अनेक बीमारियों का डॉक्टर है नारियल पानी


आपको पता है नारियल न केवल धार्मिक कार्यों में ही उपयोगी है बल्कि नारियल बहुत सी बीमारियों का डॉक्टर है| नारियल पानी देर से पचने वाला, मूत्राशय शोधक, ग्राही, पुष्टिकारक, बलवर्धक, रक्तविकार नाशक, दाहशामक तथा वात-पित्त नाशक है। आपको बता दें कि सूखे नारियल से तेल निकाला जाता है जिसकी मालिश त्वचा तथा बालों के लिए अच्छी होती है। इससे मस्तिष्क ठंडा रहता है।

विभिन्न त्वचा रोगों जैसे खाज-खुजली में नारियल के तेल में नींबू का रस और कपूर मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाने से लाभ मिलता है। इतना ही नहीं अगर आप स्वस्थ्य सुंदर संतान की प्राप्ति चाहती हैं गर्भावस्था के दौरान 3-4 टुकड़े नारियल प्रतिदिन चबाचबाकर खाएं। इसके साथ एक चम्मच मक्खन, मिसरी तथा थोड़ी सी पिसी काली मिर्च मिलाकर चाटें। बाद में थोड़ी सी सौंफ चबाएं इसके आधे घंटे बाद तक कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए।

नारियल हमे मोटापे से भी बचाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यस्क के भोजन में प्रतिदिन 15 मिग्रा जिंक होना जरूरी है जिससे मोटापे से बचा जा सके। ताजा नारियल में जिंक भरपूर मात्रा में होता हैं| अतः उसका नियमित सेवन हमारे शरीर को मोटा तथा बेडौल होने से बचा सकता है।

नारियल का पानी शरीर को ठंडा करता है और शरीर का तापमान ठीक बनाये रखता है| नारियल पानी ऊर्जा का अच्छा स्त्रौत है इसलिए व्यायाम के बाद के बाद इसे जरुर पीना चाहिए| जो लोग अधिक व्यायाम करते हैं उन्हें तो व्यायाम के बाद नारियल पानी जरुर पीना चाहिए| नारियल का पानी शरीर के मेटाबोलिस्म रेट को बढ़ाता है जो कि वजन को कम करने में सहायक होता है| यह इम्म्युन सिस्टम को ताकत देता है जिससे की शरीर को बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है|

नारियल पानी में शुगर का लेवल कम होता है इसलिए यह शुगर के रोगियों के शुगर लेवल को कम करने मदद करता है| यह शरीर के पीएच को बेलेंस रखता है जिससे कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है| नारियल का पानी किडनी और मूत्राशय से सम्बन्धित बीमारियों में बहुत लाभ पहुंचाता है| नारियल का पानी हमारी शरीर की त्वचा को स्वस्थ बनाता है|

इतना ही नहीं मोटापे को कम करने में भी नारियल का पानी बहुत फायदा पहुंचाता है| नारियल का पानी हमारे ब्लड प्रेशर को ठीक रखता है|

पेट के लिए ही नहीं दिल के लिए भी फायदेमंद होता है पपीता

 पपीता को गुणों की खान कहा गया है। यह आपके पेट का भी ख़याल रखता है और त्वचा की खूबसूरती का भी। यह कई बीमारियों से दूर रखता है जैसे कि पका पपीता पाचन शक्ति को बढ़ाता है, भूख को बढ़ाता, पथरी को गलाता है और मोटापे को दूर करता है। एक शोध के अनुसार पपीता केवल पेट के लिए ही नहीं बल्कि दिल के लिए भी बहुत लाभदायक होता है| 

शोध में कहा गया है कि पपीता में काफी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ ही साथ कॉलेस्ट्रोल लेबल भी करता है जिससे हृदय स्वस्थ्य रहता है। 

शोध में यह भी कहा गया है कि अगर प्रतिदिन सुबह उठकर पपीता खाया जाए तो ह्रदय रोग का सामना नहीं करना पड़ेगा| वैसे जो लोग ह्रदय रोग से परेशान हैं तो वह सुबह उठकर एक माह तक खाली पेट पपीता खाएं आराम मिलेगा| ध्यान रहे जब भी आप खाली पेट पपीता खाएं उससे करीब दो घंटे बाद तक कुछ भी न खाया जाए|

आम सिर्फ स्वाद में नम्बर वन ही नहीं, सेहत के लिए वरदान भी है

फलों का राजा आम के बारे में लोगों की अलग- अलग धारणाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस फल में बेहद कैलरीज होती हैं, तो वहीं कुछ इसे हेल्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद बताते हैं| आम का सीजन चल रहा है और इन दिनों लोग इसका खूब मजा ले रहे हैं। गर्मियों में यही एक ऐसा फल है, जो रसीला व मीठा है और हर उम्र के लोगों को भाता है। आम सिर्फ स्वाद में ही नम्बर वन नहीं है, यह अनेक गुणों का भी खजाना है। आइये जानते हैं कि आम किन-किन घातक बीमारियों में मिटाने में हमारी मदद कर सकता है-

शहद के साथ पके आम के सेवन से क्षयरोग एवं प्लीहा के रोगों में लाभ होता है तथा वायु और कफ दोष दूर होते हैं। इसके अलावा प्राकृतिक रूप से पका हुआ आम क्षयरोग यानी टीबी को मिटाता है, गुर्दे एवं मर्दाना कमजोरी को मिटाता है। प्राकृतिक रूप से पके हुए ताजे आम के सेवन से पुरूषों में शुक्राणुओं की कमी, नपुंसकता, दिमागी कमजोरी आदि रोग दूर होते हैं।

यूनानी चिकित्सकों के अनुसार, पका आम आलस्य को दूर करता है तथा मूत्र संबंधी रोगों का सफाया करता है। जिन लोगों को शुक्रप्रमेह शारीरिक विकारों और वातादि यानी वायु संबंधी दोषों के कारण संतानोत्पत्ति न होती हो उनके लिए पका आम किसी वरदान से कम नहीं है।

भुट्टे में छिपा सेहत का खजाना

बारिश का मौसम हो और भुट्टे की चर्चा न हो तो बात अधूरी लगती है। सड़क के किनारे खड़े होकर ठेले से भुट्टा लेने की बात याद आते ही उसकी सोधी खुशबू और भुट्टे पर बड़े मन से लगाये गये नीबू-नमक का अंदाज ही निराला होता है। पीले रंग का भुट्टा देखते ही अभी भी दिल मचल जाता है। भुट्टे में कैरोटीन की मौजूदगी के कारण यह पीला होता है। 

भुट्टे को गरीबों का भोज्य पदार्थ भी कहा जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होती है तथा खनिज और विटामिन जैसे पोटेशियम, फासफोरस, आयरन और थायसीन जैसे तत्व भी होते हैं। इतना ही नहीं आयुर्वेद के अनुसार, भुट्टा कफ-पित्त नाशक व दस्त रोकने वाला भी है। विटामिन ए, बी-2, ई, फास्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, आर्गेनिक अम्ल, फैट और प्रोटीन से भरपूर भुट्टा ऊर्जा का भी अच्छा स्त्रोत है। कार्नफ्लैक्स की तरह खाने से यह हृदय रोग में भी सहायक है। यह घरेलू उपचार के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

कितने सारे फायदे-

आपको पता है मक्का सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं होती, बल्कि इससे हमें खूब एनर्जी मिलती है। इसमें खूब सारे विटामिन और मिनरल होते हैं। इसमें फाइबर होता है, इ‍सलिये इसे खाने से पेट का डायजेशन अच्‍छा रहता है। इससे कब्ज, बवासीर और पेट के कैंसर के होने की संभावना दूर होती है।

इतना ही नहीं, ताजे भुट्टे पानी में उबालकर उस पानी को छानकर मिश्री मिलाकर पीने से पेशाब की जलन, गुर्दों की कमजोरी दूर हो जाती है। भुट्टे के पीले दानों में बहुत सारा मैगनीशियम, आयरन, कॉपर और फॉस्‍फोरस पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

भुट्टा दिल के लिए भी बहुत अच्छा होता है और यह दिल की बिमारियों से भी बचाता है, क्‍योंकि इसमें विटामिन सी, कैरोटिनॉइड और बायोफ्लेविनॉइड पाया जाता है। यह कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को बढने से बचाता है और शरीर में खून के फ्लो को भी बढाता है। जिनको एनीमिया की शिकायत है वह भुट्टा जरुर खाएं क्योंकि क्‍योंकि इसमें विटामिन बी और फोलिक एसिड होता है जिससे एनीमिया दूर होता है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए तो भुट्टा बहुत ही फायदेमंद है उनको तो चाहिए अपने आहार में शामिल करें क्योंकि इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है जिसकी कमी से होने वाला बच्‍चा अंडरवेट हो सकता है और कई अन्‍य बीमारियों से पीडि़त भी।

कहाँ से आया यह भुट्टा-

जब इतने सारे गुण एक भुट्टे में विधमान है तो सवाल यह उठता है की यह भुट्टा आया कहाँ से? विश्व में गेहूँ के बाद सबसे ज्यादा उत्पादन मक्के का ही होता है। मक्के को 2100 ईसा पूर्व में अमेरिका में उगाया गया था। इसके बाद यह धीरे-धीरे दुनिया के और हिस्सों में भी फैली। आज मक्के का सबसे अधिक उत्पादन अमेरिका में होता है। इसके बाद चीन का नाम आता है। मक्के को उगाने वाले देशों में मेक्सिको, इंडोनेशिया, भारत, फ्रांस, अर्जेटीना, दक्षिण अफ्रीका और यूक्रेन का नाम शामिल है।

बिमारियों का रामबाण इलाज है पालक

जब भी कभी हरी सब्जियों की बात होती है तो सबसे पहले पालक का नाम आता है। पालक में जो गुण पाए जाते हैं, वे सामान्यतः अन्य सब्जियों में नहीं होते। यही कारण है कि पालक स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है| डॉक्टर भी पालक को रामबाण बताते हैं|

आपको पता है 100 ग्राम पालक में 26 किलो कैलोरी उर्जा ,प्रोटीन 2 .0 % ,कार्बोहाइड्रेट 2 .9 % ,नमी 92 %वसा 0 .7 %, रेशा 0 .6 % ,खनिज लवन 0 .7 %और रेशा 0 .6 %होता हैं .पालक में खनिज लवन जैसे कैल्सियम ,लौह, तथा विटामिन ए ,बी ,सी आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं| इसलिए पालक को लाइफ प्रोटेक्टिव फ़ूड कहते हैं|

पालक में विटामिन ए,बी,सी,लोहा और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। कच्चा पालक गुणकारी होता है। पूरे पाचन-तंत्र की प्रणाली को ठीक करता है। खांसी या फेफड़ों में सूजन हो तो पालक के रस के कुल्ले करने से लाभ होता है। पालक का रस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। ताजे पालक का रस रोज पीने से आपकी मैमोरी बढ़ सकती है। इसमें आयोडीन होने की वजह से यह दिमागी थकान से भी छुटकारा दिलाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों से हमें आयरन तब तक नहीं मिलता, जब तक कि हम इन्हें विटामिन सी के साथ नहीं लेते, मसलन टमाटर, नींबू आदि के साथ। इसलिए पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को आप टमाटर के साथ खाएं। लेकिन पालक को पनीर जैसे मिल्क प्रोडक्ट के साथ नहीं बनाना चाहिए। पालक आंतों को क्रियाशील बनाता है, यही वजह है कि लीवर से संबंधित रोगों में भी यह फायदेमंद है।

पालक में लोहे का अंश भी बहुत अधिक रहता है, पालक में मौजूद लोहा शरीर द्वारा आसानी से सोख लिया जाता है। इसलिए पालक खाने से खून के लाल कणों की संख्या बढ़ती है। इन लाल कणों में हिमोग्लोबिन नामक तत्व रहता है जो लोहे से बनता है। खून की कमी से पीड़ित व्यक्तियों को पालक खाने से काफी फायदा पहुंचता है। 

डॉक्टरों के मुताबिक, पालक में शरीर के लिए आवश्यक अनेक अमीनो अम्ल, विटामिन ए, फोलिक अम्ल, प्रोटीन और लौह तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पालक में बीटा केरोटिन नामक विटामिन की भरमार रहती है। गर्भवती स्त्रियों के लिए भी पालक का सेवन लाभदायक होता है। पालक में कैल्शियम भी बहुत अधिक रहता है। इसलिए बढ़ते बच्चों, बूढ़े व्यक्तियों और गर्भवती स्त्रियों के लिए वह बहुत फायदेमंद है। पालक खाने से स्तनपान करानेवाली माताओं के स्तनों में अधिक दूध बनता है। 

सिर्फ यही नहीं पालक त्वचा और शरीर के लिए भी बहत अच्छा होता है। जो लोग बाल गिरने से परेशान हैं उन्हें तो रोज पालक खाना चाहिए। पालक शरीर में आयरन की कमी को पूरा करके बालों को गिरने से रोकता है। पालक त्वचा को रूखे होने से बचाता है और आखों में चमक उत्पन्न करता है। पालक के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरे से झाइयां दूर हो जाती है। 

एक नए अध्ययन से पता चला है कि अपनी बाहों को गठीला और मांसपेशियों को मजबूत बनाने की चाहत रखने वाले लोगों को अपने आहार में पालक को जरूर शामिल करना चाहिए। स्वीडन के कारोलिंस्का संस्थान के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है पालक में मौजूद अजैविक नाइट्रेट के कारण इससे मांसपेशियां काफी मजबूत होती हैं।

खाने में इस्तेमाल होने वाली हरी व सूखी धनिया न केवल आपके खाने को खुशबूदार व जायकेदार बनाती है बल्कि कई बीमारियों से निजात भी दिलाती है| इसमें कई प्रकार के रोगों को दूर करने की क्षमता होती है। धनिया की छोटी-छोटी पत्तियों और बीजों में पोषक तत्वों का खजाना छिपा है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम और विटामिन ए, बी1, बी2 और सी होते हैं।

तो आइये जानें यह किन-किन बीमारियों मददगार हो सकती है धनिया-

आपको बता दें कि आंखों के लिए धनिया बड़ा गुणकारी होती है। अगर आप अपनी आँखों की जलन, दर्द व पानी गिरने जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो थोड़ा सा धनिया कूट कर पानी में उबाल कर ठंडा कर के, मोटे कपड़े से छान कर शीशी में भर लें। इसकी दो बूंद आंखों में टपकाने से यह सभी विकार दूर होते हैं|

धनिया की पत्तियों में एंटी टय़ुमेटिक और एंटी अर्थराइटिस के गुण होते हैं। इसलिए यह सुजन को कम करने में काफी सहायक होते हैं| आयरन से भरपूर होने के कारण यह एनिमिया को दूर करने में मददगार होता है।

गर्भावस्था में भी धनिया आपके लिए रामबाण साबित होती है| गर्भ धारण करने के दो-तीन महीने तक गर्भवती महिला को उल्टियां आती है। ऐसे में धनिया का काढ़ा बना कर एक कप काढ़े में एक चम्मच पिसी मिश्री मिला कर पीने से जी घबराना बंद हो जाएगा|

अगर आप पित्ती की खुजली से परेशान हैं तो हरी धनिया के पत्तों का रस, शहद और रोगन गुल तीनों को मिला कर लेप करने से तुरंत आराम मिलता है।

इतना ही नहीं दस्त लगने पर फ्रेश बटर मिल्क में एक या दो चम्मच ताजे धनिए का रस मिलाकर पीएं। इसके अलावा डायरिया के उपचार में सूखा धनिया कारगर है।

डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति के लिए तो यह वरदान है। यह इंसुलिन का स्त्रव बढ़ाता है और रक्त का ग्लूकोज स्तर कम करने में मदद करता है। धनिया की पत्तियां चेहरे पर निखार लाती हैं। इसके रस को हल्दी के पाउडर के साथ मिलाकर लगाने से मुंहासे की समस्या से छुटकारा मिलता है।

झड़ते बालों से न हो परेशान करें ये सरल उपाय

आजकल बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है जिसको देखो वही इस समस्या से पीड़ित है| पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं इसकी ज्यादा शिकार हो रही हैं| बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं कई बार किसी गंभीर रोग के कारण या महिलाओं में प्रसव होने के कारण बाल झड़ने लगते हैं| यदि आपके बाल झड़ते या टूटते हो और आप काले, घने व चमकीले बाल चाहते हैं तो आपको अपने बालों की अतिरिक्त देखभाल करने की आवश्यकता है। 

बाल झड़ने के कारण-

बाल झड़ने का एक मुख्य कारण स्ट्रेसफुल लाइफ भी है। आजकल लोगों पर काम का इतना ज्यादा बोझ है जिससे वे तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में हमें बालों को झड़ने से बचाने के लिए तनाव से दूर रहना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि अधिक से अधिक खुशनुमा माहौल में रहें।

कई बार मौसम बदलने या फिर जगह बदलने के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं, ऐसे में आपको अपने बालों की केयर करते रहनी चाहिए और बालों को सप्ताह में दो-तीन बार जरूर धोना चाहिए।कोई मेजर सर्जरी, इंफेक्शन और लंबे समय तक बीमार होने पर भी बाल गिरने लगते हैं। 

अगर अचानक हार्मोन लेवल चेंज हो गया है और आप किसी बीमारी से पीडि़त हैं तो उसका प्रभाव भी आपके बालों पर पड़ने की आशंका रहती हैं जिससे बाल कमजोर भी हो सकते हैं।

प्रेगनेंसी या फिर बच्चे के जन्म के बाद भी कुछ महिलाओं में कमजोरी आ जाती है और कमजोरी के कारण भी बाल गिरने लगते हैं। ऐसी स्थिति में चाहे बाल कम समय के लिए ही झड़ते हैं लेकिन फिर भी आप अपने बालों को पोषण देने के लिए हर्बल शैंपू का इस्ते़माल भी कर सकती हैं।

जो शैंपू झाग देता है, उसमें डिटर्जेंट जरूर होता है। हर्बल शैंपू भी इसका अपवाद नहीं है। महज शिकाकाई या रीठा की कुछ बूंदें डालने से चीजें नहीं बदलतीं। डिटर्जेंट्स से बचना है तो रीठा, शिकाकाई और मेहंदी का मिक्सचर घर में बनाकर लगाएं। 

कुछ इस तरह से टूटते बालों से बचा जा सकता है -

आपको बता दें कि बाल झड़ने के कई कारण होते हैं जैसे कि - सिर को गंदा रखने पर ज्यादा बाल झड़ते हैं, जबकि नियमित शैंपू करने पर कम। जो लोग खुले में ज्यादा नहीं जाते और ज्यादातर एसी में रहते हैं, वे हफ्ते में दो-तीन बार शैंपू करें। जो बाहर का काम करते हैं या जिन्हें पसीना ज्यादा आता है, उन्हें रोजाना बाल धोने चाहिए। 

तेल बालों को भारी और गंदा बनाता है। नहाने के बाद तेल लगाने का कोई फायदा नहीं है। तेल लगाने से बाल लंबे होने की बात भी गलत है। कई लोगों को लगता है कि तेल लगाकर बाल धोने से बाल मजबूत होते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। हां, उनमें लुब्रिकेशन और चमक जरूर आ जाती है। 

बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने के लिए आपको सप्ताह में कम से कम दो बार बालों की जड़ों में आंवला, बादाम, ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल, सरसो का तेल इत्यादि में से कोई एक लगाना चाहिए। इससे बालों का झड़ना, बाल पतले होना, डैंड्रफ, दोमुंहे बाल व उम्र से पहले बालों का सफेद होने जैसी प्रॉब्लम्स से निपटा जा सकता है।

बालों को झड़ने से बचाने के लिए आपको अपने बालों को धूप से बचाना चाहिए। जब भी आप बाहर धूप में जाएं तो अपने साथ छाता लेकर जाएं या फिर अपने बालों को कपड़े से पूरी तरह ढक लें।

कई शैंपू एक्स्ट्रा प्रोटीन होने का दावा करते हैं। इसी तरह प्रोटीन युक्त सीरम भी मार्केट में मिलते हैं। बाल धोने के दौरान शैंपू का प्रोटीन बालों के अंदर नहीं जाता। इसका काम बालों की बाहरी सतह यानी क्यूटिकल को साफ करना है। बालों को प्रोटीन की जरूरत है, लेकिन वह खुराक से मिलता है। 

कुछ लोग बालों में बार-बार कंधी करते हैं,ये सोचकर कि इससे बाल लंबे होंगे या फिर बाल सुलझें रहेंगे लेकिन आपको बता दें इससे भी कई बार बाल झड़ते है। आपको बालों को दिन में कम से कम 2-3 बार कंधी करें, इससे आपके बाल कम से कम उलझेंगे और बाल कम टूटेंगे। यानी बाल सुलझे भी रहेंगे और बालों के टूटने का डर भी खत्म।

शैंपू करने के बाद बहुत-से लोग कंडिशनर नहीं लगाते। उन्हें लगता है कि इससे बाल कमजोर हो जाते हैं। यह गलत है। कंडिशनर से बालों की चमक बनी रहती है और वे उलझते नहीं हैं। ध्यान रखें कि कंडिशनर सिर की सतह यानी त्वचा में न जाए। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है। 

नजला-जुकाम से बाल टूटने की भ्रांति बहुत लोगों में होती है। असल में देखा गया है कि नजले-जुकाम आदि से पीड़ित लोग ज्यादातर दवाएं खाते रहते हैं और उनकी सेहत ठीक नहीं होती। इस वजह से कई बार बाल गिरने लगते हैं। नजला/जुकाम से बाल नहीं गिरते। 

अक्सर लोग सफेद बाल उखाड़ने से मना करते हैं क्योंकि उनका मानना होता है कि अगर एक बाल उखाड़ेंगे तो उसकी जड़ से दव निकलेगा, जो आसपास के बालों को भी सफेद कर देगा। यह गलत है। 

बालों को टूटने से बचाने के लिए आपको डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक, सल्फर, विटामिन सी, के अलावा विटामिन बी से युक्त खाघ पदार्थ भरपूर मात्रा में लेने चाहिए।बालों को टाइट बांधना, हॉट रोलर्स व ब्लो ड्रायर व आयरन के ज्यादा इस्तेमाल करने से भी बाल डैमेज हो जाते हैं। इसीलिए कोशिश करें कि बालों को प्राकृतिक ही रहने दें और बालों पर बहुत ज्यादा एक्सेपेरिमेंट करने से बचें।

बालों को सही पोषण न मिलने से भी बाल झड़ने लगते हैं, ऐसे में बालों को झड़ने से बचाने के लिए समय-समय पर बालों में मेंहदी लगानी चाहिए या फिर बालों को पोषण देने के लिए दही भी लगा सकते हैं।

झड़ते बालों से बचने के लिए घरेलू नुस्खे-

झड़ते बालों से बचने के लिए रात में मेथी के बीजों को पानी में भिगो देना चाहिए। सुबह उठने पर इन्हे पीसकर लेप जैसा बना लेना चाहिए और फिर इस लेप को बालों पर लगाना चाहिए। ऐसा कुछ दिनों तक करने से रोगी के बाल झड़ना रुक जाते हैं। इसके अलावा बाल झड़ने बेर के पत्तों को पीसकर इसमें नींबू का रस मिलाकर सिर पर लगाने से बाल दोबारा उगने लगते हैं।

ताजा धनिये का रस या गाजर का रस बालों की जड़ों में लगाने से रोगी व्यक्ति के बाल झड़ने बंद हो जाते हैं। सिर में जिस जगह से बाल झड़ गये हैं उस जगह पर प्याज का रस लगाने से बाल दोबारा उग आते हैं।

खोपरे के तेल को मुलेठी, ब्राह्मी, मेहंदी के पत्ते डाल कर उबालें और ठंडा होने के बाद बोतल में भरकर रखें और नियमित रूप से बालों की मालिश करें। इससे बाल घने, काले, चमकीले तो होंगे ही साथ ही दिमाग को भी पोषण मिलेगा।

बाल झड़ते हैं तो गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगा लें। 15 मिनट बाद बाल गरम पानी से सिर को धोएं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों बालों के झडऩे की समस्या दूर हो जाएगी।

दालचीनी और शहद के मिश्रण काफी कारगर रहता है। आयुर्वेद के अनुसार इनके मिश्रण से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। त्वचा और शरीर को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने के लिए इनका उपयोग करना चाहिए।

गाजर को पीसकर लेप बना लें। फिर इस लेप को सिर पर लगाये और दो घंटे के बाद धो दें। ऐसा प्रतिदिन करने से बाल झड़ने बंद हो जाते हैं। गंजेपन को दूर करने के लिए रात को सोते समय नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर सिर की मालिश करनी चाहिए।

आंवला, ब्राह्मी तथा भृंगराज को एकसाथ मिलाकर पीस लें। फिर इस मिश्रण को लोहे की कड़ाही में फूलने के लिए रखना चाहिए और सुबह के समय में इसको मसल कर लेप बना लेना चाहिए। इसके बाद इस लेप को 15 मिनट तक बालों में लगाएं। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से बाल झड़ना रुक जाते हैं तथा बाल कुदरती काले हो जाते हैं।

रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें। सुबह के समय उठते ही इस पानी को पी लें। इसके साथ ही आधा चम्मच आंवले के चूर्ण का सेवन भी करे। इससे कुछ ही समय में बालों के झड़ने का रोग ठीक हो जाता है।

गुड़हल के फूल तथा पोदीने की पत्तियों को एक साथ पीसकर थोड़े से पानी में मिलाकर लेप बना लें। इस लेप को सप्ताह में कम से कम दो बार आधे घण्टे के लिए बालों पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से बाल झड़ना रुक जाते हैं तथा बाल सफेद भी नहीं होते हैं।

लगभग 80 ग्राम चुकन्दर के पत्तों के रस को सरसों के 150 ग्राम तेल में मिलाकर आग पर पकाएं। जब पत्तों का रस सूख जाए तो इसे आग पर से उतार लें और ठंडा करके छानकर बोतल में भर लें। इस तेल से प्रतिदिन सिर की मालिश करने से बाल झड़ने रुक जाते हैं तथा बाल समय से पहले सफेद भी नहीं होते हैं।

कलौंजी को पीसकर पानी में मिला लें। इस पानी से सिर को कुछ दिनों तक धोने से बाल झडना बंद हो जाते हैं तथा बाल घने भी होना शुरु हो जाते हैं।
नीम की पत्तियों और आंवले के चूर्ण को पानी में डालकर उबाल लें और सप्ताह में कम से कम एक बार इस पानी से सिर को धोएं। ऐसा करने से कुछ ही समय में बाल झड़ना बंद हो जाता है।

आधा कप शराब में थोड़े से प्याज के टुकड़े डालकर 1 दिन के लिए रख दें। फिर 1 दिन के बाद प्याज के टुकड़ों को शराब में से बाहर निकाल दें और सिर पर इसकी मालिश करें। इसे बाल झड़ना बन्द हो जाते हैं और सिर पर नए बाल भी उगना शुरू हो जाते हैं।

खूब खाइए मौसमी सब्जियां क्योंकि...


मौसमी सब्जियां ना केवल खनिज तत्वों से भरपूर होती हैं, बल्कि इनमें मौसम की प्रतिकूलताओं से लडने की क्षमता होती है। मौसम के अनुसार सब्जियां शरीर का तापमान बनाये रखती हैं| शरीर की उचित वृद्धि और विकास के लिए कम से कम 10 खनिजों की जरुरत होती है| इनमे से कैल्सियम और फास्फोरस तत्वों की आवश्यकता काफी अधिक पड़ती है और सब्जियों को छोड़कर किसी भी खाद्य पदार्थ में इनकी प्रयाप्त मात्रा नहीं पाई जाती है | इनमे औषधीय गुण भी होते है | संतुलित आहार, पाचन क्रिया की दुरुस्ती तथा स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सब्जियां अति आवश्यक होती है |

हरी सब्जियों की विशेषता-

हरी सब्जियों में जरूरी पोषक तत्वों के होने के कारण यह सेहत को चुस्त -दुरूस्त रखने में लाभकारी है। आयरन की कमी से एनी‍मिया हो सकता है। हरी सब्जियों में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह व्यक्ति को एनीमिया से बचाता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम, बीटा कैरोटिन एवं विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाये जाते हैं।

पुदीने में कई सारे लाभकारी तत्व होते हैं। सिरदर्द, माइग्रेन, जुकाम और पेट खराब होने की दिक्कत पुदीने की कुछ पत्तियां चबाने से जल्दी ठीक हो सकती है। 
हरी सब्जियां विटामिन ए और विटामिन बी कॉम्पलेक्स की कमी को दूर करने में सहायक है। बहुत ज्यादा देर तक पकाई हुई हरी सब्जियों से विटामिन सी नष्ट हो जाता है, इसीलिए उन्हें बहुत देर तक पकाना उचित नहीं।

करेला-सुबह खाली पेट एक छोटा चम्मच कच्चे करेले का जूस लेने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से सामान्य हो जाती है। यह केवल डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए ही प्रभावकारी नहीं हैं। चूंकि यह शरीर पर क्षारीय प्रभाव डालता है, इसलिए षरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर निकालता है। करेले में कापर, आयरन और पोटेषियम होता है। इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका यह है इन्हें प्रेशर कुकर में स्टीम दिलवाएं और फिर इसमें भरावन भर कर प्याज के साथ भून खाएं। 

खीरा- सलाद में या ऐसे ही खाया जाने वाला खीर भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है| क्योंकि यह क्षारीय और खनिज तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो हाइ ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। यह अलसर के इलाज में भी सहायक होता है| 

मूली- अगर मूली नहीं खा रहे हैं तो आज से ही खाना शुरू कर दें क्योंकि इसमें विटामिन सी, सोडियम और कैल्शियम उचित मात्रा में होता है| मूली पीलिया या कमजोर लिवर के रोगियों के लिए यह काफी लाभदायक होती है| 

भिंडी- भिन्डी को तो शायद ही कोई हो जो पसंद न करता हो आपको भिन्डी के बारे में यह सेहत का खजाना होती है| भिन्डी में पेक्टोस होने की वजह से यह क्षारीय होती है और जिलेटिन की वजह से एसिडिटी, अपच के शिकार लोगों को ठंडक पहुंचाती है। जिन लोगों को पेशाब से सम्बंधित समस्याएं होती है, उन्हें डॉक्टर खासतौर से भिंडी खाने की हिदायत देते है। 

पुदीना- पोदीने की पत्तियां कच्ची खाने से शरीर की सफाई होती है व ठंडक मिलती है। यह बहुत ही गुणकारी होता है। ताजा पोदीना एंजाइम्स से भरपूर होता है। यह पाचन में सहायता करता है। अनियमित मासिकधर्म की शिकार महिला के शारीरिक चक्र में प्रभावकारी ढंग से संतुलन कायम करता है। यह भूख खोलने का काम करता है। पोदीने की चाय या पोदीने का अर्क लिवर के लिए अच्छा होता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में बहुत ही उपयोगी डिटॉक्सीफायर का काम करता है। मेंथॉल ऑइल पोदीने का ही अर्क है और दांतो से सम्बंधित समस्याओं को दूर करने में और क्लोरीन होती है। 

मशरूम- चाइनीज काले मशरूम को खाने से टयूमर नहीं होता। यहां मिलने वाले मशरूम भी खनिज तत्वों से भरपूर होते है मशरूम खासतौर से उन लोगों को खाने के लिए दिये जाते हैं, जिनके लिपिड और कोलेस्ट्राल में असंतुलन होता है। 

सीताफल- यह खनिज तत्वों से भरपूर होता है। प्रोस्टेट की बीमारी के इलाज के लिए सीताफल क बीज खाने चाहिए। इसमें आयरन, मैगनीशियम, सेलेनियम और फास्फोरस होता है। जिन लोगों का पेट गरमी और मौसम में गडबडा जाता है, उनके लिए यह बहुत अच्छा है।

बैगंन- बैगंन में पोटेशियम, सल्फर, क्लोरीन, थोडा-बहुत आयरन और विटामिन सी होता है। जो लोग वायु विकार के शिकार होते है, उन्हें बैगन खाने चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार आर्थराइटिस के रोगियों को इस सब्जी के अलावा आलू- टमाटर से परहेज करना चाहिए। बैंगन खाने से कोलेस्ट्राल कम होता है और खट्टी डकारे भी दूर होती है। 

टमाटर- टमाटर विटामिन ए,सी, फोलेट, पोटेशियम, फाइबर ओर दुसरे सभी तरह के सुरक्षात्मक एंटी ऑक्सीडेंट बहुतायत में मिलते है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और प्रतिरोधक क्षमता बढती है, जिससे कोल्ड ओर फ्लू नहीं होता। टमाटर प्राकृतिक सनस्क्रीन का भी काम करता है। इसे खाने से धमनियों और दिल के रोग की समस्याएं नहीं होती।

मोतियों से चमकेंगे आपके दांत


किसी भी मुस्‍कुराहट को खूबसूरत बनाने के लिए सफेद दांतों का होना बहुत जरुरी है। दांतों की सुंदरता से लोगों का आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है। यदि आपके दांत सुंदर व चमकदार हैं तो चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट रहेगी। भरी भीड़ में ठहाके लगाने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन इसके विपरीत दांतों पर पीलापन होने के कारण कई बार लोगों को शर्मिंदा होना पड़ता है। लाख कोशिश के बाद भी उनके दांतों में चमक नहीं। इसका कारण नियमित सफाई नहीं, बल्कि कुछ सावधानी नहीं रख पाना भी है। 

इस तरह रखें अपने दांतों का ख्याल-

अगर आपके दांतों में पीलापन है तो आपके लिए मसूर की दाल काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती है| मसूर की दाल को आग पर जलाकर इसकी राख को बारीक पीसकर मंजन बना लें और इससे प्रतिदिन सुबह-शाम मंजन करने से दांत साफ होते हैं। इसके अलावा कीकर या कोयला 50 ग्राम, भुनी फिटकरी 20 ग्राम तथा नमक लौहरी 10 ग्राम को बारीक पीस व छानकर मंजन बनाकर प्रतिदिन सुबह-शाम मंजन करने से दांत साफ व चमकदार बनते हैं।

दांतों में पीले व काले रंग के मैल को साफ करने के लिए सुबह दांत साफ करने से पहले आधा चम्मच नमक में नींबू का 4 से 5 बूंद रस मिलाकर दांत व मसूढ़ों पर मलें और 5 मिनट बाद कुल्ला करके मंजन करें। इससे दांत साफ व चमकदार बनाते हैं।

खाने में खुशबू लाने वाला तेजपत्ता भी आपके दांतों के लिए काफी अच्छा है| तेजपत्ता के सूखे पत्तों को बारीक पीसकर मंजन बनाकर रख लें और इस मंजन से हर 3 दिन में एक बार मंजन करें। यह दांतों पर जमे पीले और काले रंग के मैल को खत्म कर दांतों को साफ तथा चमकदार बनाता है। वहीँ, 50 ग्राम पिसी हुई हल्दी तथा 5 ग्राम भुनी हुई फिटकरी को बारीक पीसकर मंजन करने से दांत चमचमा उठते हैं| 

सेब का रस सोडे के साथ मिलाकर दांतों पर मलने से दांतों से निकलने वाला खून बन्द होता है और दांतों पर जमी हुई पपड़ी दूर होती है। स्‍ट्रॉबेरी भी दांतों को सफेद बनाने में असरदार होता है। कुछ स्‍ट्रॉबेरी लेकर उससे अपने दांतों पर रगडि़ये जिससे वह सफेद हो जाएं। इसके अलावा हो सके तो सेब के सिरके से ब्रश करें। यह दांतों को स्‍वस्‍थ्‍य बनाता है और जो बैक्‍टीरिया, इनेमिल को सड़ाते हैं, उनका भी खात्‍मा करता है। 

नींबू के छिलके को सुखाकर बारीक पीसकर मंजन बनाकर प्रतिदिन दांत साफ करने से सांस की बदबू दूर होती है और दांत साफ होते हैं। नींबू के रस निचोड़े हुए टुकड़े को दांतों पर रगड़ने से दांत साफ होते हैं।

नीम की टहनी पत्तियों सहित छाया में सुखाकर आग में जला लें और इसकी राख में लौंग मिलाकर पीसकर मंजन बना लें। इससे प्रतिदिन मंजन करने से दांत साफ व चमकदार बनते हैं तथा दांतों में कीड़े नहीं लगते हैं। इसके अलावा बादाम का छिलका जलाकर किसी बर्तन से ढक दें। दूसरे दिन इसके राख में 5 गुना फिटकरी मिलाकर बारीक पीसकर मंजन बना लें और इससे मंजन करने से दांत साफ, चमकदार और मजबूत बनते हैं।

जाने बच्चे का बिस्तर गीला करने का कारण और उसका निवारण

कई लोग अपने बच्चों को लेकर खासा परेशान रहते है| उनकी सबसे बड़ी परेशानी होती उनके बच्चों का बिस्तर पर पेशाब कर देना| बच्चों का बिस्तर पर पेशाब करना एक उम्र तक हर मां- बाप को अच्छा लगता है लेकिन उम्र निकल जाने के बाद भी आगरा बच्चे ऐसा कर रहे हैं तो चिंता का कारण बन जाते हैं| अगर आपका भी बच्चा बिस्तर गीला कर देता है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है|

आपको बता दें कि सोते समय बिस्तर पर पेशाब करने का रोग बच्चो में बहुत ज्यादा पाया जाता है। बच्चों में यह रोग पाचनक्रिया खराब होने के कारण तथा ठंड लग जाने के कारण होता है। इसके अलावा अधिक मीठी चीजें खिलाने से भी यह रोग बच्चों में हो जाता है| 

बिस्तर गीला करने का कारण-

बच्चे दिन भर कुछ न कुछ खाया करते हैं| बार-बार कुछ खाने से बच्चों की पाचन क्रिया खराब हो जाती है। इसके अलावा कुछ बच्चे दिन में ज्यादा समय खेलते-कूदते रहते हैं जिसकी वजह से बच्चे बुरी तरह से थक जाते हैं। ऐसे बच्चों को ज्यादा भूख लगती है और वह खाते ही सो जाते हैं। थकावट की वजह से बच्चे रात को सोते हुए बार-बार पेशाब करते हैं। कई अनुभवियों के अनुसार स्नायु विकृति के कारण बच्चे रात को सोते हुये बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं| स्नायु विकृति में शरीर में बहुत ज्यादा उत्तेजना होती है। ऐसे में बच्चा सोते हुए पेशाब करने पर काबू नहीं कर पाता और पेशाब कर देता है। । पेट में कीड़े होने पर भी बच्चे सोते हुए बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं।

घरेलू उपचार- 

जो बच्चे रात में बिस्तर गीला कर देते हैं उन्हें खजूर व छुहारे अधिक मात्रा में खिलाना चाहिए| इसके अलावा मुनक्का के बीज को निकालकर उसके स्थान पर उसमे काली मिर्च के दाने डाल दें|
2-3 मुनक्के प्रतिदिन सुबह बच्चों को खिलाएं| 

रोजाना रात को सोने से पहले बच्चे को एक चम्मच शहद खिलाएं| एक चम्मच शहद को एक कप पानी में घोलकर 4-5 दिन तक बच्चे को पिलाने से बच्चे का बिस्तर पर पेशाब करना बंद हो जाता है।

काला तिल भी इस रोग में लाभदायक होता है| काले तिल को पीसकर चूर्ण बनाकर बच्चों को चटाने से बच्चों के इस प्रकार के रोग जल्दी ही ठीक हो जाते हैं। जिन बच्चों को यह रोग हो तो उनके भोजन में चावल, केला, दूध तथा मट्ठा आदि देना बंद कर देना चाहिए।

बच्चे के पेड़ू पर मिट्टी की गीली पट्टी तथा उसकी रीढ़ पर 8-10 मिनट के लिए गर्म ठंडा सेंक करने से बच्चे का ये रोग ठीक हो जाता है। इसके अलावा बच्चों की धूप में मालिश करने से भी उसका बिस्तर गीला करना बंद हो जाता हैं।

रोजाना खाएं एक सेब फिर देखें इसका कमाल


गर्मियों में हमारा लाइफस्टाइल बिल्कुल बदल जाता है। खानपान के मामले में हम ज्यादा सजग हो जाते हैं। इन दिनों हमें काम करने में अतिरिक्त उर्जा की आवश्यकता होती है। इन दिनों यदि आप रोजाना एक सेब नियमित रूप से खाते हैं तो आपके पास कोई बीमारी नहीं आएगी| क्योंकि सेब में पाया जाता है एण्टी आक्सिडेंट्स जो कैंसर से शरीर की सुरक्षा करते हैं। साथ ही सेब दिल का ख्याल रखता है। सेब में पोटैशियम, कैंल्शियम, फारफोरस, मैग्नीशियम, आयरन, कापर और जिंक पाया जाता है जो आपकी त्वचा की रंगत निखारता है। 

रोजाना सेब खाने से आपके चेहरे से दाग-धब्बे बिलकुल दूर हो जायेंगे। इसलिए रोजाना नाश्ते में एक सेब और एक गिलास का दूध लेना चाहिए। सेब आपकी पाचन क्रिया को भी नियंत्रित करता है। 

सेब की जेली को चेहरे पर लगाने से त्वचा सुंदर और मुलायम होती है। सेब उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जो मोटे हो रहे हैं, क्योंकि सेब में जीरो कैलोरी होती है और जो यह सोच रहे हैं कि वो पतले हैं तो निश्चिन्त होकर सेब खा सकते हैं क्योंकि सेब आपके शरीर को मजबूती प्रदान करता है। ये आपके अंदर की थकान को दूर करता है। तो देर किस बात की आज से ही सेब खाना शुरू कर दें|

गवाही देने के लिए अदालत में पेश हुई बकरियां!


 एक ऐसी खबर जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे खबर है मध्य प्रदेश के खंडवा की जहाँ की अदालत में उस समय अफरातफरी मच गई जब गवाही देने के लिए दो बकरियों को अदालत में पेश किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बकरियों को अदालत में इसलिए पेश किया गया क्योंकि एक बकरे के असली मालिक का पता नहीं चल रहा था| यहाँ रोचक बात यह थी कि बकरा उसी का निकला जिस व्यक्ति पर चोरी का आरोप था। 

मामला कुछ इस तरह है, यहाँ के तलवडिय़ा गांव के निवासी गजराज चापमाट पर विनोद पूनमसिंह निवासी पिपलौद ने यह आरोप लगाया था कि गजराज ने उसके बकरे को चोरी कर किसी को बेच दिया है। मामला थाने में पहुंचने के बाद इस केस की न्यायिक मजिस्ट्रेट सीता कनौजे की मौजूदगी में सुनवाई की गई। मामले का कोई निर्णय न निकलने पर यह मामला न्यायाधीश कनौजे की अनुपस्थिति में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गंगाचरण दुबे की कोर्ट में पहुंचा। न्यायाधीश ने सारी बात सुनने के बाद दोनों पक्षों को बकरे की मां को कोर्ट में लाने के आदेश दिए। 

गुरुवार को दोनों पक्ष बकरी लेकर कोर्ट में पहुंचे। न्यायाधीश सीजेएम ने बकरे को खोलने के आदेश दिए। जैसे ही विवादित बकरे को छोड़ा गया तो वह गजराज की बकरी के पास पहुंचा और दूध पीने लगा। कोर्ट ने बकरा जगराज के सुपुर्द करने का फैसला सुनाया। 

गौरतलब है कि गत वर्ष अक्टूबर माह में कुछ इसी तरह का मामला पुणे में देखने को मिला था जहाँ एक बैल ने खुद को तलब किये जाने पर अपने मालिक के साथ फारासखना पुलिस थाने में हाजिरी लगाई।

दरअसल, बैल के मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी शिकायत के संबंध में बैल को भी थाने में हाजिर होना पड़ा। मामला यह था कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जोर-जोर से बज रहे वाद्य यंत्रों को सुनकर बैल भड़क गया। बारिश भी हो रही थी और बैल की टांगें कांप रही थी। फिर भी उसे झांकी खींचने के लिए बाध्य किया गया। बैल ने डर के मारे रस्ते में गोबर भी कर दिया जिसकी वजह से गणेश विसर्जन में शामिल कई श्रद्धालु फिसलकर घायल भी हो गए। 

शिकायत में कहा गया कि गणोश प्रतिमा विसर्जन के दौरान संदीप नाम के इस बैल का निर्ममतापूर्वक इस्तेमाल किया गया। शिकायत किसी और ने नहीं,बल्कि पुलिस ने ही दर्ज कराई थी।फारासखना पुलिस ने जुलूस की वीडियो फुटेज के आधार पर बैल के मालिक गणेश मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया| थाने के एक कांस्टेबल ने बैल की नापतौल भी की।


रामनवमी पर विशेष......


भारत पर्वों का देश है। यहाँ की दिनचर्या में ही पर्व-त्योहार बसे हुए हैं। ऐसा ही एक पर्व है रामनवमी। असुरों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने राम रूप में पृथ्वी पर अवतार लिया और जीवन में मर्यादा का पालन करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। 

आपको बता दें कि रामनवमी शुक्‍ल पक्ष की 9वीं तिथि जो अप्रैल में किसी समय आती है, को राम के जन्‍म दिन की स्‍मृति में मनाया जाता है। इस बार राम नवमी 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को पड़ रही है| 

रामनवमी के दिन, श्रद्धालु बड़ी संख्‍या में मन्दिरों में जाते हैं और राम की प्रशंसा में भक्तिपूर्ण भजन गाते हैं तथा उसके जन्‍मोत्‍सव को मनाने के लिए उसकी मूर्तियों को पालने में झुलाते हैं। इस महान राजा की कहानी का वर्णन करने के लिए काव्‍य तुलसी रामायण से पाठ किया जाता है। भगवान राम का जन्‍म स्‍थान अयोध्‍या, रामनवमी त्‍यौहार के महान अनुष्‍ठान का केंद्र बिन्‍दु है। राम, उनकी पत्‍नी सीता, भाई लक्ष्‍मण व भक्‍त हनुमान की रथ यात्राएं बहुत से मंदिरों से निकाली जाती हैं।

हिंदू घरों में रामनवमी पूजा करके मनाई जाती है। पूजा के लिए आवश्‍यक वस्‍तुएं, रोली, ऐपन, चावल, जल, फूल, एक घंटी और एक शंख होते हैं। इसके बाद परिवार की सबसे छोटी महिला सदस्‍य परिवार के सभी सदस्‍यों को टीका लगाती है। पूजा में भाग लेने वाला प्रत्‍येक व्‍यक्ति के सभी सदस्‍यों को टीका लगाया जाता है। पूजा में भाग लेने वाला प्रत्‍येक व्‍यक्ति पहले देवताओं पर जल, रोली और ऐपन छिड़कता है, तथा इसके बाद मूर्तियों पर मुट्ठी भरके चावल छिड़कता है। तब प्रत्‍येक खड़ा होकर आ‍रती करता है तथा इसके अंत में गंगाजल अथवा सादा जल एकत्रित हुए सभी जनों पर छिड़का जाता है। पूरी पूजा के दौरान भजन गान चलता रहता है। अंत में पूजा के लिए एकत्रित सभी जनों को प्रसाद वितरित किया जाता है।