बिमारियों का रामबाण इलाज है पालक

जब भी कभी हरी सब्जियों की बात होती है तो सबसे पहले पालक का नाम आता है। पालक में जो गुण पाए जाते हैं, वे सामान्यतः अन्य सब्जियों में नहीं होते। यही कारण है कि पालक स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है| डॉक्टर भी पालक को रामबाण बताते हैं|

आपको पता है 100 ग्राम पालक में 26 किलो कैलोरी उर्जा ,प्रोटीन 2 .0 % ,कार्बोहाइड्रेट 2 .9 % ,नमी 92 %वसा 0 .7 %, रेशा 0 .6 % ,खनिज लवन 0 .7 %और रेशा 0 .6 %होता हैं .पालक में खनिज लवन जैसे कैल्सियम ,लौह, तथा विटामिन ए ,बी ,सी आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं| इसलिए पालक को लाइफ प्रोटेक्टिव फ़ूड कहते हैं|

पालक में विटामिन ए,बी,सी,लोहा और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। कच्चा पालक गुणकारी होता है। पूरे पाचन-तंत्र की प्रणाली को ठीक करता है। खांसी या फेफड़ों में सूजन हो तो पालक के रस के कुल्ले करने से लाभ होता है। पालक का रस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। ताजे पालक का रस रोज पीने से आपकी मैमोरी बढ़ सकती है। इसमें आयोडीन होने की वजह से यह दिमागी थकान से भी छुटकारा दिलाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों से हमें आयरन तब तक नहीं मिलता, जब तक कि हम इन्हें विटामिन सी के साथ नहीं लेते, मसलन टमाटर, नींबू आदि के साथ। इसलिए पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को आप टमाटर के साथ खाएं। लेकिन पालक को पनीर जैसे मिल्क प्रोडक्ट के साथ नहीं बनाना चाहिए। पालक आंतों को क्रियाशील बनाता है, यही वजह है कि लीवर से संबंधित रोगों में भी यह फायदेमंद है।

पालक में लोहे का अंश भी बहुत अधिक रहता है, पालक में मौजूद लोहा शरीर द्वारा आसानी से सोख लिया जाता है। इसलिए पालक खाने से खून के लाल कणों की संख्या बढ़ती है। इन लाल कणों में हिमोग्लोबिन नामक तत्व रहता है जो लोहे से बनता है। खून की कमी से पीड़ित व्यक्तियों को पालक खाने से काफी फायदा पहुंचता है। 

डॉक्टरों के मुताबिक, पालक में शरीर के लिए आवश्यक अनेक अमीनो अम्ल, विटामिन ए, फोलिक अम्ल, प्रोटीन और लौह तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पालक में बीटा केरोटिन नामक विटामिन की भरमार रहती है। गर्भवती स्त्रियों के लिए भी पालक का सेवन लाभदायक होता है। पालक में कैल्शियम भी बहुत अधिक रहता है। इसलिए बढ़ते बच्चों, बूढ़े व्यक्तियों और गर्भवती स्त्रियों के लिए वह बहुत फायदेमंद है। पालक खाने से स्तनपान करानेवाली माताओं के स्तनों में अधिक दूध बनता है। 

सिर्फ यही नहीं पालक त्वचा और शरीर के लिए भी बहत अच्छा होता है। जो लोग बाल गिरने से परेशान हैं उन्हें तो रोज पालक खाना चाहिए। पालक शरीर में आयरन की कमी को पूरा करके बालों को गिरने से रोकता है। पालक त्वचा को रूखे होने से बचाता है और आखों में चमक उत्पन्न करता है। पालक के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरे से झाइयां दूर हो जाती है। 

एक नए अध्ययन से पता चला है कि अपनी बाहों को गठीला और मांसपेशियों को मजबूत बनाने की चाहत रखने वाले लोगों को अपने आहार में पालक को जरूर शामिल करना चाहिए। स्वीडन के कारोलिंस्का संस्थान के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है पालक में मौजूद अजैविक नाइट्रेट के कारण इससे मांसपेशियां काफी मजबूत होती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: