विवाहित स्त्री को मस्तक पर नहीं चूड़ियों पर लगवाना चाहिए तिलक

धार्मिक कार्यों में स्त्री हो या पुरुष, दोनों को कुमकुम, चंदन आदि का तिलक लगाने की परंपरा है। सभी पंडित पुरुषों के मस्तक पर तिलक लगाते हैं लेकिन स्त्रियों के संबंध में कुछ पंडित या ब्राह्मण मस्तक पर नहीं बल्कि उनकी चूड़ियों पर तिलक लगाते हैं। इसके पीछे कुछ खास कारण है| ब्रह्मण बताते हैं कि शास्त्रों के अनुसार स्त्रियों की चूड़ियों पर तिलक लगाने से विवाहित स्त्री पतिव्रत धर्म हमेशा पवित्र रहता है और पति की उम्र लंबी होने के साथ जीवन सुखी रहता है| पति और पत्नी दोनों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है, उन्हें धन आदि की भी कमी नहीं होती|

यदि कोई पति-पत्नी कोई धार्मिक कार्य करवाते हैं, तब उन दोनों का पूजन में सम्मिलित होना अनिवार्य माना गया है। इस प्रकार के आयोजन में ब्राह्मण द्वारा यजमान को कई बार तिलक लगाया जाता है। कई वेदपाठी ब्राह्मण स्त्रियों की चूड़ियों पर ही तिलक लगाते हैं मस्तक पर नहीं। इसकी वजह यह है कि विवाहित स्त्री को पति के अलावा किसी अन्य पुरुष का स्पर्श करना निषेध माना गया है।


वेद-पुराणों के अनुसार, किसी भी विवाहित स्त्री को स्पर्श करने का अधिकार अन्य महिलाओं के अतिरिक्त केवल उसके पति को ही प्राप्त है। अन्य पुरुषों का स्पर्श होने से उसका पतिव्रत धर्म प्रभावित होता है। इसी वजह से वेदपाठी ब्राह्मण महिलाओं की चूड़ियों पर तिलक लगाते हैं, माथे पर नहीं ताकि उन्हें स्पर्श न हो सके। ब्रह्मण बताते है कि स्त्री के बीमार होने पर या संकट में होने पर कोई वैध या डॉक्टर स्पर्श कर सकता है, इससे स्त्री का पतिव्रत धर्म नष्ट नहीं होता है। यही वजह है कि स्त्रियों के मस्तक पर नहीं बल्कि उनकी चूड़ियों पर कुमकुम का तिलक लगाया जाता है|

कोई टिप्पणी नहीं: