
बुधवार को जन्मे व्यक्ति दोहरे चरित्र, बहुमुखी प्रतिभा, तीक्ष्ण बुद्धिवाले होते हैं| इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति किसी की भी आलोचना करने में माहिर होते है तथा अपनी वाक्पटुता के द्वारा दूसरे व्यक्ति की बोलती बन्द कर देते हैं| ये व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में प्रसिद्धि पा सकते है लेकिन अपने दोहरे चरित्र के कारण किसी भी क्षेत्र में बहुत दिनों तक टिक नहीं पाते है। इन व्यक्तियों पर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है|
बुधवार को जन्में व्यक्तियों का स्वाभाव :-
इस दिन जन्में व्यक्ति अपने कार्य से सन्तुष्ट नहीं रहते है, इसलिए कभी- कभी आप स्वयं के द्वारा किये गये कार्यो की आलोचना करने लगते है। ये व्यक्ति अपने मित्रों को बहुत प्रेम तथा आदर करते है तथा अपनी क्षमता से ज्यादा उनकी मदद करने का प्रयास करते हैं। इनका भाग्य पक्ष मजबूत होने के कारण, ये सब प्रकार की विपत्तियों से जल्दी निकल आते है। इन व्यक्तियों का सम्पर्क उंचे तबके के लोगों से रहेगा जिसके कारण ये अच्छा धन कमाने में कामयाब होंगे। इस दिन जन्में व्यक्तियों के जीवन में 15 वें, 24 वें, 33वें वर्ष विशेष परिवर्तनकारी हो सकते है।
बुधवार को जन्म लेने वाली स्त्रियों का स्वभाव-
बुधवार के दिन जन्म लेने वाली स्त्रियां, सुन्दर, गुणवती, तेजतर्रार व तीखे नैन-नक्स वाली होती है। इनका कद छोटा होता है लेकिन ये स्त्रियाँ तीक्ष्ण बुद्धि वाली होती है| इन स्त्रियों को पति शालीन व समझदार मिलता है, इनका वैवाहिक जीवन सुखमय कहा जा सकता है। सन्तान की ओर से इनका मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- आपको त्वचा सम्बन्धी रोग, आँख के रोग, हाथों में पक्षाघात तथा स्नायु सम्बन्धी रोग, बोलने में दोष, नींद में कमी आदि रोग हो सकते है।
शुभ दिन- रविवार, बुधवार व सोमवार का दिन आपके लिये बेहद अच्छे होंगे|
शुभ माह - जनवरी, मार्च, जुलाई, अगस्त आपके लिये बेहद अनुकूल रहेंगे तथा सितम्बर और दिसम्बर आपके लिए प्रतिकूल रहेंगे|
शुभ रत्न- आपके लिये पन्ना या चाइनीज मरगज, सुलेमानी रत्न चांदी या सोनें की अंगूठी में कनिष्ठका अंगुली में बुधवार के दिन शुद्ध करके धारण करें।
व्रत और मन्त्र- इस दिन जन्में व्यक्तियों की प्रधान देवी लक्ष्मी जी है। बुधवार का उपवास आपके लिये उचित रहेगा। आप निम्न मन्त्र- ऊँ श्रीं श्रीं कमले कमलाये प्रसीद-प्रसीद श्री ऊँ महालक्ष्मै नमः मंत्र का 108 बार प्रतिदिन जाप करें।

किसी लड़के या लडकी के नामकरण से व्यक्ति के व्यक्तित्व पर क्या असर पड़ता है। आपको पता है कि किसी व्यक्ति के जीवन में अक्षरों का क्या प्रभाव पड़ता है| आज आपको "डी' अक्षर वाले व्यक्तियों के बारे में बताते हैं |
यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के D अक्षर से शुरू होता है तो यह व्यक्ति जो चीज पाना चाहता है उसे वो हर कीमत पर हाशिल कर लेते हैं| अपनी मेहनत के दम पर ये काफी आगे जाते हैं। इस नाम के व्यक्ति काफी जिद्दी स्वाभाव के होते हैं|
डी अक्षर से जिन लड़कों का नाम शुरु होता है वे बातों के जादूगर होते हैं। लड़कियां उन तक तितलियों की तरह मंडराती रहती है मगर वे एक समय में एक ही रिश्ता निभाते हैं। यूं भी उनकी किस्मत में फालतु प्यार नहीं लिखा है वे जब भी करेंगे जहनी तौर पर ऐसे व्यक्ति से ही प्यार करेंगे जो उनके आतंरिक संसार को समझने की क्षमता रखता हो। और इस नामाक्षर की अधिकांश लड़कियां किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मन ही मन प्यार करती है, और करती रह जाती है। अक्सर बड़ी उम्र तक इस इंतजार में रहती है कि वह खुद इनके पास लौट आएगा।
इस दिन जन्में व्यक्ति बिंदास होते हैं। इनके पास ज्ञान का अथाह सागर होता है। इनके पास बैठिये तो आप को जरूर कुछ नया सीखने को मिलेगा। लेकिन अपनी जिद्दी प्रकृति के कारण ये घमंडी भी कहलाते हैं।

मंगलवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति झगड़ालू या क्रोधी, तेजस्वी, पराक्रमी, अनुशासनप्रिय तथा अपार उर्जा से परिपूर्ण, नयें विचारों का समर्थन करने वाले तथा रूढ़वादिता को नष्ट करने वाले तथा सदैव प्रगति के मार्ग पर चलने वाले होते हैं, क्योंकि इस दिन जन्में व्यक्तियों पर मंगल गृह का विशेष प्रभाव रहता है|
मंगलवार को जन्में व्यक्तियों का स्वभाव:-
इस दिन जन्में व्यक्ति सभी बाधाओं को पार करते हुये सदैव आगे बढ़ने में तत्पर रहते है। ऐसे व्यक्ति बहुत जल्दी आवेश में आ जाते है जिससे कभी-कभी आपको हानि भी उठानी पड़ सकती है।
इस दिन जन्में व्यक्ति अनोखे कार्य दिखाकर विश्व में अपना नाम फैलाना चाहेंगे, जिसकी वजह से जीवन में कई बार दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ये व्यक्ति प्रशंसा सुनने के बहुत इच्छुक रहते है। इनको सभी प्रकार की भौतिक सफलता तो मिलेगी परन्तु लापरवाही करने पर वही सफलता आपके विनाश का कारण भी बन सकती है। इनके दांपत्य जीवन में समय-समय पर विरोधाभास की स्थिति आती रहेगी। पत्नी विचारों से सहमत नहीं रहेगी। इन व्यक्तियों की वाणी में ऐसी दृढ़ता है कि लोग सुनकर आकर्षित हो जाते हैं|
मंगलवार को जन्म लेने वाली स्त्रियों का स्वाभाव :-
इस दिन जन्मी स्त्रियों का मुख लाल, गोल चेहरा, तथा माथे पर सदा तनाव की रेखायें बनी रहती है। ये पुरूषों की तरह बोलने वाली, साहसी व प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ-साथ चलने वाली होती है।
वैवाहिक जीवन में इनका अपने पति पर विशेष प्रभाव रहता है। ये अपनी जुझारू प्रकृति के कारण हर कार्य में सफलता प्राप्त कर लेती है। ये स्त्रियाँ अत्यधिक रूढ़वादिता या बाहरी आडम्बर में विश्वास नहीं करती है। इन्हे जितनी जल्दी क्रोध आता है और उतनी ही जल्दी शान्त भी हो जाती है।
स्वास्थ्य- मंगलवार को जन्मे व्यक्तियों को ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया, माइग्रेन, मांसपेशियों से सम्बन्धित परेशानी ज्यादा होती हैं।
शुभ दिन- आपके लिए मंगलवार विशेष शुभ होता है तथा गुरूवार व शुक्रवार भी शुभ होते है।
शुभ महीना- आपके लिये मार्च, अप्रैल व 31 अक्टूबर से 14 नवम्बर अनुकूल रहेंगे|
व्रत और मन्त्र- आप मंगलवार का व्रत रखें तथा हनुमान जी की आराधना करें। प्रातःकाल उठकर आप- हूम हरि हं हं हरये नमः हुम हरि। इस मन्त्र का 108 बार प्रतिदिन जाप करें।

किसी लड़के या लडकी के नामकरण से व्यक्ति के व्यक्तित्व पर क्या असर पड़ता है। आपको पता है कि किसी व्यक्ति के जीवन में अक्षरों का क्या प्रभाव पड़ता है| आज आपको "सी' अक्षर वाले व्यक्तियों के बारे में बताते हैं |
अगर किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के C अक्षर से शुऱू होता है तो ये व्यक्ति हर दिल अजीज होते हैं और मिलनसार होते हैं | ऐसे व्यक्ति सामाजिक कार्यों में बाद चढ़ कर हिस्सा लेने वाले होते हैं| इनके लिए लोगों की भावनाएं काफी मायने रखती है क्योंकि ये खुद भी काफी भावुक होते हैं। लेकिन ये स्पष्ट बोलने वाले होते है लेकिन फिर भी ये जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते हैं। इस नाम के व्यक्ति
इनकी सेक्स लाईफ काफी अच्छी होती है, ये आसानी से किसी को भी अपने वश में कर लेते है लेकिन ये ईमानदार होते हैं। देखने में भी सी नाम के लोग काफी अच्छे होते है । जो भी करियर चुनते हैं उसमें खासा कामयाब होते हैं क्योंकि इनके काम से ज्यादा इनके व्यवहार से लोग खुश होते हैं जिसका फायदा इनके अपने प्रोफेशनल लाईफ में भी आजीवन मिलता रहता है। लक्ष्मी जी की भी इन पर खासी मेहरबानी होती है। कुल मिलाकर ऐसे लोग काफी संपन्न होते हैं।

सोमवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति अधिक परिश्रमी होते हैं लेकिन इनका भाग्य पक्ष प्रबल न होने के कारण इनके श्रम का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है। फिर भी ये अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण इमानदारी से कार्य करते-करते ऊंचे पदों पर पहुंच जाते है। इस दिन जन्में व्यक्तियों पर चन्द्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है क्योंकि इस दिन चन्द्रमा अपनी पूर्ण सत्ता में रहता है।
सोमवार को जन्म लेने वाले पुरुषों का स्वाभाव :-
इस दिन जन्में व्यक्ति हमेशा समाज में चर्चा का विषय बने रहते है लेकिन इनका पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं रहता है। हमेशा काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है परन्तु बाहरी लोग समझते हैं कि इनका जीवन सफल चल रहा है। चन्द्र से सम्बन्ध होने के कारण आपका मन चंचल रहेगा तथा निरन्तर आपके विचार बदलते रहेंगे। किसी भी कार्य को पूरा किये बिना ये लोग दूसरे कार्य को आरम्भ कर देते है। यही स्वभाव इनकी सफलता में बाधक बनता है।
इस दिन जन्में व्यक्तियों की स्मरण बहुत तेज होती है फिर भी में धैर्य की बहुत कमी होती है। ये पुरुष स्त्रियों के मामलें में आप बहुत शालीन होते हैं|
सोमवार को जन्म लेने वाली स्त्रियों का स्वभाव-
जिन स्त्रियों का जन्म सोमवारको होता है, उनका रंग गोरा, मित्र प्रकृति वाली, परोपकारी, तीर्थयात्रा, प्रेमी, भावुक, संवेदनशील, मधुर व कल्पनालोक में जीने वाली होती है। ये सुन्दर व आकर्षणशील होती हैं| ये बोलने में अति चतुर होती है| इनका साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रहता है।
स्वास्थ्य- आपको पेट से सम्बन्धित रोग अकसर परेशान करेंगे। जैसे- गैस, आंतों में सूजन, पीलिया आदि।
शुभ दिन- सोमवार गुरूवार व रविवार आपके लिए अनुकूल रहेंगे|
शुभ माह - 20 जून से 27 जुलाई तक यह समय आपके लिये विशेष शुभ रहेगा। इस समय आप कोई भी कार्य आरम्भ कर सकते है। जनवरी, फरवरी व दिसम्बर का महीना आपके लिये अनुकूल नहीं है।
शुभ रत्न- चांदी की अंगूठी में 7 रत्ती का मोती या चन्द्रमणि कनिष्ठा अंगुली में सोमवार के दिन शुद्ध करके धारण करें।
व्रत और मन्त्र - आप सोमवार का व्रत रख सकते है तथा शिव जी की उपासना करनी चाहिए। प्रातःकाल उठकर, ऊँ श्रीं श्रीं चं चन्द्राय नमः मंत्र का 108 बार प्रतिदिन जाप करने से आपके संकट दूर होंगे।
किसी लड़के या लडकी के नामकरण से व्यक्ति के व्यक्तित्व पर क्या असर पड़ता है। आपको पता है कि किसी व्यक्ति के जीवन में अक्षरों का क्या प्रभाव पड़ता है| आज आपको "बी' अक्षर वाले व्यक्तियों के बारे में बताते हैं |
अगर किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के " बी" अक्षर से शुऱू होता है तो ऐसे व्यक्ति काफी संवेदनशील और रोमांटिक होते है, इन पर छोटी-छोटी बातें काफी असर डालती हैं, इन्हें मनाना काफी आसान होता है। बी अक्षर वाले व्यक्ति सेक्स लाइफ पर काफी भरोसा करते हैं इसलिए अक्सर इस नाम के व्यक्ति प्रेम विवाह करते हैं। ये सौंदर्य प्रेमी, प्रकृति से स्नेह रखने वाले होते हैं।
इनके लिए पैसा भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ये लेन-देन भी बहुत करते हैं। ये आमतौर पर हिम्मती होते हैं। इसलिए अक्सर इस नाम के लोग सेना या दूसरे जोखिम भरे क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा होता है। और आम तौर पर इस नाम के लोग धनवान भी होते है।
इनके बड़बोले पन के कारण इन्हें घमंडी होने की संज्ञा मिल जाती है। इसलिए इनके दोस्त बहुत ज्यादा नहीं होते है लेकिन जो होते हैं वो काफी पक्के और गहरे होते है

रविवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति अपने आकर्षण के कारण दूसरे लोगों को शीघ्र ही अपनी ओर आकर्षित कर लेते है। ये उग्र प्रवत्ति के होते हैं, और जल्दी ही क्रोधित हो जाते हैं परन्तु समय की नजाकत को देखते हुए जल्द ही शालीन भी हो जाते है। इन पर सूर्य ग्रह का विशेष प्रभाव होता है। रविवार के दिन सूर्य अपनी पूर्ण सत्ता से अन्य सभी ग्रहों पर अपना प्रभाव बनायें रखता है। सूर्य के समीप जो भी ग्रह आते है उनका प्रभाव क्षीण हो जाता है।
रविवार को जन्म लेने वाले पुरुषों का स्वाभाव :-
सूर्य सिंह राशि का स्वामी है। सिंह का अर्थ होता है शेर और शेर को स्वतन्त्रता प्रिय होती है। अतः इस दिन जन्में व्यक्ति किसी की अधीनता में कार्य करना पसन्द नहीं करते। इनकी इच्छा शक्ति और सकंल्प शक्ति बहुत अधिक होती है। ऐसे लोग कुशल प्रशासक, कुशल संचालक, कुशल प्रबंधक, समाज सेवी तथा राजनीति में कुशल राजनेता बनते है। यदि इन व्यक्तियों को नेतृत्व का कार्य सौप दिया जाय तो किसी भी क्षेत्र में बेहतर परिणाम देते हैं।
रविवार को जन्म लेने वाली स्त्रियों का स्वाभाव-
रविवार को जन्म लेने वाली स्त्रियों का वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है। अच्छे कामों के लिए वह अपने पति की किसी भी हद तक पूरा सहयोग करती हैं लेकिन गलत कार्यों के लिए नफरत करने वाली होती है | इनका मुख सूर्य के समान प्रभावशाली तथा सुन्दरता लिये होता है। इनका चेहरा गोल, आंखें बड़ी-बड़ी होती है। कभी आसक्ति में आकर जल्दी शादी करने की गल्ती कर बैठती है जिससे इनकों बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये बाहर से जितनी कठोर दिखती हैं , अन्दर से उतनी ही उदार भी होती हैं।
स्वास्थ्य- रविवार को जन्मे व्यक्तियों को वैसे तो कम बीमारियां होती है परन्तु यदि हो जाये तो उनका इलाज लम्बे समय तक चलता है। इन्हे ह्रदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, गठिया, तथा नेत्र रोग भी समय-समय पर परेशान करते रहते हैं।
शुभ दिन- सोमवार, शुक्रवार और रविवार इनके लिये विशेष शुभ रहेंगे।
शुभ माह - 21 जुलाई से 20 अगस्त। 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर। 21 मार्च से 20 अप्रैल आपके लिए अनुकूल रहेंगे|
शुभ रत्न- इस दिन जन्में व्यक्तियों को माणिक्य रत्न सोने या तांबे की अंगुठी में अनामिका अंगुली में रविवार को प्रातःकाल धारण करना चाहिए। ये लोग लाल हकीक भी धारण कर सकते हैं।
इष्ट देव और मन्त्र- इनके इष्ट देवता सूर्य भगवान होते है। अतः इन्हे सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए। प्रातः काल सूर्य देव को जल देते समय इस मन्त्र का - ऊँ हीं हीं सूर्याय नमः मंत्र का प्रतिदिन जाप करना चाहिए।
किसी लड़के या लडकी के नामकरण से व्यक्ति के व्यक्तित्व पर क्या असर पड़ता है। आपको पता है कि किसी व्यक्ति के जीवन में अक्षरों का क्या प्रभाव पड़ता है| आज आपको "ए' अक्षर वाले व्यक्तियों के बारे में बताते हैं |
अगर किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के ए अक्षर से शुऱू होता है तो ऐसे व्यक्ति प्यार और रिश्तों का काफी महत्व देते हैं लेकिन बहुत ज्यादा रोमांटिक नहीं होते हैं। ए अक्षर वाले सुंदरता को काफी पसंद करते है और खुद भी बहुत सुन्दर और सेक्सी होते है। इनकी एक खासियत होती है ये अपनी बात सबसे नहीं कहते हैं। इनके जीवन में हर चीज देर से हासिल होती है| लेकिन जब भी सफलता मिलती है तो वो सफलता की चरम सीमा होती है। जीवन संघर्ष से भरा होता है लेकिन ये मंजिल को पा ही लेते हैं।
ये मोहक और सबको साथ लेकर चलने वाले होते है। ये धोखेबाज बिलकुल नहीं होते है और ना ही ये धोखेबाजी को पसंद करते हैं। "ए" अक्षर के नाम वाले व्यक्ति मौके की नजाकत को समझने वाले और हालात के हिसाब से फैसले लेने के कारण ये हर दिल अजीज होते हैं। लेकिन इनमे एक दोष होता है ये क्रोधी स्वभाव के होते हैं।

अगर आप अपने घर में रखे एक्वेरियम को सजावट का साधन मात्र मानते है तो यह गलत है क्योंकि यह एक्वेरियम सजावट के साथ- साथ आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने में भी सहयोग करता है। मछलियो के बारे में प्राचीन काल से ही विदीत है कि यह लक्ष्मी लाती हैं और इन्हे पालने वालों को धन की प्राप्ती होती है। इसी आधार पर प्राचीन काल से राजा महाराजा अपने किले में एक छोटा सा तालाब बनवाते थे और उसमे मछलियां पालते थे।
आज हम आपको बताते है कि एक्वेरियम किस तरह से आपके जीवन में धन, वैभव, सुख, समृद्धि लाता है। एक्वेरियम पारिवार में प्रेमपूर्ण माहौल बनाए रखता है, परिवार में कलह आदि होने से बचाता है। एक्वेरियम में मछलियों का जल में विचरण करना, आपके विकास के मार्ग प्रसस्त करता है।यही नहीं अगर परिवार के उपर कोई विपत्ति आने वाली होती है तो मछलियाँ अपने ऊपर ले लेती हैं और एक्वेरियम में रखी किसी मछली की अकस्मात मौत हो जाती है। अगर आप जहाँ काम करते हैं वहां एक्वेरियम को रखते हैं तो आप में सदैव नयी उर्जा भरता रहेगा| एक्वेरियम मानसिक संतुष्टी, और दिमाग में नये और अच्छे विचार लाता है।
एक्वेरियम किस दिशा में रखें, किस दिशा में न रखें :-
वास्तुशास्त्र के अनुसार एक्वेरियम को सदैव घर के उत्तर-पूर्व के कोने में रखें, कभी भी कमरे के मध्य या कमरे के बीच के टेबल आदि पर न रखें। एक्वेरियम को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। रात में कमरे की बत्ती बन्द करने के बाद भी एक्वेरियम की लाईट जलती रहनी चाहिए। इससे घर में किसी तरह बुरी रूहे या गलत ताकते या प्रेत आत्माएं प्रवेश नहीं कर सकती है।

शनिवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का स्वाभाव संकोची अनुशासन प्रिय व यथार्थवादी होता है | इस दिन जन्में व्यक्ति आलसी व लापरवाह प्रवत्ति के होते हैं | इनके वैवाहिक व पारिवारिक जीवन में काफी उतार -चढ़ाव वाली स्थिति बनी रहेगी क्योंकि इनके जीवन व व्यक्तित्व पर शनि ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। शनि एक सौम्य,अनुशासनशील व धीमी गति का ग्रह है जो एक राशि में लगभग 2 वर्ष 6 माह तक रहता है।
शनिवार को जन्म लेने वाले पुरुषों का स्वाभाव :-
- इस दिन जन्में व्यक्ति आलसी व संकोची होते हैं, ये व्यक्ति किसी भी कार्य को करने की सुन्दर योजना बनायेंगे परन्तु उन योजनाओं के अनुरूप आप कार्य नहीं कर पायेंगे, इसलिए संकोच व आलस्य को त्याग कर दें अन्यथा आपको जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पडे़गा।
- इस दिन जमें व्यक्तियों का कोई अपमान करे तो वे कतई बर्दाश्त नहीं करते, इन व्यक्तियों को हमेशा सभी कार्यों में सफलता हांसिल होगी मगर संघर्ष करते रहेंगे तब| इन व्यक्तियों को संकट, विपत्ति व कठिनाईयां अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं कर पायेंगी
- इनके जीवन में कितने ही कष्ट क्यों न आये,परन्तु ये अपने हंसमुख स्वभाव के कारण विचलित नहीं होगे। इनका जितना भी विरोध किया जायेगा ये उतना ही सफलता की ओर आगे बढ़ते जायेगे।
- इस दिन जन्में व्यक्तियों की खास बात यह होती है कि एक अच्छे प्रेमी होंगे, अतः प्रेम करने की कला में ये निपुण होगे। इनके अन्दर बाहरी प्रदर्शन की कला नहीं होगी और न ही आप किसी बाहरी दिखावे को पसन्द करेगें आप अपने को जैसा है वैसा ही दिखाना पसन्द करेगें।
शनिवार को जन्म लेने वाली स्त्रियों का स्वभाव-
-शनिवार को जन्म लेने वाली स्त्रियां सुन्दर कम होती है या तो एकदम गेहुये रंग की होगी या फिर एकदम काली| इनका चेहरा सौम्य व गम्भीर होगा इसलिए ये स्त्रियाँ एक दम पतली या फिर मोटी होगी।
- इस दिन जन्मीं स्त्रियों का पति सुन्दर व आकर्षक व्यक्तित्व का होगा, जिसपर उनका पूर्ण अधिकार रहेगा। सास ससुर व परिवार के लोग इन पर अधिक विश्वास करेंगे। गृह कार्य में कम दक्ष होने के कारण घर के लोग टोक-टाक कर सकते हैं।
- इनका झुकाव ईश्वर की तरफ विशेषकर रहेगा इसलिए कोई भी कार्य बड़े धैर्य, लगन व समर्पित भाव से करेंगी।
स्वास्थ्य:- आपको आंतो के रोग, कोष्टवद्धता, गठिया, कमर दर्द, हाथ पैरों में दर्द, सफेद दाग और बवासीर आदि रोग होने की आशंका रहेगी।
शुभ दिन:- आपके लिए शनिवार, शुक्रवार व बुधवार दिन शुभ रहेगें।
शुभ महीना:- 20 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा तथा -दिसम्बर माह आपके लिए कष्टकारी रहेगा|
शुभ रत्न:- आपके लिए शुभ रत्न हैं -नीलम, लहसुनिया, फिरोजा और काला मोती आप इनमें से किसी भी रत्न को चांदी की अंगूठी में मध्यमा अंगुली में शनिवार के दिन धारण कर सकते हैं।
व्रत और मंत्र- आप शनि देव या कृष्ण जी की उपासना व ध्यान कर सकते हैं। शनिवार का उपवास आपके लिए अच्छा रहेगा।
आप प्रातः काल उठकर निम्न मंत्र की-ऊंॅ ऐं हीं श्रीं श्नैष्चराय नमः को 108 बार प्रतिदिन जाप करें।

किसी स्त्री के बारे में आपको अगर जानकारी हासिल करनी है तो उसके अंगों की सरंचना देखकर आप उस स्त्री के बारे में जान सकते हैं कि वह स्त्री कैसी होगी| स्त्री के मस्तिक की लकीरें देखकर भी उसके बारे में जान सकते हैं कि वह स्त्री कैसी होगी-
अगर किसी स्त्री का सिर अधिक मोटा और बड़ा हो तो ऐसी स्त्रियाँ अपने जीवन में ज्यादा संघर्ष करती है। अगर किसी स्त्री का सिर बिलकुल छोटा हो तो वह स्त्री दुर्भाग्यशाली होती है तथा अपने जीवन को लेकर तनाव ग्रस्त रहती है| लेकिन जब इन स्त्रियों के संतान उत्पन्न होती है तो इनका तनाव दूर हो जाता है और अच्छा समय आ जाता है|
जिसका सिर आगे से उठा हुआ होता है तो ऐसी स्त्रियां भाग्यशाली व तीक्षण बुद्धि वाली होती है और अपने परिवार को आगे बढ़ाने में सहायक होती है। वहीँ जिस स्त्री के सिर के बीच में गडढा हो या दबा हुआ होता है तो ऐसी स्त्री धन, वैभव व सुखी जीवन व्तीत करने वाली होती है| इन स्त्रियों का अनेक पुरूषों से सम्बन्ध भी हो सकता है।
अगर किसी स्त्री का सिर चौड़ा हो तो उन स्त्रियों के हमेशा कोई न कोई रोग लगा रहता है| इन स्त्रियों का स्वभाव कठोर होता है, परन्तु ये दिल की अच्छी होती है। इनको पति समझदार व सेवाभाव से परिपूर्ण मिलता है| वहीँ जिस स्त्री का सिर चपटा होता है तो इन स्त्रियों को यदि उचित अवसर मिल जाये तो शीघ्र ही उच्च मुकाम को हासिल कर लेती है परन्तु अपने परिवार की सेवा नहीं कर पाती है। छपते सिर वाली स्त्रियाँ अधिक तेज, चंचल,वाक्पटुता, चालाक व अपना काम निकालने वाली होती है।
वहीँ जिस स्त्री का सिर सामान्य होता है, तो ऐसी स्त्रियाँ सास,ससुर व पति की सेवा करने वाली व सामाजिक मान-सम्मान पाने वाली होती है।जिस स्त्री के मस्तक पर चन्द्र बना होता है, वह महिलायें सब प्रकार के सुखों को भोगने वाली तथा पतिव्रता, उच्च पद एंव राजनीति में निपुण होती है।

किसी लड़के या लडकी के नामकरण से उसके व्यक्तित्व पर क्या असर पड़ता है, क्या आपको पता है? अगर नहीं तो हम आपको आज 'K' अक्षर वाले व्यक्तियों के बारे में बताते हैं-
अगर किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के 'K''अक्षर से शुऱू होता है तो वे व्यक्ति काफी निडर होते है। इस अक्षर वाले व्यक्ति बेहद खुबसूरत होते हैं यही वजह है कि लोग इनकी तरफ काफी आकर्षित भी होते है। इस अक्षर वाला व्यक्ति बेहद ही दिखावे वाला होता है। किसी को कुछ भी कह देना इनके स्वभाव में शामिल होता है। बिना कुछ सोचे समझे ये किसी को भी कुछ सुना देते है जिसकी वजह से इन्हें लोग मुंहफट कहते हैं| इस नाम के व्यक्ति अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
के अक्षर वाले पैसा तो बहुत कमाते हैं, लेकिन इन्हें इज्जत से कुछ लेना-देना नहीं होता है। जहां तक वैवाहिक संबधों का सवाल है तो ये ससुराल पक्ष पर भी अपना रुतबा कायम रखते हैं| लोग इनसे डरते हैं। इनके सामने अपनी बात कहने में हिचकते हैं। "के" अक्षर वाले सेक्स लाईफ को भी ये ज्यादा तवज्जों नहीं देते है और ज्यादातर ये लोग अरेंज मैरिज ही करते हैं| इनका वैवाहिक जीवन समझौतों पर ही निर्भर होता है।
किसी लड़के या लडकी के नामकरण से व्यक्ति के व्यक्तित्व पर क्या असर पड़ता है, क्या आपको पता है? अगर नहीं तो आज हम आपको "जे " अक्षर वाले व्यक्तियों के बारे में बताते हैं-
यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के J अक्षर से शुऱू होता है तो इस नाम के व्यक्ति जिंदगी को बहुत ही खुशनुमा अंदाज से जीते है| इस नाम का व्यक्ति अपने रिश्तों के प्रति काफी ईमानदार और वफादार होता है। इस नाम के व्यक्ति जितने तन से सुन्दर होते हैं, उतना ही मन से सुन्दर होते हैं| ऐसे लोग जीवन में काफी तरक्की करते है
स्वभाव से बेहद ही नखरीले होते हैं जे अक्षर वाले| पैसा,रूतबा, मुहब्बत हर चीज इनके पास थोक मात्रा में होती है| इस अक्षर के लोगों के साथ बस एक समस्या होती है और वो है इनका स्वास्थ्य जो कि काफी कमजोर होता है। इनको हमेशा कोई न कोई बीमारी घेरे रहती है| इनकी सेक्स लाईफ काफी रोमांचित होती है। ये प्रेम विवाह पर ज्यादा भरोसा रखते हैं।