16 सितंबर 2022 राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

 

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन हाथ लगेगा। अच्छी खबर भी मिलने के योग हैं। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि रहेगी। सभी काम सरलता से संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें और खाना-पान का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो तनाव में कमी आएगी। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। मेहनत करने से काम जल्दी पूरा करेंगे, शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक परेशान हो सकती है। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि ले सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से सफलता मिलेगी और उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी, ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। किसी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। स्नेहीजनों के साथ समय बिताएंगे।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस खबर से कोई बड़ी समस्या समाप्त हो सकती है। कार्य में सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त होने की संभावना रहेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च बढ़ेंगे। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं, इसलिए सूझ-बूझ से काम लें।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, मगर लेन-देन में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद हो सकता है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें और दूसरों की बात को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। दोस्तों और परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आकस्मिक खर्च हो सकता है। धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे, तो शांत व सहज रहेंगे।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता से मनोबल में वृद्धि होगी। धनलाभ और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जमीन, मकान, वाहन आदि में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। दोस्तों से निराशा मिल सकती है, लेकिन परिजनों का भरपूर सहयोग रहेगा। अपना काम स्वयं ही निपटाएं। दूसरों के भरोसे रहना ठीक नहीं होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। परिवार का वातावारण आपके अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति होगी, ठोस संगठन से जुडऩे के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे, पद लाभ मिलेगा। खुद को मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे और दुनिया के शोर-शराबे से दूर रहेंगे। अपने भविष्य को लेकर कुछ विचार-विमर्श कर सकते हैं। परिजनों के साथ व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों परास्त करेंगे।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। अपने प्रयासों से अर्थ क्षेत्र में सुधार आएगा। व्यवहार उदार रहेगा, व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिवारजनों या दोस्तों के साथ हो सकती है। मानिसक रूप से शांति मिलेगी। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यह निर्णय लेते समय पर खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की सलाह लें, लेकिन अंतिम फैसला स्वयं करें। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा निराशा महसूस कर सकते हैं। सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अपनी शर्तों पर काम करेंगे। अपनी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। इसमें किसी जानकार की सलाह भी ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है। वाणी-व्यवहार में संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन लाभ की संभावना है। संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा, लेकिन परिजन किसी तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। घर में मेहमानों का भी आना-जाना हो सकता है। किसी ऐसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिया खलीफा ने बिना कपड़े पहने बेड से शेयर की तस्वीर, देखकर खुल रह जाएगी आंखें




मुंबई: मिया खलीफा अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं वह अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. आज के समय में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर मिया खलीफा के लाखों फॉलोअर्स हैं. मिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक किस्सा शेयर किया है, जिसकी हार की खूब चर्चा हो रही है. इस तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया है। उनके इस लुक ने सभी को हैरान कर दिया है. आपको बता दें कि वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनके फैन्स को भी उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आती हैं. इस तस्वीर में उनका बेहद हैरान कर देने वाला अवतार सामने आया है.


इस तस्वीर में वह आईने पर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि वह बिना कपड़ों के बेड पर बैठी मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इसमें मिया खलीफा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके बाल खुले हुए हैं और वह बेडशीट पर बेड पर बैठी नजर आ रही हैं. इसमें उनका क्यूट अंदाज भी नजर आ रहा है. आपको बता दें कि कुछ ही समय में उनकी यह तस्वीर लोगों के बीच काफी तेजी से फैल गई है. कई लोग उनकी इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं.

बता दें कि मिया खलीफा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वह अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनके सभी फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद भी करते हैं.

घर में भगवान शिव की प्रतिमा लगाने के लिए वास्तुशास्त्र के नियमों का ध्यान रखें


नई दिल्ली : घर में देवी-देवताओं की प्रतिमा या तस्वीर लगाने के बारे में वास्तुशास्त्र में बड़ी ही सावधानी के साथ बताया गया है! इसी के मद्देनजर घर में भगवान शिव की प्रतिमा या तस्वीर लगाते समय भी हमें इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए जिससे हमें इनका शुभ फल प्राप्त हो सके!  


भगवान शिव की इस दिशा में प्रतिमा या तस्वीर लगाना माना जाता है शुभ: घर में भगवान शिव की प्रतिमा या तस्वीर लगाने की सबसे उत्तम दिशा उत्तर दिशा होती है! ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव का निवास स्थान कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में है इसीलिए घर में भगवान शिव की प्रतिमा या तस्वीर उत्तर दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है! ऐसा करने से घर में एक विशेष तरह की ऊर्जा घर में संचरित होती है!


घर में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाना होता है शुभ: घर में भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा या तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वह प्रसन्न मुद्रा में बैठे हुए हों या नंदी बैल के साथ ध्यान मुद्रा में बैठे हुए हों! ऐसी तस्वीर लगाने से घर के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है!


बहुत ही शुभ मानी जाती है भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा: वास्तुशास्त्र के मुताबिक भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा या तस्वीर जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ यानी कि जिसमें बैठे हुए भगवान के शिव के साथ माता पार्वती, उनके दोनों पुत्र (भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश) हों तो ऐसी प्रतिमा या तस्वीर घर में लगाने से परिवार के सभी कार्य पूरे होते हैं और परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं!


इसका भी रखें खास ध्यान: घर में भगवान शिव की प्रतिमा या तस्वीर लगाते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए. जैसे-


भगवान शिव की नटराज वाली मूर्ति या तस्वीर घर या ऑफिस में कदापि नहीं रखनी चाहिए!

भगवान शिव के रौद्र रूप वाली या खड़ी मुद्रा वाली प्रतिमा या तस्वीर को कभी भी घर या ऑफिस में नहीं लगाना चाहिए!

घर में प्रतिमा या तस्वीर वाली जगह साफ-सुथरा होनी चाहिए!

आवारा पशुओं का आतंक, चौपट हो रही अन्नदाता की फसल, कुछ तो सोचो सरकार…?

विनीत कुमार वर्मा

हैदरगढ़: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद जब स्लाटर हाउस पर पाबंदी की खबर आई थी। तब लोगों को लगा कि अब रामराज आ जाएगा। लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद इसका दुष्परिणाम भी सामने आ गया। जिसको लेकर अब ग्रामीण इलाकों में रहने वाले किसान खासकर परेशान हैं। जो इन दिनों किसानों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। ये पशु मौजूदा समय में झुण्ड के झुण्ड घुम रहे हैं। और सिर्फ घुम ही नहीं रहे हैं बल्कि किसानों के खेतों में घुस कर उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेरते हुए उनकी खेती चर दे रहे हैं।

जहां आमजन रात के समय घरों में चैन की नींद सोए रहते है, वहीं किसानों को अपनी फसलें बचाने के लिए दिन रात खेतों में पहरेदारी करनी पड़ रही है। दिन-रात जागकर फसलों की रखवाली करने के बावजूद इन किसानों को बेसहारा पशुओं से अपनी फसलें बचाना मुश्किल होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ क्षेत्र के इलियासपुर और कबूलपुर गांव में अब लोग आधी रात को सोते नहीं बल्कि अपने खेतों की पहरेदारी करते हैं। ताकि कोई गाय-सांड उनकी फसलों को नुकसान ना पहुंचा दे। इस इलाके में कई बार ऐसा हुआ है कि रात को गाय-बैल के झुंड ने फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।

दरअसल, इस क्षेत्र में एक-दो-दस-बीस या सौ पचास नहीं इलाके में ऐसे हजारों लावारिस गोवंश का झुंड तैयार हो गया है जिनका कोई मालिक नहीं है ना ही कोई ठिकाना है। इसमें ज्यादातर ऐसे बैल हैं जो खेती किसानी में उपयोगी नहीं रहे, ऐसी गायें भी हैं जो अब दूध नहीं दे सकती, ऐसे में इनके खाने का खर्च किसानों पर बोझ बन गया तो इन्हें लावारिस छोड़ दिया गया। लिहाजा गोवंश का ये झुंड एक गांव से दूसरे गांव खाने की तलाश भटकता रहता है और जहां भी फसल मिलती उस पर टूट पड़ता है।

ये हालात सिर्फ इलियासपुर और कबूलपुर गांव के नहीं है, बल्कि पूरे बाराबंकी जनपद में आवारा मवेशियों का आतंक है। लावारिस गोवंश का ये झुंड रात के वक्त ही खेतों पर धावा बोलता है, लिहाजा किसान रात-रात भर जागकर अपने खेतों में मचान पर चढ़कर पहरा देते हैं। आधे घंटे की चूक भी इनकी महीनों की मेहनत को मिट्टी में मिला सकती है। इसलिए घर के बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक बारी-बारी से इस पहरेदारी में शामिल होते हैं।

हादसों का पर्याय बने आवारा पशु

क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे आवारा पशुओं के कारण हादसों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। गलियों व सड़कों के किनारे घूम रहे आवारा पशु अचानक भागकर सड़कों पर आ जाते है। जिससे दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो जाते है। वहीं बड़े वाहन की चपेट में आने से कई बार पशु भी गंभीर रूप से जख्मी हो जाते है।

शनिवार को करें यह उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी और घर में क्लेश


धर्मग्रंथों के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां रोग, दोष या क्लेश नहीं होता वहां हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है। इसीलिए प्रतिदिन तुलसी के पौधे की पूजा करने का भी विधान है। प्राचीन काल से ही यह परंपरा चली आ रही है कि घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए।

शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय, पवित्र और देवी स्वरूप माना गया है, इस कारण घर में तुलसी हो तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि ये बातें ध्यान रखी जाती हैं तो सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा हमारे घर पर बनी रहती है। घर में सकारात्मक और सुखद वातावरण बना रहता है, पैसों की कमी नहीं आती है और परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।

इससे पैसों से सम्बन्धित परेशानियां दूर हो जाती है। इसके इलावा घर के लोगों के बीच हो रहे झगडे, मन मुटाव और क्लेश भी दूर हो जाता है। हर घर में पैसों को लेकर समस्याएं आती ही रहती है। हम चाहे कितना भी कमा ले पर फिर भी पैसो की तंगी कभी पूरी ही नहीं होती। ऐसे में तुलसी का ये उपाय एक रामबाण उपाय है। वैसे इस उपाय को करना बेहद आसान है। साथ ही इस उपाय को करने से इसका असर भी तुरंत दिखता है। इससे पैसों से सम्बन्धित परेशानियां दूर हो जाती है।

इसके इलावा घर के लोगों के बीच हो रहे झगडे, मन मुटाव और क्लेश भी दूर हो जाता है। इसमें पहले उपाय के अनुसार यदि आप शनिवार को आटा पिसवाने जाए तो जाते समय थोड़े से गेहूं में 100 ग्राम काले चने, 11 तुलसी के पत्ते और उसमे दो दाने केसर के मिला ले। अब इस सामग्री को बाकी गेहूं में मिला कर पिसवा ले.। इसके इलावा केवल शनिवार को ही आटा पिसवाएं। इस उपाय को करने के बाद ही आपको तुरंत इसका असर दिखने लगेगा।

इसके इलावा शनिवार को काले कुत्ते को सरसो के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाने से भी धन में वृद्धि होती है। साथ ही शनिवार को पीपल के पेड़ में देसी घी का दीपक जलाने से भी मनोकामनाए पूरी होती है।गौरतलब है, कि तुलसी के पौधे पर प्रतिदिन सुबह शाम दीपक जलाने से भी व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती है।