सपने में दिखे जलती आग तो समझिए......

सपनों का हमारे जीवन काफी गहरा महत्व है। हर सपना कुछ-न कुछ कहता है। कुछ सपने निराशा देते हैं, तो कुछ जीवन में खुशियों की लहर भर देते हैं। जब व्यक्ति निद्रावस्था में होता है तो उसकी पाँचों ज्ञानेंद्रियाँ उसका मन और उसकी पाँचों कर्मेंद्रियाँ अपनी-अपनी क्रियाएँ करना बंद कर देती हैं और व्यक्ति का मस्तिष्क पूरी तरह शांत रहता है। उस अवस्था में व्यक्ति को एक अनुभव होता है, जो उसके जीवन से संबंधित होता है। उसी अनुभव को स्वप्न कहा जाता है|

ज्योतिष के अनुसार सपनों में भी भविष्य में होने वाली घटनाओं के राज छिपे होते हैं। इन्हें समझने पर व्यक्ति कई प्रकार की परेशानियों से बच सकता है और अधिक लाभ प्राप्त कर सकता है। आज हम आपको सपनो से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां देंगे| आपको बता दें कि लड़की हो या लड़का अगर आपके सपने में यह दिखे तो समझिये कि आपकी शादी बहुत जल्द होने वाली है-

कोई लड़का या लड़की अपने सपने में जलती हुई आग के शोले देखे तो उसे आने वाले समय में कई शुभ समाचार प्राप्त होते हैं। यदि कोई व्यक्ति अविवाहित है और उसे सपने में आग के शोले दिखाई दे तो समझना चाहिए कि जल्दी ही उसकी शादी होने वाली है। ऐसे व्यक्ति को उसका मनपसंद जीवन साथी मिलता है, ऐसे प्रबल योग बनते हैं। 

अगर आप अपने सपने में यह देख रहे हैं कि आपका घर जल रहा है और आप इधर- उधर भाग रहे हैं तो ऐसा सपना आपके लिए बहुत ही शुभ है। अगर ऐसा देख रहे हैं तो समझ जाइए कि बहुत जल्द ही आपको वफादार सेवक और आज्ञाकारी संतान की प्राप्ति होगी । 

इसके अलावा अगर यही सपना कोई व्यापारी देख रहा है तो उसके लिए एक ख़ुशी की बात है ऐसे सपने के अर्थ होता है की उसे अपने व्यापार में लाभदायक परिणाम मिलने वाले हैं लेकिन वहीं अगर व्यापारी सपने में ये देखे की उसकी दूकान पूरी तरह से जल चुकी है और वहां केवल दूकान के अवशेष है तो ये सपना संकेत है की भविष्य में उसे अपने व्यापार में भयंकर हानि होने वाली है। 

अगर आप अपने सपने में ये देख रहे हैं कि आपके घर में आग लग गयी है और आप उसमें जल रहे है तो जल्द ही आप विदेश यात्रा कर सकते हैं|

कोई टिप्पणी नहीं: