जानिए किन्नरों से जुड़े 20 रोचक तथ्य

लखनऊ: किन्नर समुदाय समाज से अलग ही रहता है और इसी कारण आम लोगों में उनके जीवन और रहन-सहन को जानने की जिज्ञासा बनी रहती है। किन्नरों का वर्णन ग्रंथों में भी मिलता है। यहां जानिए किन्नर समुदाय से जुड़ी कुछ खास बातें…

1. ज्योतिष के अनुसार वीर्य की अधिकता से पुरुष (पुत्र) उतपन्न होता है। रक्त (रज) की अधिकता से स्त्री (कन्या) उतपन्न होती है। वीर्य और राज़ समान हो तो किन्नर संतान उतपन्न होती है।
2. महाभारत में जब पांडव एक वर्ष का अज्ञात वास काट रहे थे, तब अर्जुन एक वर्ष तक किन्नर वृहन्नला बनकर रहा था।
3. पुराने समय में भी किन्नर राजा-महाराजाओं के यहां नाचना-गाना करके अपनी जीविका चलाते थे।  महाभारत में वृहन्नला (अर्जुन) ने उत्तरा को नृत्य और गायन की शिक्षा दी थी।
4. किन्नर की दुआएं किसी भी व्यक्ति के बुरे समय को दूर कर सकती हैं। धन लाभ चाहते है तो किसी किन्नर से एक सिक्का लेकर पर्स में रखे।
5. एक मान्यता है कि ब्रह्माजी की छाया से किन्नरों की उत्पत्ति हुई है। दूसरी मान्यता यह है कि अरिष्टा और कश्यप ऋषि से किन्नरों की उतपत्ति हुई है।
6. पुरानी मान्यताओं के अनुसार शिखंडी को किन्नर ही माना गया है। शिखंडी की वजह से ही अर्जुन ने भीष्म को युद्ध में हरा दिया था।
7. यदि कुंडली में बुध गृह कमजोर हो तो किसी किन्नर को हरे रंग की चूड़ियां व साडी दान करनी चाहिए।  इससे लाभ होता है।
8. किसी नए वयक्ति को किन्नर समाज में शामिल करने के भी नियम है। इसके लिए कई रीती-रिवाज़ है, जिनका पालन किया जाता है।  नए किन्नर को शामिल करने से पहले नाच-गाना और सामूहिक भोज होता है।
9. फिलहाल देश में किन्नरों की चार देवियां हैं।
10. कुंडली में बुध, शनि, शुक्र और केतु के अशुभ योगों से व्यक्ति किन्नर या नपुंसक हो सकता है।
11. किसी किन्नर की मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार बहुत ही गुप्त तरीके से किया जाता है।
12. किन्नरों की जब मौत होती है तो उसे किसी गैर किन्नर को नहीं दिखाया जाता। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से मरने वाला अगले जन्म में भी किन्नर ही पैदा होगा। किन्नर मुर्दे को जलाते नहीं बल्कि दफनाते हैं.
13. हिंजड़ों की शव यात्राएं रात्रि को निकाली जाती है। शव यात्रा को उठाने से पूर्व जूतों-चप्पलों से पीटा जाता है।किन्नर के मरने उपरांत पूरा हिंजड़ा समुदाय एक सप्ताह तक भूखा रहता है।
14. किन्नर समुदाय में गुरू शिष्य जैसे प्राचीन परम्परा आज भी यथावत बनी हुई है। किन्नर समुदाय के सदस्य स्वयं को मंगल मुखी कहते है क्योंकि ये सिर्फ मांगलिक कार्यो में ही हिस्सा लेते हैं मातम में नहीं ।
15. किन्नर समाज कि सबसे बड़ी विशेषता है मरने के बाद यह मातम नहीं मनाते हैं। किन्नर समाज में मान्यता है कि मरने के बाद इस नर्क रूपी जीवन से छुटकारा मिल जाता है। इसीलिए मरने के बाद हम खुशी मानते हैं । ये लोग स्वंय के पैसो से कई दान कार्य भी करवाते है ताकि पुन: उन्हें इस रूप में पैदा ना होना पड़े।
16. देश में हर साल किन्नरों की संख्या में 40-50 हजार की वृद्धि होती है। देशभर के तमाम किन्नरों में से 90 फीसद ऐसे होते हैं जिन्हें बनाया जाता है। समय के साथ किन्नर बिरादरी में वो लोग भी शामिल होते चले गए जो जनाना भाव रखते हैं।
17. किन्नरों की दुनिया का एक खौफनाक सच यह भी है कि यह समाज ऐसे लड़कों की तलाश में रहता है जो खूबसूरत हो, जिसकी चाल-ढाल थोड़ी कोमल हो और जो ऊंचा उठने के ख्वाब देखता हो।  यह समुदाय उससे नजदीकी बढ़ाता है और फिर समय आते ही उसे बधिया कर दिया जाता है। बधिया, यानी उसके शरीर के हिस्से के उस अंग को काट देना, जिसके बाद वह कभी लड़का नहीं रहता।
18. अब देश में मौजूद पचास लाख से भी ज्यादा किन्नरों को तीसरे दर्जे में शामिल कर लिया गया है। अपने इस हक के लिए किन्नर बिरादरी वर्षों से लड़ाई लड़ रही थी। 1871 से पहले तक भारत में किन्नरों को ट्रांसजेंडर का अधिकार मिला हुआ था।  मगर 1871 में अंग्रेजों ने किन्नरों को क्रिमिनल ट्राइब्स यानी जरायमपेशा जनजाति की श्रेणी में डाल दिया था। बाद में आजाद हिंदुस्तान का जब नया संविधान बना तो 1951 में किन्नरों को क्रिमिनल ट्राइब्स से निकाल दिया गया। मगर उन्हें उनका हक तब भी नहीं मिला था।
19. आमतौर पर सिंहस्थ में 13 अखाड़े शामिल होते हैं, लेकिन इस बार एक नया अखाड़ा और बना है। ये अखाड़ा है किन्नर अखाड़ा। किन्नर अखाड़े को लेकर समय-समय पर विवाद होते रहे हैं। इस अखाड़े का मुख्य उद्देश्य किन्नरों को भी समाज में समानता का अधिकार दिलवाना है।
20. किन्नर अपने आराध्य देव अरावन से साल में एक बार विवाह करते है। हालांकि यह विवाह मात्र एक  दिन के लिए होता है। अगले दिन अरावन देवता की मौत के साथ ही उनका वैवाहिक जीवन खत्म हो जाता है।

जन्मदिन विशेष: दीपिका चिखलिया 15 की उम्र में बनी थीं सीता

नई दिल्ली: रामानंद सागर की लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'रामायण' में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया को एक आदर्शवादी महिला किरदार के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने सीता के रूप में घर-घर में अपनी खास जगह बनाई। करोड़ों दिलों में दीपिका की छवि अब भी सीता के रूप में बनी हुई है। 

दीपिका चिखलिया ने महज 15-16 की आयु में सीता के किरदार को पर्दे पर इस तरह उभारा कि लोग उन्हें कहीं भी देखते तो खुदबाखुद उनके हाथ श्रद्धा से जुड़ जाते। वैसे सीता का किरदार निभाना दीपिका केलिए आसान नहीं था, उस समय टेलीविजन पर दिखाई देने वाली महिलाओं को सही नहीं समझा जाता था।

अभिनय की ओर बढ़ी रुचि के बारे में दीपिका चिखलिया का कहना है कि रामलीला देखने के बाद ही उनके अंदर अभिनय का शौक जगा। उसके बाद अनेक फिल्मों में किरदार निभाया। हालांकि, उनकी फिल्में अधिक चली नहीं, क्योंकि लोगों के दिमाग में उनकी सीता की छवि बस चुकी थी। 

'रामायण' में सीता बनी दीपिका का जन्म 29 अप्रैल, 1965 में हुआ। वह अभिनेत्री होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं। दीपिका चिखलिया ने एक कॉस्मैटिक कंपनी के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी की, जिसके बाद उनका नाम दीपिका चिखलिया से बदलकर दीपिका टोपीवाला हो गया। फिलहाल, दीपिका इसी कंपनी की रिसर्च और मार्केटिंग टीम को हेड करती हैं।

यह कंपनी श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॉलिश बनाती है। उनकी दो बेटियां हैं। निधि टोपीवाला और जूही टोपीवाला दोनों अभी पढ़ाई कर रही हैं। दीपिका की बेटियां जब स्कूल में होती हैं, तब दीपिका दफ्तर में और उनके अनुसार, शाम को वह होममेकर के किरदार में आ जाती हैं। दीपिका फिलहाल अभिनय क्षेत्र में लौटना नहीं चाहती हैं। हालांकि उन्हें आज भी धार्मिक किरदारों की पेशकश होती है। लेकिन कंपनी और घरेलू काम में व्यस्त होने के चलते वह इसके लिए हामी नहीं भर सकतीं।

दीपिका ने 1983 में 'सुन मेरी लैला' के साथ मनोरंजन-जगत में अपने सफल करियर की शुरुआत की थी, इसमें उन्होंने राज किरण के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने राजेश खन्ना के साथ 3 हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने मलयालम, तमिल, बांग्ला फिल्मों के भी जाने-माने कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने 1983 में 'फिल्म सुन मेरी लैला', 1985 में 'पत्थर', 1986 में 'चीख', 1986 में 'भगवान दादा', 1986 में 'घर संसार', 1987 में 'रात के अंधेरे', 1986 में 'घर के चिराग', 1991 में 'रुपया दस करोड़', 1994 में 'खुदाई' जैसी हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, तेलुगू, तमिल, बंगाली फिल्मों में भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं।

फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमा चुकीं दीपिका ने कई बी-ग्रेड फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने बेहद बोल्ड दृश्य भी दिए। यहां तक कि एक फिल्म में उन्होंने न्यूड सीन फिल्माने में भी कोई संकोच नहीं किया। वहीं रामायण में सीता का किरदार अदा करने के बाद दीपिका ने अपने अभिनय करियर में ऐसे ²श्यों से तौबा कर लिया। 'रामायण' में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था और सीता दीपिका चिखलिया बनी थीं। नटराज स्टूडियो में एक फिल्म के ऑडिशन के दौरान रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने दीपिका को देखते ही सीता के किरदार के लिए चुन लिया था। 

'राम-सीता' की इस जोड़ी को उस समय इस बात का तनिक भी अहसास नहीं था कि वह इतिहास रचने जा रहे हैं। 'रामायण' की शूटिंग को मात्र छह महीने बीते थे कि वह इतने लोकप्रिय हो गए कि वे खुद को स्टार मानने लगे। 'रामायण' का प्रसारण टेलीविजन चैनल दूरदर्शन पर 25 जनवरी, 1987 से 31 जुलाई, 1988 तक हर रविवार सुबह 9.30 बजे किया जाता रहा। वो ऐसा समय था, जब टीवी सेट रखा कमरा किसी धार्मिक स्थल में तब्दील हो जाता था और हर रविवार सुबह लोग 'रामायण' देखने के लिए टीवी सेट के इर्द-गिर्द इकट्ठा होकर हाथ जोड़कर बैठ जाते थे।

बताया जाता है कि उस समय 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की छवि लोगों के बीच एक आदर्शवादी पुरुष के समान हो गई थी और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका को भी लोग काफी सम्मान देते थे। राम और सीता का किरदार निभाने वाले इन दोनों कलाकारों को लोग काफी सम्मानजनक दृष्टि से देखते थे। 

'रामायण' के राम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी सम्मानित किया था। उन्हें हर जगह पहचान मिली। 'रामायण' को भले ही तीन दशक बीत चुके हों, लेकिन दीपिका चिखलिया आज भी सीता के रूप में ही घर-घर में पहचानी जाती हैं।

जानिए भगवान भोलेनाथ के कितनी पत्नियां व पुत्र थे

धर्म शास्त्रो में भगवान शिव को जगत पिता बताया गया हैं, क्योकि भगवान शिव सर्वव्यापी एवं पूर्ण ब्रह्म हैं। हिंदू संस्कृति में शिव को मनुष्य के कल्याण का प्रतीक माना जाता हैं। शिव शब्द के उच्चारण या ध्यान मात्र से ही मनुष्य को परम आनंद की अनुभूति होती है। भगवान शिव भारतीय संस्कृति को दर्शन ज्ञान के द्वारा संजीवनी प्रदान करने वाले देव हैं। इसी कारण अनादिकाल से भारतीय धर्म साधना में निराकार रूप में होते हुवे भी शिवलिंग के रूप में साकार मूर्ति की पूजा होती हैं। लेकिन अभी तक भगवान भोलेनाथ के बारे में आप यही जान रहे होंगे कि भगवान शिव की दो पत्नियां थी लेकिन थी देवी सती और दूसरी माता पार्वती। लेकिन यदि हिन्दू पौराणिक कथाओं की माने तो भगवान नीलकंठेश्वर ने एक दो नहीं बल्कि चार विवाह किये थे। उन्होंने यह सभी विवाह आदिशक्ति के साथ ही किए थे।

भगवान शिव ने पहला विवाह माता सती के साथ किया जो कि प्रजापति दक्ष की पुत्री थीं। पुराणों के अनुसार भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्रों में से एक प्रजापति दक्ष कश्मीर घाटी के हिमालय क्षेत्र में रहते थे। प्रजापति दक्ष की दो पत्नियां थी- प्रसूति और वीरणी। प्रसूति से दक्ष की चौबीस कन्याएं जन्मी और वीरणी से साठ कन्याएं। इस तरह दक्ष की 84 पुत्रियां और हजारों पुत्र थे। राजा दक्ष की पुत्री 'सती' की माता का नाम था प्रसूति। यह प्रसूति स्वायंभुव मनु की तीसरी पुत्री थी। सती ने अपने पिती की इच्छा के विरूद्ध कैलाश निवासी शंकर से विवाह किया था। सती ने अपने पिता की इच्छा के विरूद्ध रुद्र से विवाह किया था। लेकिन, जब अपने पिता के यज्ञ में बिन बुलाए पहुंची सती के सामने भगवान शिव का अपमान हुआ, तब उन्होंने यज्ञ कुंड में ही अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। ऐसे में भगवान शिव माता सती का शव लेकर कई दिनों तक भटकते रहे। माता सती के शव जहां-जहां गिरे वहां पर 51 शक्तिपीठ बन गए।

माता सती के वियोग में भगवान शिव काफी दुःखी थे। इस दुःखद घटना के कई वर्षों बाद भगवान शिव का फिर से विवाह हुआ इस बार उनकी अर्धांगिनी बनी देवी पार्वती। देवी पार्वती हिमालय की पुत्री थीं। उन्हें अल्पआयु में ही भगवान शिव को अपना पति मानकर उनका वरण किया और उनका विवाह बाद में भगवान शिव से हुआ। देवी पार्वती को भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप करना पड़ा था। भगवान गणेश मां पार्वती के ही पुत्र हैं। देवी पार्वती ही मां दुर्गा हैं।

हमारे धर्मग्रंथों में भगवान शिव का तीसरी पत्नी देवी उमा को बताया गया है। देवी उमा को भूमि की देवी भी कहा जाता है। मां उमा देवी दयालु और सरल ह्दय की देवी हैं। आराधना करने पर वह जल्द ही प्रसन्न हो जाती हैं।
उमा के साथ महेश्वर शब्द का उपयोग किया जाता है। अर्थात महेश और उमा। कश्मीर में एक स्थान है उमा नगरी। यह नगरी अनंतनाग क्षेत्र के उत्तर में हिमालय में बसी है। यहां विराजमान है उमा देवी। भक्तों का ऐसा विश्वास है कि देवी स्वयं यहां एक नदी के रूप में रहती हैं जो ओंकार का आकार बनाती है जिसके साथ पांच झरने भी हैं।

भगवान शिव की चौथी पत्नी मां महाकाली को बताया गया है। उन्होंने इस पृथ्वी पर भयानक दानवों का संहार किया था। वर्षों पहले एक ऐसा भी दानव हुआ जिसके रक्‍त की एक बूंद अगर धरती पर गिर जाए तो हजारों रक्तबीज पैदा हो जाते थे। इस दानव को मौत की नींद सुलाना किसी भी देवता के वश में नहीं था। तब मां महाकाली ने इस भयानक दानव का संहार कर तीनों लोकों को बचाया। रक्तबीज को मारने के बाद भी मां का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था, तब भगवान शिव उनके चरणों में लेट गए गलती से मां महाकाली का पैर भगवान शिव के सीने पर रख गया। इसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ।

इसके अलावा जानिए भगवान भोलेनाथ के कितने पुत्र थे-

भगवान शिव के साथ साथ उनके पुत्र कार्तिकेय और गणेश भी देवो में पूजनीय है पर क्या आप जानते है की इन दोनों के आलावा भी शिव के चार अन्य पुत्र है .. इस प्रकार शिव के दो नही वरन 6 पुत्र थे | आइये जानते है कैसे हुआ शिवजी के इन 6 पुत्रो का जन्म ;-

गणेश :- गणेश की उत्तपति पार्वती जी ने चन्दन से की थी ,एक बार गणेश का द्वार पर बिठा कर पार्वतीजी स्नान कर रही थी .इतने में शिव भवन में प्रवेश करने लगे .जब गणेश ने उन्हें रोक तो क्रोध में शिव ने गणेश का सिर काट दिया .जब पार्वती ने देखा की उनके पुत्र का सिर काट दिया है तो वे क्रोधित हो गई | उन्हें शांत करने के लिए शिवजी ने गणेश के सिर के स्थान पर एक हाथी का सिर लगा दिया. और वे फिर से जीवित हो उठे |

कार्तिकेय :- जब शिव शती के आग में भस्म होने कारण दुःख से तपस्या में लीन हो गए थे तब धरती पर तारकासुर नामक दैत्य धरती पर अत्याचार मचाने लगा | उस दैत्य के अत्याचार से परेशान होकर देवता ब्रह्मा जी के पास गए तब ब्रह्माजी ने कहा की इसका समाधान शिवजी का पुत्र ही कर सकता है | फिर देवता शिव के पास गए और तारकासुर के अत्याचारों से मुक्ति के लिए प्राथना करी | उनकी प्राथना सुन शिव,पार्वती से शुभ घड़ी व शुभ मुहरत में विवाह करते है , इस प्रकार भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ |

सुकेश :- शिव का तीसरा पुत्र था सुकेश | दानवो में दो भाई थे हेति और प्रहेति | दानवो ने इन्हे अपना प्रतिनिधि बनाया, ये दोनों भाई बलशाली और प्रतापी थे |प्रहेति धर्मिक था और हेति को राजपाट और राजनीति की लालशा थी | दानव हेति ने अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए काल की पुत्री से ‘भय’ से विवाह कर लिया .कुछ समय पश्चात उनका पुत्र हुआ जिसका नाम था विद्युत्केश | विद्युत्केश का विवाह सालकटंकटा से हुआ क्योकि सालकटंकटा व्यभिचारणी थी इस कारण उन्होंने अपने पुत्र को लवारिश छोड़ दिया | पुराणो के अनुसार जब भगवान शिव और पार्वती की उस लावारिश बालक पर नजर गई तो उन्होंने उसे गोद लिया |

जलंधर :- जलंधर शिव जी का ही अंश था, एक बार जब शिव ने अपना तेज जल में फेका तो उस से जलंधर की उत्पति हुई | जलंधर बहुत ही शक्तिशाली था उसने अपने आक्रमण से स्वर्ग में कब्जा कर लिया तो वे शिवजी के पास गए और उन्हें पूरी घटना बताई | शिव ने इंद्रा से जलंधर की पत्नी वृंदा का पतिव्रत धर्म तोड़ने को कहा क्योकि उंसकी पतिव्रता धर्म की शक्ति के कारण शिव जलंधर को पराजित करने में असमर्थ थे | अतः इंद्र ने जलंधर का रूप धारण कर वृंदा का पतिवर्त धर्म तोडा तथा शिव ने जलंधर का वध कर दिया|

अयप्पा :- अयप्पा भगवन शिव और मोहिनी का पुत्र था | कहते हैं कि जब भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया था तो उनकी मादकता से भगवान शिव का वीर्यपात हो गया था और उस वीर्य से इस बालक का जन्म हुआ | दक्षिण भारत में अयप्पा देव की पूजा अधिक की जाती हैं अयप्पा देव को ‘हरीहर पुत्र’ के नाम से भी जाना जाता हैं |

भौम :- भौम भगवान शिव के पसीने से उत्पन हुआ था .जब भगवान शिव तपश्या में लीन थे तो उस समय उनके सर से पसीने की एक बून्द टपकी जो धरती पर गिरी | इन पसीने की बूंदों से एक सुंदर और प्यारे बालक का जन्म हुआ, जिसके चार भुजाएं थीं | इस पुत्र का पृथ्वी ने पालन पोषण करना शुरु किया। तभी भूमि का पुत्र होने के कारण यह भौम कहलाया। कुछ बड़ा होने पर मंगल काशी पहुंचा और भगवान शिव की कड़ी तपस्या की। तब भगवान शिव ने प्रसन्न होकर उसे मंगल लोक प्रदान किया । 

एक महान योद्धा जो पल भर में कर सकता था महाभारत के युद्ध का अंत!

पौराणिक महाकाव्य महाभारत के बारे में जानता तो हर कोई है| यह एक ऐसा शास्‍त्र है जिसके बारे में सबसे ज्‍यादा चर्चा और बातें की जाती है और इस काव्‍य में कई रहस्‍य है जिनके बारे में आजतक सही-सही पता नहीं लग पाया है या फिर बहुत कम लोगों को ही पता है। उदाहरण के लिए- पाण्डु पुत्र भीम के महाबली पौत्र बर्बरीक के बारे में| आपको पता है बर्बरीक अत्यंत बलशाली था| बर्बरीक के पास दिव्यशक्तियां थी वह एक ही बाण से सब कुछ तहस-नहस कर सकता था| लेकिन महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने उससे सिर मांग लिया| क्या आपको पता है भगवान श्री कृष्ण ने भीम के महाबली पौत्र बर्बरीक का सिर मांगा था?

प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत में अनेक शूरवीर और महायोद्धा थे ,पर उन सब में एक ऐसा योद्धा था जो अपने पराक्रम के बल पर इस महान युद्ध को केवल कुछ पलों में ही अपने हित में कर सकता था | जिसके अद्भुत सामथ्र्य से स्वय भगवान कृष्ण भी अचम्भित थे | पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण सभी योद्धाओ की वीरता का आकलन करना चाहते थे , उन्होंने सभी शूरवीरो से एक सवाल किया की तुम इस युद्ध को अपने दम पर कितने दिन में समाप्त कर सकते हो|  महाबली भीम के अनुसार वो इस युद्घ को 20 दिन में समाप्त कर सकते थे ,गुरु दोर्णाचारय 25 दिन में ,महादानी अंगराज कर्ण 24 दिन में तथा महान धनुधर अर्जुन इस युद्ध को 28 दिन में समाप्त कर सकते थे |जब यही सवाल श्री कृष्ण द्वारा महाबली भीम पौत्र और शूरवीर घटोच्कच के पुत्र बर्बरीक से पूछी गयी,तो उनका उत्तर था मात्र केवल कुछ छणों में | जिसका कारण ये था की उन्हें भगवान शंकर से उन्हें तीन आमेघ बाण प्राप्त हुए थे  तथा  बर्बरीक ने युद्ध कौशल अपनी माता से सीखा था|

बर्बरीक महाबली भीम और हिडिम्बा के पुत्र घटोत्कक्ष का पुत्र था जो एक महान योद्धा था I चूँकि बर्बरीक का जन्म राक्षस कुल में हुआ था इसलिए वह शरीर से अतिबलशाली था और बड़ा भयंकर था I बर्बरीक ने बचपन से ही कामख्या देवी की तपस्या करके उनसे वरदान प्राप्त कर लिया था कि उसे युद्ध में कोई भी पराजित नहीं कर सकता था I एक कथा के अनुसार बर्बरीक को देवी कामख्या ने तीन ऐसे अद्वितीय तीर दिए थे जिनके चलाने से सम्पूर्ण दुश्मन सेना का नाश किया जा सकता था ई जब कौरवों और पांडवों के बीच महाभारत का महाविनाशकारी युद्ध अपनी चरम पर था तभी बर्बरीक ने इस युद्ध में सम्मिलित होने का निर्णय ले लिया I लेकिन बर्बरीक ने साथ यह भी सपथ ली वह उसी तरफ से युद्ध करेगा जो दल कमजोर होगा I और जिस समय बर्बरीक युद्ध के मैदान की तरफ बढ़ रहा था उस समय कौरवों की हालत बहुत ही ख़राब हो रही थी अतः बर्बरीक का कौरवों की तरफ लड़ना बिलकुल तय था | भगवान् श्री कृष्ण को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने सोचा कि यह बर्बरीक जीत को हार में बदल देगाI अब भगवान् श्री कृष्ण ने बर्बरीक का वध करने का निर्णय ले लिए और इससे पहले कि बर्बरीक महाभारत के युद्ध के मैदान में पहुँच कर युद्ध का पाशा पलटपाता या फिर युद्ध के मैदान तक पहुँच पाता उससे पहले ही भगवान् श्री कृष्ण उसके पास पहुँच गए I

भगवान् श्री कृष्ण ने बर्बरीक से कहा कि हे महावीर आप इस युद्ध में किस की तरफ से सम्मिलित होने की इच्छा से आये है ? बर्बरीक ने उत्तर दिया कि जो पक्ष कमजोर होगा मैं उसी की तरफ युद्ध करूँगा ! भगवान् श्री कृष्ण ने कहा कि आपके पास तो कोई सेना नहीं है आप कैसे इस युद्ध में अपने पक्ष को विजय दिला पाओगे ? बर्बरीक ने कहा कि मेरे पास वह दिव्य शक्तियां है कि मैं एक ही बाण से सम्पूर्ण दुश्मन सेना का वध कर सकता हूँ ! भगवान् श्री कृष्ण ने कहा कि क्या आप मुझे वह विद्या दिखा सकते हैं ? कृष्ण ने कहा कि यह जो वृक्ष है ‍इसके सारे पत्तों को एक ही तीर से छेद दो तो मैं मान जाऊँगा। बर्बरीक ने आज्ञा लेकर तीर को वृक्ष की ओर छोड़ दिया।

जब तीर एक-एक कर सारे पत्तों को छेदता जा रहा था उसी दौरान एक पत्ता टूटकर नीचे गिर पड़ा, कृष्ण ने उस पत्ते पर यह सोचकर पैर रखकर उसे छुपा लिया की यह छेद होने से बच जाएगा, लेकिन सभी पत्तों को छेदता हुआ वह तीर कृष्ण के पैरों के पास आकर रुक गया। तब बर्बरीक ने कहा प्रभु आपके पैर के नीचे एक पत्ता दबा है कृपया पैर हटा लीजिए क्योंकि मैंने तीर को सिर्फ पत्तों को छेदने की आज्ञा दे रखी है आपके पैर छेदने की नहीं। उसके इस चमत्कार को देखकर कृष्ण चिंतित हो गए। भगवान श्रीकृष्ण ब्राह्मण का भेष बनाकर अगले दिन बर्बरीक के शिविर के द्वार पर पहुँच गए और दान माँगने लगे। बर्बरीक ने कहा माँगो ब्राह्मण! क्या चाहिए? ब्राह्मण रूपी कृष्ण ने कहा कि तुम दे न सकोगे। लेकिन बर्बरीक कृष्ण के जाल में फँस गए और कृष्ण ने उससे उसका शीश माँग लिया। बर्बरीक द्वारा अपने पितामह पांडवों की विजय हेतु स्वेच्छा के साथ शीशदान कर दिया। दान के पश्चात बर्बरीक ने कहा मेरी ये प्रबलतम इच्छा थी की काश महाभारत का युद्ध देख पाता ! तब भगवान् श्री कृष्ण ने कहा - हे वीर श्रेष्ठ आपकी ये इच्छा मैं पूर्ण करूंगा ! मैं आपके शीश को इस पीपल की सबसे उंची शाखा पर रख देता हूँ ! और आपको वो दिव्य दृष्टी प्राप्त है जिससे आप ये युद्ध पूरा आराम से देख पायेंगे ! उस योद्धा बर्बरीक ने अपना शीश काटकर श्री कृष्ण को दे दिया ! और श्री कृष्ण ने उसको वृक्ष की चोटी पर रखवा दिया|

दान के पश्चात्‌ श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को वर देते हुए कहा कि मैं आपको खुश होकर ये वरदान देता हूँ की आप कलयुग में मेरे श्याम नाम से पूजे जायेंगे| और उस समय आप लोगो का कल्याण करेंगे| और उनके दुःख क्लेश दूर करेंगे| ऐसा कह कर श्री कृष्ण ने उस शीश को खाटू नामक ग्राम में स्थापित कर दिया| ये जगह आज लाखो भक्तो और श्रद्धालुओं की आस्था का स्थान है| यह जगह आज खाटू श्यामजी ( जिला-सीकर, राजस्थान ) के नाम से प्रसिद्द है|

आखिर क्यों भगवान श्रीकृष्ण को काशी नगरी को भस्म करना पड़ा


काशी नगरी वर्तमान वाराणसी शहर में स्थित पौराणिक नगरी है। इसे संसार के सबसे पुरानी नगरों में माना जाता है। भारत की यह जगत्प्रसिद्ध प्राचीन नगरी गंगा के वाम (उत्तर) तट पर उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी कोने में वरुणा और असी नदियों के गंगासंगमों के बीच बसी हुई है। इस स्थान पर गंगा ने प्राय: चार मील का दक्षिण से उत्तर की ओर घुमाव लिया है और इसी घुमाव के ऊपर इस नगरी की स्थिति है। इस नगर का प्राचीन 'वाराणसी' नाम लोकोच्चारण से 'बनारस' हो गया था जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने शासकीय रूप से पूर्ववत् 'वाराणसी' कर दिया है।

विश्व के सर्वाधिक प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद में काशी का उल्लेख मिलता है - 'काशिरित्ते.. आप इवकाशिनासंगृभीता:'। पुराणों के अनुसार यह आद्य वैष्णव स्थान है। पहले यह भगवान विष्णु (माधव) की पुरी थी। जहां श्रीहरिके आनंदाश्रु गिरे थे, वहां बिंदुसरोवर बन गया और प्रभु यहां बिंधुमाधव के नाम से प्रतिष्ठित हुए। ऐसी एक कथा है कि जब भगवान शंकर ने क्रुद्ध होकर ब्रह्माजी का पांचवां सिर काट दिया, तो वह उनके करतल से चिपक गया। बारह वर्षों तक अनेक तीर्थों में भ्रमण करने पर भी वह सिर उन से अलग नहीं हुआ। किंतु जैसे ही उन्होंने काशी की सीमा में प्रवेश किया, ब्रह्महत्या ने उनका पीछा छोड़ दिया और वह कपाल भी अलग हो गया। जहां यह घटना घटी, वह स्थान कपालमोचन-तीर्थ कहलाया। महादेव को काशी इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इस पावन पुरी को विष्णुजी से अपने नित्य आवास के लिए मांग लिया। तब से काशी उनका निवास-स्थान बन गया।

क्या आपको पता है एक बार भगवान् श्रीकृष्ण को काशी नगरी को भस्म करना पड़ा था। आखिर ऐसा क्या हुआ। आपको बता दें कि यह कथा द्वापर युग की है तथा इस कथा का संबंध जरासंध से भी है। मगध का राजा जरासंध अत्यन्त क्रूर था तथा उसके पास असंख्य सैनिक तथा विभिन्न प्रकार के अस्त्र-शस्त्र थे। उसकी सेना इतनी शक्तिशाली थी की वह पल भर में ही अनेको बड़े-बड़े सम्राज्यो को धरासायी कर सकती थी। इसलिए अधिकतर राजा जरासंध से डरे रहते थे तथा उसे अपना मित्र बनाये रखना चाहते थे। जरासंध की दो पुत्रिया थी जिनका नाम अस्ति और प्रस्ती था। जरासंध ने अपनी दोनों पुत्रियों का विवाह मथुरा राज्य के राजा कंश से कर दिया।

कंश एक अत्याचारी राजा था जिसके अत्याचार से उसकी प्रजा बहुत दुखी हो चुकी थी। उसके अत्याचार से मथुरा के लोगो को मुक्ति दिलाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने कंश का वध कर दिया। अपने दामाद की मृत्यु से क्रोधित होकर जरासंध प्रतिशोध की ज्वाला में जलने लगा। उसने अनेको बार मथुरा में आक्रमण किया परन्तु श्री कृष्ण के हाथो वह परास्त होता रहा और हर बार युद्ध के बाद श्री कृष्ण जरासंध को जीवित झोड़ देते। एक बार जरासंध ने कलिंगराज पौंड्रक और काशिराज के साथ मिलकर मथुरा पर आक्रमण करने की योजना बनाई। उन्होंने मिलकर मथुरा के राज्य पर आक्रमण कर दिया परन्तु भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें भी पराजित कर दिया। जरासंध तो उस युद्ध से किसी तरह अपने प्राणो की रक्षा करते हुए भाग निकला लेकिन पौंड्रक और काशिराज भगवान श्री कृष्ण के हाथो मारे गए।

काशिराज के मृत्यु के बाद उसका पुत्र काशिराज बना तथा उसने श्री कृष्ण से अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने की प्रतिज्ञा ली। काशिराज भगवान श्री कृष्ण के शक्तियों को जानता था अतः उसने अपनी कठिन तपस्या के बल पर भगवान शिव को प्रसन्न किया और उनसे श्री कृष्ण को समाप्त करने का वर माँगा। भगवान शिव ने उससे कोई अन्य वर मांगने को कहा परन्तु वह अपने जिद पर अड़ा रहा। तब भगवान शिव ने अपने मंत्रो से एक भयंकर कृत्या काशिराज को बनाकर दी तथा उससे कहा की वत्स ! इसका प्रहार किसी भी प्राणी का अंत कर सकता है लेकिन कभी भी इस अस्त्र का प्रयोग किसी भी ब्राह्मण भक्त पर मत करना अन्यथा इसका प्रभाव निष्फल हो जायेगा। ऐसा कहकर भगवान शिव अंतर्ध्यान हो गए है।

इधर दुष्ट, कालयवन का वध कर भगवान श्री कृष्ण ने सभी मथुरावासियों के साथ मिलकर नई नगरी दवारिका बसाई। काशिराज ने भगवान श्री कृष्ण से अपने पिता के मृत्यु का बदला लेने के लिए कात्या को द्वारिका की ओर भेजा, परन्तु वह वह यह नहीं जनता था की श्री कृष्ण ब्राह्मण भक्त है इसलिए द्वारिका पहुंचकर भी कात्या भगवान श्री कृष्ण का कुछ नहीं कर पाई उल्टा भगवान श्री कृष्ण ने अपना सुदर्शन चक्र उसकी ओर चला दिया। सुदर्शन चक्र भयंकर अग्नि लपेटे हुए कात्या की ओर झपटा था कात्या अपने प्राणो की रक्षा के लिए काशी की ओर भागी। कृत्या के पीछे-पीछे सुदर्शन चक्र भी काशी नगरी आ पहुंचा तथा उसने कात्या को भस्म कर दिया। परन्तु जब इसके बाद भी सुदर्शन का क्रोध शांत नहीं हुआ तो उसने पूरी काशी को अपनी अग्नि से भस्म कर डाला। कालान्तर में वारा और असि नदियों के मध्य यह नगर पुनः बसाई गई। वारा और असि नदियों के मध्य बसने के कारण यह नगर वाराणसी के नाम से विख्यात है। इस प्रकार काशी का वाराणसी के रूप में पुनर्जन्म हुआ।

भगवान शिव क्यों कहलाते हैं त्रिपुरारी, जानिए क्या है रहस्य


हिन्दू धर्म में भगवान शिव को मृत्युलोक देवता माने गए हैं। शिव को अनादि, अनंत, अजन्मा माना गया है यानि उनका कोई आरंभ है न अंत है। न उनका जन्म हुआ है, न वह मृत्यु को प्राप्त होते हैं। इस तरह भगवान शिव अवतार न होकर साक्षात ईश्वर हैं। भगवान शिव को कई नामों से पुकारा जाता है। कोई उन्हें भोलेनाथ तो कोई देवाधि देव महादेव के नाम से पुकारता है| वे महाकाल भी कहे जाते हैं और कालों के काल भी।

शिव की साकार यानि मूर्तिरुप और निराकार यानि अमूर्त रुप में आराधना की जाती है। शास्त्रों में भगवान शिव का चरित्र कल्याणकारी माना गया है। उनके दिव्य चरित्र और गुणों के कारण भगवान शिव अनेक रूप में पूजित हैं। आपको बता दें कि देवाधी देव महादेव मनुष्य के शरीर में प्राण के प्रतीक माने जाते हैं| आपको पता ही है कि जिस व्यक्ति के अन्दर प्राण नहीं होते हैं तो उसे शव का नाम दिया गया है| भगवान् भोलेनाथ का पंच देवों में सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है|

भगवान शिव को मृत्युलोक का देवता माना जाता है| आपको पता होगा कि भगवान शिव के तीन नेत्रों वाले हैं| इसलिए त्रिदेव कहा गया है| ब्रम्हा जी सृष्टि के रचयिता माने गए हैं और विष्णु को पालनहार माना गया है| वहीँ, भगवान शंकर संहारक है| यह केवल लोगों का संहार करते हैं| भगवान भोलेनाथ संहार के अधिपति होने के बावजूद भी सृजन का प्रतीक हैं। वे सृजन का संदेश देते हैं। हर संहार के बाद सृजन शुरू होता है। इसके आलावा पंच तत्वों में शिव को वायु का अधिपति भी माना गया है। वायु जब तक शरीर में चलती है, तब तक शरीर में प्राण बने रहते हैं। लेकिन जब वायु क्रोधित होती है तो प्रलयकारी बन जाती है। जब तक वायु है, तभी तक शरीर में प्राण होते हैं। शिव अगर वायु के प्रवाह को रोक दें तो फिर वे किसी के भी प्राण ले सकते हैं, वायु के बिना किसी भी शरीर में प्राणों का संचार संभव नहीं है। 

तो आइये जाने आखिर क्यों कहलाते हैं भगवान शिव त्रिपुरारी!

भगवान शिव के त्रिपुरारी कहलाने के पीछे एक बहुत ही रोचक कथा है। शिव पुराण के अनुसार जब भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने दैत्यराज तारकासुर का वध किया तो उसके तीन पुत्र तारकक्ष, विमलाकक्ष, तथा विद्युन्माली  अपने पिता की मृत्यु पर बहुत दुखी हुए। उन्होंने देवताओ और भगवान शिव से अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने की ठानी तथा कठोर तपश्या के लिए उच्चे पर्वतो पर चले गए। अपनी घोर तपश्या के बल पर उन्होंने ब्रह्मा जी को प्रसन्न किया और उनसे अमरता का वरदान  माँगा। परन्तु ब्रह्मा जी ने कहा की मैं तुम्हे यह वरदान देने में असमर्थ हूँ अतः मुझ से कोई अन्य वरदान मांग लो। तब तारकासुर के तीनो पुत्रो ने ब्रह्मा जी से कहा की आप हमारे लिए तीनो पुरियों (नगर) का निर्माण करवाइये तथा इन नगरो के अंदर बैठे-बैठे हम पृथ्वी का भ्रमण आकाश मार्ग से करते रहे है। जब एक हजार साल बाद यह पूरिया एक जगह आये तो मिलकर सब एक पूर हो जाए। तब जो कोई देवता इस पूर को केवल एक ही बाण में नष्ट कर दे वही हमारी मृत्यु का कारण बने। ब्रह्माजी ने तीनो को यह वरदान दे दिया व एक मयदानव को प्रकट किया। ब्रह्माजी ने मयदानव से तीन पूरी का निर्माण करवाया जिनमे पहला सोने का दूसरा चांदी का व तीसरा लोहे का था। जिसमे सोने का नगर तारकक्ष, चांदी का नगर विमलाकक्ष व लोहे का महल विद्युन्माली को मिला।

तपश्या के प्रभाव व ब्रह्मा के वरदान से तीनो असुरो में असीमित शक्तिया आ चुकी थी जिससे तीनो ने लोगो पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने पराक्रम के बल पर तीनो लोको में अधिकार कर लिया। इंद्र समेत सभी देवता अपने जान बचाते हुए भगवान शिव की शरण में गए तथा उन्हें तीनो असुरो के अत्याचारों के बारे में बताया। देवताओ आदि के निवेदन पर भगवान शिव त्रिपुरो को नष्ट करने के लिए तैयार हो गए। स्वयं भगवान विष्णु, शिव के धनुष के लिए बाण बने व उस बाण की नोक अग्नि देव बने। हिमालय भगवान शिव के लिए धनुष में परिवर्तित हुए व धनुष की प्रत्यंचा शेष नाग बने। भगवान विश्वकर्मा ने शिव के लिए एक दिव्य रथ का निर्माण करवाया जिसके पहिये सूर्य व चन्द्रमा बने. इंद्र, वरुण, यम कुबेर आदि देव उस रथ के घोड़े बने।

उस दिव्य रथ में बैठ व दिव्य अश्त्रों से सुशोभित भगवान शिव युद्ध स्थल में गए जहाँ तीनो दैत्य पुत्र अपने त्रिपुरो में बैठ हाहाकार मचा रहे थे। जैसे ही त्रिपुर एक सीध में आये भगवान शिव ने अपने अचूक बाण से उन पर निशाना साध दिया। देखते ही देखते उन त्रिपुरो के साथ वे दैत्य भी जलकर भष्म हो गए और सभी देवता आकश मार्ग से भगवान शिव पर फूलो की वर्षा कर उनकी जय-जयकार  करने लगे। उन तीनो त्रिपुरो के अंत के कारण ही भगवान शिव त्रिपुरारी नाम से जाने जाते है।

...और अब लंगूरों ने टावर को ही बना लिया आशियाना


छत्तीसगढ़ में जंगलों की बेतहाशा कटाई के कारण जानवरों के रहन-सहन में भी बदलाव आया है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित लंगूर (काले मुंह का बंदर) हुए हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि लंगूरों ने जंगल को छोड़कर जानलेवा 90-90 फीट ऊंचे बिजली टावर को अपना आशियाना बनाना शुरू कर दिया है। यह तथ्य छत्तीसगढ़ वाइल्ड लाइफ सोसाइटी की 'एडॉप्शन ऑफ पावर टावर एस रिफ्यूज बाई ग्रे लंगूर' के एक रिसर्च के जरिए सामने आया है। राज्य के आधा दर्जन जगहों पर बकायदा इसकी तस्दीक भी हुई है। इतने खतरनाक टावर में रहने के लिए उनके बीच संघर्ष के हालात भी देखे जा रहे हैं। 

जानकारों का कहना है कि लंगूर टावरों को जंगल से ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। छत्तीसगढ़ वाइल्डलाइफ सोसाइटी के अध्यक्ष ए.एम.के भरोस बताते हैं कि इस रिसर्च को करने से पहले हमने जानना चाहा कि बंदर टावर पर क्यों चढ़ रहे हैं? देश-दुनिया के वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट से भी बातचीत की गई। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, पांडुका, नांदघाट व मुंगेली, बेमेतरा में सड़क से लगे टावर में लंगूरों के समूह बैठे नजर आए। इसके अलावा उन जगहों पर भी गए जहां से जंगल की दूरी कम है।

रिसर्च टीम ने इसके लिए दो दिन इन जगहों पर गुजारे। तब यह पाया कि बंदर टावर पर रहना तो चाहते हैं लेकिन इंसानों से बचना चाहते हैं, इसलिए सूर्योदय से पहले उतर जाते हैं। वहीं अगर दिन में जाना है तो इनका समूह मॉनिटरिंग करता रहता है। एक विशेष आवाज के बाद टावर पर चढ़ते हैं। कई मौकों पर दूसरे समूह के लंगूर भी यहां आकर रहना चाहते हैं, जिससे संघर्ष की स्थिति उत्तपन्न होती है।

रविवि में लाइफ साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. एके पति कहते हैं कि जंगल में रहने व खाने की कमी के कारण जंगली जानवर बस्तियों की ओर आ रहे हैं। लंगूर ऊंची जगह की तलाश करते-करतेटॉवर पर भी बैठ सकते है। हालांकि इस पर रिसर्च की आवश्यकता है। सूबे का 44 फीसदी इलाका जंगल है, लेकिन इसकी कटाई भी बेहिसाब हो रही है। ऐसे में वन्यजीव हाथी, भालू व हिरण भी इंसानी बस्ती की ओर रुख कर रहे हैं। बलरामपुर व रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात है। 

महासमुंद जिले में भालूओं का समूह गांवों में पहुंचता है। बागबाहरा के चंडी माता मंदिर में तो भालू का पूरा परिवार हर शाम यहां आता है। इसी तरह हिरण भी पानी व चारा की तलाश में बस्तियों की ओर आ रहे है। पिछले दिनों राजधानी के माना और उरला के पास वाहन की ठोकर से दो हिरणों की मौत इसका प्रमाण है।

प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए चढ़ गया पहाड़ पर, आगे क्या हुआ खुद ही पढ़ लीजिए

शादी तो हर इंसान करता है पर अपनी प्रेमिका से शादी के प्रपोज करने को लेकर पहाड़ पर चढ़ने को आप क्या कहेंगे। इस मौके को बेहद खास बनाने के चक्कर में यह युवक ऐसा फंसा कि वो वाकई उस खास दिन को कभी नहीं भूल पाएगा। दरअसल, वो अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए पहाड़ी पर चढ़ गया। जहां से उसने लाइव वीडियो के माध्यम से उसे प्रपोज भी किया, पर लौटते समय वो दूसरे रास्ते से उतरने की कोशिश में फंस गया।

माइकल बैंक्स नाम का युवक अपनी प्रेमिको को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए 6000 फीट ऊपर पहाड़ी पर चढ़ गया और वहीं से उसने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी र्गफ्रेंड को प्रपोज किया। पर जब वो वापस दूसरे रास्ते से आ रहा था, तो बीच में ही फंस गया। युवक के फंसने के बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 

यही नहीं, जब पुलिस भी उसे नहीं उतार पाई, तो उसे उतारने में आपातकालीन सेवा को संदेश भेजकर हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। बहरहाल, युवक की प्रेमिका ने तो उसे शादी के लिए हां बोल दिया, पर अब हेलीकॉप्टर से उतरने के बदले उसे अच्छी खासी रकम भरनी पड़ रही है। अब आप ऐसे इंसान को क्या कहेंगे जो अपनी प्रेमिका के लिए पहाड़ पर चढ़ जाए। द एजेंसी

पांच साल की बेटी को गोमती में डुबोकर मार डाला

लखनऊ: अवैध संबंधों के शक में पत्नी से झगड़कर राजमिस्त्री पांच साल की मासूम शिवानी को लेकर दिल्ली से निकल पड़ा। ट्रेन पर सवार पिता बच्ची को लेकर लखनऊ स्टेशन पर उतरा और फिर पैदल चल दिया। जेब में दस का फटा नोट और भूख से बिलखती बच्ची। झल्लाकर वह बच्ची को नहाने के बहाने स्मृति वाटिका के नीचे गोमती नदी में ले गया और डूबो दिया। दरिंदगी देख वहां मौजूद लोग दौड़े और आरोपित को पकड़ने के साथ ही बच्ची को नदी से निकालकर अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित लोगों ने हैवान पिता को पीटने के बाद महानगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को आरोपित के पास एक बैग मिला, जिसमें उनके कपड़े व मोबाइल था। पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दे दी है।

मूल रूप से बिहार के मुज्जफरपुर खरकपुर बिरारी निवासी विनोद उर्फ वकील साहनी का बेटा बिरजू राजमिस्त्री है। बिरजू ने करीब सात साल पहले सासाराम की रहने वाली शालू गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। उनकी पांच साल की बेटी शिवानी व डेढ़ साल की मुस्कान है। बिरजू परिवार के साथ दिल्ली के तम्बाकू फैक्ट्री स्वतंत्र नगर में कई साल से रह रहा था। बिरजू को शालू के चाल-चलन पर शक था। इसको लेकर उनके बीच आये दिन झगड़े होते थे। इंस्पेक्टर महानगर पी.के.झा ने बताया कि रविवार को बिरजू काम से लौटा तो उसने शालू को मोबाइल पर किसी से बात करते देख लिया। इस पर उनके बीच विवाद हुआ और बिरजू ने उसकी पिटाई कर दी। यह देख परिवारवालों ने बिरजू को जमकर कोसा और फटकार लगायी। सोमवार शाम बिरजू ने बैग में अपने व शिवानी के कपड़े रखे और उसे लेकर घर से निकल गया।

दिल्ली से वह ट्रेन पर सवार हुआ। मंगलवार सुबह वह चारबाग स्टेशन पर उतरा और शिवानी को लेकर बाहर आ गया। शिवानी भूख से रोने लगी तो बिरजू ने जेब में हाथ डाला। जेब में दस का फटा नोट मिला, जिसे चलाने का उसने भरसक प्रयास किया लेकिन नोट की खराब हालत देख किसी ने भी लेने से मना कर दिया। पैदल भटकता-भटकता बिरजू उसे लेकर निशातगंज आ पहुंचा। गर्मी व भूख से बिलख रही शिवानी को देख बिरजू ने चुप कराने की कोशिश की लेकिन वह संभाल नहीं सका। करीब साढ़े ग्यारह बजे स्मृति वाटिका के पास मंदिर के बगल में सीढ़ियां देख वह उसे लेकर नीचे पहुंचा। इस दौरान निशातगंज के पेपरमिल कालोनी निवासी रिजवान व न्यू हैदरबाद निवासी कल्लू गोमती नदी में नहा रहे थे। इस बीच बिरजू शिवानी को लेकर नदी में उतरा लेकिन और लोगों को देख वह बच्ची को नहलाने का दिखावा करने लगा। जैसे ही वहां सन्नाटा हुआ। बिरजू शिवानी को खीचकर गहरे पानी में ले गया और डूबोने लगा। बच्ची की छटपटाहट व चीख सुनकर कल्लू व रिजवान मदद के लिए दौड़े। दोनों ने बिरजू को धक्का मारा और शिवानी को बाहर निकाला।

बिरजू ने हमले की कोशिश की तो उन लोगों ने उसे जमकर पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को आरोपित बिरजू के पास एक बैग मिला। बैग में कपड़े व मोबाइल था। पुलिस ने मोबाइल के जरिये आरोपित बिरजू के पिता विनोद व साले प्रमोद गुप्त को फोन किया और सारी बात बतायी। पुलिस के मुताबिक घरवाले लखनऊ के लिए रवाना हो गये हैं। इंस्पेक्टर महानगर ने बताया कि आरोपित बिरजू अपने को पागल साबित करने का ढोंग करता रहा। पूछताछ के दौरान बिरजू खामोश बैठा था। उसे पुलिस की बात समझ नहीं आ रही थी। पुलिसकर्मी थप्पड़ मारता और पूछता, लेकिन वह भाषा बूझ नहीं पाता। आखिरकार इंस्पेक्टर को उसकी भाषा समझ आयी और फिर मैथिली भाषा में आरोपित के बयान लिये। उन्होंने बताया कि आरोपित के बैग में एक पत्र मिला। बिरजू ने यह पत्र बहन पिंकी के प्रेमी के खिलाफ लिखा था। उसने कहा कि बहन उसकी बदनामी करा रही है। मैं उसे भी मार डालूंगा। इंस्पेक्टर ने बच्ची की जान बचाने का प्रयास करने वाले व आरोपित को पकड़ने वाले रिजवान व कल्लू को पांच-पांच सौ रुपये का इनाम दिया।

गर्मियों में ऐसे संभालें दिल

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, तामपान तेजी से ऊंचाई छू रहा है। साधारण बेचैनी और थकान के साथ ही भीषण गर्मी कई स्वास्थ्य समस्याओं खास कर मौजूदा दिल के रोगियों के लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है। सेहतमंद लोग आराम से इस बदलाव को सह लेते हैं, लेकिन जिनका दिल कमजोर हो उनमें स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और दिल का दौरा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह स्थिति कभी-कभी जानलेवा भी हो सकती है। ऐसे में दिल को संभालने के लिए जागरूकता जरूरी है।

मानव दिल मुट्ठीभर मांस पेशियों का एक ढांचा है जो रक्त धमनियों के जरिए शरीर के बाकी अंगों और तंतुओं को रक्त पहुंचाता है। बाहर के तापमान में वृद्धि होने से शरीर को ठंडा रखने के लिए आम दिनों से ज्यादा पानी खर्च हो जाता है। दिल को ज्यादा तेजी से काम करना पड़ता है, ताकि त्वचा की सतह तक रक्त पहुंचा पसीने के जरिए शरीर को ठंडा रखने में मदद की जाए।

एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. प्रवीर अग्रवाल कहते हैं कि दिल के रोगियों में हीट स्ट्रोक (लू) का खतरा काफी ज्यादा होता है, क्योंकि प्लॉक से तंग हो चुकी धमनियों से त्वचा तक खून का बहाव सीमित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि पसीना, जुकाम, त्वचा में तनाव, चक्कर आना, बेहोशी, मांसपेशियों में तनाव, एड़ियों में सूजन, सांस में दिक्कत, जी मिचलाना, उल्टी हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं।

डॉ. प्रवीर अग्रवाल ने बताया कि हीट स्ट्रोक से बचने के लिए दिल के रोगियों को गर्मी के दिनों में दोपहर में घर के अंदर ही रहना चाहिए, खुले और हवादार कपड़े पहनने चाहिए, खूब पानी पीते रहना चाहिए और व्यायाम नहीं करना चाहिए। हीट स्ट्रोक होने पर दिल के रोगी को तुरंत नजदीकी हस्पातल ले जाना चाहिए।

फरीदाबाद स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गर्मियों में होने वाली डिहाइड्रेशन दिल के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक है। यह धमनियों में रिसाव और स्ट्रोक का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग अक्सर अपनी प्यास का अंदाजा नहीं लगा पाते और डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। घर से बाहर जाने पर बार-बार पानी पीते रहने का ध्यान रखना चाहिए।

बचाव के उपाय :

-सुबह सैर करना, दौड़ना और बागबानी ठंडे वक्त में करना चाहिए

-हल्के वजन और रंगों वाले ऐसे कपड़े पहनें, जिनमें सांस लेना आसान हो

-कैफीन और शराब से दूर रहें, क्योंकि यह डिहाइड्रेटिंग करते हैं

-हल्का और सेहतमंद आहार लें

-पूरे दिन में आठ से दस गिलास पानी पीना जरूरी है

-गर्मियों में अच्छी नींद लेना दिल पर दबाव कम करने और शरीर को स्फूर्ति देने के लिए आवश्यक है।

सिंहस्थ : मुस्लिम समाज के नौजवान बचा रहे जिंदगियां

उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में सांप्रदायिक सद्भाव के भी रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां हिंदू क्षिप्रा नदी के जल में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं, तो दूसरी ओर मुस्लिम समाज के नौजवान पानी में डूबने वालों को बचाने में जुटे हैं। उज्जैन में क्षिप्रा नदी के घाटों पर विभिन्न तैराकों के दलों की तैनाती की गई है, ताकि स्नान के दौरान कोई हादसा न हो और जो श्रद्धालु गहरे पानी में पहुंचे उसे सुरक्षित निकाल लिया जाए। सबसे ज्यादा श्रद्धालु रामघाट पर पहुंचते हैं। यहां एक दल मौलाना मौज तैराक संघ का भी तैनात है। इस दल में ज्यादातर युवा मुस्लिम समुदाय से है।

मौलाना मौज तैराक दल संघ के अध्यक्ष अखलाक खान ने बताया कि उनके दल के सदस्य अब तक 40-45 श्रद्धालुओं को डूबने से बचा चुके हैं। पहले शाही स्नान के दिन 22 अप्रैल को छह जिंदगियों को डूबने से बचाया है। उन्होंने बताया कि तैराक दल न केवल पावन क्षिप्रा नदी में श्रद्धालुओं के साथ स्नान के दौरान होने वाली कोई भी अनहोनी को रोकने के लिए त संकल्पित है, बल्कि नदी तटों पर दिखने वाले जहरीले जीवों व सांपों को भी पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में लगे हैं। इस प्रकार जलजीवों की सुरक्षा भी वे कर रहे हैं।

तैराक दल के सदस्य अब्दुल वाजिद ने बताया कि दल के सभी सदस्य सीटी बजाकर स्नान करने आए श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से चेताते हैं तथा उन्हें जंजीरों व बैरिकेड्स के भीतर ही रहने के लिए समझाते हैं। इसके बावजूद जब कुछ श्रद्धालु गहरे पानी में डुबकी लगाने के उत्साह में डूबने लगते हैं, वैसे ही दल के सदस्य डूबते व्यक्ति को गोता लगाकर बचा लेते हैं। मौलाना मौज तैराक दल संघ के अध्यक्ष खान ने आगे बताया कि उनका दल ग्रीन सिंहस्थ-क्लीन सिंहस्थ लिए भी काम कर रहा है। दल के सदस्यों ने सोमवार को होमगार्ड के आह्वान पर रामघाट की साफ-सफाई और नदी के पानी को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए फूलों व अन्य पूजन सामग्री सहित कचरे को भी निकालकर बाहर किया।

बताया गया है कि तैराक दल वर्तमान तीन शिटों में 24 घंटे श्रद्धालुओं की सेवा व सुरक्षा में लगा हैं। सिविल डिफेंस के रूप में जो भी जिम्मेदारी दल के सदस्यों को सौंपी जाती है, दल द्वारा सेवा भावना से पूरा करने का प्रयास किया जाता है।

जल संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं सिवनी गांव के आदिवासी

एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश में भीषण गर्मी के चलते पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, वहीं छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले का एक गांव पानी की उपलब्धता कैसे कायम रखा जा सकता है, इसकी सीख दे रहा है। घने जंगलों के बीच बसे सिवनी गांव के आदिवासी पिछले 10 साल से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं। एक छोटे से जलस्रोत को संरक्षित करके भीषण गर्मी में भी जल प्रबंधन और संरक्षण कैसे किया जा सकता है, ये आदिवासी ग्राम सिवनी के ग्रामीणों से सीखा जा सकता है।

भीषण गर्मी के इस मौसम में भी इस गांव के जलस्रोत लबालब हैं और आसपास हरियाली छाई हुई है। जल के बेहतर प्रबंधन से गांव के जलस्रोतों में पानी का स्तर बढ़ा है, जिससे लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन खेती भी किया जाता है। राजधानी रायपुर से 90 किलोमीटर की दूरी पर गरियाबंद जिला है। गरियाबंदे जिले के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय छुरा से 9 किलोमीटर दूर खरखरा-रसेला मार्ग पर लगभग 900 जनसंख्या वाला आदिवासी बहुल ग्राम सिवनी स्थित है।

बताया जाता है कि इस ग्राम के पूर्व की ओर एक छोटी सी लटी डबरा नाला बहती है, इस नाले पर बहने वाली जल को रोकने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा एक छोटा सा पुलिया (रपटा) का निर्माण किया गया है, ग्रामीणों द्वारा जल के महत्व को समझते हुए इसे रोकने की पहल की गई और ग्राम पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इस पर पुलिया का निर्माण किया गया। साथ ही छह छोटे गेट के माध्यम से पानी को रोका गया।

बरसात के दिनों में गेट को खोल दिया जाता है, परंतु बरसात खत्म होते ही गेट को बंद कर पानी रोका जाता है, जिससे गर्मी के चार महीने में भी नाले में चार फीट पानी लबालब रहता है, जिससे आसपास हरियाली तो रहती ही है, साथ-साथ गांव के लोग निस्तारी कार्य भी करते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि इस नाले से न केवल गांव के ग्रामीण निस्तारी करते हैं, बल्कि जानवरों के लिए भी उपयोगी है। सिवनी की सरपंच गंगाबाई ठाकुर, सचिव गैंदराम नागेश और ग्रामीण कृष्ण कुमार ने बताया कि नाले के पानी को रोकने के लिए पहले ग्राम स्तरीय बैठक कर आपसी सहमति के बाद ग्राम पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जाता है और समय-समय पर इसकी सफाई भी किया जाता है।

उन्होंने बताया कि गांव में लगभग 25 नलकूप हैं और 65-70 कुएं हैं, जिसके जलस्तर में वृद्धि हुई है। ग्राम पंचायत के सचिव नागेश ने बताया कि रपटा के ऊपरी भाग में एक छोटी-सी डबरी है, जिसके मेढ़ को काटकर उसमें मिलाने का विचार ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है, जिससे जल क्षेत्र में विस्तार होगा और ग्रामीणों को निस्तारी की बेहतर सुविधा मिलेगी।

ऐसा सूखा इससे पहले कभी नहीं देखा

तेलंगाना में प्रमुख जलाशयों के जलस्तर में तेजी से कमी आने के कारण पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है और ऊपर से पड़ रही भीषण गर्मी ने खेती को तबाह करके रख दिया है। यहां के लोगों का कहना है कि ऐसा सूखा उन्होंने इससे पहले कभी नहीं देखा। देश का सबसे नया राज्य दूसरी बार गंभीर सूखे की चपेट में है। पानी का संकट न सिर्फ गांवों में है, बल्कि यह शहरों तक और राजधानी हैदराबाद तक पहुंच चुका है। वर्षा के जल पर निर्भर रहनेवाले इस राज्य से लगभग 3.5 करोड़ छोटे किसानों का दूसरे राज्यों के शहरों में पलायन हो चुका है।

पानी की कमी के कारण किसान अपने पशुओं को बेहद कम कीमत पर बेच रहे हैं। किसान संगठनों के मुताबिक, सूखे से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों -महबूबनगर, रंगा रेड्डी, मेडक, निजामाबाद और आदिलाबाद- से लगभग 14 लाख किसानों का पलायन हुआ है। अखिल भारतीय किसान सभा के उपाअध्यक्ष ए. एस. माला रेड्डी ने बताया, "पलायन यह दिखाता है कि यहां की स्थिति कितनी भयावह है।" यहां के लोग काम की तलाश में ज्यादातर मुंबई, भिवंडी, अहमदाबाद और सूरत जा रहे हैं।

किसान जिन पशुओं को कृषि और दुग्ध उत्पादों के लिए पाल रहे थे, उन्हें अब वे 20-30 फीसदी कम कीमत पर बेच रहे हैं। माला रेड्डी ने बताया, "बाजार में सैंकड़ों पशु रोज बेचने के लिए लाए जा रहे हैं।" किसानों की आत्महत्या की सबसे ज्यादा संख्या वाले इस राज्य की कृषि विकास दर नकारात्मक रही है और अब सूखे के कारण समस्या और गंभीर होने वाली है। राज्य के कुल 450 मंडलों में 231 मंडल सूखे की चपेट में है, जबकि किसान संगठनों का कहना है कि 368 मंडल सूखे की चपेट में हैं। साल 2015-16 में यहां अनाज उत्पादन 65 लाख टन रहा, जबकि लक्ष्य 1.11 करोड़ टन का था। राज्य में चावल का उत्पादन 35 लाख टन रहा, जबकि खपत 60 लाख टन की हुई। वहीं, दालों और तिलहन के उत्पादन में भी तेजी से गिरावट देखी गई।

राज्य में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) का काम कई गांवों में शुरू ही नहीं हो पाया है और जिन गांवों में काम शुरू भी हुआ है, वहां मजदूर तेज गर्मी के कारण इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। माला रेड्डी ने बताया कि इस योजना के तहत काम कर चुके मजदूरों को अभी तक मजदूरी नहीं मिली है। तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने कहा है कि मनरेगा के तहत मजदूरी के भुगतान में देरी संकट को और बढ़ा रहा है। जेएसी के अध्यक्ष एम. कोडनडरम ने कहा कि सभी जिलों में स्थिति भयावह है। उन्होंने बताया कि नलगोंडा जिले के लोगों ने अपने 70 फीसदी पशुओं की बिक्री कर दी है।

राज्य ने केंद्र सरकार से सूखा राहत के तहत 3,064 करोड़ रुपये की मांग की है। लेकिन नई दिल्ली ने अभी तक 791 करोड़ रुपये देने की ही घोषणा की है। इसमें से भी अभी तक केवल 400 करोड़ रुपये ही जारी किए गए हैं। किसानों का कहना है कि फसलों के मुआवजे का वितरण अभी तक शुरू नहीं हुआ है। पेयजल की आपूर्ति के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से 555 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने अभी तक 72 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वहीं, सरकार की लू से हुई मौत के आंकड़ों को छिपाने को लेकर आलोचना हो रही है, जबकि अधिकारी विरोधाभासी आंकड़े जारी कर रहे हैं।

माला रेड्डी ने बताया, "एक अधिकारी के मुताबिक लू से इस साल अब तक 45 लोगों की मौत हुई है, जबकि अनाधिकृत रूप से 200 लोगों के मरने की सूचना है।" किसान सभा ने कई स्थानों पर गरीबों के लिए खिचड़ी केंद्र खोला है, जिसमें मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का निर्वाचन क्षेत्र मेडक जिले का गजवेल भी शामिल है। तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार ने दावा किया है कि राहत के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के बावजूद वहां मिड डे मील के तहत भोजन मुहैया कराया जा रहा है।

सरकार ने कहा है कि वह सूखे के स्थायी निदान के लिए महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रही है। इसके तहत सिंचाई परियोजनाओं को फिर से डिजाइन किया जाएगा। सिंचाई टैंक को ठीक करने के लिए मिशन ककतिया और हरेक घर को पाइप से पीने का पानी पहुंचाने के लिए मिशन भगीरथ शुरू किया जाएगा। एक किसान नेता ने कहा कि अविभाजित आंध्र प्रदेश की सरकार ने साल 2005 से 2014 के बीच सिचाई परियोजनाओं पर 90,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। लेकिन इससे केवल एक लाख एकड़ की अतिरिक्त भूमि की ही सिंचाई हो सकती है।

78 वर्षीय माला रेड्डी कहते हैं कि उन्होंने इससे खराब सूखा नहीं देखा है। "1972 में भी गंभीर सूखा का संकट पैदा हुआ था, लेकिन उस वक्त की सरकार ने गांवों में अनाज वितरण केंद्र खोलकर और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर इससे बेहतर तरीके निपटा था।" प्रदेश के कृष्णा और गोदावरी नदियों के 14 बड़े जलाशयों में पानी का स्तर बहुत ज्यादा कम हो गया है। वहीं भूजल के स्तर में 2.5 मीटर की गिरावट आई है। हैदराबाद में पानी की आपूर्ति करनेवाले चार जलाशय पूरी तरह सूख गए हैं। एक करोड़ की आबादी वाला यह शहर कृष्णा और गोदावरी नदियों के दो जलाशयों पर निर्भर है। वहीं, दूसरे शहरों में स्थितियां और भी खराब है, जहां ज्यादातर लोगों तक पाइप के जरिए पानी की आपूर्ति नहीं की जाती और वे सप्ताह में एक बार आनेवाले निगम के टैंकर पर निर्भर हैं।

जर्मन बाला को भाया बिहारी दूल्हा

भारत के लोग आमतौर पर जहां पाश्चात्य संस्कृति के कायल हुए जा रहे हैं, वहीं विदेशियों को भारतीय संस्कृति खूब भा रही है। यही नहीं, विदेशी मेमों (युवतियों) को अब भारतीय दूल्हा भी पसंद आने लगा है। जर्मनी की एक बाला को भारतीय संस्कृति ऐसी भाई कि उसने भारतीय बनने का फैसला कर लिया। जर्मन युवती विक्टोरिया ने बिहार के जमुई पहुंचकर गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर गांव के 30 वर्षीय युवक राज के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। जमुई निबंधन कार्यालय में कानूनी रूप से शादी के बंधन में बंधने को पहुंचे इन प्रेमी जोड़ों को देखने के लिए सोमवार को काफी लोग पहुंचे।

जर्मनी के हमबर्ग की रहने वाली विक्टोरिया की मुलाकात जमुई जिले के रतनपुर गांव के निवासी राज सिंह से वर्ष 2014 में गोवा में उस समय हुई थी, जब वह गोवा घूमने आई थी। राज गोवा स्थित एक टूरिज्म कंपनी में कार्यरत है। राज बताते हैं कि इस मुलाकात के बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बकौल राज, "हम दोनों काफी करीब आ गए और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। विक्टोरिया को भी भारत का माहौल काफी पसंद आया।" वहीं विक्टोरिया ने कहा, "राज की बातों व विचारों से प्रभावित होकर मैंने उसके साथ जीवन गुजारने का फैसला कर लिया।"

विक्टोरिया इसी साल छह मार्च को दुल्हन बनने के इरादे से भारत आई और राज के साथ जमुई के रतनपुर गांव पहुंची। राज के पिता नरेंद्र कुमार सिंह व माता तिलोत्तमा देवी से आदेश मिलने के बाद दोनों ने 11 मार्च को शादी के लिए जमुई स्थित निबंधन कार्यालय में आवेदन दिया और फिर 25 अप्रैल को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों ने विधिवत शादी कर ली। राज के माता-पिता भी विदेशी बहू पाकर बहुत उत्साहित हैं। राज के पिता ने कहा कि भारतीय संस्कृति 'वसुधैव कुटुंबकम्' पर विश्वास करती है, यानी सारे जहां को अपना रिश्तेदार मानती है। ऐसे में जाति और देश का बंधन रिश्तों पर भारी नहीं पड़ सकता। उनके लिए उनके बेटे की खुशी ही सवरेपरि है।

शादी का प्रमाणपत्र लेने के बाद परिणय सूत्र में बंधे विक्टोरिया ने कहा, "मुझे भारत की संस्कृति बहुत पसंद है। मैं इसे पूरी तरह अपनाने की कोशिश करूंगी। हालांकि मुझे थोड़ी कठिनाई होगी, लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगी। बहरहाल, एक जर्मन युवती का 'बिहारिन' बनना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये है दुनिया की सबसे छोटी पत्रकार, अकेले दम पर निकाला है अखबार

पेन्सिलवेनिया: अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में एक 9 साल की बच्ची हिल्दे केट लिसियाक अखबार निकालती है। उसे कई भी खबर की जानकारी लगने के बाद वह खुद पेन, डायरी और कैमरा लेकर घटनास्थल तक पहुंच जाती है। इसके बाद वो उस खबर को अपने पेपर में जगह देती है और विस्तार से छापती है। 

इतनी छोटी बच्ची को रिपोर्टिंग करता देख अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं। अब इसके चलते उसके इस काम से दुनिया भर में हिल्दे की जमकर तारीफ हो रही है।  इतना ही नहीं हिल्दे ने मर्डर की भी रिपोर्टिंग की है। हिल्दे को 2 अप्रैल को इलाके में हुई हत्या का पता चला। हत्या के चलते पुलिस ने उसके घर के आसपास के रास्ते बंद कर रखे थे।

इस दौरान हिल्दे ने पुलिस को बताया कि 'मैं जर्नलिस्ट हूं'। इसके बाद वह सीधे घटनास्थल पर पहुंच गई। यहां वह उस कमरे में गई, जहां शख्स की हत्या की गई थी। वापस घर आकर उसने पुलिस के अफसरों को मामले से जुड़ी सूचनाओं के लिए फोन भी किया। हिल्दे ने घटना का वीडियो भी बनाया। जब हिल्दे घटनास्थल पहुंची तो वहां दूसरा कोई जर्नलिस्ट नहीं था। इस घटना की फोटो और न्यूज को उसने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट पर दिखाया था। इसे देख सबने उसके काम की खूब सराहना की।

भीख मांगने से अच्छा है महिलाएं स्टेज पर डांस करें: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने डांस बारों को लाइसेंस न देने के मुद्दे पर सोमवार को महाराष्ट्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि गुजर-बसर के लिए सड़कों पर भीख मांगने या कोई अस्वीकार्य काम करने से अच्छा है कि महिलाएं स्टेज पर डांस करें। महाराष्ट्र सरकार ने डांस बारों की ओर से कुछ शतरें को न मानने की दलील देकर उन्हें लाइसेंस देने से इनकार कर दिया था। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह की पीठ ने डांस बारों को लाइसेंस देने के लिए तय की गई कुछ पूर्व शर्तों पर गौर किया और कहा, बाद की शतरें की बराबरी पहले की शतरें से नहीं की जा सकती। न्यायालय ने कहा कि सरकार को कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा का संरक्षण करना होगा। शीर्ष न्यायालय ने कहा, यह क्या है ? आपने हमारे आदेश का पालन क्यों नहीं किया है ?

हमने आपसे पिछली बार कहा था कि आपको संवैधानिक मानदंडों का पालन करना होगा। बहरहाल, पीठ ने महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद की यह दलील मान ली कि राज्य सरकार को सुनिश्चित करना है कि डांस बारों में कोई अश्लीलता न हो और महिलाओं की गरिमा वहां सुरक्षित रहे। विवादित शतरें पर न्यायालय ने डांस बार मालिकों और पुलिस दोनों से कहा कि जिन शतरें पर आपसी सहमति बनी थी, उसका पालन करें। ये शत्रें न्यायालय के पहले के आदेशों में शामिल थीं। न्यायालय ने सभी डांस बारों से कहा कि वे स्थानीय पुलिस से अपने कर्मियों की पृष्ठभूमि की जांच कराएं और डांस बारों के सभी प्रवेश बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं।

शीर्ष न्यायालय ने डांस बारों से यह भी कहा कि वे इस शर्त का पालन करें कि जहां बार बाला नाचेंगी और जहां दर्शक बैठकर देखेेंगे, उसके बीच एक रेलिंग होनी चाहिए। न्यायालय ने पुलिस को आदेश दिया कि वह डांस बार आवेदकों को नगर निकायों, स्वास्य एवं अग्निशमन विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लाने के लिए न कहें क्योंकि जब होटल या रेस्तरां बनाए गए होंगे तो ये दस्तावेज जरूर मांगे गए होंगे। न्यायालय अब इस मामले पर अगली सुनवाई 10 मई को करेगा।

आज तय हो सकता है पौने दो लाख शिक्षामित्रों के भविष्य


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पौने दो लाख शिक्षामित्रों के भविष्य पर निर्णय 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट से आ सकता है। शिक्षामित्रों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा व जस्टिस यूयू ललित की बेंच सुनवाई दोपहर बाद दो बजे करेगी। इस बार सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों के मामले को फाइनल डिस्पोजल के लिए लगाया है। ऐसे में सहायक अध्यापक के पदों पर समायोजित हो चुके करीब 1.34 लाख शिक्षामित्रों व समायोजन का इंतजार कर रहे सभी शिक्षामित्रों की धड़कने बढ़ गयी हैं। 

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट में पहले इस मामले की सुनवाई 11 जुलाई को होनी थी, लेकिन अब इसको निर्धारित समय से पहले सुना जाएगा। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा से लेकर विभाग के आला अफसरों व सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए अपने अधिवक्ताओं की टीम को लगा दिया है।

मालूम हो कि प्रदेश में शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पदों पर समायोजित करने के राज्य सरकार के निर्णय को हाईकोर्ट इलाहाबाद ने निरस्त कर दिया था। इसके चलते प्रदेश भर के पौने दो लाख शिक्षामित्र सड़क पर आ गये थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बाद में हाईकोर्ट के समायोजन निरस्त करने के फैसले पर स्थगन आदेश पारित कर रोक लगायी थी। 

सुप्रीम कोर्ट ने बाद में अपनी रोक को 11 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया था और अब 26 अप्रैल को अंतिम सुनवाई के लिए इसको लिस्टेड किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर यूपी के शिक्षामित्रों की नजरें टिकी हैं। सूत्रों का कहना है कि 26 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के रुख पर भी काफी दारोमदार है।    

चपरासी की पत्नी से बोला अय्यास अफसर, इतनी खूबसूरत हो उसके साथ क्यों रहती हो, मेरे साथ आकर रहो


मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सेल्स टैक्स के अफसर की अय्यासी सामने आई है। सिविल लाइन क्षेत्र के केशवपुरी में रहने वाले सैल्स टैक्स अफसर सुभाष चंद्रा का दिल चपरासी की पत्नी पर आ गया। इस अफसर ने न सिर्फ महिला से छेड़छाड़ की, बल्कि उससे कहा- 'तुम इतनी खूबसूरत हो, चपरासी के साथ क्यों रहती हो, मेरे साथ आकर रहो।' महिला की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला ने आरोप लगाया है कि सुभाष चंद्रा रोजाना शराब पीकर आता और उससे छेड़छाड़ करता था और कहता है कि तुम अपने पति को छोड़कर मेरे पास आ जाओ इतना ही नहीं, आरोपी अपने साथ कंडोम के पैकेट भी रखता था, जो वह बार-बार दिखाता था। सीओ सिटी तेजवीर सिंह ने बताया, सुभाषचंद्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें एलकोहल की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजने के लिए कार्रवाई की जा रही है।  

हनुमान जी पर नगर निगम का 4.33 लाख बकाया, नहीं दिया तो हो जाएंगे डिफॉल्टर

 आरा। बिहार के भोजपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां राम के भक्त हनुमान को नगर निगम का चार लाख 33 हजार रुपये के बकाएदार बनाया गया है। रुपये नहीं चुकाए जाने के कारण नगर निगम भगवान हनुमान को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार, हनुमान को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।

हनुमान नगर निगम का बकाया नहीं चुका पा रहे हैं। इस कारण उनके खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी अगर टैक्स नहीं भरा गया तो शहर के विभिन्न स्थानों पर हनुमान जी की होर्डिंग लगाकर उनका नाम सार्वजनिक किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि भगवान हनुमान पर नगर निगम का चार लाख 33 हजार रुपये बकाया है। नगर निगम टैक्स जमा करने के लिए पूर्व में उन्हें दो बार सूचना दे चुका है।

आरा नगर निगम के रजिस्टर (पंजी) में दर्ज बकायेदारों की सूची में मठिया हनुमान जी का नाम लिखा है। हनुमान के नाम पर वार्ड नंबर-37 में तीन होल्डिंग हैं। 587 नंबर होल्डिंग पर 3.17 लाख रुपये, होल्डिंग नंबर- 607 पर 94 हजार रुपये और होल्डिंग नंबर 624 पर 22 हजार रुपये बकाया हैं।

आरा नगर निगम आयुक्त प्रमोद कुमार का कहना है कि टैक्स होल्डर के नाम से नोटिस भेजने का नियम है। निगम का बकाया वसूलने के लिए मंदिर के प्रबंधक पर शिकंजा कसा जाएगा। उल्लेखनीय है कि बेगूसराय जिला में एक अंचल अधिकारी ने रामभक्त हनुमान को एक नोटिस भेजकर अतिक्रमण कर बनाए गए मंदिर को हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस में कहा गया था कि आपके मंदिर के चलते सड़क से आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही है।

इससे पहले, जनवरी में सीतामढ़ी के एक अधिवक्ता ने भगवान राम के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल किया था, जिसमें भगवान राम पर अपनी पत्नी सीता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि बाद में न्यायालय ने इस परिवाद पत्र को खारिज कर दिया था।

आम तोड़ने को लेकर मासूम की दरिदों ने कर दी गला दबाकर हत्या


गोसाईंगंज। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में एक मासूम की दरिदों ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को उसके ही मकान के पास एक किसान के चरी के खेत में फेंक कर फरार हो गए। सुबह चरी काटने पहुंचे किसान ने शव देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक के पिता ने अपने ही परिवार के कुछ सदस्यों पर आम तोड़ने को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गोसाईगंज के सठवारा गांव निवासी राम उजागर द्विवेदी खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते आ रहे है। उनके दस वर्षीय बेटे सत्यम द्विवेदी का शव गांव के ही किसान मल्हू के चरी के खेत में पड़ा मिला। मल्हू सुबह अपने जानवरों को चारा देने के लिए चरी काटने खेत गया था। उसी दौरान उसने खेत में शव देखा, इसकी सूचना तत्काल गांव के लोगों को दी। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों का हुजूम लग गया। ग्राम प्रधान शत्रोहन द्वारा घटना की सूचना गोसाईंगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक छात्र शिवलर गांव स्थित निजी स्कूल में कक्षा चौथी में पढ़ता था। मृतक के छात्र के पिता राम उजागर द्विवेदी ने अपने परिवार के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित का कहना है कि आम तोड़ने को लेकर परिवार के ही रिंकू, सुधीर व लवकेश ने गला दबाकर उसकी हत्या की है। पीड़ित के अनुसार उसके बेटे सत्यम को आरोपियों ने शनिवार को आम तोड़ने को लेकर पीटा था। जिसके बाद उन्होंने ही उसकी हत्या की है। वह गांव में सम्पन्न होने वाले एक शादी समारोह कार्यक्रम में गया था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव घर के पास में चरी के खेत में पाया गया। वहीं गोसाईगंज के शिवलर गांव स्थित एक निजी विद्यालय में सत्यम कक्षा चौथी का छात्र था। वह जितना शैतानी करता था, उतना ही वह पढ़ाई में भी अव्वल था। मृतक के पिता बताते हैं कि उसकी शैतानी से लोग यहां खुश होते थे। वही आरोपियों को चुभती थी। जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई।

मृतक के पिता राम उजागर अपनी पत्नी अर्चना के साथ अपनी बहन के यहां बाराबंकी में आयोजित शादी समारोह कार्यक्रम शरीक होने गए थे। घर पर मृतक की बड़ी बहन मंदाकिनी तथा छोटा भाई शिवम थे। सठवारा गांव में आयोजित लक्ष्मण के घर शादी समारोह में सत्यम गया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। बहन ने काफी खोजबीन के बाद इसकी सूचना अपने पिता को दी। जिसके बाद रात में ही वह बाराबंकी से घर लौट आए। रात में काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर चरी के खेत में मिला।

चिटफंड कंपनियों ने निवेशकों को लगाया 80 हजार करोड़ रुपए का चूना


नई दिल्ली: देशभर में चिटफंड कंपनियों के धोखाधड़ी के मामलों की जांच कर रही सीबीआई के आकलन के अनुसार, इस तरह की कंपनियों ने हजारों सीधे-सादे निवेशकों को कम से कम 80 हजार करोड़ रुपए का चूना लगाया है। एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि जांच अब भी चल रही है और इसलिए यह राशि शुरुआती आकलन से बढ़ सकती है। देशभर में चल रहीं इन कंपनियों ने लोगों को आकर्षक ब्याज दर का प्रलोभन लेकर ठगा है। सूत्रों के अनुसार, देश के चार पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा और त्रिपुरा में संचालित चिटफंड कंपनियों द्वारा छोटे निवेशकों से कथित तौर पर 30 हजार करोड़ रुपए एकत्रित किए गए हैं वहीं पंजाब और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में कारोबार कर रहे पर्ल्स समूह ने निवेशकों को 51 हजार करोड़ रुपए का चूना लगाया है।

इन कंपनियों द्वारा जमा धन को कथित तौर पर जमीन खरीदने, मीडिया संस्थान खोलने, होटल और अन्य कारोबारों में लगाया जाता है और निवेशकों का बकाया नहीं दिया जाता। सूत्रों के अनुसार, 80 हजार करोड़ रुपए का आंकड़ा अभी तक हुई जांच पर आधारित है और निवेशकों से इकट्ठे किए गए धन के बारे में अब भी पड़ताल जारी है। इन चार राज्यों में 253 प्राथमिकियों के आधार पर सीबीआई ने अब तक 76 मामले दर्ज किए हैं। एजेंसी ने घोटाले के सिलसिले में 31 आरोपपत्र दाखिल किए हैं। एजेंसी ने रोज वैली समूह के खिलाफ तीन और सारदा समूह के खिलाफ सात मामले धोखाधड़ी के दर्ज किए हैं। सूत्रों ने कहा कि देशभर में इस तरह की कंपनियों ने करीब छह करोड़ लोगों को ठगा है जिनमें अधिकतर को कथित तौर पर पर्ल्स समूह ने फंसाया जो पिछले करीब 20 साल से कारोबार चला रहा था और अब एजेंसी ने उस पर लगाम कसी।

घोटाले की जांच बहुत मुश्किल काम है जहां एक पूर्व केंद्रीय मंत्री, एक प्रदेश स्तर के मंत्री, एक सांसद, एक पूर्व पत्रकार और राजनेताओं के नाम बड़े संचालकों के तौर पर शामिल हैं। एजेंसी ने कहा कि चिटफंड घोटाले जैसे आर्थिक अपराधों की जांच में बहुत कागजी कामकाज करना होता है क्योंकि धन का प्रवाह सामान्य तौर पर फाइलों और कंप्यूटरों में जटिल तरीके से परतों में छिपा होता है। आंकड़ों के विश्लेषण के लिए भी मदद की जरूरत होती है और इसलिए इसमें समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि एजेंसी को संदेह है कि नियामकों के कुछ अफसरों द्वारा इन कंपनियों के परिचालन की अनदेखी किए बिना इतना बड़ा घोटाला होना संभव नहीं है। एजेंसी ने इस संबंध में सेबी तथा आरबीआई के अफसरों से सवाल किए हैं।

महिला ने बेटी के सामने गैर मर्द के साथ बनाए संबंध, और फिर क्या हुआ पूरा पढ़िए


फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे। यहाँ एक मां ने अपनी बेटी के सामने गैर मर्द के साथ संबंध बनाए और फिर अपने पति के साथ मिलकर बेटी को भी इस गलत काम में भेजने की कोशिश की लेकिन बच्ची की एक समझदारी ने उसकी जिदंगी बचा ली।

बताया जा रहा है कि इस बच्ची ने अपने भाई की मदद से उनकी बातें फोन में रिकॉर्ड कर इसकी पुलिस में शिकायत कर दी। फरीदाबाद के मोहना गांव में पुलिस ने बच्ची के मां-बाप सहित अन्य आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मोहना गांव में चौथी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची मां-बाप के साथ रहती है।

पीड़ित बच्ची के अनुसार एक दिन वह अचानक स्कूल से जल्दी अपने घर आ गई और घर पहुंचने पर उसने देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति उसकी मां के साथ गलत काम कर रहा था। इसके बाद महिला ने अपनी बेटी को भी गंदा काम करने के लिए उकसाया। बेटी ने जब मना किया तो उसका पिता भी उसे ऐसे काम के लिए मनाने और लालच देने लगा। जानकारी के अनुसार पीड़िता का पिता आरोपी के यहां चौकीदार का काम करता था।

  

सूरजमुखी की खेती से विमुख हो रहे किसान


उत्तर प्रदेश की जलवायु और मिट्टी दोनों सूरजमुखी की खेती के अनुकूल है, लेकिन किसानों का इससे मोहभंग होता जा रहा है। या यूं कहें तो उप्र के खेतों में अब सूरजमुखी की बहार नजर नहीं आती। किसानों को बेहतर लाभ देने और तिलहन के संकट में मददगार होने के बावजूद सूरजमुखी की खेती के लिए प्रोत्साहन सरकार नहीं दे पा रही है। सूरजमुखी की बुवाई का क्षेत्रफल 80 प्रतिशत से कम होना सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़ा करता है। उत्तर प्रदेश में नब्बे के दशक में सूरजमुखी की खेती बड़े पैमाने पर होती थी। यह खेती अब केवल कानपुर मंडल तक सिमट कर रह गई है।

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले 55 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में सूरजमुखी की खेती होती थी, लेकिन अब यह घटकर पांच से छह हजार हेक्टेयर तक आ गई है। उन्होंने बताया, "तो ऐसा नहीं है कि उप्र की जलवायु और मिट्टी सूरजमुखी की खेती के लिए उपयुक्त नहीं है। औसत उपज में उप्र प्रति हेक्टेयर 1889 किलोग्राम का उत्पादन कर सबसे आगे है। हालांकि कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में क्षेत्रफल के हिसाब से अधिक खेती होती है। उप्र में इसकी खेती इसलिए नहीं हो पाती कि इसकी बिक्री की व्यवस्था नहीं की गई है।"

कानपुर में सूरजमुखी की खेती से जुड़े एक किसान शिवशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सूरजमुखी की पैदावार में कमी नहीं है, बल्कि इसकी बिक्री की व्यवस्था नहीं हो पाती। सरकार ने इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया, अन्यथा उप्र में इसकी खेती से किसानों को लाभ पहुंचाया जा सकता था।

किसान और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के दावे को स्वीकार करते हुए कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक प्रो. राजेंद्र कुमार ने बताया, "समय रहते यदि सूरजमुखी का तेल निकालने के लिए उद्योग लगाए गए होते तो किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। तिलहन संकट से निपटने के लिए इस ओर ध्यान देकर किसानों को सूरजमुखी की खेती के लिए प्रोत्साहित करना होगा।"

इधर, कृषि विशेषज्ञों की मानें तो सूरजमुखी में तापमान सहने की अदभुत क्षमता होती है। अत्यधिक ठंडे मौसम को छोड़कर सभी माह में सूरजमुखी की बुवाई की जा सकती है। फूल और बीज बनते समय तेज वर्षा व हवा से फसल गिरने का डर बना रहता है। लेकिन यदि फसल बच गई तो 80 से 120 दिनों के बीच यह तैयार हो जाती है।

नेपाल में विनाशकारी भूस्खलन के 2 साल बाद भी जीने की जंग जारी


दो साल पहले तक मध्य नेपाल के एक गांव में रहने वाले मान बहादुर तमांग को घर और खेती की जमीन का मालिक होने का गर्व था। लेकिन पहाड़ी की ढलान वाले क्षेत्र में हुए विनाशकारी भूस्खलन में उनका सब कुछ तबाह हो गया। इस त्रासदी में 156 लोगों की मौत हुई थी। भारी बारिश के कारण 2 अगस्त, 2014 को इस क्षेत्र में विनाशकारी भूस्खलन हुआ था। इसके चलते नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में सुनकोशी नदी में कृत्रिम झील बन गई थी और चीन से जोड़ने वाला अरनिको राजमार्ग करीब पांच किलोमीटर तक टूट गया था।

इस भूस्खलन में तमांग का सब कुछ खत्म हो गया। घर के साथ उसकी जीविका की एक मात्र साधन जमीन भी खत्म हो गई। नजदीक के जंगल से बांस की गठरी सिर पर ले जा रहे तमांग (63) ने कहा, "पर्याप्त खेती की जमीन के मालिक से मैं जीविका चलाने के लिए दैनिक मजदूरी करने वाला मजदूर बन गया हूं। इसी कमाई से अपना छोटा परिवार चलाता हूं।" भूस्खलन से सुनकोशी नदी की धारा अवरुद्ध हो गई थी और एक कृत्रिम झील बन गई थी। इसके चलते एक जल विद्युत संयंत्र भी पानी में डूब गया था। चीन से जोड़ने वाले राजमार्ग को पांच किलोमीटर तक टूटने से प्रतिदिन चार लाख डॉलर का नुकसान हुआ था। यह राजमार्ग 45 दिनों तक बंद रहा था।

सुनकोशी नदी में कृत्रिम झील बनने से बिहार में भी दहशत फैल गई थी, क्योंकि अवरोध से बांध के पीछे अचानक बनी झील को विस्फोट से उड़ाने की स्थिति में नेपाल ने बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी थी। भूस्खलन में अपने परिजनों और घर खोने वाले मनखा गांव के 78 वर्षीय जीत बहादुर तमांग ने कहा, "हमारे गांव की बात छोड़ दें, भूस्खलन ने कोदी नदी की प्रवाह, भू-परिदृश्य और खेती की जमीन को बदल दिया।" मनखा गांव में दर्जनों घरों या तो दफन हो गए या फिर ध्वस्त हो गए।

काठमांडू, नेपाल के उत्तरी जिलों और चीन सीमा को जोड़ने वाला अरनिको राजमार्ग के निकट भूस्खलन के मलबे आज भी उस त्रासदी की गवाही दे रहे हैं। मलबे से कुछ दूरी पर नल से पानीपीते समय जीत बहादुर तमांग ने कहा, "मैंने अपना सब कुछ खो दिया। बुढ़ापा में अकेला रह रहा हूं। मेरी देखभाल करने वाला करने वाला कोई नहीं है। भूस्खलन के बाद सरकार जीने के लिए राशन देती है।" भूस्खलन से पहले जीत बहादूर तमांग पूर्णत: खेती पर निर्भर थे। लेकिन भूस्खलन में उनकी खेती की जमीन भी खत्म हो गई। अब उन्हें जीने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

जीत बहादुर ने कहा, "मैं अब एक भूमिहीन मजदूर हूं और चल रही सरकारी परियोजनाओं में मजदूरों के लिए काम पर निर्भर हूं।" अन्य परिवारों के साथ तमांग ने भी रहने के लिए टिन और बांस की झोपड़ी बनाई है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द उन लोगों के लिए घर बना देगी। भूस्खलन का पीड़ित युवक लंका लामा भी है। लामा का भी परिवार कभी खेती पर आश्रित रहा करता था, लेकिन उस त्रासदी में उसका भी सब कुछ खत्म हो गया।

लंका लामा ने कहा, "सरकार को हमलोगों के लिए घर अभी बनाना है। लेकिन आपदा में बचे हमारे जैसे लोगों को जीने के लिए सरकार ने कभी पैसे नहीं दिए।" लामा काठमांडू में ड्राइवर का काम करता है और उसके परिवार के अन्य लोग भी काम करते हैं। लामा ने कहा कि त्रासदी में बचे कई लोग कई लोग जीविका की तलाश में नजदीक के शहरों में और कुछ काठमांडू चले गए।

लामा की दादी सुकु माया ने कहा, "भूस्खलन के बाद हमलोगों को जीने के लिए संघर्ष करना पड़ा था और आज भी कर रही हूं। हमारा भविष्य अनिश्चित है। हमलोग अपनी अगली पीढ़ी को लेकर चिंतित हैं कि वे भय के माहौल में यहां कैसे रहेंगे।" काडमांडू स्थित अंतर्राष्ट्रीय समकेतिक पर्वत विकास केंद्र (आईसीआईएमओडी) के विशेषज्ञों के अनुसार, भारी वर्षा के कारण करीब दो किलोमीटर तक मिट्टी, कीचड़ और चट्टान ढीले पड़ गए थे और पहाड़ी से अलग होकर जुरे गांव की ओर घिसक गए। मलबों से गांव का एक बड़ा भाग पूर्णत: नष्ट हो गया।

आईसीआईएमओडी के विशेषज्ञ अरुण. बी. श्रेष्ठ ने कहा, "इस तरह की प्राकृतिक आपदा को हमलोग नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, लेकिन जीविका के साधनों और आधारभूत संरचनाओं पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभावों को कम किया जा सकता है।"

www.pardaphash.com

सिंहस्थ कुंभ: बंदरों ने भी किया शाही स्नान

उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में शुक्रवार को पहले शाही स्नान के साथ इस शताब्दी के दूसरे सिंहस्थ कुंभ की शुरुआत हो गई है। शाही स्नान में सबसे पहले जूना अखाड़े के नागा साधुओं ने क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाई। सिंहस्थ कुंभ में हिस्सा लेने आए साधु संतों की टोलियों के साथ श्रद्घालुओं का मेला उमड़ आया है। हनुमान जयन्ती के दिन जूना अखाड़े के स्नान के साथ शुरू हुए शाही स्नान का आनंद लेने बंदर भी वहां पहुंचे।महाकाल की भस्मारती के बाद शुरू हुए शाही स्नान के लिए बंदर भी पहुंचे। आम आदमी को भले ही स्नान के लिए इंतजार करना पड़ा हो लेकिन इन बंदरों ने शाही स्नान का पूरा आंनद लिया। साधु संन्यासियों को देखने जुटी भीड़ बड़ी देर तक इन बंदरों को भी निहारती देखी गई।

पहला शाही स्नान होने की वजह से महाकाल की नगरी में शुक्रवार को साधु-संतों की भारी भीड़ नजर आ रही है। परंपरा के मुताबिक, कुंभ में सबसे पहले अखाड़ों के नागा साधु और उसके बाद महामंडलेश्वर स्नान करते है। उसके बाद ही आम लोगों को क्षिप्रा नदी में स्नान की अनुमति होती है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा तय किए गए अखाड़ों के क्रम के अनुसार, सबसे पहले श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा स्नान के लिए भेरूपुरा, हनुमानगढ़ी, शंकराचार्य चौक होते हुए छोटीरपट, केदारघाट, एवं दत्त अखाड़ा घाट पहुंचा। नागा साधुओं के बाद महामंडलेश्वर आदि ने स्नान किया। उसके बाद यह अखाड़ा निर्धारित मार्ग से अपनी छावनी को वापस चला गया। इस अखाड़े के साथ श्री पंचायती आवहन अखाड़ा एवं श्री पंचायती अग्नि अखाड़ा के साधुओं ने भी स्नान किया।

सभी 13 अखाड़ों के लिए दत्त अखाड़ा घाट और रामघाट पर स्नान की व्यवस्था की गई है। सभी अखाड़े अपने क्रम के अनुसार अपने अपने शिविर से निकलकर निर्धारित मार्ग से क्षिप्रा नदी के घाटों पर पहुंच रहे हैं। इन अखाड़ों के स्नान के बाद ही आम श्रद्घालु स्नान कर सकेंगे। अखाड़ों के स्नान का यह सिलसिला दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा। शाही स्नान के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सडकों पर विभिन्न सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तो नदी में गोताखोर, नगर सैनिक और एनडीआरएफ के दस्ते की तैनाती की गई है। इसके अलावा नदी मे सुरक्षा बलों की नौकाएं भी मौजूद हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्रगिरि महाराज ने संवाददाताओं से कहा, "यह क्षिप्रा नदी के तट पर अनोखा नजारा है, यहां शैव और वैष्णव संप्रदाय दोनों के साधु संत स्नान कर रहे है। व्यवस्थाएं चौकस हैं और जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।"

सिंहस्थ कुंभ : पहले शाही स्नान से धार्मिक समागम की शुरुआत

उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में शुक्रवार को पहले शाही स्नान के साथ इस शताब्दी के दूसरे सिंहस्थ कुंभ की शुरुआत हो गई है। शाही स्नान में सबसे पहले जूना अखाड़े के नागा साधुओं ने क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाई। सिंहस्थ कुंभ में हिस्सा लेने आए साधु संतों की टोलियों के साथ श्रद्घालुओं का मेला उमड़ आया है। श्रद्घालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पहला शाही स्नान होने की वजह से महाकाल की नगरी में शुक्रवार को साधु-संतों की भारी भीड़ नजर आ रही है। परंपरा के मुताबिक, कुंभ में सबसे पहले अखाड़ों के नागा साधु और उसके बाद महामंडलेश्वर स्नान करते है। उसके बाद ही आम लोगों को क्षिप्रा नदी में स्नान की अनुमति होती है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा तय किए गए अखाड़ों के क्रम के अनुसार, सबसे पहले श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा स्नान के लिए भेरूपुरा, हनुमानगढ़ी, शंकराचार्य चौक होते हुए छोटीरपट, केदारघाट, एवं दत्त अखाड़ा घाट पहुंचा। नागा साधुओं के बाद महामंडलेश्वर आदि ने स्नान किया। उसके बाद यह अखाड़ा निर्धारित मार्ग से अपनी छावनी को वापस चला गया। इस अखाड़े के साथ श्री पंचायती आवहन अखाड़ा एवं श्री पंचायती अग्नि अखाड़ा के साधुओं ने भी स्नान किया।

सभी 13 अखाड़ों के लिए दत्त अखाड़ा घाट और रामघाट पर स्नान की व्यवस्था की गई है। सभी अखाड़े अपने क्रम के अनुसार अपने अपने शिविर से निकलकर निर्धारित मार्ग से क्षिप्रा नदी के घाटों पर पहुंच रहे हैं। इन अखाड़ों के स्नान के बाद ही आम श्रद्घालु स्नान कर सकेंगे। अखाड़ों के स्नान का यह सिलसिला दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा। शाही स्नान के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सडकों पर विभिन्न सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तो नदी में गोताखोर, नगर सैनिक और एनडीआरएफ के दस्ते की तैनाती की गई है। इसके अलावा नदी मे सुरक्षा बलों की नौकाएं भी मौजूद हैं।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्रगिरि महाराज ने संवाददाताओं से कहा, "यह क्षिप्रा नदी के तट पर अनोखा नजारा है, यहां शैव और वैष्णव संप्रदाय दोनों के साधु संत स्नान कर रहे है। व्यवस्थाएं चौकस हैं और जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।"

यूपी बोर्ड का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में आ सकता है

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की मेहनत का फल अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। शुक्रवार को परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। अब रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव शैल यादव ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश में मूल्यांकन कार्य आज संपन्न हो जाएगा। सिर्फ लखनऊ के एक केंद्र पर कुछ कापियों का मूल्यांकन बाकी है. मूल्यांकन में देरी की वजह परीक्षकों का कॉपी जांचने में रूचि न दिखाना था। शैल यादव ने कहा कि उम्मीद है कि मई के दूसरे हफ्ते तक रिजल्ट की घोषणा हो सकती है।

गौरतलब है कि इस वर्ष हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा 18 फ़रवरी से 21 मार्च के बीच कराई गई थी। इस दौरान अलीगढ, आगरा, और अन्य जिलों से सामूहिक नक़ल की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं। जिसके बाद प्रशाशन ने 90 परसेंट मार्क्स पाने वाले स्टूडेंट्स की कापियों की दुबारा जांच कराई गई थी। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में करीब 68 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था, जिसमे से लगभग दस लाख छात्रों ने एग्जाम नहीं दिया। इसमें हाई स्कूल और इंटर दोनों के छात्र शामिल हैं।

'सेल्फी क्रेज' से अमेरिका में बढ़ा होंठों की सर्जरी का चलन!

न्यूयॉर्क: क्या आप आकर्षक पाउट के साथ एक शानदार सेल्फी लेना चाहते हैं? तो इसके लिए होंठों की सर्जरी कराइए, क्योंकि का चलन बढ़ गया है! मीडिया में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2015 में होंठों की सर्जरी का एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ। अमेरिका में हर 19 मिनट में होंठ की एक सर्जरी होती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकन सोसायटी ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स (एएसपीएस) के एक सर्वे से ज्ञात हुआ है कि 2015 में पुरुषों और महिलाओं में 27,449 लिप इम्प्लांट्स हुए। वर्ष 2,000 के मुकाबले यह 48 फीसदी ज्यादा है। अमेरिकन सोसायटी ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स के डेविड सॉन्ग के मुताबिक, "हम सेल्फी युग में रह रहे हैं और हम खुद को निरंतर सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं, इसलिए हम इस बात को काफी महत्व देने लगे हैं कि हमारे होंठ कैसे दिख रहे हैं।"

ब्रिटेन की एक कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री कंपनी ने दावा किया है कि सेल्फियों के कारण लोग अलग तरह की मुस्कान चाहने लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, "लोग अब एक नई 'सेल्फी मुस्कान' चाहते हैं।" क्लीनिकल निदेशक और कॉस्मेटिक दंत चिकित्सक टिम बैड्रस्टॉक-स्मिथ ने कहा, "पिछले पांच सालों में वेबसाइट के जरिए सेल्फी भेजने वालों की संख्या में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने सामने के दांतों को लेकर चिंता व्यक्त की। लेकिन हकीकत में मिलने पर ज्यादातर इन लोगों के दांत बिल्कुल भी बुरे नहीं दिखाई दिए।"

अमेरिका के ओहियो के एक प्लास्टिक सर्जन रॉबर्ट हाउजर ने कहा, "कोई व्यक्ति फेसलिफ्ट या आईलिड सर्जरी के लिए भले ही तैयार न हो, लेकिन कई ऐसे तरीके हैं जिनसे आप अपने होंठों का आकार बदल सकते हैं।" एएसपीएस ने करीब 1,000 महिलाओं पर शोध किया। इसमें ज्ञात हुआ कि महिलाओं को हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस के होंठ सबसे अधिक आकर्षक लगे, जिसे उन्होंने पाने की इच्छा जताई।

प्रथम शाही स्नान के साथ सिंहस्थ कुंभ शुरू, बिखरे धर्म-संस्कृति के रंग

उज्जैन: इस शताब्दी के दूसरे सिंहस्थ कुंभ के लिए मध्यप्रदेश की धार्मिक नगर उज्जैन पूरी तरह तैयार है। हर तरफ धर्म और संस्कृति के रंग बिखरे पड़े हैं। यहां पहुंचीं साधु-संतों से लेकर श्रद्धालुओं की टोलियां तक हर किसी का मोह रही हैं। शुक्रवार (22 अप्रैल) को पहले शाही स्नान के साथ कुंभ मेले की शुरुआत होगी। मोक्षदायनी क्षिप्रा नदी के तट पर आयोजित सिंहस्थ कुंभ 22 अप्रैल से शुरु होकर 21 मई तक चलेगा। इसकी औपचारिक शुरुआत से पहले 13 अखाड़ों की पेशवाई निकल चुकी है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यो पर तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा राशि खर्च की जा चुकी है। यहां अपने वाले साधु-संतों के अलावा श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते दो माह से औसतन हर चौथे दिन उज्जैन पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।  उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

सिंहस्थ मेला क्षेत्र का नजारा ही धर्म और संस्कृति का संदेश देता नजर आता है। यहां लगभग तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चार हजार से ज्यादा साधु-संतों के पंडाल नजर आते हैं। साथ धर्म-ध्वजाएं इस नजारे को और आकर्षक बना देती हैं। राज्य सरकार का अनुमान है कि इस आयेाजन में लगभग पांच करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं। श्रद्धालुओं की इस संख्या को ध्यान में रखकर ही सरकार ने खास इंतजाम किए हैं, विभिन्न पुलों के निर्माण के साथ अस्पताल, भवन, सड़कों का निर्माण कराया है।

राज्य सरकार ने उज्जैन आने वाली बसों के किराए में 25 प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया है, वहीं इंदौर-उज्जैन के बीच विशेष बसें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने भी कुंभ मेले के लिए विशेष गाड़ियां और एयर इंडिया ने दिल्ली-इंदौर के बीच विशेष उड़ान शुरू करने का ऐलान किया है। सिंहस्थ कुंभ में शुक्रवार को शाही स्नान में सभी 13 अखाड़ों के साधु-संत क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाएंगे। इसमें शैव संप्रदाय के सात अखाड़े दत्त अखाड़ा घाट पर डुबकी लगाएंगे, वहीं रामघाट पर वैष्णव संप्रदाय के तीन अखाड़े और तीन उदासीन अखाड़े के साधु-संत स्नान करेंगे।

उज्जैन के पुलिस महानिरीक्षक मधु कुमार के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर मेला क्षेत्र और क्षिप्रा के घाटों पर विभिन्न सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। 22 हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे।