क्यों उम्रदराज लड़कियों की ओर आकर्षित हो रहे लड़के?


हमारे चारों तरफ एक मकड़ जाल सा बुना हुआ है यानी हमारे तार एक-दूसरे से बुने हुए हैं। कहीं कोई एक टूट जाए तो दूसरा उसे जोड़े रखता है। इसी तर्ज पर आज के लड़कों ने अपनी दुनिया बनाने की सोच रखी है। पिछले कुछ समय से देखा गया है कि कम उम्र के लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़िकयों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और उन्हें जीवनसाथी भी बना रहे हैं।

शादी या प्रेम के मामले में लड़कों की जिम्मेदार साथी की चाहत होती है। चूंकि आधुनिक युग में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल रहता है और महिलाएं भी इसका हिस्सा रहती हैं। ऐसे में बड़े उम्र की महिलाओं का जिम्मेदार होना स्वाभाविक है और यही वजह है कि लड़के उन्हें पसंद करने लगे हैं ताकि कोई परेशानी होने पर वह उनकी जिम्मेदारी निभा सकें।

अक्सर देखा गया है कि पारिवारिक या आर्थिक कारणों से बड़ी उम्र की महिलाएं शादीशुदा नहीं होतीं और जीवन के तमाम संघर्ष अकेले ही करती हैं। जाहिर है ऐसे हालात उन्हें आत्मविासी बना देते हैं और इसीलिए लड़के उनपर भरोसा करते हैं।

अक्सर बड़ी उम्र की महिलाएं स्वतंत्र, नौकरी पेशा और पूरी तरह से आत्मनिर्भर होती हैं। वे शादी के बाद पतियों की लाइफ में कोई हस्तक्षेप नहीं करती। ऐसे में पति अपने परिवार के प्रति बेफिक्र होकर अपने काम पर मन लगाता है। ऐसी महिलाएं भी लड़कों को खूब भाती हैं।

बड़ी उम्र की महिलाएं आम तौर पर अपने रिश्तों, कर्तव्यों और नौकरी के प्रति काफी ईमानदार होती हैं और एक रिलेशनिशप में आपको और क्या चाहिए? रिश्तों को लेकर बड़ी उम्र की महिलाओं का नजरिया एकदम साफ रहता है। उन्हें जिस्मानी या दिमागी या इमोशनल संबंधों को संभालना बखूबी आता है और इसलिए मर्द ऐसी महिलाओं को ज्यादा तवज्जो देते हैं। हर मर्द अपनी प्रेमिका या पत्नी में अपनी मां को देखना चाहता है जो कि निस्वार्थ भाव से उसे प्यार करती है। एक परिपक्व महिला में यह गुण पूर्ण रूप से होते हैं।

बड़ी उम्र की महिलाओं की लाइफ अमूमन सेट हो चुकी होती है, उनका करियर सेट होता है और जीवन में अब उन्हें क्या पाना है इसलिए भी लड़के ऐसी महिलाओं के प्रति आकर्षित रहने लगे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: