देश के वो चर्चित हत्याकांड जिस पर बनी फिल्में

फिल्में हमारे समाज का आईना होतीं हैं तभी तो फिल्मों के माध्यम से हर छोटी बड़ी चीजें जनता तक पहुंचाई जाती है| इसी श्रृंखला में देश में कुछ ऐसी ही चर्चित हत्याकांड हुए हैं जिस पर फिल्में बनाई गयी हैं| इन दिनों सुर्ख़ियों में रहने वाली शीना बोरा हत्याकांड पर भी फिल्म बनाने की बात सामने आई है | शीना बोरा मर्डर केस के सामने आने के बाद जाने माने निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने कहा कि उनकी अगली फिल्म की कहानी शीना बोरा मर्डर केस से कभी मिलती जुलती है| 

वहीँ निर्देशक मनीष सिंह ने भी इसी घटनाक्रम को अपनी फ़िल्म की पटकथा का विषय बना लिया है| असल जिंदगी में होने वाली घटनाएं लोगों को ज्यादा आकर्षित करती हैं| खासतौर पर जुर्म की दुनिया की कहानी इसमें जो टर्न और ट्वीस्ट आते हैं वो लोगों को थियटर तक खीच कर लातें हैं| आईये नजर डालतें हैं ऐसे ही कुछ मर्डर केस पर जिसपर फ़िल्में बनी....

नॉट अ लव स्टोरी ( नीरज ग्रोवर हत्याकांड) 
माही गिल और दीपक डोबरियाल अभिनीत यह फिल्म टीवी एक्ज़िक्यूटिव नीरज ग्रोवर की हत्याकांड पर बनी थी| वर्ष 2008 में नीरज की हत्या कर दी गयी थी| नीरज की हत्या कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसाइराज और उसके प्रेमी जेरॉम मैथ्यू ने बेरहमी से हत्या की थी| नीरज की हत्या करने के बाद उनकी लाश के टुकड़े -टुकड़े कर दिए गए| बाद में कोर्ट ने दोनों आरोपियों दोषी करार दिया और सज़ा हो गई| फिल्म का निर्देशन किया है राम गोपाल वर्मा ने| 

रहस्य (आरुषि हत्याकांड) 

वर्ष 2008 उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली 14 वर्षीय आरुषि तलवार और उसके नौकर हेमराज की हत्या उसके ही घर में कर दी गई थी| इस हत्या का आरोप आरुषि के माता-पिता पर ही लगा| इस फिल्म के दांव पेचों पर आधारित फिल्म रहस्य अब रिलीज को तैयार है| वहीँ इसी पर आधारित फिल्म तलवार रिलीज हो चुकी है| रहस्य में फिल्म कोंकणा सेन गुप्ता और इरफ़ान खान मुख्य भूमिका में हैं| फिल्म 2 अक्टूबर को परदे पर होगी| फिल्म का निर्देशन किया है मेघना गुलजार ने| 

'नो वन किल्ड जेसिका' (जेसिका लाल हत्याकांड) 

वर्ष 1999 में मॉडल जेसिका लाल की हत्या राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक सुर्ख़ियों में रही| जेसिका की हत्या एक नाईट क्लब में मनु शर्मा ने का दी थी| कोर्ट ने मनु शर्मा को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी| इन्ही सुर्ख़ियों को बॉक्स ऑफिस पर भुनाते हुए निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने 'नो वन किल्ड जेसिका' बनाई| फिल्म में विद्या बालन ने जेसिका की बड़ी बहन और रानी मुखर्जी ने रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी| 

'डर्टी पॉलिटिक्स' (डर्टी पॉलिटिक्स) 
मल्लिका शेरावत के तड़कते भड़कते आइटम सांग से सजी फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स राजस्थान का सबसे चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड आधारित है| भंवरी देवी के अपहरण में हत्या के इस मामले में कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं मलखान और महिपाल मदेरणा सहित 16 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे महिपाल मदेरणा की भंवरी के साथ अश्लील सीडी भी सार्वजनिक हुई थी।

www.pardaphash.com

कोई टिप्पणी नहीं: