VIDEO: बच्चे और गोरिल्ला का इतना प्यारा वीडियो जिसे देखे बिना नहीं रह पाएंगे आप

अभी तक आपने बच्चों को खूब लुकाछिपी का खेल खेलते हुए देखा होगा क्या कभी आपने जानवरों को इस खेल का मज़ा लेते हुए देखा है| यदि नहीं तो आज आपको एक बच्चे और जानवर का लुकाछिपी का खेल दिखाते हैं जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा| 

अमेरिका के ओहियो में कोलंबस जू एंड एक्वेरियम की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है| इस वीडियो में एक दो साल का गोरिल्ला कामोली एक बच्चे के साथ लुकाछिपी का खेल खेलता नजर आ रहा है| गोरिल्‍ला के साथ खेलने वाले इस बच्चे का नाम इसाएयाह है और इसकी भी उम्र तकरीबन दो साल ही है|

वीडियो में दिखाया जा रहा है कि किस तरह शीशे की इस तरफ इसाएयाह है तो दूसरी तरफ गोरिल्‍ला कमोली| दोनों शीशे के आर-पार से लुकाछिपी का गेम खेल रहे हैं| ये वीडियो इसाएयाह की मां ने रिकॉर्ड किया| इस वीडियो को फेसबुक पर चार लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं, लगभग साढ़े आठ हज़ार लोग शेयर कर चुके हैं, और सात हज़ार लोग 'लाइक' कर चुके हैं|

https://youtu.be/pwpfIJ6aO2s

ليست هناك تعليقات: