अनिल कपूर के 53वें जन्मदिन पर विशेष.....

बॉलीवुड अभिनेता और जाने-माने फिल्म निर्माता सुरेन्द्र कपूर के बेटे अनिल कपूर आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं| अनिल कपूर का जन्म साल 1959 में मुंबई के तिलक नगर में हुआ था| फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनिल ने उमेश मेहरा की हमारे तुम्हारे (1979) के साथ एक सहायक की भूमिका में बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की|

अनिल के बड़े भाई बोनी कपूर एक प्रसिद्द निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं| अनिल के तीन बच्चों में से एक सोनम कपूर भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं| अनिल कपूर ने पहली बार फिल्म 'वो सात दिन' में मुख्य भूमिका निभाई थी| इसके बाद 'मि. इंडिया', 'बेटा', 'विरासत', 'राम लखन', 'तेजाब', 'परिन्दा', 'स्लमडॉग मिलियनर' जैसी कई हिट फ़िल्में दीं| 'मि. इंडिया' उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म रही और इस फिल्म के साथ ही उन्हें 'अगले सुपरस्टार' का दर्जा भी मिला|

हाल ही में वे हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'मिशन इम्पोसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल' में टॉम क्रूज व पाउला पैटन के साथ नजर आए| इस फिल्म के साथ ही अनिल ने अपना नाम किसी हॉलीवुड की फिल्म के पोस्टर में जगह पाने वाले पहले भारतीय कलाकार के रूप में दर्ज करा लिया है| अनिल कपूर को मिले पुरस्कारों की फेहरिस्त भी खासी लम्बी है:

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
2001 - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - पुकार
2008- स्पेशल ज्यूरी अवार्ड - गांधी माय फादर

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
1985 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - मशाल
1989 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - तेज़ाब
1993 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - बेटा
1998 - फ़िल्मफ़ेयर क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - विरासत
2000 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - ताल

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार
2000 - आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार - बीवी नम्बर वन
2000 - आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - ताल
2006 - आई आई एफ ए वाल ऑफ़ फेम
2010 - आई आई एफ ए असाधारण उपलब्धि

कोई टिप्पणी नहीं: