.यहाँ लॉटरी के लिए देवी-देवताओं की नहीं 'लट्ठ' की होती है पूजा!

नॉम पेन (कम्बोडिया)| मनचाही मुराद पाने के लिए लोग देवी- देवताओं की पूजा करते हैं लेकिन कंबोडिया के पुरसात प्रांत में लोग लॉटरी लगने के लिए किसी देवी- देवताओं की पूजा नहीं लट्ठ की पूजा करते हैं यह सुनकर आपको हैरानी जरुर हुई होगी लेकिन यह सच है| 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरसात प्रांत के प्रे यींग गांव में लॉटरी लगने और मनचाही मुरादें पूरी करने के लिए लोग 13 मीटर लंबे एक लट्ठ की पूजा करने के साथ-साथ यहां प्रसाद भी चढ़ाते हैं। 

इस चमत्कारी लट्ठ के बारे में गाँव के मुखिया कहते हैं कि यह लट्ठ एक माह तालाब से मिटटी निकालने के दौरान मिला| मुखिया यह भी बताते हैं कि कुछ लोगों ने चमत्कारी लट्ठ को हुआ तो उनकी लॉटरी लग गई| 

अब यहाँ लोग अपनी मनचाही मुराद पाने के लिए किसी देवी- देवता की नहीं बल्कि इस लट्ठ की पूजा करते है| इतना ही नहीं कुछ अन्धविश्वासी लोग तो इसके ऊपर टेलकम पाउडर छिड़क देते हैं उनका मानना है कि टेलकम पाउडर छिड़कने से लट्ठ पर भाग्यशाली नंबर उभरकर आ जायेगा| कुछ लोग अपनी बीमारी को दूर करने के लिए उस तालाब का पानी पीते हैं और उसका कीचड़ शरीर में लगाते हैं जिस तालाब से यह लट्ठ मिला था|

कोई टिप्पणी नहीं: