बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने दिखाई अपनी सुडौल काया की शान

बॉलीवुड में छरहरी काया वाली अभिनेत्रियों को तरजीह दिए जाने के चलन में बदलाव आ रहा है। अभिनय के बल पर सुडौल काया वाली अभिनेत्रियों ने अपने बॉलीवुड में जगह बनाई है। इस सूची में विद्या बालन, परिणीति चोपड़ा जैसे नाम भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी सुडौल काया की शान दिखाई।

बॉलीवुड की सुडौल काया वाली अभिनेत्रियां :

सोनाक्षी सिन्हा : फिल्म उद्योग में शामिल होने से पहले सोनाक्षी का वजन 90 किलोग्राम था। पहली फिल्म 'दबंग' से पहले सोनाक्षी ने 30 किलोग्राम वजन घटाया लेकिन जीरो फिगर नहीं हो पाईं लेकिन अपनी अभिनय क्षमता के बल पर वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। 


विद्या बालन : विद्या को इस बात की चिंता नहीं होती कि दूसरे लोग उनके शरीर को लेकर क्या कहते हैं। विद्या खुद को आत्मविश्वास से भरा रखती हैं और प्रशंसक उनके अभिनय के मुरीद होते हैं। उनके अभिनय कौशल की कभी अनदेखी नहीं हुई। 2011 में आई 'द डर्टी पिक्चर' में उन्होंने अपना वजन बढ़ाया भी था और फिल्म में सिल्क स्मिता के किरदार के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।


हुमा कुरैशी : रेस्तरां मालिक सलीम कुरैशी की बेटी हुमा कुरैशी खुद को खाने की शौकीन कहती हैं। उन्हें वजन घटाने में दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वह फिट रहने में यकीन करती हैं। उन्हें लगता है कि उनका वजन उनके बॉलीवुड कैरियर में रोड़ा नहीं बनना चाहिए। हाल ही में आई 'डेढ़ इश्किया' में उनके काम के लिए हुमा की तारीफ हुई है।


परिणीति चोपड़ा : प्रियंका चोपड़ी की चचेरी बहन परिणीति को बबली भी कहा जाता है। 'इशकजादे' में उन्होंने लहंगे से लेकर जींस-टीशर्ट और कुर्ते जैसे परिधान पहने। वह भी अपनी अभिनय क्षमताओं पर ध्यान देती हैं।


सनी लियोन : कनाडियाई वयस्क फिल्मों की चर्चित हस्ती से अभिनेत्री बनीं सनी ने 2012 में 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में अपना आगाज किया और उन्हें उनके सुडौल शरीर के साथ स्वीकार किया गया। सनी ने साबित कर दिया कि बिकनी जैसे छोटे कपड़े पहनने के लिए छरहरी काया की जरूरत नहीं होती।

कोई टिप्पणी नहीं: