सपने में दिखे गुलाब तो जानिये क्या होगा आपके साथ

आज हम आपको आपके सपनो की दुनिया में लेकर चलते हैं| आपको बता दें, यदि आप रात में सोते समय सपना देखते हैं और सोचते हैं कि इस सपने का अर्थ क्या है| आज हम आपको सपनों के बारे में कुछ संक्षिप्त जानकारी देते हैं जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि आपने जो भी सपना देखा है उस सपने का अर्थ क्या है| 

हर सपना कुछ-न कुछ कहता है। कुछ सपने निराशा देते हैं, तो कुछ जीवन में खुशियों की लहर भर देते हैं। जब व्यक्ति निद्रावस्था में होता है तो उसकी पाँचों ज्ञानेंद्रियाँ उसका मन और उसकी पाँचों कर्मेंद्रियाँ क्रिया शून्य हो जाती हैं और व्यक्ति का मस्तिष्क पूरी तरह शांत रहता है। उस अवस्था में व्यक्ति को एक अलौकिक अनुभव होता है, जो उसके जीवन से संबंधित होता है। उसी अनुभव को स्वप्न कहा जाता है। 

प्राय: नींद में सपने सभी देखते हैं। कुछ सपने याद रह जाते हैं, कुछ याद नहीं रहते। जो सपने याद रहते हैं उनके आधार पर हम भविष्य के संबंध में अंदाजा लगा सकते हैं और यदि कोई अशुभ फल वाला स्वप्न हो तो उसका आवश्यक निदान किया जा सकता है।

अगर आप अपने सपने में गुलाब का फूल देख रहे हैं तो स्वप्न ज्योतिष के हिसाब से गुलाब का फूल देखना काफी शुभ माना गया है। आपको बता दें कि अगर आपके सपने में गुलाब दिखाई दे तो निकट भविष्य में ऑफिस में परेशानियां खत्म होंगी और कोई ऊंचा पद मिलने के योग बनेंगे। इसके अलावा घर-परिवार या मित्रों से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इतना नहीं व्यापार-व्यवसाय में पुराने नुकसान को पूरा करेंगे और अत्यधिक लाभ प्राप्त करेंगे। 

इसके अलावा गर्भवती पत्नी का पति सपने में गुलाब देखे तो उसे पुत्र की प्राप्ति होने के योग बनेंगे| कोई स्त्री या लड़की सपने में गुलाब देखे तो अपने पति या प्रेमी से विवाद या समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और प्रेम प्राप्त होगा।

वहीँ अगर विवाहित स्त्री गुलाब देखे तो उसे ससुराल में मान-सम्मान मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: