जानिए महिलाओं को क्यों नहीं पहनना चाहिए सोना

भारत एक ऐसा देश है जहां पर कई धर्म है। इन धर्मों में कई तरह के रीति-रिवाज और परंपराए है। खासतौर में हिंदू धर्म में। हिंदू धर्म में एक चीज सबसे अलग है वो है किसी महिला का सोलह श्रृंगार। जो पूरी दुनिया में भी प्रसिद्ध है। परंपराओं की दृष्टि से तो इनके महत्व रोचक हैं। लड़कियों व स्त्रियों के पायलों की छुन-छुन किसको नहीं प्रिय लगती। जब कोई लड़की या स्त्री पायल पहनकर चलती है तो पायलों से निकलने वाली ध्वनि किसी संगीत से कम नहीं लगती है। लेकिन आप जानते है कि महिलाए अपने पैरों में सोने की बनी हुई पायल या बिछिया नहीं पहन सकती है। इसके पीछे क्या कारण है।

मान्यता है कि सोने के बने आभूषणों की तासीर गर्म होती है जबकि चांदी की तासीर शीतल होती है। इसी कारण आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि मनुष्य का सिर ठंडा और पैर गर्म रहना चाहिए। यही वजह है कि सिर पर सोना और पैरों में चांदी के आभूषण ही धारण करने चाहिए। इससे सिर से उत्पन्न ऊर्जा पैरों में और चांदी से उत्पन्न ठंडक सिर में जाएगी। इससे सिर ठंडा व पैर गर्म रहेंगे।

आपको पता है पैरों में चांदी से बनी चीजें पहनने से आप कई बीमारियों से बच भी जाते है। चांदी की पायल पहनने से पीठ, एड़ी, घुटनों के दर्द और हिस्टीरिया रोगों से राहत मिलती है। सिर और पांव दोनों में सोने के आभूषण पहनने से मस्तिष्क और पैर दोनों में समान गर्म ऊर्जा प्रवाहित होगी, जिससे इंसान रोगग्रस्त हो सकता है। वहीँ, वास्तु के अनुसार, पायल की आवाज से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है इसके अलावा दैवीय शक्तियां अधिक सक्रिय हो जाती है यह भी इसका एक कारण हो सकता है| इसके अलावा पायल की धातु हमेश पैरों से रगड़ाती रहती है जो स्त्रियों की हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे उनके पैरों की हड्डी को मजबूती मिलती है।

मौनी अमावस्या आज, जानिए इस दिन क्यों रखते हैं मौन

नई दिल्ली: किसी भी महीने की अमावस्या जब सोमवार को होती है, तो उसे सोमवती अमावस्या कहते है| हिन्दू ग्रंथों में माघ मास को बेहद पवित्र माना जाता है। माघ मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। ग्रंथों में ऐसा उल्लेख है कि इसी दिन से द्वापर युग का शुभारंभ हुआ था। दुख दरिद्र और सभी को सफलता दिलाने वाली मौनी अमावस्या 08 जनवरी दिन सोमवार को पड़ रही है। इस बार अमावस्या सोमवार के दिन पड़ने से सोने पर सुहागा से कम नहीं है।

माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है| इस दिन सूर्य तथा चन्द्रमा गोचरवश मकर राशि में आते हैं| ऐसा माना गया है कि इस दिन सृष्टि के निर्माण करने वाले मनु ऋषि का जन्म भी माना जाता है| लोगों का यह भी मानना है कि इस दिन ब्रह्मा जी ने मनु महाराज तथा महारानी शतरुपा को प्रकट करके सृष्टि की शुरुआत की थी, इसलिए भी इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है|

मौनी अमावस्या में स्नान करने की विधि-

माघ मास की अमावस्या जिसे मौनी अमावस्या कहते हैं। यह योग पर आधारित महाव्रत है । मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र संगममें देवताओं का निवास होता है इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस मास को भी कार्तिक के समान पुण्य मास कहा गया है। गंगा तट पर इस करणभक्त जन एक मास तक कुटी बनाकर गंगा सेवन करते हैं। इस दिन व्यक्ति विशेष को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान, पुण्य तथा जाप करने चाहिए| यदि किसी व्यक्ति की सामर्थ्य त्रिवेणी के संगम अथवा अन्य किसी तीर्थ स्थान पर जाने की नहीं है तब उसे अपने घर में ही प्रात: काल उठकर दैनिक कर्मों से निवृत होकर स्नान आदि करना चाहिए अथवा घर के समीप किसी भी नदी या नहर में स्नान कर सकते हैं क्योंकि पुराणों के अनुसार इस दिन सभी नदियों का जल गंगाजल के समान हो जाता है| स्नान करते हुए मौन धारण करें और जाप करने तक मौन व्रत का पालन करें| इस दिन व्यक्ति प्रण करें कि वह झूठ, छल-कपट आदि की बातें नहीं करेगें|

इस दिन क्यों रखा जाता है मौन-

विद्वानों के अनुसार इस दिन व्यक्ति विशेष को मौन व्रत रखना चाहिए| मौन व्रत का अर्थ है कि व्यक्ति को अपनी इन्द्रियों को अपने वश में रखना चाहिए| धीरे-धीरे अपनी वाणी को संयत करके अपने वश में करना ही मौन व्रत है| कई लोग इस दिन से मौन व्रत रखने का प्रण करते हैं | वह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है कि कितने समय के लिए वह मौन व्रत रखना चाहता है|

प्रत्येक मनुष्य के अंदर तीन प्रकार का मैल होता है| कर्म का मैल, भाव का मैल तथा अज्ञान का मैल| इन तीनों मैलों को त्रिवेणी के संगम पर धोने का महत्व है| त्रिवेणी के संगम पर स्नान करने से व्यक्ति के अंदर स्थित मैल का नाश होता है और उसकी अन्तरआत्मा स्वच्छ होती है, इसलिए व्यक्ति को इस दिन मौन व्रत धारण करके ही स्नान करना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि त्रिवेणी के संगम में मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने से सौ हजार राजसूय यज्ञ के बराबर फल की प्राप्ति होती है अथवा इस दिन संगम में स्नान करना और अश्वमेघ यज्ञ करना दोनों के फल समान है|

मौनी अमावस्या की कथा-

प्राचीन समय में कांचीपुरी में देवस्वामी नाम का ब्राह्मण रहता था| उसकी पत्नी का नाम धनवती था| देवस्वामी की आठ संताने थी| सात पुत्र और एक पुत्री थी| उसकी पुत्री का नाम गुणवती था| ब्राह्मण ने अपने सातों पुत्र के विवाह के बाद अपनी पुत्री के लिए योग्य वर की तलाश में अपने सबसे बडे़ पुत्र को भेजा| उसी दौरान किसी ज्योतिषी ने कन्या की कुण्डली देखकर कहा कि विवाह समाप्त होते ही वह विधवा हो जाएगी| इससे देवस्वामी तथा अन्य सदस्य चिन्तित हो गये| देवस्वामी ने गुणवती के वैधव्य दोष के निवारण के बारे में ज्योतिषी से पूछा तब उसने कहा कि सिंहल द्वीप में सोमा नाम की धोबिन रहती है| सोमा का पूजन करने से गुणवती के वैधव्य दोष का निवारण हो सकता है| आप किसी भी प्रकार सोमा को विवाह होने से पहले यहाँ बुला लें| यह सुनने के पश्चात गुणवती और उसका सबसे छोटा भाई सिंहल द्वीप की ओर चल दिए| सिंहल द्वीप सागर के मध्य स्थित था| दोनों बहन-भाई सागर तट पर एक वृक्ष के नीचे सागर को पार करने की प्रतीक्षा में बैठ गए| दोनों को सागर पार करने की चिन्ता थी उसी वृक्ष के ऊपर एक गिद्ध ने अपना घोंसला बना रखा था| उस घोंसले में गिद्ध के बच्चे रहते थे जब शाम को गिद्ध अपनी पत्नी के साथ घोंसलें में लौटा तब उसके बच्चों ने बताया कि इस वृक्ष के नीचे बहन-भाई सुबह से भूखे-प्यासे बैठे हैं| जब तक वह दोनों खाना नहीं खाएंगें, हम भी भोजन ग्रहण नहीं करेगें|

गिद्ध ने दोनों बहन-भाइयों को भोजन कराया तथा उनके वहाँ आने का कारण पूछा तब उन्होंने सारा वृतांत सुनाया| सारी बातें जानने के बाद गिद्ध ने उन्हें सिंहल द्वीप पर पहुंचाने का अश्वासन दिया| अगले दिन सुबह ही गिद्ध ने दोनों को सिंहल द्वीप पहुंचा दिया| सिंहल द्वीप पर आने के बाद दोनों बहन-भाइयों ने सोमा धोबिन के घर का काम करना शुरु कर दिया| सारे घर की साफ सफाई तथा घर के अन्य कार्य दोनों बहन-भाई बहुत ही सफाई से करने लगे| सुबह सोमा जब उठती तब उसे हैरानी होती कि कौन यह सब कम कर रहा है| सोमा ने अपनी पुत्रवधु से पूछा तब उसने बडे़ ही चतुराई से कहा कि हम करते हैं और कौन करेगा| सोमा को अपनी बहु की बातों पर विश्वास नहीं हुआ और उसने उस रात जागने का निर्णय किया| तब सोमा ने देखा कि गुणवती अपने छोटे भाई के साथ सोमा के घर का सारा कार्य निबटा रही है| सोमा उन दोनों से बहुत प्रसन्न हुई और उनके ऎसा करने का कारण पूछा तब उन्होंने गुणवती के विवाह तथा उसके वैधव्य की बात बताई|

सोमा ने गुणवती को आशीर्वाद दिया, लेकिन दोनों बहन-भाई सोमा से अपने साथ विवाह में चलने की जिद करने लगे| सोमा उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गई और अपनी पुत्रवधु से कहा कि यदि परिवार में किसी कि मृत्यु हो जाती है तब उसका अंतिम संस्कार ना करें, मेरे घर आने की प्रतीक्षा करें| गुणवती का विवाह होने लगा| विवाह समाप्त होते ही गुणवती के पति का देहांत हो गया| सोमा ने अपने अच्छे कर्मों के बल पर गुणवती के मरे हुए पति को अपने आशीर्वाद से दोबारा जीवित कर दिया, लेकिन ऎसा करने पर सोमा के सभी अच्छे कर्म समाप्त हो गये और सिंहल द्वीप पर रहने वाले उसके परिवार के सदस्यों का देहान्त हो गया|

सोमा ने वापस अपने घर जाते हुए रास्ते में ही अपने संचित कर्मों को फिर से एकत्रित करने की बात सोची और रास्ते में एक पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा की और पीपल के वृक्ष की 108 बार परिक्रमा की| ऎसा करने पर उसके परिवार के मृतक सदस्य दोबारा जीवित हो गये, सोमा को उसके नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा का फल मिल गया|

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-
vineetverma@pardaphash.com

स्त्रियां क्यों पहनती हैं पायल और बिछिया ?

लड़कियों व स्त्रियों के पायलों की छुन-छुन किसको नहीं प्रिय लगती। जब कोई लड़की या स्त्री पायल पहनकर चलती है तो पायलों से निकलने वाली ध्वनि किसी संगीत से कम नहीं लगती है। क्या कभी आपने सोचा है कि स्त्रियाँ पायल और बिछिया क्यों पहनती हैं? आखिर क्या वहज थी जब स्त्रियों को पायल व बिछिया पहनना पड़ा? इसके पीछे क्या कारण है? यदि आपके भी मन में कुछ इसी तरह के सवाल उठ रहे हैं तो आज आपको बताते हैं कि आखिर स्त्रियाँ पायल व बिछिया क्यों पहनती हैं|

प्राचीनकाल में स्त्रियों व लड़कियों को पायल एक संकेत मात्र के लिए पहनाया जाता था| जब घर के सदस्य के साथ बैठे होते थे तब यदि पायल पहने स्त्री की आवाज आती थी तो वह पहले से सतर्क हो जाते थे ताकि वह व्यवस्थित रूप से आने वाली उस महिला का स्वागत कर सकें| पायल की वजह से ही सभी को यह एहसास हो जाता है कि कोई महिला उनके आसपास है अत: वे शालीन और सभ्य व्यवहार करें। ऐसी सारी बातों को ध्यान में रखते हुए लड़कियों के पायल पहनने की परंपरा लागू की गई।

वहीँ, वास्तु के अनुसार, पायल की आवाज से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है इसके अलावा दैवीय शक्तियां अधिक सक्रिय हो जाती है यह भी इसका एक कारण हो सकता है| इसके अलावा पायल की धातु हमेश पैरों से रगड़ाती रहती है जो स्त्रियों की हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे उनके पैरों की हड्डी को मजबूती मिलती है।

बिछिया जिसे हिंदू और मुस्लमान दोनों धर्म की महिलाएं पहनती है। कई लोग तो इसे सिर्फ शादी का प्रतीक चिंह ही मानते है, लेकिन क्या आप जानते है कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। शायद ही आपको यह बात पता हो कि इसे पहनने का सीधा संबंध उनके गर्भाशय से है। विज्ञान में माना जाता है कि पैरों के अंगूठे की तरफ से दूसरी अंगुली में एक विशेष नस होती है जो गर्भाशय से जुड़ी होती है। यह गर्भाशय को नियंत्रित करती है और रक्तचाप को संतुलित कर इसे स्वस्थ रखती है।

बिछिया के दबाव से रक्तचाप नियमित और नियंत्रित रहती है और गर्भाशय तक सही मात्रा में पहुंचती रहती है। यह बिछिया अपने प्रभाव से धीरे-धीरे महिलाओं के तनाव को कम करती है, जिससे उनका मासिक-चक्र नियमित हो जाता है। साथ ही इसका एक और फायदा है। इसके अनुसार बिछिया महिलाओं के प्रजनन अंग को भी स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। बिछिया महिलाओं के गर्भाधान में भी सहायक होती है।

वहीं शास्त्रों में कहा गया है कि दोनों पैरों में चांदी की बिछिया पहनने से महिलाओं को आने वाली मासिक चक्र नियमित हो जाती है। इससे महिलाओं को गर्भ धारण में आसानी होती है। चांदी विद्युत की अच्छी संवाहक मानी जाती है। धरती से प्राप्त होने वाली ध्रुवीय उर्जा को यह अपने अंदर खींच पूरे शरीर तक पहुंचाती है, जिससे महिलाएं तरोताज़ा महसूस करती हैं।

जानिए रावण को कैसे मिली थी सोने की लंका

रामायण के अनुसार, लंकापति रावण के पास सोने की लंका थी। क्या आपको पता है रावण को सोने की लंका कैसे मिली थी। यदि नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कि रावण को सोने की लंका कैसे मिली थी। शास्त्रों के अनुसार, एक दिन कुबेर महान समृद्धि से युक्त हो पिता के साथ बैठे थे। रावण आदि ने जब उनका वह वैभव देखा तो रावण के मन में भी कुबेर की तरह समृद्ध बनने की चाह पैदा हुई। तब रावण, कुंभकर्ण, विभीषण और शूर्पणखा ये दोनों तपस्या में लगे हुए अपने भाइयों की प्रसन्न चित्त से सेवा करते थे।

एक हजार वर्ष पूर्व होने पर रावण ने अपने मस्तक काट-काटकर अग्रि में आहूति दे दी। उसके इस अद्भुत कर्म से ब्रह्मजी बहुत संतुष्ट हुए उन्होंने स्वयं जाकर उन सबको तपस्या करने से रोका। सबको पृथक-पृथक वरदान का लोभ दिखाते हुए कहा पुत्रों मैं तुम सब प्रसन्न हूं। वर मांगों और तप से निवृत हो जाओ। एक अमरत्व छोड़कर जो जिसकी इच्छा हो मांग लो। तुम्हारी इच्छा पूर्ण होगी। तुमने महत्वपूर्ण पद प्राप्त करने की इ'छा से जिन सिरों की आहूति दी है वे सब तुम्हारे शरीर में जुड़ जाएंगे। तुम इ'छानुसार रूप धारण कर सकोगे। रावण ने कहा हम युद्ध में शत्रुओं पर विजयी होंगे-इसमें कुछ भी संदेह नहीं है। गंधर्व, देवता, असुर, यक्ष, राक्षस, सर्प, किन्नर और भूतों से मेरी कभी पराजय न हो। तुमने जिन लोगों का नाम लिया। इनमें से किसी से भी तुम्हे भय नहीं होगा।केवल मनुष्य से हो सकता है।

उनके ऐसा कहने पर रावण बहुत प्रसन्न हुआ। उसने सोचा-मनुष्य मेरा क्या कर लेंगे, मैं तो उनका भक्षण करने वाला हूं। इसके बाद ब्रह्मजी ने कुंभकर्ण से वरदान मांगने को कहा। उसकी बुद्धि मोह से ग्रस्त थी। इसलिए उसने अधिक कालतक नींद लेने का वरदान मांगा। विभीषण ने बोला मेरे मन में कोई पाप विचार न उठे तथा बिना सीखे ही मेरे हृदय में ब्रम्हास्त्र के प्रयोग विधि स्फुरित हो जाए। राक्षस योनि में जन्म लेकर भी तुम्हारा मन अधर्म में नहीं लग रहा है। इसलिए तुम्हें अमर होने का भी वर दे रहा हूं। इस तरह वरदान प्राप्त कर लेने पर रावण ने सबसे पहले लंका पर ही चढ़ाई की और कुबेर से युद्ध जीतकर लंका को कुबेर से बाहर दिया।

जानिए रावण की मौत के बाद मंदोदरी ने किससे साथ किया था विवाह

मंदोदरी रामायण के पात्र, पंच-कन्याओं में से एक हैं जिन्हें चिर-कुमारी कहा गया है। मंदोदरी मयदानव की पुत्री थी। उसका विवाह लंकापति रावण के साथ हुआ था। हेमा नामक अप्सरा से उत्पन्न रावण की पटरानी जो मेघनाथ की माता तथा मयासुर की कन्या थी। अतिकाय व अक्षयकुमार इसके अन्य पुत्र थे। रावण को सदा यह अच्छी सलाह देती थी और कहा जाता है कि अपने पति के मनोरंजनार्थ इसी ने शतरंज के खेल का प्रारंभ किया था। क्या आपको पता है लंकापति रावण की मृत्यु के पश्चात मंदोदरी ने किसके साथ विवाह कर लिया था।

कुछ ही लोगों को ही पता होगा की रावण की मौत के बाद मंदोदरी ने किससे शादी की। मेघनाद की पत्नी सुलोचना अपने पति की देह के साथ सती हो गई लेकिन अद्भुत रामायण के हिसाब से मंदोदरी ने सती न होते हुए अपने देवर विभीषण से शादी कर ली थी। एक किंवदती के अनुसार रावण और मंदोदरी का विवाह मंडोर में हुआ था। मंडोल, जोधपुर( राजस्थान) के पास स्थित है। जोधपुर शहर में ही रावण का मंदिर है। स्थानीय मान्यता के अनुसार मंडोल, रावण का ससुराल है।

रावण की मृत्यु के बाद उसके वंशज यहां बस गए थे। रावण की मृत्यु के बाद मंदोदरी ने रावण के भाई विभीषण से विवाह किया था। मंदोदरी बहुत सुंदर थी। वहीँ, दूसरी पौराणिक कथाओं के अनुसार समय-समय पर समझाने वाली रावण की पत्नी मंदोदरी उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली थीं। इस जनपद को पहले मयनगर कहा जाता था, जहां एक दैत्य मय की पुत्री से रावण ने विवाह किया था।

वर्ष 2016 के व्रत एवं त्यौहार

नई दिल्ली: प्रत्येक वर्ष की तरह हम अपने पाठकों की सुविधा के लिए वर्ष 2016 के व्रत व त्यौहार की विषय सूची हर माह के रुप में दे रहे हैं। इसमें जनवरी 2016 से लेकर दिसंबर 2016 तक के सभी व्रत व त्यौहारो का वर्णन है। आइये जानें वर्ष 2016 के सम्पूर्ण व्रत एवं त्योहार –

जनवरी 2016

● 1 जनवरी (शुक्रवार) – नव वर्ष प्रारम्भ
● 5 जनवरी (मंगलवार) – सफला एकादशी व्रत
● 7 जनवरी (गुरुवार) – प्रदोष व्रत
● 8 जनवरी (शुक्रवार) – मासिक शिवरात्रि
● 9 जनवरी (शनिवार) – देवकार्ये अमावस्या
● 12 जनवरी (मंगलवार) – स्वामी विवेकानन्द जयंती
● 13 जनवरी (बुधवार) – लोहड़ी पर्व
● 14 जनवरी (गुरुवार) – मकर संक्रान्ति
● 16 जनवरी (शनिवार) – गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती
● 20 जनवरी (बुधवार) – पुत्रदा एकादशी व्रत
● 21 जनवरी (गुरुवार) – प्रदोष व्रत
● 23 जनवरी (शनिवार) – नेताजी सुभाष जयन्ती
● 26 जनवरी (मंगलवार) – गणतंत्र दिवस
● 27 जनवरी (बुधवार) – तिलकुटा (सकट) चौथ

फरवरी 2016

● 1 फरवरी (सोमवार) – कालाष्टमी
● 4 फरवरी (गुरुवार) – षट्तिला एकादशी व्रत
● 6 फरवरी (शनिवार) – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत
● 8 फरवरी (सोमवार) – सोमवती अमावस्या, देव पितृ अमावस्या
● 11 फरवरी (गुरुवार) – तिल चौथ
● 13 फरवरी (शनिवार) – बसन्त पंचमी, कुंभ संक्रान्ति
● 14 फरवरी (रविवार) – रथ सप्तमी
● 15 फरवरी (सोमवार) – भीष्माष्टमी
● 18 फरवरी (गुरुवार) – जया एकादशी व्रत
● 19 फरवरी (शुक्रवार) – भीष्म द्वादशी
● 20 फरवरी (शनिवार) – प्रदोष ब्रत
● 22 फरवरी (सोमवार) – माघी पूर्णिमा, रविदास जयन्ती
● 26 फरवरी (शुक्रवार) – चतुर्थी व्रत

मार्च 2016

● 2 मार्च (बुधवार) – जानकी जयंती
● 3 मार्च (गुरुवार) – समर्थ गुरु रामदास जयन्ती
● 4 मार्च (शुक्रवार) – महर्षि दयानंद सरस्वती जयन्ती
● 5 मार्च (शनिवार) – विजया एकादशी व्रत
● 6 मार्च (रविवार) – प्रदोष व्रत
● 7 मार्च (सोमवार) – महाशिवरात्रि व्रत
● 8 मार्च (मंगलवार) – पितृ कार्ये अमावस्या
● 9 मार्च (बुधवार) – देव कार्ये अमावस्या
● 10 मार्च (गुरुवार) – फुलैरा दूज, रामकृष्ण परमहंस जयंती
● 12 मार्च (शनिवार) – गणेश चतुर्थी
● 13 मार्च (रविवार) – याज्ञवल्क्य जयन्ती
● 14 मार्च (सोमवार) – मीन संक्रान्ति
● 16 मार्च (बुधवार) – होलाष्टकारंभ
● 19 मार्च (शनिवार) – आमलकी एकादशी
● 20 मार्च (रविवार) – प्रदोष व्रत
● 23 मार्च (बुधवार) – होलिका दहन
● 24 मार्च (गुरुवार) – धूलैंडी
● 28 मार्च (सोमवार) – रंग पंचमी
● 29 मार्च (मंगलवार) – एकनाथ षष्ठी व्रत
● 31 मार्च (गुरुवार) – शीतला अष्टमी

अप्रैल 2016

● 3 अप्रैल (रविवार) – पापमोचनी एकादशी व्रत
● 5 अप्रैल (मंगलवार) – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत
● 7 अप्रैल (गुरुवार) – देवपितृ कार्ये अमावस्या
● 8 अप्रैल (शुक्रवार) – नवरात्रारंभ, झूलेलाल जयन्ती
● 9 अप्रैल (शनिवार) – मत्स्य जयन्ती, गणगोरी पूजा
● 12 अप्रैल (मंगलवार) – स्कंद षष्ठी
● 13 अप्रैल (बुधवार) – मेष संक्रान्ति 19/14
● 15 अप्रैल (शुक्रवार) – श्री राम नवमी
● 17 अप्रैल (रविवार) – कामदा एकादशी
● 19 अप्रैल (मंगलवार) – प्रदोष व्रत, महावीर जयन्ती
● 21 अप्रैल (गुरुवार) – पूर्णिमा व्रत
● 22 अप्रैल (शुक्रवार) – हनुमान जयंती
● 25 अप्रैल (सोमवार) – चतुर्थी व्रत
● 26 अप्रैल (मंगलवार) – अनुसूया जयन्ती

मई 2016

● 1 मई (रविवार) – मजदूर दिवस
● 3 मई (मंगलवार) – वरूथिनी एकादशी व्रत
● 4 मई (बुधवार) – प्रदोष व्रत
● 5 मई (गुरुवार) – मासिक शिवरात्रि व्रत
● 6 मई (शुक्रवार) – देवपितृ कार्ये अमावस्या
● 7 मई (शनिवार) – टैगोर जयन्ती
● 8 मई (रविवार) – शिवाजी जयंती, परशुराम जयंती
● 9 मई (सोमवार) – अक्षय तृतीया
● 11 मई (बुधवार) – आघ शंकराचार्य जयंती
● 12 मई (गुरुवार) – गंगोत्पत्ति, श्रीरामानुज जयंती
● 14 मई (शनिवार) – वृष संक्रान्ति
● 15 मई (रविवार) – सीमा नवमी
● 17 मई (मंगलवार) – मोहनी एकादशी व्रत
● 19 मई (गुरुवार) – प्रदोष व्रत
● 20 मई (शुक्रवार) – नृसिंह जयंती
● 21 मई (शनिवार) – कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा
● 23 मई (सोमवार) – नारद जयन्ती
● 25 मई (बुधवार) – चतुर्थी व्रत चन्द्रोदय 22/16

जून 2016

● 1 जून (बुधवार) – अपरा एकादशी व्रत
● 2 जून (गुरुवार) – प्रदोष व्रत
● 3 जून (शुक्रवार) – मासिक शिव रात्रि व्रत
● 4 जून (शनिवार) – शनिश्चर जयन्ती, पितृ कार्ये अमावस्या, वट सावित्री व्रत
● 5 जून (रविवार) – देवकार्ये अमावस्या
● 7 जून (मंगलवार) – रमजान प्रारम्भ
● 12 जून (रविवार) – दुर्गाष्टमी, धूमावती जयन्ती
● 14 जून (मंगलवार) – मिथुन संक्रान्ति
● 15 जून (बुधवार) – गंगा दशहरा
● 16 जून (गुरुवार) – निर्जला एकादशी व्रत
● 17 जून (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत
● 20 जून (सोमवार) – कबीर जयन्ती
● 23 जून (गुरुवार) – चतुर्थी व्रत
● 30 जून (गुरुवार) – योगिनी एकादशी व्रत

जुलाई 2016

● 2 जुलाई (शनिवार) – प्रदोष व्रत
● 4 जुलाई (सोमवार) – सोमवती अमावस्या
● 6 जुलाई (बुधवार) – श्री जगदीश रथ यात्रा
● 10 जुलाई (रविवार) – स्कंध षष्ठी
● 13 जुलाई (बुधवार) – भड्डली नवमी
● 15 जुलाई (शुक्रवार) – देवशयनी एकादशी व्रत
● 16 जुलाई (शनिवार) – कर्क संक्रान्ति
● 17 जुलाई (रविवार) – प्रदोष व्रत
● 19 जुलाई (मंगलवार) – गुरु पूर्णिमा
● 24 जुलाई (रविवार) – नाग पंचमी
● 30 जुलाई (शनिवार) – कामिका एकादशी व्रत
● 31 जुलाई (रविवार) – प्रदोष व्रत

अगस्त 2016

● 1 अगस्त (सोमवार) – मासिक शिवरात्रि व्रत
● 2 अगस्त (मंगलवार) – देवपितृ कार्ये अमावस्या
● 5 अगस्त (शुक्रवार) – हरियाली तीज
● 6 अगस्त (शनिवार) – वरदचतुर्थी व्रत
● 7 अगस्त (रविवार) – नाग पंचमी
● 8 अगस्त (सोमवार) – कल्कि जयन्ती
● 9 अगस्त (मंगलवार) – शीतला षष्ठी,
● 10 अगस्त (बुधवार) – गोस्वामी तुलसीदास जयंती
● 14 अगस्त (रविवार) – पवित्रा एकादशी व्रत
● 15 अगस्त (सोमवार) – प्रदोष व्रत
● 18 अगस्त (गुरुवार) – पूर्णिमा व्रत, रक्षाबन्धन
● 23 अगस्त (मंगलवार) – हल षष्ठी
● 25 अगस्त (गुरुवार) – जन्माष्टमी व्रत
● 26 अगस्त (शुक्रवार) – गोगा नवमी
● 27 अगस्त (शनिवार) – अजा एकादशी व्रत
● 29 अगस्त (सोमवार) – प्रदोष व्रत

सितम्बर 2016

● 1 सितम्बर (गुरुवार) – देवपितृ कार्ये अमावस्या
● 4 सितम्बर (रविवार) – वाराहजयन्ती, हरतालिका तीज
● 5 सितम्बर (सोमवार) – गणेश चतुर्थी व्रत
● 6 सितम्बर (मंगलवार) – ऋषि पंचमी
● 7 सितम्बर (बुधवार) – सूर्य षष्ठी व्रत
● 8 सितम्बर (गुरुवार) – सन्तान सप्तमी
● 9 सितम्बर (शुक्रवार) – श्रीराधा अष्टमी
● 13 सितम्बर (मंगलवार) – जलझूलनी एकादशी व्रत
● 14 सितम्बर (बुधवार) – प्रदोष व्रत
● 15 सितम्बर (गुरुवार) – अनंत चतुर्दशी व्रत
● 16 सितम्बर (शुक्रवार) – पूर्णिमा व्रत
● 17 सितम्बर (शनिवार) – विश्वकर्मा पूजा
● 19 सितम्बर (सोमवार) – चतुर्थी व्रत
● 23 सितम्बर (शुक्रवार) – महालक्ष्मी व्रत
● 26 सितम्बर (सोमवार) – इन्दिरा एकादशी व्रत
● 28 सितम्बर (बुधवार) – प्रदोष व्रत
● 30 सितम्बर (शुक्रवार) – सर्वपितृ अमावस्या

अक्टूबर 2016

● 1 अक्टूबर (शनिवार) – नवरात्रारंभ, अग्रेसन जयंती
● 2 अक्टूबर (रविवार) – गांधी, शास्त्री जयंती
● 9 अक्टूबर (रविवार) – महाष्टमी
● 11 अक्टूबर (मंगलवार) – विजय दशमी
● 12 अक्टूबर (बुधवार) – पापांकुशा एकादशी व्रत
● 14 अक्टूबर (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत
● 15 अक्टूबर (शनिवार) – शरद् पूर्णिमा
● 19 अक्टूबर (बुधवार) – करवा चौथ
● 21 अक्टूबर (शुक्रवार) – स्कंद षष्ठी
● 23 अक्टूबर (रविवार) – अहोई आठें
● 26 अक्टूबर (बुधवार) – रमा एकादशी व्रत
● 28 अक्टूबर (शुक्रवार) – धनतेरस, प्रदोष व्रत
● 29 अक्टूबर (शनिवार) – नरक चतुर्दशी
● 30 अक्टूबर (रविवार) – महालक्ष्मी पूजा
● 31 अक्टूबर (सोमवार) – गोवर्धन पूजा (अन्नकूट)

नवम्बर 2016

● 1 नवम्बर (मंगलवार) – भैया दूज (यमद्वितीय)
● 5 नवम्बर (शनिवार) – सौभाग्य पंचमी
● 8 नवम्बर (मंगलवार) – गोपाष्टमी
● 9 नवम्बर (बुधवार) – अक्षय नवमी
● 11 नवम्बर (शुक्रवार) – प्रबोधिनी एकादशी व्रत
● 12 नवम्बर (शनिवार) – प्रदोष व्रत
● 14 नवम्बर (सोमवार) – पूर्णिमा व्रत, गुरु नानक जयंती
● 17 नवम्बर (गुरुवार) – चतुर्थी व्रत
● 21 नवम्बर (सोमवार) – काल भैरवाष्टमी
● 25 नवम्बर (शुक्रवार) – उत्पत्ति एकादशी व्रत
● 26 नवम्बर (शनिवार) – प्रदोष व्रत
● 29 नवम्बर (मंगलवार) – देवपितृ अमावस्या

दिसम्बर 2016

● 5 दिसम्बर (सोमवार) – स्कंद षष्ठी
● 10 दिसम्बर (शनिवार) – मोक्षदा एकादर्शी व्रत
● 11 दिसम्बर (रविवार) – प्रदोष व्रत
● 13 दिसम्बर (मंगलवार) – दत्रात्रेय जयंती, पूर्णिमा व्रत
● 15 दिसम्बर (गुरुवार) – धनु संक्रान्ति
● 17 दिसम्बर (शनिवार) – चतुर्थी व्रत
● 24 दिसम्बर (शनिवार) – सफलता एकादशी व्रत
● 25 दिसम्बर (रविवार) – क्रिसमस डे (बड़ा दिन)
● 26 दिसम्बर (सोमवार) – प्रदोष व्रत
● 28 दिसम्बर (बुधवार) – पितृकार्ये अमावस्या
● 29 दिसम्बर (गुरुवार) – देवकार्ये अमावस्या

…यहाँ पेड़ पर उगते हैं पैसे!

लंदन: अभी तक आपने दादी-नानी से पेड़ पर पैसे उगने के किस्से खूब सुने होंगे लेकिन क्या कभी देखा है पैसों का पेड़। शायद नहीं न लेकिन यदि आपको पैसों का पेड़ देखना है तो बस इंग्लैण्ड आ जाइए और देखिए यहाँ पैसों का पेड़।

इंगलैंड में पैसों का एक पेड़ है जिसमें लोग सदियों से सिक्के गाड़ रहे हैं। इस पेड़ में करीब लाखों सिक्के लगे हुए हैं। अपनी इच्छाओं की पूर्ती के लिए ब्रिटेनवासी इस पेड़ में पैसे डालते थे। इस पेड़ की कहानी की शुरुआत सन 1700 से हुई। इसमें कई और दिलचस्प पहलू हैं।

इंगलैंड के स्कॉटिश द्वीप के पीक जिले में यह पेड़ स्थित है। गुड लक पाने की लालसा में लोग इस पेड़ के दर्शन करने आते हैं। एक मान्यता के अनुसार- त्यौहार एवं ख़ुशियों के मौके पर लोग इसमें सिक्के डालते थे ताकि मन की मुराद पूरी हो सके। क्रिसमस एवं अन्य बड़े मौकों पर लोग यहां अपनी खुशी के लिए सिक्के लाते हैं।

इस पेड़ में कई बहुमूल्य सिक्के भी है, जिनकी कीमत वर्तमान में अरबों रुपए हैं। इसमें कई देशों के सिक्के देखने को मिल जाएंगे। एक मान्यता के अनुसार इस पेड़ में देवों का वास है। इंगलैंड के अलावा अमेरिकियों को भी इस पेड़ के प्रति काफ़ी श्रद्धा है।

...यहां गिरा था देवी सती का दायां वक्ष (स्तन)

हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आया। ये अत्यंत पावन तीर्थ कहलाये। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। देवी पुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है। हालांकि देवी भागवत में जहां 108 और देवी गीता में 72 शक्तिपीठों का ज़िक्र मिलता है, वहीं तन्त्रचूडामणि में 52 शक्तिपीठ बताए गए हैं। देवी पुराण में ज़रूर 51 शक्तिपीठों की ही चर्चा की गई है। इन 51 शक्तिपीठों में से कुछ विदेश में भी हैं और पूजा-अर्चना द्वारा प्रतिष्ठित हैं।

51 शक्तिपीठों के सन्दर्भ में जो कथा है वह यह है राजा प्रजापति दक्ष की पुत्री के रूप में माता जगदम्बिका ने जन्म लिया| एक बार राजा प्रजापति दक्ष एक समूह यज्ञ करवा रहे थे| इस यज्ञ में सभी देवताओं व ऋषि मुनियों को आमंत्रित किया गया था| जब राजा दक्ष आये तो सभी देवता उनके सम्मान में खड़े हो गए लेकिन भगवान शंकर बैठे रहे| यह देखकर राजा दक्ष क्रोधित हो गए| उसके बाद एक बार फिर से राजा दक्ष ने विशाल यज्ञ का आयोजन किया इसमें सभी देवताओं को बुलाया गया, लेकिन अपने दामाद व भगवान शिव को यज्ञ में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं भेजा| जिससे भगवान शिव इस यज्ञ में शामिल नहीं हुए।

नारद जी से सती को पता चला कि उनके पिता के यहां यज्ञ हो रहा है लेकिन उन्हें निमंत्रित नहीं किया गया है। इसे जानकर वे क्रोधित हो उठीं। नारद ने उन्हें सलाह दी कि पिता के यहां जाने के लिए बुलावे की ज़रूरत नहीं होती है। जब सती अपने पिता के घर जाने लगीं तब भगवान शिव ने मना कर दिया। लेकिन सती पिता द्वारा न बुलाए जाने पर और शंकरजी के रोकने पर भी जिद्द कर यज्ञ में शामिल होने चली गई। यज्ञ-स्थल पर सती ने अपने पिता दक्ष से शंकर जी को आमंत्रित न करने का कारण पूछा और पिता से उग्र विरोध प्रकट किया। इस पर दक्ष ने भगवान शंकर के विषय में सती के सामने ही अपमानजनक बातें करने लगे। इस अपमान से पीड़ित हुई सती को यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ और वहीं यज्ञ-अग्नि कुंड में कूदकर अपनी प्राणाहुति दे दी।

भगवान शंकर को जब इस दुर्घटना का पता चला तो क्रोध से उनका तीसरा नेत्र खुल गया। सर्वत्र प्रलय-सा हाहाकार मच गया। भगवान शंकर के आदेश पर वीरभद्र ने दक्ष का सिर काट दिया और अन्य देवताओं को शिव निंदा सुनने की भी सज़ा दी और उनके गणों के उग्र कोप से भयभीत सारे देवता और ऋषिगण यज्ञस्थल से भाग गये। तब भगवान शिव ने सती के वियोग में यज्ञकुंड से सती के पार्थिव शरीर को निकाल कंधे पर उठा लिया और दुःखी हुए सम्पूर्ण भूमण्डल पर भ्रमण करने लगे। भगवती सती ने अन्तरिक्ष में शिव को दर्शन दिया और उनसे कहा कि जिस-जिस स्थान पर उनके शरीर के खण्ड विभक्त होकर गिरेंगे, वहाँ महाशक्तिपीठ का उदय होगा।

सती का शव लेकर शिव पृथ्वी पर विचरण करते हुए तांडव नृत्य भी करने लगे, जिससे पृथ्वी पर प्रलय की स्थिति उत्पन्न होने लगी। पृथ्वी समेत तीनों लोकों को व्याकुल देखकर और देवों के अनुनय-विनय पर भगवान विष्णु सुदर्शन चक्र से सती के शरीर को खण्ड-खण्ड कर धरती पर गिराते गए। जब-जब शिव नृत्य मुद्रा में पैर पटकते, विष्णु अपने चक्र से शरीर का कोई अंग काटकर उसके टुकड़े पृथ्वी पर गिरा देते। इस प्रकार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आया। इस तरह कुल 51 स्थानों में माता की शक्तिपीठों का निर्माण हुआ। माना जाता जाता है शक्तिपीठ में देवी सदैव विराजमान रहती हैं। जो भी इन स्थानों पर मॉ की पूजा अर्चना करता है उसकी मनोकामना पूरी होती है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का बज्रेश्वरी शक्तिपीठ मां का एक ऐसा धाम है जहां पहुंच कर भक्तों का हर दुख उनकी तकलीफ मां की एक झलक भर देखने से दूर हो जाती है। यह 52 शक्तिपीठों में से मां का वो शक्तिपीठ है जहां सती का दाहिना वक्ष गिरा था और जहां तीन धर्मों के प्रतीक के रूप में मां की तीन पिंडियों की पूजा होती है। मान्यता है कि यहां माता सती का दाहिना वक्ष गिरा था इसलिए बज्रेश्वरी शक्तिपीठ में मां के वक्ष की पूजा होती है। माता बज्रेश्वरी का यह शक्तिपीठ अपने आप में अनूठा और विशेष है क्योंकि यहां मात्र हिंदू भक्त ही शीश नहीं झुकाते बल्कि मुस्लिम और सिख धर्म के श्रद्धालु भी इस धाम में आकर अपनी आस्था के फूल चढ़ाते है। आ

ज कांगड़ा की प्रसिद्धि यहां स्थित बज्रेश्वरी देवी के मंदिर के कारण अधिक है। जिसे नगरकोट कांगड़े वाली देवी भी कहा जाता है। हजार वर्ष पूर्व यहां भी बड़ा ही भव्य और समृद्ध मंदिर था। मंदिर की हीरे-मोती, सोने-चांदी की संपदा की ख्याति दूर तक फैली थी। किंतु 1009 में महमूद गजनवी, 1337 में मुहम्मद बिन तुगलक तथा 1420 के आसपास सिकंदर लोदी ने आक्रमण कर यहां की संपदा लूट ली। आक्रांताओं के हर आक्रमण के बाद यह मंदिर पुन: निर्मित हुआ। किंतु भूकंप ने इसे फिर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद 1920 में वर्तमान मंदिर निर्मित किया गया।मंदिर के गर्भगृह में पिंडी के रूप में देवी के दर्शन होते हैं।मान्यता है कि अपने सगे संबंधियों के साथ पीले वस्त्र धारण कर देवी की स्तुति करें तो पुत्र प्राप्ति की कामना पूर्ण होती है।

कहते हैं कि जब सतयुग में राक्षसों का वध करके माता विजय प्राप्त करके आई थीं तो सभी देवो ने माता की स्तुति की थी। उस दिन से मकर संक्रांति का पर्व यहां मनाया जाता है। बताते हैं कि जहां-जहां देवी के शरीर पर घाव आए, वहां -वहां देवताओं ने मिलकर घृत का लेप किया। जिससे माता के शरीर पर आए घाव ठीक हो गए थे। आज भी उसी परंपरा को जारी रखते हुए माता की पिंडी पर मक्खन का लेप किया जाता है।

बज्रेश्वरी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी कहते हैं कि मंदिर में यह प्रथा आदि काल से चली आ रही है। घृत पर्व का प्रसाद चरम और जोड़ों के दर्द में सहायक होता है। मंदिर में घृत प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं में बांटा जाता है। मंदिर के इतिहास पर छपी किताब में भी इस परंपरा का जिक्र है। घृत मंडल पर्व पर माता की पिंडी पर मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया काफी पहले शुरू हो जाती है। स्थानीय और बाहरी लोगों द्वारा मंदिर में दान स्वरूप देसी घी पहुंचाया जाता है।

मंदिर प्रशासन इस घी को 101 बार ठंडे पानी से धोकर मक्खन बनाने के लिए मंदिर के पुजारियों की एक कमेटी का गठन करता है। पुजारियों की यही कमेटी मक्खन की पिन्नियां बनाती है और चौदह जनवरी को देर शाम माता की पिंडी पर मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है जो सुबह तक जारी रहती है।

रावण के वध के पाप से मुक्ति के पाने के लिए भगवान राम ने यहां किया था यज्ञ


अहमदाबाद: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से करीब 100 किमी की दूरी पर एक ऐसा प्राचीन मंदिर जहाँ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने लंकापति रावण के वध के पाप से मुक्ति के पाने के लिए यज्ञ किया था, क्या आपको पता है यदि नहीं तो आज हम आपको उस प्राचीन मंदिर के बारे में बताते हैं| आपको बता दें अहमदाबाद से 100 किमी की दूरी पर मोढेरा में बहुत ही खूबसूरत प्राचीन सूर्य मन्दिर है। इस मन्दिर को 11वीं सदी में राजा भीमदेव सोलंकी ने बनवाया था।

यह सूर्य मंदिर पशुपवती नदी के तट पर स्थित है| इस मंदिर की ख़ास बात यह है कि इस मंदिर की पवित्रता और भव्यता का वर्णन स्कन्द और ब्रम्ह पुराण में भी देखने को मिलता है| आपको बता दें कि मोढेरा का इतिहास बहुत ही प्राचीन है। मोढ़ लोग मोढेश्वरी माँ के आनुयाई है जो अंबे माँ के अठारह हाथ वाले स्वरूप की उपासना करते हैं। इस तरह मोढेरा मोढ़ वैश्य व मोढ़ ब्राह्मण की मातृभूमि है। इस स्थान पर बहुत से देवी-देवताओं के चरण पड़े हैं। मान्यता है कि इस स्थान पर ही यमराज (धर्मराज) ने 1000 साल तक तपस्या की थी जिनका तप देखकर इंद्र को अपने आसन का खतरा महसूस हुआ, लेकिन यमराज ने कहा कि वे तो शिव को प्रसन्न करने के लिए तप कर रहे हैं। शिव ने प्रसन्न होकर यमराज से कहा कि आज से इस स्थान का नाम तुम्हारे नाम यमराज (धर्मराज) पर धर्मारण्य होगा।

स्कंद पुराण और ब्रह्म पुराण के अनुसार भगवान राम भी इस स्थान पर आए थे। मान्यता अनुसार जब भगवान राम इस नगर में यज्ञ करने हेतु आए थे तब एक स्थानीय महिला रो रही थी। सभी ने रोने का कारण जानना चाहा, लेकिन महिला ने कहा कि मैं सिर्फ प्रभु श्रीराम को ही कारण बताऊँगी।

राम को जब यह पता चला तो उन्होंने उस महिला से कारण जानना चाहा। महिला ने बताया कि इस स्थान से यहाँ के मूल निवासी वैश्य, ब्राह्मण आदि पलायन करके चले गए हैं उन्हें वापस लाने का उपाय करें। तब श्रीराम ने इस नगर को पुनः बसाया व सभी पलायन किए हुए लोगों को वापस बुलाया और नगर की रक्षा का भार हनुमानजी को दिया। लेकिन धर्मारण्य की खुशियाँ ज्यादा दिनों तक न रह सकी। कान्यकुब्ज राजा कनोज अमराज ने यहाँ की जनता पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। धर्मारण्य की जनता ने राजा को समझाया कि हनुमानजी इस नगरी के रक्षक है आप उनके प्रकोप से डरें, लेकिन राज ने जनता की बात न मनी। राजा से त्रस्त होकर फिर कुछ लोग कठिन यात्रा कर रामेश्वर पहुँचे। जहाँ हनुमानजी से अनुरोध किया और धर्मारण्य कि रक्षा करने का प्रभु श्रीराम का वचन याद दिलाया। हनुमानजी ने वचन की रक्षा करते हुए राजा को सबक सिखाया और नगर की रक्षा की।

मोढेरा सूर्य मंदिर निर्माण-

यहां के राजा सोलंकी सूर्यवंशी माने जाते थे, जिस कारण उन्होंने यहां पर इस विशाल सूर्य मंदिर की स्थापना की थी सूर्य भगवान इनके कुलदेवता के रूप में पूजे जाते थे यह राजा इस मंदिर में वह अपने आद्य देवता की आराधना किया करते थे| यह मंदिर भारत के प्रमुख सूर्य मंदिरों की श्रेणी में आता है| मोढेरा का यह सूर्य मंदिर शिल्पकला का अदभुत उदाहरण प्रस्तुत करता है इस संपूर्ण मंदिर के निर्माण में अनेक महत्वपूर्ण बातों को देखा जा सकता है|

एक तो इस मंदिर के निर्माण में ईरानी शैली का उपयोग देखा जा सकता है, और दूसरा यह कि राजा भीमदेव ने इस मंदिर को दो हिस्सों में बनवाया था जिसके प्रथम भाग में गर्भगृह तथा द्वितीय भाग में सभामंडप है, मन्दिर का गर्भग्रह काफी बडा है| मंदिर के सभामंडप में 52 स्तंभ हैं जिन पर उत्कृष्ट कारीगरी की गई है इन स्तंभों पर देवी-देवताओं के चित्रों, रामायण, महाभारत के प्रसंगों को उकेरा गया है| इस मन्दिर का स्थापत्य बहुत ही उत्तम है मंदिर का निर्माण इस प्रकार से किया गया है कि सूर्योदय होने पर सूर्य की पहली किरण मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करती है इस मंदिर में विशाल कुंड स्थित है जिसे सूर्यकुंड तथा रामकुंड कहा जाता है|

संवत् 1356 में गुजरात के अंतिम राजपूत राजा करण देव वाघेला के अलाउदीन खिलजी से हारने के बाद मुगलों ने गुजरात पर कब्जा कर लिया। अलाउदीन खिलजी ने मोढेरा पर भी आक्रमण किया परन्तु यहाँ के उच्च वर्ग के लोग लड़ाई में भी पारंगत थे तो उन्होंने अलाउदिन खिलजी का डट के मुकाबला किया। लेकिन खिलजी के एक षड़यंत्र में वे फँस गए और मोढेरा पर खिलजी ने कब्जा कर नगर व सूर्य मंदिर को क्षति पहुँचाई।

वर्तमान धर्मारण्य (मोढेरा) में मातंगि के विशाल मन्दिर के अलावा कुछ नहीं है यहाँ के मूल निवासी अपना यह मूल स्थान छोड़ कर दूर बस गए हैं। मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य माँ के भक्तों के सहयोग से प्रगति पर है। गुजरात के विकास के साथ ही यहाँ की सड़कों का भी विकास हुआ है जिस कारण यहाँ पहुँचना अब सुगम हो गया है।

खुले आसमां तले ठिठुर रही आशियाने से महरूम गरीबी


लखनऊ: दिसंबर का चौथा सप्ताह शुरू हो गया है। रात में सर्द हवाएं कंपकपी पैदा करने लगी हैं। लाखों रुपये होने के बावजूद भी गरीब ठिठुर रहे है। आशियाने से महरूम गरीबी खुले आसमां तले ठिठुर रही है। इसके बावजूद अब तक जिलों में कंबल की खरीद पूरी नहीं हो सकी है। चौराहों पर अभी अलाव जलना भी शुरू नहीं हुए। ऐसे में इस ठंड में गरीबों की मौत से अफसर खेलने पर अमादा हैं। यह हालत तब है जब राहत आयुक्त कार्यालय से मुख्य सचिव आलोक रंजन के निर्देश पर 18 करोड़ 75 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने अभी हाल ही में कहा है कि कि यह अधिकारि‍यों की घोर लापरवाही है। ठंड शुरू हो गई है और अगर किसी भी जिले में निर्देश के बावजूद कंबल नहीं बंटे हैं और अलाव नहीं जल रहे हैं तो इसके लि‍ए अधि‍कारी सीधे तौर पर जि‍म्‍मेदार हैं। इसके लिए उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि बीते 4 नवंबर को ही 18 करोड़ 75 लाख रुपए सभी जिलों के लिए जारी कर दिए गए हैं। इसमें से कंबल के लिए प्रत्येक तहसील के लिए 5 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। इस राशि से जहां कंबल वितरण का काम पूरा करना है वहीं 50 हजार रुपए अलाव के लिए भी जारी किए गए हैं।

कई दिनों से पड़ रहा घना कोहरा प्रशासन की आंख नहीं खोल पा रहा है। इस घने कोहरे के कारण लोगोें का घरों से निकलना मुश्किल हो चला है। कोहरे के बीच स्टेशन रोड पर फुटपाथ किनारे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दुबके नजर आए। बस इसी कशमकश के साथ इन गरीबों की सर्द रातें गुजर रही हैं। रोडवेज के आगे भी फुटपाथ पर बने टीन शैड पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई देता है। वहीं पेट की आग बुझाने निकले रिक्शा चालक पूस की रात के हल्कू की तरह सवारी ढोने के बजाए सुलगती आग छोड़ने को तैयार नजर नहीं आए।

गरीब व बुजुर्ग लोग पूरी रात सर्द हवाओं में ठिठुरते नजर आते है, लेकिन प्रशासन को गरीब जनता की ओर कोई ध्यान नहीं है। बस तो अपने नियम पूरे करने के बाद ही कंबलों का वितरण करना है। चाहे फिर किसी की जान पर बन जाए। गरीबों का इंतजार है कि जाने कब प्रशासन उन्हें कंबल देगा। लेकिन अभी तक कई जनपदों में यह फाइनल तक ही नहीं किया कि उन्हें कंबल कब बांटने है। गरीब प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले कंबल के लिए इंतजार में बैठे हुए है और सोच रहे है कि उन्हें वह कंबल जल्दी से देंगे, ताकि उनकी ठंड उनके कंबलों के सहारे से गुजर सके।

आपको बता दें कि 4 नवम्बर को ही राजस्व विभाग ने प्रत्येक तहसील 5 लाख रूपए कम्बल और 50 हजार रूपए अलाव के लिए रिलीज़ कर दिए थे। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि राजधानी लखनऊ समेत गोरखपुर, उन्नाव, जालौन, कन्नौज, मिर्जापुर, रायबरेली, अमेठी, कौशांबी और अन्य जिलों में लोग रातों को महज प्लास्टिक की बोरी ओढ़कर सो रहे हैं। अब देख कर तो यही लगता है कि कम्बल की खरीद ठंड खत्म होने के बाद ही हो सकेगी।

चाहते हैं रोगों से मुक्ति तो आज करें सूर्य नारायण की पूजा

भारतीय संस्कृति में मार्गशीर्ष मास का अपना एक विशेष महत्व होता है। इस मास में सांसारिक विषयों से ध्यान हटाकर आध्यात्मिक से रिश्ता जोडा जाता है। मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को विष्णु सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु का व्रत किया जाता है। इस बार विष्णु सप्तमी 18 दिसंबर दिन शुक्रवार को पड़ रही है। मान्यता है कि विष्णु सप्तमी के दिन उपवास रखकर भगवान विष्णु का पूजन करने से समस्त कार्य सफल होते हैं। विष्णु पुराण में शुक्लपक्ष की विष्णु सप्तमी तिथि को आरोग्यदायिनी कहा गया है। इस तिथि में सूर्यनारायण का पूजन करने से रोग-मुक्ति मिलती है।

इस व्रत को रखने वाले सप्तमी का व्रत करने वाले को प्रात:काल में स्नान और नित्यक्रम क्रियाओं से निवृत होकर, स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद प्रात:काल में श्री विष्णु और भगवान शिव की पूजा अर्चना करनी चाहिए। और सप्तमी व्रत का संकल्प लेना चाहिए। निराहार व्रत कर, दोपहर को चौक पूरकर चंदन, अक्षत, धूप, दीप, नैवेध, सुपारी तथा नारियल आदि से फिर से शिव- पार्वती की पूजा करनी चाहिए। सप्तमी तिथि के व्रत में नैवेद्ध के रुप में खीर-पूरी तथा गुड के पुए बनाये जाते है। पूजा पाठ करने के बाद इस व्रत की कथा सुननी चाहिए। व्रत की कथा सुनने के बाद सांय काल में भगवान विष्णु की पूजा धूप, दीप, फल, फूल और सुगन्ध से करते हुए नैवैध का भोग भगवान को लगाना चाहिए। और भगवान की आरती करनी चाहिए।

भगवान विष्णु सृष्टि के पालनहार हैं सर्वव्यापक भगवान श्री विष्णु समस्त संसार में व्याप्त हैं कण-कण में उन्हीं का वास है उन्हीं से जीवन का संचार संभव हो पाता है संपूर्ण विश्व भगवान विष्णु की शक्ति से ही संचालित है वे निर्गुण, निराकार तथा सगुण साकार सभी रूपों में व्याप्त हैं। अत: विष्णु सप्तमी व्रत करते हुए जो भी प्रभु विष्णु का ध्यान मन करता है वह समस्त भव सागरों को पार करके विष्णु धाम को पाता है।

मादा को आकर्षित करने के लिए रुमानी गीत गाते हैं नर चमगादड़

नर चमगादड़ पशु-पक्षियों की दुनिया में सबसे रुमानी गायक होते हैं। वे मादा चमगादड़ को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए खास तरह का स्वर निकालते हैं और अपने स्वर बदलकर मादा चमगादड़ के मनोरंजन के लिए ब्यूह रचते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। नया अध्ययन टेक्सास ए एंड एम विश्वविद्यालय में किया गया है। फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के जीव विज्ञान के प्रोफेसर और चमगादड़ के व्यवहार के जाने-माने ज्ञाता माइक स्मोदरमैन ने चमगादड़ की स्वर ध्वनियों और गायन पर यह अध्ययन किया। यह अध्ययन ‘एनिमल विहैवियर’ में प्रकाशित हुआ है।

पिछले तीन सालों में उनकी टीम ने बिना पूंछ वाले हजारों मैक्सिकन चमगादड़ों पर टेक्सास में अध्ययन किया, जिसके परिणामस्वरुप नर चमगादड़ के गायक होने का पता चला है। उन्होंने पाया कि खास समय में नर चमगादड़, मादा चमगादड़ को आकर्षित करने के लिए गीत गाते हैं। वे ऐसा जल्दी-जल्दी करते हैं क्योंकि उन्हें जल्दी उड़ना होता है।

स्मोदरमैन के अनुसार, ये चमगादड़ बहुत तीव्र, 30 फीट प्रति सेकेंड के हिसाब से उड़ते हैं। उनके पास मादा को आकर्षित करने लिए एक सेकेंड का केवल दसवां हिस्सा रहता है। जैसे ही मादा चमगादड़ अपने बसेरे से उड़ती है, वे खास अंदाज में मादा का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं और फिर देर तक उसका मनोरंजन करते हैं।

उनका कहना है कि चमगादड़ के गाने में मुहावरे और शब्दांश होते हैं। बिना पूंछ वाले चमगादड़ खास होते हैं और तेजी से अपने मुहावरों को पहचान लेते हैं। नर अपने गाने में बहुत ही रचनात्मक होते हैं। केवल ये चमगादड़ ही नहीं हैं, जो प्रेम गीत गाते हैं। कुछ अन्य पक्षी भी हैं जो सुरीली आवाज निकालते हैं लेकिन स्तनधारी पशुओं में यह नहीं देखा जाता।

ज्यादातर पशु अपने साथी को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग हाव-भाव पैदा करते हैं। इस तरह के पक्षी चमकदार रूपक (शरीर से भाव-भंगिमा) बनाते हैं, जबकि चमगादड़ अन्य जानवरों की तुलना में गीत ज्यादा गाते हैं।

16 दिसंबर एक वो था जिसने दुनिया का नक्शा बदला, एक आज है जिसने बेटियों की सोच बदली


16 दिसंबर को भारत की लौह महिला कही जाने वाली इंदिरा गांधी ने देश की मुक्ति वाहिनी भारतीय सेना की जीत से पाकिस्तान के कब्जे से पूर्वी पाकिस्तान को मुक्त करा दिया था। इस पूरे युद्ध ,में करीब 90 हज़ार पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय सेना ने आत्मसमर्पण करने के लिये मजबूर कर दिया। 1971 की लड़ाई के बाद 16 दिसंबर की तारीख इतिहास में अमर हो गई| साथ ही भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी एक मजबूत इरादों वाली महिला के तौर पर पूरे विश्व में जाना जाने लगा।

1971 का 16 दिसम्बर जहाँ भारतीय सेना और इंदिरा गांधी को तारीख में अमर कर गया| वही 2012 का 16 दिसंबर भारत में महिलाओं के प्रति समाज की सोच को बदलने वाला साबित हुआ। 16 दिसंबर 2012 को देश की अति सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती एक बस में मानवता को शर्मशार करने वाला वो चेहरा सामने आया जिसने हमें ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि हम किस समाज में रह रहे है और कैसे लोग हमारे इर्द गिर्द विचरते है।

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती एक बस में कुछ दरिंदो ने एक लड़की के साथ वो क्रूकृत्य किया जिसने हमारे समाज को सोचने और बदलने पर मजबूर कर दिया। उस घटना ने जहाँ देश को झकझोर दिया वहीँ, देश की उस सोच को बदलने पर भी मजबूर किया कि हम जिस समाज में रहते है उस समाज की पुरुष मानसिकता को बदलने की जरुरत है। देश में निर्भया काण्ड के तौर पर मशहूर हुये इस काण्ड ने बलात्कारियों और महिलाओं के प्रति गन्दी सोच रखने वालों के लिये एक सख्त कानून बनाये जाने की जरुरत को उजागर कर दिया।

निर्भया काण्ड ने देश के युवाओ में उबाल ला दिया था, देश के सभी प्रांतो और शहरो में इस काण्ड को लेकर आक्रोश था| वहीँ, लोग बाल्त्कारियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने के लिये सड़कों पर थे। आधुनिक भारत में ऐसा दूसरी बार हुआ था जब किसी मुद्दे को लेकर युवा और अनुभवी लोग कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन और विरोध दोनों एक साथ कर रहे थे। अन्ना आंदोलन जो भ्रष्टाचार को लेकर एक मजबूत लोकपाल बिल लाने के लिये शुरू हुआ था जिसको लेकर देश कि राजधानी दिल्ली से लेकर दूर सिक्किम में भी आंदोलन हुआ| ऐसा ही आंदोलन 16 दिसंबर की घटना के बाद हुआ जिसने बलात्कारियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए हुआ।

इन्ही आंदोलन की आग कहे या लोगो का गुस्सा आज दिल्ली ने आम आदमी पार्टी को इतना मजबूत कर दिया की आज वो दिल्ली में सरकार बनाने की दौड़ में शामिल हो गई। लोगो के गुस्से ने बलात्कार के क़ानून में भी संशोधनकरा दिया जिसे उसी लड़की को समर्पित किया गया। आज देश में महिला अधिकारों के लिए जमकर बहस हो रही है। निर्भया काण्ड ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान दिया। सरकार ने दिवंगत न्यायमूर्ति जे एस वर्मा के नेतृतव में जिस कानून की नीव रखी उस क़ानून का असर भी देश में दिखाई पड़ने लगा है| आज बड़े से बड़ा आदमी भी उस कानून के चंगुल में फंस कर कराह रहा है जिसका ताज़ा तरीन मामला है अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बुद्धिजीवियों की जमात में शामिल देश के धुरंधर पत्रकार तरुण तेजपाल प्रकरण| वहीँ, कथा वाचक आसाराम बापू और उसके बेटे नारायण स्वामी का कानून के फंदे में फसना।

इन सबके बीच एक बात बुरी हुई कि देश में बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 2013 में 1121 मामले दर्ज हुये जो बीते वर्ष से दोगुने थे। वहीँ, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का हाल भी बुरा रहा| नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलायें और प्रांतो से ज्यादा असुरक्षित है। 2012 में प्रदेश में 23 हज़ार 569 मामले दर्ज हुये जो करीब देश में दर्ज मामलों का 10 % है। वही पश्चिम बंगाल जो महिला सशक्तिकरण वाला प्रदेश माना जाता है वहाँ सबसे ज्यादा 30 हज़ार 942 और आंध्र प्रदेश में 28 हज़ार 171 मामले दर्ज हुये। देश के इन तीन बड़े प्रांतों में ही महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले आये। वहीँ, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2012 में 5959 मामले दर्ज हुये थे। दिल्ली पुलिस का बलात्कार मामलों में दर्ज हो रहे केस में बढ़ोतरी पर मानना है कि अब लड़कियों की ऐसे मामलों में शर्मसार होने के दिन खत्म हो गये महिलाओं ने झिझक छोड़कर पुलिस थानो का रुख कर लिया है।

देश में बढ़ रहे मामलों में भले ही समाज और सरकार को नहीं जगाया लेकिन देश की बेटियों को मजबूर से मजबूत बना दिया और बेटियां अपने साथ हुये कुकर्म को दुनिया के सामने लाने लगी। आज देश की महिलाओं ने समाज के दरिंदो को सबक सिखाने के लिये उसी कानून का सहारा लेना मुनासिब समझा जो उनकी दोस्त सहेली निर्भया मर कर उन्हें दे गई। महिलाओं ने आगे बढ़कर सिस्टम और सरकार के प्रति अपना गुस्सा भी दिखाया जिसका सबसे बड़ा परिणाम है दिल्ली में शीला की सल्तनत की विदाई| दिल्ली कि जनता ने अपनी गुस्से को उस पार्टी के हक़ में जाहिर कर दिया जो उसी आंदोलन के बाद निकली थी।

आज भी महिलाओं के प्रति समाज को अपनी सोच में बदलाव लाने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में समाज को ऐसे असामाजिक तत्तवों से बचाने के लिये किसी इंदिरा गांधी जैसी मजबूत इरादों वाली महिला या ऐसी सैकड़ो निर्भयाओं की जरुरत पड़ेगी जो इस कुत्सित सोच को बदलने के लिये सड़कों पर निकलेंगी।