बॉलीवुड ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

अभिनेता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और फरहान अख्तर सहित हिंदी फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने क्रिसमस के मौके पर अपने मित्रों एवं परिवार के सदस्यों के साथ ही पूरी दुनिया को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और प्रार्थना की कि पूरा वर्ष खुशियों से भरा रहे। कुछ ने जहां क्रिसमस के दिन छुट्टी मनाने का फैसला किया है, वहीं कुछ अपने परिवार से साथ त्यौहार का लुत्फ उठा रहे हैं।

बुधवार को कई फिल्मी सितारों ने ट्विटर पर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के अपने खाते पर लिखा, "सभी को क्रिसमस की बधाई..ईश्वर करे यह वर्ष सभी के जीवन में खुशियां, आनंद, संतुष्टि, शांति, समझदारी, स्वास्थ्य और परिवार के साथ अधिक से अधिक दिन गुजारने की सौगात लाए..।"

अक्षय कुमार ने कहा, "सभी को क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं। वर्ष के आखिर में मैं अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाऊंगा..और अपने नन्हे बेटे को क्रिसमस की चकाचौंध और बेहतरीन सजावट के प्रति हर्षोल्लास से झूमते देखने का आनंद उठाऊंगा।"

फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, "आप सभी को और आपके प्रियजनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं।" मनोज वाजपेई ने अपने ट्विटर संदेश में कहा, "क्रिसमस का अपना उपहार और क्रिसमस ट्री मिलने के बाद अपनी बेटी के चेहरे पर आई खुश देखने से ज्यादा मूल्यवान कुछ भी नहीं है। क्रिसमस की शुभकामनाएं।"

नरगिस फाखरी ने कहा, "जिनके दिल में क्रिसमस की खुशी नहीं है, उसे किसी पेड़ के नीचे खुशी नहीं मिल सकती। सभी को क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं।" अभिषेक बच्चन, कुणाल कपूर, अर्जुन रामपाल, नेहा धूपिया, उदय चोपड़ा और नृत्य निर्देशिका फराह खान ने भी ट्विटर पर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
www.pardaphash.com

कोई टिप्पणी नहीं: