुछ सपने निराशा देते हैं, तो कुछ जीवन में खुशियों की लहर भर देते हैं। जब व्यक्ति निद्रावस्था में होता है तो उसकी पाँचों ज्ञानेंद्रियाँ उसका मन और उसकी पाँचों कर्मेंद्रियाँ अपनी-अपनी क्रियाएँ करना बंद कर देती हैं और व्यक्ति का मस्तिष्क पूरी तरह शांत रहता है। उस अवस्था में व्यक्ति को एक अनुभव होता है, जो उसके जीवन से संबंधित होता है। उसी अनुभव को स्वप्न कहा जाता है|

आज हम आपको स्वप्न ज्योतिष से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ देने जा रहे हैं जिसके द्वारा आप स्वयं अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं| 

अगर लड़का अपने सपने में खुद को सपने में गंजा देखते हैं तो जल्द ही आपकी तमाम परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। बिगड़े कार्य बनते जाएंगे। यदि आप कोई परीक्षा या साक्षात्कार देने जाने वाले हैं तो उसे सफलता के पूर्ण योग बनेंगे। उम्मीद से अधिक धन प्राप्त होगा। साथ ही समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वहीँ अगर कोई लड़की यही सपना देखती है तो उसको कई अशुभ फल झेलने पड़ सकते हैं। लड़कियों के लिए ऐसा सपना बुरे समय की ओर संकेत करता है। ऐसी परिस्थिति में लड़कियों को मंदिर जाकर पूजन करना चाहिए। शिवलिंग पर जल, अक्षत, कुमकुम आदि चढ़ाकर सुख और समृद्धि और बुरे समय को दूर रखने की कामना करना चाहिए। 

अधिक जानकारी के लिए-
E mail : vineetverma100@gmail.com

1 टिप्पणी:

Hema's Musings ने कहा…

jankari ke liye dhanyvad . acchi jankari hai..