चमड़ी देखकर जान सकते हैं नर जिराफ की उम्र


आपको पता है सभी तृणभक्षियों में जिराफ सबसे अधिक विलक्षण एवं आकर्षक और संसार के सबसे ऊँचे जीव जिराफ के बारे में आपके लिए एक रोचक जानकारी है| जानकारी यह है कि अब आप नर जिराफ की चमड़ी देखकर उसकी उम्र के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं| 

शोधकर्ताओं का कहना है कि उनके शरीर के धब्बों को देखकर उनकी उम्र का पता लगाया जा सकता है। जापान के क्योतो विश्वविद्यालय के 'वाइल्ड लाइफ सेंटर' और प्राइमेट रिसर्च इंस्टीट्यूट के दल ने 33 वर्ष तक जाम्बिया में नर जिराफ का अध्ययन किया है।

अपने अध्ययन से प्राप्त आकड़ों के विश्लेषण से उन्होंने पाया कि जैसे-जैसे जिराफ की उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे उसके शरीर के धब्बों का रंग गाढ़ा होता जाता है। सूत्रों के मुताबिक, शोध में यह कहा गया है कि जिराफ की सभी प्रजातियों के साथ यह बात लागू होती है।

कोई टिप्पणी नहीं: