कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2012

कर्क राशि सबसे भाग्यशाली राशि मानी जाती है और चंद्रमा उसका स्वामी है| यह 80 से120 डिग्री तक का क्षेत्र को घेरे रखती है| यह राशि जल निकायों और पानी यानी तटीय क्षेत्रों समुद्र तटों और झरने के आसपास के क्षेत्र से संबंधित है| आपको सार्वजनिक स्थानों पर जाने के बजाय घर पर रहना अधिक प्रिय लगता है. आप बेहद संवेदनशील, जिज्ञासु और बेचैन प्रवृत्ति के होते हैं| आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए समर्पण का भाव रखते हैं| कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा इस पूरे वर्ष में सौरमंडल के 13 चक्र पूरे करेगा। कर्क राशि के आधारभूत केंद्र राशि तुला पर शनि का संचार जनवरी से दिसंबर तक जारी रहेगा। वृहस्पति इस राशि से दशम राशि मेष में 17 मई तक रहेगा। उसके बाद शेष मई से दिसंबर अंत तक वृष राशि में संचार करेगा। अक्टूबर नवंबर में वक्री होकर वर्ष के अंत में मार्गी होगा। शनि और वृहस्पति मई मास तक कर्क राशि के लिए चतुर्थ और दशम भाव से प्रतियोग करेंगे। मई के उपरांत वृहस्पति के लाभ स्थान में जाने से शनि के साथ षडअष्टक योग बनेगा। आप शारीरिक रूप से मध्यम आकार वाले, गोरे रंग के, चौड़ी छाती और लंबी भुजाओं वाले होते हैं| आप बुद्धिमान, उज्ज्वल और श्रमसाध्य व्यक्तित्व वाले हैं. आपका अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत लगाव है| 

कर्क राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा जनवरी से मार्च तक सफ़र-

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन आप सत्ता और पद प्राप्ति के लिए ज्यादा लालायित रहेंगे. इस तिमाही के दौरान आपको आर्थिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि गोचर में आपकी कुंडली के दूसरे भाव का स्वामी छठे भाव में बैठा हुआ है. जिस कारण आर्थिक स्थिति कमजोर बनी रहेगी. आप काला बाजारी या अवैध स्रोतों के माध्यम से भी कुछ धन बना सकते हैं. यदि आपकी जन्म कुंडली में भी दूसरे भाव का स्वामी पीड़ित है या अशुभ प्रभाव में है तो आप अवैध लेन - देन या अन्य किसी मुसीबत में फंस सकते हैं. कुल मिलाकर, कर्क राशि के अच्छे लोगों के लिए यह समय ज्यादा अच्छा नहीं है| जो अवैध धन्धे करते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा| इस समय आपके व्यवसाय और कैरियर बृहस्पति के प्रभुत्व के अधीन है| इसलिए, इस समय आपका कैरियर बृहस्पति द्वारा संचालित होता है| यह आपके लिए एक अच्छा समय है, यदि आप सरकारी नौकरी में है अथवा आप वकील हैं| इस समय सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है| आप लाभ इस अनुकूल समय का उठाएं| ईमानदार और कुशल अधिकारियों के लिए यह समय पदोन्नति का है| बृहस्पति संबंधित दान और पूजा करने से परिणाम और अच्छे होंगे| अगली तिमाही के लिए व्यवसायियों और कारोबारियों को इस समय अपने व्यवसाय को बढाने के लिए अपने प्रयासों में तेजी तथा आक्रामकता लानी चाहिए| इस समय आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है| धार्मिक कार्यो और यात्राओं के योग भी बन रहे है। दाम्पत्य जीवन में किसी नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आप दूसरे भाव के स्वामी के नक्षत्र के कारकत्व के अनुसार लाभ प्राप्त कर सकेंगे| और कुछ लोगों को दाम्पत्य जीवन में बंधने के भी अवसर प्राप्त होगे। यह तिमाही आर्थिक तथा व्यवसायिक दृष्टिकोण से अच्छी रहेगी| आप दोनों क्षेत्रों में तरक्की करेंगें| अत: इस समय का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करें| आपको स्वास्थ्य की समस्याएं प्रकट होने की आशंका है। किसी अपरिचित व्यक्ति से विवाद होने की आशंका रहेगी। अचानक धन लाभ की भी संभावना है। कानूनी विवाद में विजय की सम्भावनाएं है। जो लोग कर्ज ब्याज आदि में फंस रहे है। उनको शीघ्र मुक्ति मिलने की संभावना है। खर्चे अधिकतपा बनी रहेगी। जो लोग साथ में सहयोग का कार्य करते है। उनकी उन्नति होगी। 

कर्क राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा अप्रैल से जून तक का सफ़र-

इस तिमाही के आरंभ में विशिष्ट व्यक्तित्व के महानुभाव और अधिकार प्राप्त हस्तियों के बीच व्यतीत होगा। जो जातक भक्ति और आध्यात्म में अभिरूचि रखते हैं उनको भी अपने गुरुजनों का आशीर्वाद सहज मं ही प्राप्त हो जाएगा। लोन और रोग से अचानक ही मुक्ति मिलेगी। संचित धन का उपयोग भविष्य की योजनाओं में करने के उपरान्त सब कुछ व्यवस्थित करने की प्रसन्नता व्याप्त होगी। शरीर में रक्त विकार या ज्वर बुखार आदि से बौद्धिक कार्यकलापों में रूकावट आएगी। विद्यार्थियों एवं महिलाओं को इस दौरान और भी सतक्र रहकर चलना होगा। कोई भी उनकी कमजोरी / मजबूरी का नाजायज फायदा उठा सकता है।धार्मिक कार्यो विवाद में विजय मिलेगी। नौकर चाकरों से सावधान रहें। प्रेम के प्रति सतर्कता बरतें। इस समय धन लाभ के उत्तम अवसर बन रहें हैं|रिस्क न उठाने वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। महिलायें लग्जरी सामानों पर खर्च अधिक कर सकती है।। किसी लम्बे समय से बिछड़े हुए व्यक्ति से मुलाकात होगी। रूका धन प्राप्त होगा लेकिन तेजी से खर्च भी हो जायेगा। नई योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। परिवार वृद्धि के योग भी बन रहे है। प्रेम समबन्धों के मामलें मे एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनायें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी| इस अवधि के दौरान शुक्र दूसरे भाव में स्थित है| इस कारण बडे़ पैमाने पर धन लाभ के योग बन रहे हैं| आपको पैसा आसानी से प्राप्त होगा और आपको दूसरे लोगों का अच्छा समर्थन मिलेगा| आप खाने-पीने की वस्तुओं और स्वंय के सौंदर्यीकरण में अधिक धन खर्च कर सकते हैं| साथ ही आप धन खर्च करने में सतर्क भी हो जाएंगें| इस तिमाही में आपकी संपत्ति के सौदे के अच्छे प्रस्ताव आएंगे जिससे निश्चित रूप से आपकी समृद्धि बढ़ेगी। बढ़ते दायित्व और कार्य आपको व्यस्त रखेंगे। व्यक्तिगत संबंधों का सुधारने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करें और उन पर विशेष ध्यान दें। अपने परिवार जनों, विशेष रूप से बच्चों के साथ अच्छा समय गुज़ारने की आपकी चिर संचित अभिलाषा पूरी होगी। इस वर्ष का एक रोचक सुखद पहलू यह है कि आप अपने परिवार को लंबी छुट्टियों पर घुमाने ले जाएंगे। आपके कठोर परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा और विभिन्न समारोहों और यात्राओं में भी आपका समय बीतेगा। प्रेम प्रसंग में आपको निष्ठावान, गुणग्राही और अपने प्रेम में सच्चा होना होगा। अविवाहित स्त्री-पुरुषों के जीवन में इस वर्ष कई रूमान अवसर आएंगे। प्रेम प्रसंग की समस्या से पीड़ित कुंभ राशियों को “जीने की कला सीखनी” चाहिए। बेहतर होगा कि अपनी अपेक्षाओं को कम करें। अजनवियों पर आंख मूंद कर विश्वास न करें। आपको प्रेम औऱ वासना का अंतर समझना चाहिए और उन्हें गड्डमड्ड नहीं करना चाहिए। सुयोग्य युवक-युवतियों को वर्षांत तक शादी की शहनाइयों की गूंज सुनने तक मिल सकती है। आपका परिवार आपको तनाव मुक्त और प्रसन्न रखेगा। तनाव मुक्त होने के लिए निर्द्वंद्व अनुभव करें और एक-दूसरे के साथ का आनंद लें। आपके बच्चे अपनी उपलब्धियों से आपको खुश करेंगे और अपनी मासूमियत से आप खुशियां बढ़ाएंगे। कोई दूर का रिश्तेदार आकर लंबे समय तक आपके साथ टिक सकता है। अपनी जुबान पर काबू रखें वरना आपके शब्द किसी का दिल दुःखा सकते हैं।

कर्क राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा जुलाई से सितम्बर तक का सफ़र-

कर्क राशि के जातकों के लिए यह तिमाही अच्छी साबित होगी| इस समय नौकरी वालों के लिए स्थानन्तरण की सम्भावना है। लम्बी या विदेश यात्रा की भी संभावना है। मानसिक विकार उत्पन्न होने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस समय आप अधिक श्रम करने से बचे। अतिथि का आगमन होगा जिससे आपके खर्चे को बढ़ा सकता है। मकान या वाहन की खरीदारी इस समय न करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। जो लोग ज्वैलरी का व्यवसाय करते है, उन्हे सोंच-समझकर ही धन का निवेश करना चाहिए। अविवाहित जातकों के विवाह की चर्चा होगी तथा हुनरमंद महानुभाव किसी छोटे मोटे उद्योग से जुड़कर अपने समय का सदुपयोग कर सकेंगे। महीने के मध्य भाग में सूर्य एकादश भाव में विचारण करेगा। यदि आप किसी प्रकार के आर्थिक संकट या कामकाजी उलझन में फंसे हैं तो इस महीने का उत्तरार्ध आपको इस सबसे मुक्ति दिलाएगा। अप्रत्याशित लाभ के अलावा पैतृक या पारिवारिक सदस्यों की जमा पूंजी भी आपके काम आएगी। ईश्वर पर आस्था रखने से संकट के क्षण भी तत्काल व्यतीत हो जाते हैं मासांत तक आप अपने सभी उत्तरदायित्व और देनदारियों से रहित हो जाएंगे।धन आयेगा परन्तु उसके लिए दिमाग से काम लेना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। कर्क राशि के जिन व्यक्तियों को ह्रदय संबंधी समस्याएं हैं उन्हें तिमाही के प्रथम भाग में सावधान रहना चाहिए| इस वर्ष आप सहकर्मियों के साथ पहले से टूटे संबंधों को ज़िंदा करेंगे। हो सकता है कि इस वर्ष आपको अनपेक्षित रूप से कई यात्राएं करनी पड़ें जो सफल साबित होंगी। नियमित व्यापारिक रणनीतियां आपको नए लाभदायक उपक्रम दिलाएंगी जिनकी वजह से आप अपना कारोबार बढ़ाने की सोच सकते हैं। जिन व्यावसायिकों की कोई नई या नया बॉस आई/आया होगा उन्हें उसे प्रभावित करनें में विशेष परिश्रम करने पड़ सकते हैं। मार्च और जुलाई के दौरान आपको कार्यालय में काम के घंटों के अलावा भी काम करना पड़ सकता है। 

कर्क राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा अक्टूबर से दिसम्बर तक का सफ़र-

रिश्तेदारों से इस समय दूरी ही बनाये रखना आपके लिए लाभदायक होगा। लेकिन यह समय आपक के लिए उन्नति कारक ही सिद्ध होगा। इस समय आप जमीन जायदाद की खरीदारी कर सकते है। जो लोग शुगर से पीडि़त है वो सावधानी रहें। रूके हुए कार्यो में प्रगति होने के संकेत है।। महिलाओं पर भगवान की विशेष कृपा रहेगी इसलिए आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सर्दी का कोई संक्रमण गंभीर रोग बन सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त आराम करें औऱ सर्दी या इस तरह की दूसरी व्याधियों से पीड़ित व्यक्तियों के संपर्क में रहने से बचें। सिद्धांततः निम्न ऊर्जा स्तर के बावजूद कर्क राशि जून में बहुत सी स्वास्थ्य चुनौतिकयों का सामना करने मे सक्षम होंगे और नियमित व्यायाम करेंगे। घर व परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। कुछ नयें लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। गैर जिम्मेदाराना कार्य करने वाले लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम के प्रति अत्यधिक भावुकता उचित नहीं है। राजकीय अधिकारियों से अत्यधिक मोल-जोल लाभप्रद साबित होगा। महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यर्थ की बातों में न उलझे अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों को पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।। मकान वाहन पर व्यय के योग बन रहे है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के द्वारा परेशानी में पड़ सकते है। इस सयम आपको कुछ यात्रायें भी करनी पड़ सकती है। जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। प्रेम सम्बन्ध में अनुकूलता बनी रहेगी। परिवार में किसी भाई या मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। आलस्य आपके कार्यो में रूकावट पैदा करेगा। कुछ लोगों को सन्तान पक्ष से किसी खुशखबरी की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी लेकिन पारिवारिक समस्याओं से आपको मानसिक कलेश सहना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग इस समय अपने आप को चलचित्रों से दूर रखे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। महिलायें समय की उपयोगिता पर विशेष घ्यान देने की कोशिश करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। प्रेम के मामलों में थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है। जो सुख कुछ दिनों के बाद दुख और अफसोस का मुद्दा बन जाए उसका न मिलना ही बेहतर है। महीने के उत्तरार्ध में ग्रहों का दबाव धन और कुटुम्ब भाव में अधिक बढ़ रहा है। आप अपनी अस्त व्यस्त कार्य प्रणाली को सुनियोजित करें। व्यवस्था को अपने हाथ में लेने पर यदि पहले से ही आप प्रयासरत है तो अपने कर्तव्यों और क्षमताओं का अधिकतम उपयोग करेगे। ऐसे मे जल्दी ही आपका उत्थान और उन्नति उसी जगह पर हो सकती है जहां पर आप विराजमान हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: