प्यार बीबी से सेक्स कई के साथ चाहते हैं पुरुष

आपको बता दें कि वर्ष 2011 विश्व के लिए जगह-जगह आक्रोश और जनचेतना जगाने वाला तो रहा ही साथ ही यह साल सेक्स के नाम भी रहा| पूरे वर्ष सेक्स को लेकर जगह-जगह सर्वे होते रहे हैं| सेक्स को लेकर आज फिर एक नया अध्ययन सामने आया है| इस अध्ययन में यह पाया गया है कि पुरुषों में अपने साथी से प्यार के बावजूद हमेशा उसे धोखा देने की प्रवृत्ति होती है। वे अपने साथी को छोड़ना नहीं चाहते हैं और उनका कहना होता है कि समाज खुले यौन सम्बंधों को अपनाता है। कहने का मतलब यह है कि ज्यादातर पुरुष अपने साथी के साथ रहना चाहते हैं और वे अधिक से अधिक यौन सम्बंध बनाना चाहते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन के विनचेस्टर विश्वविद्यालय के अमेरिकी समाज विज्ञानी एंडरसन ने कहा है कि यौन सम्बंधों के मामले में पुरुषों के एकनिष्ठ रहने से वे बहुत से ऐसे काम नहीं कर पाते हैं, जो कि वे करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि इस समय लोगों ने तेजी से खुले यौन सम्बंधों को अपनाना शुरू कर दिया है। वह कहते हैं कि जो लोग ऐसा नहीं करते वे सामाजिक मजबूरी के चलते यौन कैद में रहते हैं।

अध्ययन के लिए एंडरसन ने 120 समलैंगिक व अन्य पुरुषों पर सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण में यह पाया गया है कि इनमें से 78 प्रतिशत ने अपने साथी के साथ धोखाधड़ी की। वैसे इन लोगों का कहना था कि वे अपने साथी से प्यार करते हैं और उसके साथ रहना चाहते हैं। वहीँ, कुछ पुरुष एक ही महिला से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन यौन सम्बंध कई महिलाओं से बनाना चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: