अगर आपने सपने में इन चीजों को देखा है तो जानिए क्या होगा आपके साथ...

आज हम आपको आपके सपनो की दुनिया में ले चल रहे हैं, आपको बता दें कि अगर आप रात में सोते समय जो भी सपना देखते हैं और सोचते होंगे कि इस सपने का मतलब क्या है| आज हम आपको सपनों के बारे में कुछ संछिप्त जानकारी देते हैं जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि आपने जो भी सपना देखा है उस सपने का क्या मतलब है| 

आपको बता दें कि कुछ सपने व्यक्ति अपने सपने में धन लाभ, विवाह, पत्नी, संतान, मृत्यु तथा उन्नति आदि कई बातों के बारे में पूर्व में सूचित कर देते हैं। 

जो व्यक्ति सपने में सफेद घोड़े अथवा सफेद बैल के रथ पर सवारी करता है तो उसे जल्दी ही प्रमोशन मिल जाता है, वहीँ अगर स्वप्न में किसी नगर को सेना लेकर घेरता है उसे शीघ्र ही मंत्री पद मिलता है।

जिसको स्वप्न में कस्तूरी व चंदन अपने शरीर पर लगाता है उसकी मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है तथा मनचाही जगह स्थानांतरण भी हो जाता है, वहीँ जो व्यक्ति स्वप्न में विष्ठा(मल) खाता है या शरीर पर लगा हुआ देखता है उसे उच्चाधिकार प्राप्त होता है।

जो व्यक्ति स्वप्न में स्वयं को फटे-पुराने वस्त्र में देखता है उसे व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होता है, वहीँ स्वप्न में जो अपनी मां को आलिंगन करता है। उसे धन लाभ तथा पद वृद्धि दोने के योग होते हैं।

जो व्यक्ति स्वप्न में स्वयं को आकाश में उड़ता हुआ देखता है उसे कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलता है, वहीँ स्वप्न में जिसे चमकती तलवार, छुरी अथवा शंख दिखाई देता है उसे राज्य पद की प्राप्ति होती है।

जो व्यक्ति स्वप्न में लाल वस्त्र धारण करता है। कार्यस्थल पर उसकी प्रशंसा होती है तथा प्रमोशन भी शीघ्र ही हो जाता है, वहीँ स्वप्न में जिसे सागर की लहरों की आवाज सुनाई देती है उसके व्यापार में शीघ्र लाभ होता है।

स्वप्न में यदि कोई गाय, बैल, पक्षी व हाथी पर चढ़कर समुद्र को पार करता है तो वह शीघ्र ही अपने क्षेत्र में राजा के समान हो जाता है, वहीँ जो व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर दूध पीता है उसे राज्य पद मिलता है।

wwww.pardaphash.com

कोई टिप्पणी नहीं: