बिग बॉस 8 : दिलचस्प यात्रियों के साथ बिग बॉस 008 का सफर शुरू


लगभग नौ महीनों के लम्बे इंतज़ार के बाद टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 को एक बार फिर दर्शकों के सामने लेकर आ चुकें इस शो के पायलट सलमान खान| कल रात शो अपने पायलट सलमान खान के साथ अपने 104 दिन के सफर पर निकल चुका है| सलमान अपनी सुपरहिट फिल्म 'किक' के गाने 'हैंगओवर' और 'जुम्मे की रात' पर डांस करते हुए मंच पर आए उनके साथ खूबसूरत और ग्लैमरस एयर होस्टेज भी साथ थीं| उनके इस प्रीमियर परफॉर्मेंस को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया था|



इस बार बिग बॉस का थीम 'एयरोप्लेन' रखा गया है| इसलिए शो की ओपनिंग में होस्ट और पायलट सलमान खान ने वेलकम इंट्रो नहीं पायलट की तरह अनाउंसमेंट की| बिग बॉस-8 के प्रीमियर में पिछले सीजन की कंटस्टेंट और सलमान की चहेती एली अवराम भी मंच पर मौजूद थीं| प्रीमियर के दौरान सल्लू ने बड़ी गर्मजोशी से एली का स्वागत किया और प्यार से गले लगाया| एली अपनी फिल्म मिकी वायरस के डायलॉग के साथ एंट्री करती नजर आईं| सलमान ने एली के साथ खूब मस्ती की| अरमान कोहली भी मंच पर नजर आये|

बिग बॉस-8 में प्रतिभागी किसी मकान में नहीं बल्कि एक विमान में रहेंगे| यानी सभी प्रतिभागी या फिर यूं कह लें के सभी 'यात्री' विमाननुमा सेट में नजर आएंगे| बिग बॉस-8 में 12 कंटस्टेंटस है| इसके अलावा तीन सदस्यों की एक 'सीक्रेट सोसायटी' है जो घरवालों पर हुकूमत करेगी| सबसे खास बात उन्हें नॉमिनेट नहीं किया जा सकता| बिग बॉस का सीजन तो हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहता है लेकिन इससे ज्यादा उसके प्रतिभागी चर्चा में रहते हैं| आइये डालतें हैं एक नजर बिग बॉस 008 की फ्लाइट पकड़ने वाले नए यात्रियों के बारे में|

मिनिषा लांबा
अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने वर्ष 2005 में फिल्म 'यहां' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की| 'बचना ए हसीनों', 'कॉरपोरेट', 'वेल डन अब्बा' और 'जिला गाजियाबाद' समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं| पंजाबी और कन्नड़ फिल्मों में भी किस्मत आजमाने वाली मिनिषा अब 'बिग बॉस' के प्लेन से 3 महीने के सफर पर निकल चुकीं हैं अब देखना है कि उनका ये सफर कहाँ तक पहुँचता है



आर्य बब्बर

राज बब्बर और नादिरा बब्बर के बेटे आर्य बब्बर भी इस फ्लाइट का हिस्सा बने हैं| वर्ष 2002 में फिल्म 'अब के बरस' से हिंदी सिनेमा में करियर की शुरुआत की लेकिन हिंदी फिल्मों अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे| पंजाबी फिल्मों में भी साख बनाने की कोशि‍श कर रहें हैं| खुद को दिल और तौर-तरीकों से पूरी तरह पंजाबी बताते हैं| सलमान ने उनसे पूछा कि वो बिग बॉस में सबसे ज्यादा क्या मिस करने वालें हैं तब आर्य ने साफ शब्दों में उनका जवाब था सेक्स और पिज्जा |



नताशा 
साल 2012 में नतासा सर्बिया से भारत आईं नताशा ने कुछ टेलीविजन विज्ञापनों में भी काम किया है। इतना ही नहीं कुछ ही महीनों पहले वह एक विज्ञापन में वह रणवीर सिंह के साथ भी नजर आई थीं। नताशा प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' के आइटम नंबर 'आइयो जी हमरी अटरिया में' भी नजर आई थीं। सलमान ने तो नताशा की तुलना एली से कर दी|



सोनाली राउत
वर्ष 2010 में किंगफिशर कैलेंडर का हिस्सा बनने के कारण चर्चा में आईं सोनाली ने 2014 में मैक्सि‍म मैगजीन के लिए भी मॉडलिंग की| उसके बाद रणवीर सिंह के साथ एक एड फिल्म में नजर आ चुकी हैं| हिमेश रेशमिया की फिल्म 'एक्सपोज' से बॉलीवुड में एंट्री भी ले चुकीं हैं|



सुशांत दिवगीकर
मिस्टर गे 2014' सुशांत दिवगीकर बिग बॉस सीजन 8 के खास मेहमान हैं|



उपेन पटेल
ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के सुपरमॉडल| उपेन वर्ष 2006 में आई '36 चाइना टाउन' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी | जब प्रेम की गजब कहानी में वो कैटरीना कैफ के साथ नजर आये थे| वर्ष 2014 में वो आखरी बार रन भोला रन में नजर आये थे|



डायांड्रा सोरेस
मॉडल, एंकर, फैशन डिजाइनर और एक्ट‍िंग करियर में दिलचस्पी रखने वाली डायांड्रा रैम्प पर अपने बॉल्ड लुक के लिए याद रखी जाती हैं| मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में नजर आ चुकी हैं|



करिश्मा तन्ना
टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में इंदिरा के किरदार से फेसम हुईं करिश्मा ने 'कुसुम', 'एक लड़की अनजानी सी', 'कोई दिल में है' जैसे शो के जरिए टीवी की दुनिया में खास पहचान बनायी| उसके बाद उन्होंने बड़े परदे का रुख किया 2005 में फिल्म 'दोस्ती' से बड़े पर्दे पर एंट्री की| 2013 में 'ग्रैंड मस्ती' में नजर आई थी|



सोनी सिंह
छोटे पर्दे की जानीमानी 'वैम्प' सोनी सिंह भी इस फ्लाइट में स्वर हो चुकीं हैं| टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से करियर की शुरुआत करने वाली सोनी को 'सरस्वतीचंद्र' में कलिका के नेगेटिव रोल के लिए जाना जाता है|



प्रणीत भट्ट
'महाभारत' में शकुनी मामा के किरदार निभाने वाले परवीन भट्ट भी सफर पर हैं| खुद को सलमान खान का फैन बताते हैं|



सुकीर्ति कांडपाल
'दिल मिल गए' में डॉ. रिधि‍मा बन कर दिलों में छाने वाली सुकीर्ति इसके अलावा 'प्यार की एक कहानी', 'जर्सी नंबर-10', 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' जैसे कई चर्चि‍त शो का हिस्सा रह चुकी हैं|



गौतम गुलाटी
'दीया और बाती हम' में विक्रम राठी का किरदार निभाने वाले विक्रम ने भी उड़ान भर ली है| इसके अलावा विक्रम 'क्रेजी स्टूपिड इश्क' और 'प्यार की एक कहानी' में भी नजर आ चुके हैं| इनका सफर तो शुरू हो चुका है अब देखतें है किसका सफर मुकाम तक पहुँचता है और किसका अधूरा रहता है|



ليست هناك تعليقات: