ये है दुनिया की सबसे छोटी पत्रकार, अकेले दम पर निकाला है अखबार

पेन्सिलवेनिया: अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में एक 9 साल की बच्ची हिल्दे केट लिसियाक अखबार निकालती है। उसे कई भी खबर की जानकारी लगने के बाद वह खुद पेन, डायरी और कैमरा लेकर घटनास्थल तक पहुंच जाती है। इसके बाद वो उस खबर को अपने पेपर में जगह देती है और विस्तार से छापती है। 

इतनी छोटी बच्ची को रिपोर्टिंग करता देख अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं। अब इसके चलते उसके इस काम से दुनिया भर में हिल्दे की जमकर तारीफ हो रही है।  इतना ही नहीं हिल्दे ने मर्डर की भी रिपोर्टिंग की है। हिल्दे को 2 अप्रैल को इलाके में हुई हत्या का पता चला। हत्या के चलते पुलिस ने उसके घर के आसपास के रास्ते बंद कर रखे थे।

इस दौरान हिल्दे ने पुलिस को बताया कि 'मैं जर्नलिस्ट हूं'। इसके बाद वह सीधे घटनास्थल पर पहुंच गई। यहां वह उस कमरे में गई, जहां शख्स की हत्या की गई थी। वापस घर आकर उसने पुलिस के अफसरों को मामले से जुड़ी सूचनाओं के लिए फोन भी किया। हिल्दे ने घटना का वीडियो भी बनाया। जब हिल्दे घटनास्थल पहुंची तो वहां दूसरा कोई जर्नलिस्ट नहीं था। इस घटना की फोटो और न्यूज को उसने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट पर दिखाया था। इसे देख सबने उसके काम की खूब सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं: