सपने में छोटा बच्चा देखने से मिलते हैं ये अद्भुत लाभ, आप भी जानें


Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप किसी छोटे बच्चे को देखते हैं तो यह सपना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। लेकिन कुछ अवस्थाओं में इसे अशुभ भी माना गया है। जो आपकी स्थिति पर निर्भर करता है तो चलिए जानते हैं कैसा होता है सपने में छोटे बच्चे को देखना शुभ या अशुभ 

सपने में छोटा बच्चा देखना (Sapne Mein Chota Baccha Dekhna)

सपने में छोटा बच्चा देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आप जो भी काम कर रहे हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। यह सपना आपके जीवन में खुशहाली को बढ़ाता है। अगर कोई नवविवाहित महिला इस प्रकार का कोई सपना देखती हैं तो उसे जल्द ही संतान प्राप्त हो सकती है। 

सपने में छोटे बच्चे को रोते हुए देखना (Sapne Mein Chote Bache Ko Rote Dekhna)

यदि आप सपने में किसी छोटे बच्चे को रोता हुआ देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है।यह बुरी खबर आपको किसी रिश्तेदारी या फिर अपने कार्यक्षेत्र पर मिल सकती है। इसलिए सपने में छोटे बच्चे को रोता हुआ देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

सपने में छोटे बच्चे को खिलाना (Sapne Mein Chote Bache ko Khilana)

अगर आप सपने में किसी छोटे बच्चे को खिला रहे हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपका कोई बड़ा सपना पूरा होने वाला है। आपका यह सपना चाहे जिस भी प्रकार का हो। वह जल्द ही पूरा हो सकता है। इसलिए सपने में किसी छोटे बच्चे का खिलाना बहुत ही शुभ ही सपना माना जाता है। 

सपने में मरा हुआ बच्चा देखना (Sapne Mein Mara Hua Baccha Dekhna)

यदि आप सपने में किसी मरे हुए बच्चे को देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। इस सपने के अनुसार आने वाले समय में आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह परेशानी आपके परिवार या कार्यक्षेत्र किसी से भी जुड़ी हुई हो सकती है। इसलिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि सपने में मरा हुआ बच्चा देखना एक अशुभ सपना माना जाता है। 

सपने में छोटे बच्चे को गोद लेना (Sapne Mein Chote Bache ko God Lena)

अगर आप सपने में किसी छोटे बच्चे को गोद ले रहे हैं तो यह सपना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। यह सपना कार्यक्षेत्र में प्रगति की ओर इशारा करता है। यह सपना बताता है कि यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है। वहीं यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। इसलिए सपने में छोटे बच्चे को गोद लेना बहुत ही शुभ माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: