अगर सपने में कर रही हैं सेक्स तो जानिए क्या होगा आपके साथ.....

हर सपना कुछ-न कुछ कहता है। कुछ सपने निराशा देते हैं, तो कुछ जीवन में खुशियों की लहरभर देते हैं। जब व्यक्ति निद्रावस्था में होता है तो उसकी पाँचों ज्ञानेंद्रियाँ उसका मन और उसकी पाँचों कर्मेंद्रियाँ अपनी-अपनी क्रियाएँ करनी बंद कर देती हैं और व्यक्ति का मस्तिष्क पूरी तरह शांत रहता है। उस अवस्था में व्यक्ति को एक अनुभव होता है, जो उसके जीवन से संबंधित होता है। उसी अनुभव को स्वप्न कहा जाता है। 

अगर आप सपने में सेक्स करते हुए आपने आप को देखते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में कुछ संछिप्त जानकारी देते हैं जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि आपने जो भी सपना देखा है उस सपने का क्या मतलब है-

आपको बता दें कि अगर कोई स्त्री अपने पति या अपने प्रेमी के साथ सम्बन्ध बनाते हुए सपने देखती है तो इसका दो अलग-अलग मतलब होते हैं। या तो आपकी रिलेशनशिप काफी बेहतर है या फिर आपको अपने पार्टनर से वह सब नहीं मिल रहा जो आप चाहती हैं। इसके आलावा अगर कोई स्त्री अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ सेक्स करते हुए देखती है तो समझ जाइए कि वह स्त्री अपने प्रेमी या अपने पति में और भी बहुत कुछ तलाश कर रही हैं।

वहीँ अगर कोई भी स्त्री अपने पुराने बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करते हुए सपना देखती है तो समझ जाइए कि वह युवती अपने नए बॉयफ्रेंड में वह सब नहीं पा रही है जो पुराने वाले से मिलता था| इसके आलावा कोई भी युवती अपने सपने में अपने प्रेमी या पति को धोखा देते हुए देखती है तो समझ जाइए कि आपको अपने पार्टनर के साथ पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है और आपको उनके साथ रहने की जरूरत है।

इसके आलावा अगर कोई स्त्री किसी लड़की के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का सपना देखती हैं तो आप अपनी रियल लाइफ में भी लड़की के प्रति आकर्षित महसूस करती हैं

तर्जनी ऊंगली भी खोलती है सेक्स सम्बंधित कई राज

जैसा की आपको पता है कि मनुष्य के हाथ की अंगुलियाँ कई राज खोलती हैं| आज आपको एक और राज बताने जा रहा हूँ मनुष्य की तर्जनी ऊंगली के बारे में| आपको बता दें कि आप अपने से विपरीत लिंग के प्रति कितना आकर्षित होंगे यह मनुष्य की तर्जनी ऊंगली पर निर्भर करता है कि आपकी इस उंगली की तुलना में आपकी अनामिका उंगली कितनी लंबी है।
एक अध्ययन में यह बात पहली बार साबित हुई है कि पुरुषों की अनामिका उंगली उनकी तर्जनी उंगली से लंबी होती है जबकि महिलाओं में इसका ठीक उल्टा होता है। इस अधयन्न से यह निष्कर्ष निकला है कि स्त्रियों की अपेक्षा जिस पुरुष की अनामिका उंगली जितनी लंबी होगी उसकी सेक्स लाइफ उतनी ही अच्छी होने की संभावना है|

यह भी बता दें आपको कि जिस व्यक्ति की अनामिका की लंबाई जितनी अधिक होगी स्त्रियाँ उतनी ही ज्यादा उस पुरुष के प्रति आकर्षित होती हैं|

अगर सपने में दिखें यह चीजें तो जानिए क्या होगा आपके साथ.....

आज हम आपको आपके सपनो की दुनिया में ले चल रहे हैं, आपको बता दें कि अगर आप रात में सोते समय जो भी सपना देखते हैं और सोचते होंगे कि इस सपने का मतलब क्या है| आज हम आपको सपनों के बारे में कुछ संछिप्त जानकारी देते हैं जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि आपने जो भी सपना देखा है उस सपने का क्या मतलब है| 

आपको बता दें कि कुछ सपने व्यक्ति अपने सपने में धन लाभ, विवाह, पत्नी, संतान, मृत्यु तथा उन्नति आदि कई बातों के बारे में पूर्व में सूचित कर देते हैं। स्वप्न ज्योतिष के माध्यम से भविष्य में घटित होने वाले शुभ-अशुभ कार्यों की जानकारी मिलती है। अक्सर नींद में सपने सभी देखते हैं। कुछ सपने याद रह जाते हैं, कुछ याद नहीं रहते। जो सपने याद रहते हैं उनके आधार पर हम भविष्य के संबंध में अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसे ही कुछ सपनों की आज हम बात कर रहे हैं जो आने वाले कल के सुखमय होने का संकेत देते हैं।

जो व्यक्ति सपने में तिल, चावल सरसों, जौ, अन्न, का ढेर देखता है। उस व्यक्ति को जीवन में सभी सुख मिलते हैं। वहीँ सपने में कलश, शंख और सोने के गहने देखने से जीवन में हर सुख मिलता है। 

जो व्यक्ति स्वयं को अगर सपने में चाय की चुस्की लेते देखें तो उसे जीवन में हर्ष उल्लास और समृद्धि मिलती है। जब कोई अपनी खोई हुई वस्तु प्राप्त करता है तो उसे आगामी जीवन में सुख मिलता है। 

यदि कोई व्यक्ति सपने में में इन्द्र धनुष देखता है तो उसका जीवन बहुत सुखमय और खुशियों से भरा होता है।

राशि के अनुसार जाने कैसी रहेगी आपकी सेक्सुअल लाइफ

आपको बता दें की मनुष्य के जीवनकाल में सेक्स का अह्म स्थान होता है। अगर व्यक्ति की सेक्सुअल लाइफ अच्छी होगी तो व्यक्ति का प्यार अपने आप ही बढता जाता है। जिस प्रकार स्वस्थ रहने के लिए पोष्टिक आहार की जरूरत होती है, उसी प्रकार खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए अच्छी सेक्सुअल लाइफ का होना भी जरूरी है।

अब आपको राशि बताएगी आपकी लव एंड सेक्‍स लाइफ ग्रह-नक्षत्रों का असर न केवल जीवन पर पड़ता है, बल्कि इंसान के प्रेम और सेक्‍स पर भी यह प्रभाव डालता है। लव व सेक्‍स लाइफ पर राशि के इस प्रभाव को आइए देखते हैं-

मेष राशि:- मेष राशि वाले जातक काफी हॉट एवं कामुक होते हैं। मेष राशि के लडकों का सेक्स के प्रति लगाव अधिक होता है, पर लडकियों का बहुत कम। इन लोगों को सेक्स की तरफ आकर्षित करने के लिए लाल रंग का प्रयोग करें, इस राशि के लोग भोजन में साग-सब्जी व अंकुरित भोजन का सेवन करें, इससे सेक्स पावर बढती है। कम समय में ज्‍यादा लुत्‍फ उठाने वाले इन लोगों में संभोग के दौरान एक अलग सी आग होती है। संभोग के लिए काफी जल्‍दी उत्‍तेजित भी हो जाते हैं। यदि इनका पार्टनर मेष राशि वाला हो तो प्‍यार का अहसास कई गुना बढ़ जाता है। 

वृषभ राशि:- इस राशि के जातक स्वभाव से बहुत ही रोमांटिक होते है। संभोग के दौरान वृषभ राशि वाले सेक्‍स की चरम सीमा तक काफी देर से पहुंचते हैं। इन्‍हें सेक्‍स के लिए मनाना काफी कठिन होता है। इस राशि के लोगों को अपनी सेक्स पावर बढाने के लिए बबूल व गोंद का हलवा तथा उडद की दाल का सेवन करना चाहिए।

मिथुन राशि:- मिथुन राशि के जातकों का स्वामी बुध होता है इसलिए इस राशि के जातकों को आकर्षण बहुत पसंद होता है और यह हमेशा सेक्‍सुअली एक्टिव होते हैं। ये हमेशा संभोग के लिए तैयार रहते हैं। चरमसीमा तक पहुंचने में भी ये काफी माहिर होते हैं। इन्‍हें उत्‍तेजित करना भी काफी आसान होता है| इनको लुभाने के लिए कमरे में अपनी शादी की रोमांटिक फोटो चिपकाकर या उस जगह पर ले जाएं जहां बहुत सी रोमांटिक यादें जुडी हों। इस राशि के लोगों को अपनी सेक्स पावर को बढाने के लिए उडद की दाल से बनी चीजें तथा भोजन में गोंद का प्रयोग करना चाहिए।

कर्क राशि:- कर्क राशि के जातक ज्‍यादा भावुक एवं मानसिक तौर पर संवेदनशील होने की वजह से यौन क्रियाओं का सुख उठाने में पीछे रह जाते हैं क्योंकि इस राशि के लोग मनचले होते हैं| ये अपने पार्टनर की संतुष्टि से ज्‍यादा अपनी संतुष्टि पर ध्‍यान देते हैं। यही कारण है कि इनकी सेक्‍स लाइफ नीरस होती है। इस राशि की लडकियों का कैंडल लाईट डिनर बहुत पसंद है। सेक्स पावर को बढाने के लिए इस राशि वाले लोग छुहारे व अक्ष्रवगंध का सेवन अवश्य करें।

सिंह राशि:- सिंह राशि के जातकों का स्वामी सूर्य है इसलिए इन लोगों को दिखावा बहुत भाता है। जब तक आप सेक्सी माहौल नहीं बनाते तब तक इनका मूड नहीं बनता। लडकियों का मिजाज कुछ परिवर्तित होता है। कई बार संभोग के दौरान ये इतने ज्‍यादा उत्‍तेजित हो जाते हैं, कि इन्‍हें किसी भी बात का खयाल नहीं रहता। ये अपने पार्टनर को खुद पर हावी नहीं होने देते हैं। रात को नहाकर कपडों पर हल्का परफ्यूम लगा कर अपने पार्टनर के सेक्सी अंगों की तारीफ करें तथा सेक्स करने के अंदाज की तारीफ करने से ही वे मूड में जाती है। भोजन में साठी के चावल,अंकुरित दाल का प्रयोग करें।

कन्‍या राशि:- कन्‍या राशि के जातक अपने अंदर सेक्‍स के प्रति चाहत को जल्‍दी दर्शाते नहीं हैं। इनके अंदर सेक्‍स की भूख काफी होती है, लिहाजा फोरसेक्‍स या ओरल सेक्‍स में ज्‍यादा समय नष्‍ट नहीं करते। ये भी काफी मूडी होते हैं। अगर मूड नहीं है, तो चाहे उनके पार्टनर कुछ भी कर लें, ये संभोग नहीं करते। ये सिर्फ विश्‍वस्‍त पार्टन से ही सेक्‍स करते हैं। इस राशि के लडके सेक्स के दौरान छेडखानी पसंद करते हैं। लडकियों का भी सेक्स की तरफ पूरा झुकाव होता है। बस थोडा छेडने की जरूरत है। इस राशि के लोगों को सेक्स पावर बढाने के लिए गोद,बादाम व छुहारे का सेवन अपने भोजन में करना चाहिए।

तुला राशि:- तुला राशि का स्वामी शुक्र है, जो काम शाक्ति को बढाने वाला ग्रह कहलाता है। इस राशि के लोग अपने पार्टनर को हमेशा संतुष्‍ट करते हैं। ये अपने पार्टनर की इच्‍छा पर ही संभोग के लिए आगे बढ़ते हैं। ये आसानी से आकर्षित हो जाते हैं, लिहाजा यौन क्रिया की चरमसीमा तक पहुंचने में इन्‍हें दिक्‍कत नहीं होती। संभोग के दौरान बाते करना पसंद नहीं करते। इन लोगों को सेक्स पावर बढाने के लिए मेथी के लड्डू व बिनौले का सेवन करना चाहिए।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि के जातक सेक्स के प्रति काफी आकर्षित होते हैं| इस राशि को लडकियों को रोमांस के मूड में लाने के लिए बाथ टब को गुलाब के फूलों की पंखुडियों से भर के एक साथ नहाने का मजा लें। साथ ही अपने साथी को बांहों में लेने से उनके साथी को मूड रोमांटिक हो जाता है। इस राशि के लोगों को अपनी सेक्स पावर को मेंटेन रखने के लिए भोजन में खट्टा कम खाना चाहिए।

धनु राशि:- धनु राशि के जातक धार्मिक विचारों वाले होते हैं। इन लोगों को एकांत में रोमांस करना पसंद होता है। जब इनकी पार्टनर सेक्सी ड्रेस में टू पीस, स्टैप वाला गाउन पहन कर इनके सामने आती है तो ये रोमांटिक मूड में आ जाते हैं। इस राशि की लडकियां रोमांटिक संगीत, सेक्सी फिल्म तथा सेक्सी बातों से आपकी तरफ आकर्षित हो सकती हैं। किसी हिल स्टेशन पर जाकर वादियों में रोमांस करना इन राशि वालों को अच्छा लगता है। 

मकर राशि:- मकर राशि के लोग सेक्स करने के दौरान बात करना पसंद नहीं करते। इस राशि की लडकियों का रोमांस में रूझान बढाने के लिए खूब घूमे-फिरें,शादी की रोमांटिक बातें करें। 

कुंभ राशि:- कुम्भ राशि के जातकों का स्वामी शनि होने पर लडकों को रात को नहा कर सेक्स करने में आनंद मिलता है। इस राशि को लडकियों का मन आकर्षित करने के लिए कपडों में हल्का परफ्यूम लगाएं|

मीन राशि:- इस राशि की लडकियों को आंखों में आंखें डालकर देखना अच्छा लगता है। सरप्राइज गिफ्ट लेना पसंद करती हैं। थोडी जबरस्ती की शरारतें व कुछ नया करना अच्छा लगता है।

इस तरह से पढ़े मस्तक पर लिखी तकदीर को

हथेली की रेखाओं के अलावा मस्तक की रेखाओं से भी व्यक्ति का भविष्य और उसके हावभाव का पता लगाया जा सकता है| आपको बता दें कि ललाट पर दिखाई देने वाली रेखाओं को देखकर भी किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व जाना जा सकता है।

तो आइये जाने कैसे मस्तक पर लिखी तकदीर को पढ़ा जा सकता है-

मंगल रेखा- यदि सपाट ललाट पर मंगल रेखा हो तो ऐसे लोग बहुत जिंदादिल और साहसी होते हैं। बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है।

बुध रेखा- यह रेखा जिस व्यक्ति के ललाट पर हो वह तेज दिमाग वाला गहराई से सोच-समझकर कार्य करने वाला, चीजों का सुक्ष्म निरीक्षण करने वाला होता है।

बृहस्पति रेखा- शनि रेखा से नीचे गुरु रेखा होती है। यदि ललाट पर बड़ी व स्पष्ट गुरु रेखा हो तो जातक आत्मविश्वासी, साहसी, अध्ययनशील तथा महत्वकांक्षी होता है।

शुक्र रेखा- यह रेखा बुध रेखा से नीचे होती है। यह रेखा पुष्ट हो तो जातक में स्फूर्तिवान, आशावादी, उत्साही, स्वतंत्रता पसंद करने वाले होते हैं।

शनि रेखा- यह ललाट के सबसे ऊपर होती है। शनि रेखा वाले लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव रहस्यमय होता है। ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं। अक्सर मशहूर ज्योतिष या तांत्रिक भी हो सकते हैं।

सूर्य रेखा- यह रेखा जिस व्यक्ति के ललाट पर दिखाई देती है। वे अच्छे गणितज्ञ, यांत्रिक सम्पादक, शासक या नेता हो सकते हैं।

चंद्र रेखा- बाएं नेत्र की भौंह के ऊपर यह रेखा होती है। यह रेखा उन्नत हो तो जातक कलाप्रेमी, विकसित बुद्धि, भावुक, संवेदनशील और धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाले होते हैं।

कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2012

कर्क राशि सबसे भाग्यशाली राशि मानी जाती है और चंद्रमा उसका स्वामी है| यह 80 से120 डिग्री तक का क्षेत्र को घेरे रखती है| यह राशि जल निकायों और पानी यानी तटीय क्षेत्रों समुद्र तटों और झरने के आसपास के क्षेत्र से संबंधित है| आपको सार्वजनिक स्थानों पर जाने के बजाय घर पर रहना अधिक प्रिय लगता है. आप बेहद संवेदनशील, जिज्ञासु और बेचैन प्रवृत्ति के होते हैं| आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए समर्पण का भाव रखते हैं| कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा इस पूरे वर्ष में सौरमंडल के 13 चक्र पूरे करेगा। कर्क राशि के आधारभूत केंद्र राशि तुला पर शनि का संचार जनवरी से दिसंबर तक जारी रहेगा। वृहस्पति इस राशि से दशम राशि मेष में 17 मई तक रहेगा। उसके बाद शेष मई से दिसंबर अंत तक वृष राशि में संचार करेगा। अक्टूबर नवंबर में वक्री होकर वर्ष के अंत में मार्गी होगा। शनि और वृहस्पति मई मास तक कर्क राशि के लिए चतुर्थ और दशम भाव से प्रतियोग करेंगे। मई के उपरांत वृहस्पति के लाभ स्थान में जाने से शनि के साथ षडअष्टक योग बनेगा। आप शारीरिक रूप से मध्यम आकार वाले, गोरे रंग के, चौड़ी छाती और लंबी भुजाओं वाले होते हैं| आप बुद्धिमान, उज्ज्वल और श्रमसाध्य व्यक्तित्व वाले हैं. आपका अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत लगाव है| 

कर्क राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा जनवरी से मार्च तक सफ़र-

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन आप सत्ता और पद प्राप्ति के लिए ज्यादा लालायित रहेंगे. इस तिमाही के दौरान आपको आर्थिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि गोचर में आपकी कुंडली के दूसरे भाव का स्वामी छठे भाव में बैठा हुआ है. जिस कारण आर्थिक स्थिति कमजोर बनी रहेगी. आप काला बाजारी या अवैध स्रोतों के माध्यम से भी कुछ धन बना सकते हैं. यदि आपकी जन्म कुंडली में भी दूसरे भाव का स्वामी पीड़ित है या अशुभ प्रभाव में है तो आप अवैध लेन - देन या अन्य किसी मुसीबत में फंस सकते हैं. कुल मिलाकर, कर्क राशि के अच्छे लोगों के लिए यह समय ज्यादा अच्छा नहीं है| जो अवैध धन्धे करते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा| इस समय आपके व्यवसाय और कैरियर बृहस्पति के प्रभुत्व के अधीन है| इसलिए, इस समय आपका कैरियर बृहस्पति द्वारा संचालित होता है| यह आपके लिए एक अच्छा समय है, यदि आप सरकारी नौकरी में है अथवा आप वकील हैं| इस समय सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है| आप लाभ इस अनुकूल समय का उठाएं| ईमानदार और कुशल अधिकारियों के लिए यह समय पदोन्नति का है| बृहस्पति संबंधित दान और पूजा करने से परिणाम और अच्छे होंगे| अगली तिमाही के लिए व्यवसायियों और कारोबारियों को इस समय अपने व्यवसाय को बढाने के लिए अपने प्रयासों में तेजी तथा आक्रामकता लानी चाहिए| इस समय आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है| धार्मिक कार्यो और यात्राओं के योग भी बन रहे है। दाम्पत्य जीवन में किसी नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आप दूसरे भाव के स्वामी के नक्षत्र के कारकत्व के अनुसार लाभ प्राप्त कर सकेंगे| और कुछ लोगों को दाम्पत्य जीवन में बंधने के भी अवसर प्राप्त होगे। यह तिमाही आर्थिक तथा व्यवसायिक दृष्टिकोण से अच्छी रहेगी| आप दोनों क्षेत्रों में तरक्की करेंगें| अत: इस समय का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करें| आपको स्वास्थ्य की समस्याएं प्रकट होने की आशंका है। किसी अपरिचित व्यक्ति से विवाद होने की आशंका रहेगी। अचानक धन लाभ की भी संभावना है। कानूनी विवाद में विजय की सम्भावनाएं है। जो लोग कर्ज ब्याज आदि में फंस रहे है। उनको शीघ्र मुक्ति मिलने की संभावना है। खर्चे अधिकतपा बनी रहेगी। जो लोग साथ में सहयोग का कार्य करते है। उनकी उन्नति होगी। 

कर्क राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा अप्रैल से जून तक का सफ़र-

इस तिमाही के आरंभ में विशिष्ट व्यक्तित्व के महानुभाव और अधिकार प्राप्त हस्तियों के बीच व्यतीत होगा। जो जातक भक्ति और आध्यात्म में अभिरूचि रखते हैं उनको भी अपने गुरुजनों का आशीर्वाद सहज मं ही प्राप्त हो जाएगा। लोन और रोग से अचानक ही मुक्ति मिलेगी। संचित धन का उपयोग भविष्य की योजनाओं में करने के उपरान्त सब कुछ व्यवस्थित करने की प्रसन्नता व्याप्त होगी। शरीर में रक्त विकार या ज्वर बुखार आदि से बौद्धिक कार्यकलापों में रूकावट आएगी। विद्यार्थियों एवं महिलाओं को इस दौरान और भी सतक्र रहकर चलना होगा। कोई भी उनकी कमजोरी / मजबूरी का नाजायज फायदा उठा सकता है।धार्मिक कार्यो विवाद में विजय मिलेगी। नौकर चाकरों से सावधान रहें। प्रेम के प्रति सतर्कता बरतें। इस समय धन लाभ के उत्तम अवसर बन रहें हैं|रिस्क न उठाने वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। महिलायें लग्जरी सामानों पर खर्च अधिक कर सकती है।। किसी लम्बे समय से बिछड़े हुए व्यक्ति से मुलाकात होगी। रूका धन प्राप्त होगा लेकिन तेजी से खर्च भी हो जायेगा। नई योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। परिवार वृद्धि के योग भी बन रहे है। प्रेम समबन्धों के मामलें मे एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनायें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी| इस अवधि के दौरान शुक्र दूसरे भाव में स्थित है| इस कारण बडे़ पैमाने पर धन लाभ के योग बन रहे हैं| आपको पैसा आसानी से प्राप्त होगा और आपको दूसरे लोगों का अच्छा समर्थन मिलेगा| आप खाने-पीने की वस्तुओं और स्वंय के सौंदर्यीकरण में अधिक धन खर्च कर सकते हैं| साथ ही आप धन खर्च करने में सतर्क भी हो जाएंगें| इस तिमाही में आपकी संपत्ति के सौदे के अच्छे प्रस्ताव आएंगे जिससे निश्चित रूप से आपकी समृद्धि बढ़ेगी। बढ़ते दायित्व और कार्य आपको व्यस्त रखेंगे। व्यक्तिगत संबंधों का सुधारने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करें और उन पर विशेष ध्यान दें। अपने परिवार जनों, विशेष रूप से बच्चों के साथ अच्छा समय गुज़ारने की आपकी चिर संचित अभिलाषा पूरी होगी। इस वर्ष का एक रोचक सुखद पहलू यह है कि आप अपने परिवार को लंबी छुट्टियों पर घुमाने ले जाएंगे। आपके कठोर परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा और विभिन्न समारोहों और यात्राओं में भी आपका समय बीतेगा। प्रेम प्रसंग में आपको निष्ठावान, गुणग्राही और अपने प्रेम में सच्चा होना होगा। अविवाहित स्त्री-पुरुषों के जीवन में इस वर्ष कई रूमान अवसर आएंगे। प्रेम प्रसंग की समस्या से पीड़ित कुंभ राशियों को “जीने की कला सीखनी” चाहिए। बेहतर होगा कि अपनी अपेक्षाओं को कम करें। अजनवियों पर आंख मूंद कर विश्वास न करें। आपको प्रेम औऱ वासना का अंतर समझना चाहिए और उन्हें गड्डमड्ड नहीं करना चाहिए। सुयोग्य युवक-युवतियों को वर्षांत तक शादी की शहनाइयों की गूंज सुनने तक मिल सकती है। आपका परिवार आपको तनाव मुक्त और प्रसन्न रखेगा। तनाव मुक्त होने के लिए निर्द्वंद्व अनुभव करें और एक-दूसरे के साथ का आनंद लें। आपके बच्चे अपनी उपलब्धियों से आपको खुश करेंगे और अपनी मासूमियत से आप खुशियां बढ़ाएंगे। कोई दूर का रिश्तेदार आकर लंबे समय तक आपके साथ टिक सकता है। अपनी जुबान पर काबू रखें वरना आपके शब्द किसी का दिल दुःखा सकते हैं।

कर्क राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा जुलाई से सितम्बर तक का सफ़र-

कर्क राशि के जातकों के लिए यह तिमाही अच्छी साबित होगी| इस समय नौकरी वालों के लिए स्थानन्तरण की सम्भावना है। लम्बी या विदेश यात्रा की भी संभावना है। मानसिक विकार उत्पन्न होने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस समय आप अधिक श्रम करने से बचे। अतिथि का आगमन होगा जिससे आपके खर्चे को बढ़ा सकता है। मकान या वाहन की खरीदारी इस समय न करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। जो लोग ज्वैलरी का व्यवसाय करते है, उन्हे सोंच-समझकर ही धन का निवेश करना चाहिए। अविवाहित जातकों के विवाह की चर्चा होगी तथा हुनरमंद महानुभाव किसी छोटे मोटे उद्योग से जुड़कर अपने समय का सदुपयोग कर सकेंगे। महीने के मध्य भाग में सूर्य एकादश भाव में विचारण करेगा। यदि आप किसी प्रकार के आर्थिक संकट या कामकाजी उलझन में फंसे हैं तो इस महीने का उत्तरार्ध आपको इस सबसे मुक्ति दिलाएगा। अप्रत्याशित लाभ के अलावा पैतृक या पारिवारिक सदस्यों की जमा पूंजी भी आपके काम आएगी। ईश्वर पर आस्था रखने से संकट के क्षण भी तत्काल व्यतीत हो जाते हैं मासांत तक आप अपने सभी उत्तरदायित्व और देनदारियों से रहित हो जाएंगे।धन आयेगा परन्तु उसके लिए दिमाग से काम लेना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। कर्क राशि के जिन व्यक्तियों को ह्रदय संबंधी समस्याएं हैं उन्हें तिमाही के प्रथम भाग में सावधान रहना चाहिए| इस वर्ष आप सहकर्मियों के साथ पहले से टूटे संबंधों को ज़िंदा करेंगे। हो सकता है कि इस वर्ष आपको अनपेक्षित रूप से कई यात्राएं करनी पड़ें जो सफल साबित होंगी। नियमित व्यापारिक रणनीतियां आपको नए लाभदायक उपक्रम दिलाएंगी जिनकी वजह से आप अपना कारोबार बढ़ाने की सोच सकते हैं। जिन व्यावसायिकों की कोई नई या नया बॉस आई/आया होगा उन्हें उसे प्रभावित करनें में विशेष परिश्रम करने पड़ सकते हैं। मार्च और जुलाई के दौरान आपको कार्यालय में काम के घंटों के अलावा भी काम करना पड़ सकता है। 

कर्क राशि वाले जातकों का कैसा रहेगा अक्टूबर से दिसम्बर तक का सफ़र-

रिश्तेदारों से इस समय दूरी ही बनाये रखना आपके लिए लाभदायक होगा। लेकिन यह समय आपक के लिए उन्नति कारक ही सिद्ध होगा। इस समय आप जमीन जायदाद की खरीदारी कर सकते है। जो लोग शुगर से पीडि़त है वो सावधानी रहें। रूके हुए कार्यो में प्रगति होने के संकेत है।। महिलाओं पर भगवान की विशेष कृपा रहेगी इसलिए आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सर्दी का कोई संक्रमण गंभीर रोग बन सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त आराम करें औऱ सर्दी या इस तरह की दूसरी व्याधियों से पीड़ित व्यक्तियों के संपर्क में रहने से बचें। सिद्धांततः निम्न ऊर्जा स्तर के बावजूद कर्क राशि जून में बहुत सी स्वास्थ्य चुनौतिकयों का सामना करने मे सक्षम होंगे और नियमित व्यायाम करेंगे। घर व परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। कुछ नयें लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। गैर जिम्मेदाराना कार्य करने वाले लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम के प्रति अत्यधिक भावुकता उचित नहीं है। राजकीय अधिकारियों से अत्यधिक मोल-जोल लाभप्रद साबित होगा। महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यर्थ की बातों में न उलझे अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों को पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।। मकान वाहन पर व्यय के योग बन रहे है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के द्वारा परेशानी में पड़ सकते है। इस सयम आपको कुछ यात्रायें भी करनी पड़ सकती है। जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। प्रेम सम्बन्ध में अनुकूलता बनी रहेगी। परिवार में किसी भाई या मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। आलस्य आपके कार्यो में रूकावट पैदा करेगा। कुछ लोगों को सन्तान पक्ष से किसी खुशखबरी की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी लेकिन पारिवारिक समस्याओं से आपको मानसिक कलेश सहना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग इस समय अपने आप को चलचित्रों से दूर रखे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। महिलायें समय की उपयोगिता पर विशेष घ्यान देने की कोशिश करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। प्रेम के मामलों में थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है। जो सुख कुछ दिनों के बाद दुख और अफसोस का मुद्दा बन जाए उसका न मिलना ही बेहतर है। महीने के उत्तरार्ध में ग्रहों का दबाव धन और कुटुम्ब भाव में अधिक बढ़ रहा है। आप अपनी अस्त व्यस्त कार्य प्रणाली को सुनियोजित करें। व्यवस्था को अपने हाथ में लेने पर यदि पहले से ही आप प्रयासरत है तो अपने कर्तव्यों और क्षमताओं का अधिकतम उपयोग करेगे। ऐसे मे जल्दी ही आपका उत्थान और उन्नति उसी जगह पर हो सकती है जहां पर आप विराजमान हैं।

स्त्रियों के गाल पर पड़ने वाला डिम्पल भी बताता है उसके व्यक्तित्व के बारे

Vineet verma
अभी तक हमने आपको स्त्रियों के कई अंगों के बारे में बाताया है जिसे देखकर आप उस स्त्री के स्वभाव के बारे में सहज अनुमान लगा सकते हैं| आज आपको एक और अंग बताने जा रहे हैं वह अंग है स्त्रियों के गाल में पड़ने वाला डिम्पल जिसे देखकर भी आप स्त्रियों के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं|

तो आइए जाने गाल पर डिम्पल देखकर कैसे जान सकते है स्त्री के बारे में-

आपको बात दें कि जिस स्त्री के गाल बिलकुल भरे हुए होते हैं और जब ऐसी स्त्रियों के गालों में डिम्पल पड़ते हैं तो ऐसी स्त्रियों का मानसिक विकास शरीर की अपेक्षा कम होता है, वहीँ जिस स्त्री के गाल हलके लालीमा लिए होते है और जब इन स्त्रियों के गालों में डिम्पल बनता है तो ऐसी स्त्रियाँ क्रोधी, साहसी, युद्धप्रिय व बहुत ही उत्तेजित स्वाभाव की होती हैं|

इसके आलावा जिस स्त्री के गुलाबी गाल होते हैं और उसके गलों में अगर डिम्पल पड़ता है तो इन स्त्रियों का मानसिक व शारीरिक विकास बहुत ही अधिक होता है, वहीँ जिस स्त्री के गाल सामान्य मांसल और चिकने होते हैं तो इन स्त्रियों का मानसिक शक्ति हमेशा संतुलित होती है।

जिस स्त्री के गाल बहुत ही अधिक गोरे होते हैं और जब उस गाल पर डिम्पल बने तो समझ जाइए कि ऐसी स्त्रियाँ आलसी, हीनभावना से ग्रसित, निराशावादी होती हैं|

वास्तुदोष से बचने के आसान उपाय

अगर आपके घर में जगह की कमी है और आप अपने रसोईघर को स्टोर अथवा भंडारण कक्ष के रूप में इस्तेमाल की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखें ईशान व आग्नेय कोण के मध्य पूर्वी दीवार के पास के स्थान का उपयोग करें। चूल्हा या गैस आग्नेय कोण में ही रखें।

वास्तुदोष से बचने के लिए अगर आपके घर का आग्नेय कोण पूर्व दिशा में बढ़ा हो, तो इसे काटकर वर्गाकार या आयताकार बनाएं। इसके आलावा शुद्ध बालू और मिट्टी से आग्नेय क्षेत्र के सभी गड्ढे इस प्रकार भर दें कि यह क्षेत्र ईशान और वायव्य से ऊंचा लेकिन नैर्ऋत्य से नीचा रहे। शाम के समय घर में सुगंधित एवं पवित्र धुआ करें। किचन में आग और पानी साथ न रखें। घर में जाले न लगने दें, इससे मानसिक तनाव कम होता है। 

आग्नेय कोण में दोष होने पर वहां भोजन में प्रयोग होने वाले फल, सब्जियां (सूर्यमुखी, पालक, तुलसी, गाजर आदि) और अदरक मिर्च, मेथी, हल्दी, पुदीना पत्ता आदि उगाएं अथवा मनीप्लांट लगाएं। आग्नेय दिशा से आने वाली सूर्य किरणों को रोकने वाले सभी पेड़ों को हटाएं। इस दिशा में ऊंचे पेड़ न लगाएं| इसके आलावा घर की स्त्रियों को नए रेश्मी परिधान, सौंदर्य प्रसाधन, सामग्री, सजावट के सामान और गहने आदि देकर हमेशा खुश रखें। यह सर्वोत्तम उपाय है। 

घर में आंगन मध्य में ऊंचा तथा चारों ओर से नीचा होना चाहिए। यदि आपका आंगन वास्तु के अनुरूप न हो, तो उसे फौरन बताए गए तरीके से पूर्ण करवा लें। ध्यान रखें आंगन मध्य में नीचा व चारों ओर ऊंचा भूलकर भी न रखें। इसके आलावा कोई भूखंड उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर विस्तृत हो तथा भवन का निर्माण उत्तरी भाग में हुआ हो तथा भूखंड का दक्षिणी भाग खाली पड़ा हो तो वास्तु में यह स्थिति अत्यंत दोषपूर्ण होती है। 

13 दिसंबर, संसद हमले के दसवीं बरसी, साजिशकर्ताओं को सजा मिलना बाकी

13 दिसम्बर मंगलवार को संसद पर हमले के दस साल पूरे हो रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली की सबसे सुरक्षित इमारत यानी देश की संसद पर हमले की खबर ने सबको हैरान ही नहीं किया, हिला कर रख दिया| 13 दिसंबर 2001 की सुबह करीब पौने बारह बजे अचानक संसद में कुछ आंतकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी| इस हमले में हैंड ग्रेनेड और एके-47 से लैस पांच आतंकी शामिल थे|

हालाँकि जवाबी कार्रवाई में पांचों आतंकी मारे गये, लेकिन इस हमले में दिल्ली पुलिस के जवान और संसद के कुछ कर्मचारियों समेत कुल 9 लोगों को भी अपनी जान गवानी पड़ी| जिस समय यह हमला हुआ था संसद में कई वरिष्ठ मंत्रियों समेत तकरीबन दो सौ संसद सदस्य मौजूद थे| इसे एक तरह से ससंद पर नहीं, देश पर हमला कहा जा सकता है|

आपको बता दें कि इस हमले की साज़िश रचने वाले अफजल गुरु सहित चार आतंकवादियों को पकड़ा गया था। हमले के एक साल बाद अफजल गुरु को इस मामले में दोषी पाया गया और उसे फांसी की सजा सुनाई गई। लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका, क्योंकि अफजल गुरू की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है| उसे फांसी दिलवाने की खातिर शहीदों के घर वालों ने बहादुरी के तमगे भी लौटा दिए| फिर भी इंसाफ पाने का उनका इंतजार अब तक खत्म नहीं हुआ|

13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी पर पूरा भारत उन शहीदों को नमन कर रहा है, जिन्होंने अपने देश की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी।

देश में अब से लेकर वर्ष 1993 तक हुए बड़े आतंकी हमलों पर एक नज़र-

13 जुलाई 2011: मुंबई में एक साथ तीन जगहों पर सीरियल बम ब्लास्ट। जिसमें 20 लोगों की मौत जबकि 100 लोग घायल हुए थे।

30 अक्टूबर 2008: असम में एक साथ 13 बम धमाके जिसमें 61 लोग मरे 300 लोग घायल हुए थे|

27 सितंबर 2008: दिल्ली के फूल बाजार में धमाका, एक की मौत।

13 सितंबर 2008: दिल्ली के शॉपिंग स्थलों पर 5 बम धमाके, 21 लोगों की मौत 100 से अधिक घायल। इस हमले की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिद्दीन ने ली|

26 जुलाई 2008: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में सीरियल बम ब्लास्ट। 45 लोगों की मौत जबकि 150 लोग घायल।

25 जुलाई 2008: बैंगलोर में एक साथ 7 धमाके किस्में एक की मौत जबकि 150 से अधिक लोग घायल।

13 मई 2008: जयपुर में 6 बम धमाके जिसमें 63 लोगों की मौत जबकि 150 लोग घायल।

26 मई 2007: गुवाहाटी में हुए धमाके में 6 लोगों की मौत जबकि 30 लोग घायल।

18 मई 2007: हैदराबाद की मक्का मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान बम विस्फोट। 13 लोगों की मौत।

8 सितंबर 2006 को महाराष्ट्र के मालेगांव की एक मस्जिद के पास बम विस्फोट, 37 लोगों की मौत व 125 घायल।

11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेन में 7 धमाके। इसमें 200 लोगों की मौत हुई थी।

7 मार्च 2006: वाराणसी में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत, 101 लोग घायल।

29 अक्टूबर 2005: दक्षिण दिल्ली के बाजारों में जबरदस्त धमाका। 59 लोगों की मौत जबकि 200 घायल।

5 जुलाई 2005: अयोध्या में राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला।

15 अगस्त 2004: असम में ब्लास्ट। 16 लोगों की मौत जिसमें ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल थे।

25 अगस्त 2003: मुंबई में दोहरे कार धमाके में 52 लोगों की मौत जबकि 150 लोग घायल।

14 मई 2002: जम्मू के पास आर्मी कैंट पर आतंकी हमला। 30 लोगों की मौत।

24 सितंबर 2002: गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हमला। 31 लोगों की मौत, 79 घायल।

13 दिसंबर 2001: संसद पर आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत जबकि 18 लोग घायल।

1 अक्टूबर 2001: जम्मू-कश्मीर एसेंबली परिसर में आतंकी हमला। 35 लोगों की मौत।

14 फरवरी 1998: कोयंबटूर में 11 जगहों पर बम ब्लास्ट, 46 लोगों की मौत जबकि 200 घायल।

12 मार्च 1993: मुंबई में एक साथ 13 सीरियल बम ब्लास्ट, 257 लोगों की मौत जबकि 700 लोग घायल हुए।