पशु कयों करते हैं जुगाली ?

आपने अक्सर देखा होगा कि गाय, भैंस, ऊंट, भेड़, बकरी इत्यादि जानवर घास-फूस पेड़ों की पत्तियां इत्यादि अपना भोजन जल्दी-जल्दी खा लेते हैं और उसके बाद आराम से बैठकर अपना मुंह चलाते रहते हैं। गाय, भेड़, बकरी आदि के ऊपर के जबड़े में दांत नहीं होते लेकिन इनके मसूढ़े बहुत सख्त होते हैं और नीचे के जबड़े के दांतों तथा ऊपर के जबड़ों द्वारा ही ये जानवर अपने भोजन को मुंह में ले 
जाते हैं।
भोजन खाने के बाद ये पशु खाए हुए भोजन को आराम से पेट से दोबारा मुंह में लाते हैं और उसे अच्छी तरह से चबाते हैं। भोजन चबाने की इसी क्रिया को ‘जुगाली’ कहा जाता है। चबाए हुए भोजन को ये जानवर फिर पेट में ले जाते हैं जहां यह बहुत आसानी से पच जाता है। जो जानवर जुगाली करते हैं उन्हें ‘रुमीनेंट’ कहा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि 
जानवर जुगाली क्यों करते हैं और 
इन्हें जुगाली करने की आदत 
कैसे पड़ी?


कई हजार वर्ष पूर्व, जब मनुष्य ने इन जानवरों को पालतू नहीं बनाया था, ये जंगलों में घूमा करते थे। जंगल में शेर, चीता तथा मांस भक्षण करने वाले दूसरे जानवर भी अपने भोजन की तलाश में घूमते थे। इन भयानक जानवरों से खुद को बचाने के लिए ही ये जानवर घास और पेड़ों की पत्तियों को जल्दी-जल्दी निगल कर किसी सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकलते थे और सुरक्षित स्थान पर पहुंच कर निङ्क्षश्चत होकर जल्दी-जल्दी निगले हुए भोजन को जुगाली करके पचाते थे। इस प्रकार इन जानवरों में जुगाली की यह आदत विकसित होती गई।
इन पशुओं के पेट की बनावट बड़ी जटिल होती है। इनका पेट चार भागों में बंटा होता है। पहले भाग को ‘पाऊच’ दूसरे को ‘रेटीकुलम’ या ‘हनीकॉम बैग’, तीसरे को ‘ओमासम’ या ‘मेनीप्लाइज’ तथा चौथे भाग को ‘एबोमासम’  या ‘टू-स्टमक’ कहा जाता है। इनमें से केवल ऊंट ही ऐसा जानवर है जिसके पेट में इनमें से तीसरा भाग नहीं होता। निगला हुआ भोजन सबसे पहले पेट के प्रथम भाग में जाता है। यह हिस्सा दूसरे भाग की अपेक्षा बड़ा होता है। यहां पहुंच कर निगला हुआ भोजन पेट में स्रावित एंजाइमों से मुलायम हो जाता है। उसके बाद भोजन यहां से पेट के दूसरे हिस्से में पहुंचता है। इस हिस्से में भोजन जुगाली करने लायक हो जाता है। इसके बाद जानवर अपने किए हुए भोजन को मुंह में लाकर काफी देर तक  चबाते रहते हैं। जुगाली की क्रिया पूरी होने के उपरांत भोजन पेट के  तीसरे भाग में पहुंच जाता है। पेट के तीसरे हिस्से में इसमें कुछ और पाचक रस मिल जाते हैं और अंत में यह भोजन पेट की मांसपेशियों द्वारा पचने के लिए आमाशय में भेज दिया जाता है। इस तरह भोजन के पचने की क्रिया पूरी हो जाती है।

चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व

चैत्र मास की नवरात्रि शुक्रवार को प्रारंभ हो गई है, नवरात्रि के साथ ही भारतीय नववर्ष का भी आरंभ हो गया है| बासंतिक नवरात्रि पर्व के इन नौ दिनों के दौरान आदिशक्ति सृष्टि रचियता माता जगदम्बा के नौ विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है|

हिन्दू वर्ष के आरम्भ में अर्थात चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम दिवस से नवरात्रि का आरंभ होता है इसे बासंतिक नवरात्रि कहते हैं| ये नवरात्र शीत ऋतु बीतने और ग्रीष्म ऋतु आरम्भ होने वाली होती है उस दौरान आती है| नवरात्रि के नौ दिन वर्ष के सर्वाधिक शुद्ध एवं पवित्र दिवस माने गए हैं| वर्ष के इन नौ और नौ अर्थात् 18 दिनों का भारतीय धर्म एवं दर्शन में विशेष ऐतिहासिक महत्व है और इन्हीं दिनों में बहुत सी दिव्य घटनाओं के घटने की जानकारी हिन्दू पौराणिक ग्रन्थों में मिलती है|

धर्म ग्रंथों के अनुसार तीन वर्ष से लेकर नौ वर्ष की कन्याएं साक्षात माता का स्वरूप मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार एक कन्या की पूजा से ऐश्वर्य, दो की पूजा से भोग और मोक्ष, तीन की अर्चना से धर्म, अर्थ व काम, चार की पूजा से राज्यपद, पांच की पूजा से विद्या, छ: की पूजा से छ: प्रकार की सिद्धि, सात की पूजा से राज्य, आठ की पूजा से संपदा और नौ की पूजा से पृथ्वी के प्रभुत्व की प्राप्ति होती है। कन्या पूजन की विधि इस प्रकार है-

पूजन विधि-

कन्या पूजन में तीन से लेकर नौ साल तक की कन्याओं का ही पूजन करना चाहिए इससे कम या ज्यादा उम्र वाली कन्याओं का पूजन वर्जित है। अपने सामथ्र्य के अनुसार नौ दिनों तक अथवा नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओं को भोजन के लिए आमंत्रित करें। कन्याओं को आसन पर एक पंक्ति में बैठाएं। ऊँ कुमार्यै नम: मंत्र से कन्याओं का पंचोपचार पूजन करें। इसके बाद उन्हें रुचि के अनुसार भोजन कराएं। भोजन में मीठा अवश्य हो, इस बात का ध्यान रखें। भोजन के बाद कन्याओं के पैर धुलाकर विधिवत कुंकुम से तिलक करें तथा और यथाशक्ति दक्षिणा देकर विदा करें| 

जानिए आपके लिए कैसा रहेगा यह वर्ष, होगा बड़ा चमत्कार

हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है। इसे हिंदू नव संवत्सर या नव संवत कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन से सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 22 मार्च 2012 को रात 7.10 बजे विक्रम संवत् 2069 का प्रारंभ कन्या लग्न में हो गया| इस वर्ष विश्वावसु नाम का संवत्सर रहेगा, जिसका स्वामी राहु है। इस वर्ष का राजा और मंत्री शुक्र है साथ ही दुर्गेश का पद भी शुक्र के ही पास है। इससे खुशहाली और विलासिता बढ़ेगी। पैदावार अच्छी होगी और स्त्रियों का वर्चस्व बढ़ेगा| इस बार 23 मार्च से विश्वासु नामक नया संवत्सर शुरू हो रहा है। यह 12 के स्थान पर 13 महीने का होगा। भादो दो महीने का होगा। 

इस वर्ष का नाम आश्विन है। चातुर्मास के बादलों का नाम आवृत्त है। रोहिणी का निवास पर्वत में है। समय का निवास कुम्हार के घर में है। कुल 20 विश्वा समय का वाहन दार्दुर है। इस साल 2 सोमवती अमावस्या हैं। दो सोमवती पंचमी हैं। 2 अंगारक चतुर्थी हैं। 2 भानु सप्तमी हैं। 3 बुधाष्टमी है। एक रवि दशमी है। और कुल शुभ मुहूर्त 390 हैं। साल के 384 दिन हैं। 20 विश्वा में सत्य एक विश्वा , धर्म 1 विश्वा , अधर्म 8 विश्वा , दुष्कर्म 5 विश्वा और पाप 5 विश्वा है। शनि की दृष्टि पश्चिम में रहेगी।

नववर्ष में कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति-

विक्रम संवत् 2069 में शनि अधिकांश समय तुला राशि में ही व्यतीत करेगा। यह शनि की उच्चर राशि है। हालांकि 16 मई को ही यह वक्र गति से घूमता हुआ कुछ समयके लिए कन्या राशि में लौटेगा। यहां शनि का ठहराव 4 अगस्त तक रहेगा और फिर से तुला राशि में लौट आएगा और पूरे संवत्सनर वहीं रहेगा। 

बृहस्पति साल के शुरूआत में जहां मेष राशि में होगा वहीं 17 मई को यह अपनी राशि बदलकर वृष में चला जाएगा। मेष जहां मंगल के अधिकार की राशि है वहीं वृष शुक्र के अधिकार वाली राशि है। 

संवत्सशर समाप्त होने तक गुरु इसी राशि में बना रहेगा। नववर्ष प्रवेश के समय राहू वृश्चिक और केतू वृष राशि में होंगे। हमेशा वक्री चलने वाले ये छाया ग्रह 6 दिसम्बंर को राशि बदलेंगे। राहू तुला और केतू मेष राशि में आ जाएंगे। बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन संकेत देता है कि मई के बाद देश, समाज, व्यापार एवं अन्य क्षेत्रों में बड़े परिवर्तन दिखाई देंगे। सितम्बर में राजनीति में बड़ी उथल-पुथल के संकेत हैं।

व्यापार के लिए कैसा रहेगा नववर्ष-

व्यापार की दृष्टि से यह वर्ष काफी उथल-पुथल वाला रहेगा। सबसे अधिक उतार-चढ़ाव शेयर बाजार में देखने को मिलेगी। इस साल राहु, शनि और मंगल व्यापार पर पूरा-पूरा असर डालेंगे। व्यापार में तेजी-मंदी कादौर साल के अंत तक जारी रहेगा क्योंकि विक्रम संवत 2069 में पूरे वर्ष राहु मंगल के घर वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा जिसके कारण सोना-चांदी, लोहा के बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 

शनि राहु का द्विद्वादश योग विश्व बाजार में उतार-चढ़ाव का कारण रहेगा।औद्योगिक क्षेत्रों में थोड़ी मंदी रहेगी लेकिन तेल, खाद्य पदार्थ, कोयला, बिजली, रसोई गैस व धातु के भावों में वृद्धि होने के योग हैं। मनोरंजन एवं कॉस्मेटिक्स व्यापार में मंदी आएगी। तुला राशि में शनि के जाने से अनाज की कमी होगी जिसके कारण दाम में अचानक वृद्धि होगी।

शेयर बाज़ारों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष-

शनि-गुरु आमने-सामने सम सप्तम योग बना रह हैं जिससे शेयर बाजार थोड़े घटकर बढ़ेंगे। मार्च के बाद व्यापार थोड़ा सोच-समझकर करें। अप्रैल में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जून में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। अक्टूबर-नवंबर में शेयर बाजार में अचानक गिरावट दर्ज की जाएगी जो बड़ी नुकसानदायक साबित होगी।

इस वर्ष महिलाओं की रहेगी प्रभुता -

शुक्र ग्रह की प्रधानता बताती है कि राष्ट्रीय राजनीति के नियंत्रण में स्त्री वर्ग की विशेष भूमिका रहेगी| भारत में इस समय देशी-विदेशी मूल के अनेक संवतों का प्रचलन है किंतु सर्वाधिक लोकप्रिय विक्रम संवत ही है|

आज से लगभग 2069 वर्ष पूर्व यानी 57 ई.पू में भारतवर्ष के प्रतापी राजा विक्रमादित्य ने देशवासियों को 95 शक राजाओं को पराजित करके भारत को उनके अत्याचारों से मुक्त किया था| उसी विजय की स्मृति में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की तिथि से विक्रम संवत का भी आरम्भ हुआ था|

प्राचीन काल में नया संवत चलाने से पहले विजयी राजा को अपने राज्य में रहने वाले सभी लोगों को ऋण-मुक्त करना आवश्यक होता था| राजा विक्रमादित्य ने भी अपने सभी नागरिकों का कर्ज राज्यकोष से चुकाया और उसके बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से मालवगण के नाम से नया संवत चलाया|

फसलों के लिए कैसा रहेगा विक्रम संवत-

फसलों का स्वामी चंद्रमा है। धान्य पदार्थ शनि के आधीन हैं। मेघ यानी वर्षा का स्वामी गुरु है। रसों का स्वामी मंगल है, शुष्क और नीरस पदार्थ शनि के आधीन हैं। फल आदि गुरु के आधीन हैं। धन-सम्पत्ति का स्वामी सूर्य है। सुरक्षा और सेना का स्वामी गुरु है। इन दशाधिकारियों के बीच राजा और मंत्री का पद शुक्र के आधीन है। 

विक्रम संवत् 2069 में होंगे दो सूर्य व एक चंद्र ग्रहण

 विक्रम संवत् 2069 का प्रारंभ 23 मार्च, शुक्रवार की शाम कन्या लग्न में हो रहा है। इस दौरान शनि ग्रह तुला राशि में, राहु वृश्चिक राशि में , सूर्य चन्द्रमा और बुध मीन राशि में ,गुरु और शुक्र मेष राशि में , केतु वृष राशि में और मंगल सिंह राशि में रहेगा। संवत्सर का नाम विश्वावसु है। ज्योतिष के अनुसार इस संवत् में दो सूर्य व एक चंद्रग्रहण होगा। इनमें से सिर्फ एक सूर्यग्रहण ही भारत में दिखाई देगा शेष दो भारत में दिखाई नहीं देंगे| 

आपको बता दें कि इस संवत कब-कब होंगे ग्रहण-

कंकड़ाकृति सूर्यग्रहण-

इस वर्ष का पहला ग्रहण यानि कि कंकड़ाकृति सूर्यग्रहण ज्येष्ठ मास की अमावस्या (20 मई दिन रविवार) को होगा। यह ग्रहण कृत्तिका नक्षत्र, वृष राशि में होगा, जो भारत के केवल पूर्वी भाग में खण्डग्रास रूप में दिखाई देगा। ग्रहण का मोक्ष दूसरे दिन यानी 21 मई, सोमवार को सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर होगा।

खण्डग्रास चंद्रग्रहण-

इसके बाद संवत् 2069 के ज्येष्ठ मास में दूसरा ग्रहण भी होगा। ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा (4 जून दिन सोमवार) को खण्डग्रास चंद्रग्रहण होगा, यह भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए धार्मिक दृष्टि से भारत में इसकी कोई मान्यता नहीं रहेगी। यह ग्रहण ज्येष्ठा नक्षत्र, वृश्चिक राशि में होगा। 

खग्रास सूर्यग्रहण- 

इस वर्ष का तीसरा और अंतिम खग्रास सूर्यग्रहण कार्तिक मास की अमावस्या (13/14 नवंबर, मंगलवार) को होगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए धार्मिक दृष्टि से भारत में इसका कोई महत्व नहीं रहेगा। यह ग्रहण विशाखानक्षत्र तुला राशि में होगा। 

आइये जाने आखिर मंदिरों में क्यों बजाया जाता है घंटा

आप जब भी मंदिर जाते है तो आपने देखा होगा कि मंदिर में घंटों की आवाज आती रहती हैं, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर मंदिर में घंटा क्यों बजाया जाता है| अगर नहीं पता है तो आज हम आपको घंटा से जुड़े धार्मिक और वैज्ञानिक कारण बताते हैं|

तो आइये जाने मंदिर में आखिर क्यों बजाया जाता है घंटा-

आपको बता दें कि शास्त्रों में भगवान की कृपा शीघ्र प्राप्त करने के लिए कई प्रकार के नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन पर देवी-देवता जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की परेशानियों का निराकरण कर देते हैं।

मंदिरों से हमेशा घंटी की आवाज आती रहती है। सामान्यत: सभी श्रद्धालु मंदिरों में लगी घंटी अवश्य बजाते हैं। घंटी की आवाज हमें ईश्वर की अनुभूति तो कराती है साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। घंटी आवाज से जो कंपन होता है उससे हमारे शरीर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घंटी की आवाज से हमारा दिमाग बुरे विचारों से हट जाता है और विचार शुद्ध बनते हैं।

पुराणों में भी कहा गया है कि मंदिर में घंटी बजाने से हमारे कई पाप नष्ट हो जाते हैं। जब सृष्टि का प्रारंभ हुआ तब जो नाद (आवाज) था, वहीं स्वर घंटी की आवाज से निकलती है। यही नाद ओंकार के उच्चारण से भी जाग्रत होता है। घंटे को काल का प्रतीक भी माना गया है। धर्म शास्त्रियों के अनुसार जब प्रलय काल आएगा तब भी इसी प्रकार का नाद प्रकट होगा। 

इतना ही नही इसके वैज्ञानिक कारण भी है। जब घंटी बजाई जाती है तो उससे वातावरण में कंपन उत्पन्न होता है जो वायुमंडल के कारण काफी दूर तक जाता है। इस कंपन की सीमा में आने वाले जीवाणु, विषाणु आदि सुक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं तथा मंदिर का तथा उसके आस-पास का वातावरण शुद्ध बना रहता है। साथ ही इस कंपन का हमारे शरीर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घंटी की आवाज से हमारा दिमाग बुरे विचारों से हट जाता है और विचार शुद्ध बनते हैं। नकारात्मक सोच खत्म होती है। 

इसलिए अब से जब भी आप मंदिर या किसी भी देव स्थान पर जाएँ तो घंटा जरुर बजाएं|

आचार्य विनीत कुमार
मो. 9554963764 

धरती का दूसरा स्वर्ग है मनाली

मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित कुल्लू घाटी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। मनाली कुल्लू से उत्तर दिशा में केवल 40 किमी की दूरी पर लेह की ओर जाने वाले राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर घाटी के सिरे के पास स्थित है। मनाली भारत का प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल है। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊँचाई पर स्थित मनाली व्यास नदी के किनारे बसा हुआ है। सर्दियों में मनाली का तापमान 0° से नीचे पहुँच जाता है। मनाली में आप यहाँ के ख़ूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के अलावा हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायकिंग जैसे खेलों का भी आनंद उठा सकते हैं। 

मनाली के जंगली फूलों और सेब के बगीचों से छनकर आती सुंगंधित हवाएँ दिलो दिमाग को ताज़गी से भर देती हैं। सबसे पहले बर्फ़ से ढकी हुई पहाडियाँ, साफ पानी वाली व्‍यास नदी दिखाई देती है। दूसरी ओर देवदार और पाइन के पेड़, छोटे छोटे खेत और फलों के बागान दिखाई देते हैं।

हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली कुल्लू घाटी के पूर्वी छोर पर बसा शांत पर्वतीय पर्यटन स्थल है। बर्फ से ढंकी चोटियां, देवदार के ऊंचे वृक्ष, कलकल बहती व्यास नदी और शांत-प्राकृतिक नजारों से भरपूर वातावरण पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर खींच लेता है.

मनाली में रोमांचकारी पर्यटन भी मशहूर हैं। यहां स्थित पर्वतारोहण संस्थान रोमांचकारी पर्यटन में इच्छुक पर्यटकों को गर्मियों में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण भी देता है। मनाली शीतकालीन खेल पर्यटाकों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र है। 

प्रमुख आकर्षण-

हिडिम्बा मंदिर-

समुद्र तल से 1533 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर धूंगरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर यहां की स्थानीय देवी हिडिम्बा को समर्पित है। हिडिम्बा महाभारत में वर्णित भीम की पत्नी थी। मई के महीने में यहां एक उत्सव मनाया जाता है। महाराज बहादुर सिंह ने यह मंदिर 1553 ई. में बनवाया था। लकड़ी से निर्मित यह मंदिर पैगोड़ा शैली में बना है। 

वशिष्ठ-

मनाली से 3 किमी. दूर वशिष्ठ स्थित है। प्राचीन पत्थरों से बने मंदिरों का यह जोड़ा एक दूसरे के विपरीत दिशा में है। एक मंदिर भगवान राम को और दूसरा संत वशिष्ठ को समर्पित है।

कोठी-

मनाली से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, कोठी। यहां से पहाड़ों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। यहां बीस नदी का तेजी से बहता ठंडा पानी अदभुत नजारा पेश करता है।

राहला फॉल्स, मनाली सैंचुरी-

कोठी से दो किमी की दूरी पर बीस नदी पर राहला फॉल्स स्थित है। यहां 50 मीटर की ऊंचाई से गिरता झरने का पानी सैलानियों को खूब लुभाता है। मनाली सैंचुरी में पर्यटक कैपिंग के लिए पहुंचते हैं।

सोलन वैली-

यहां से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोलन वैली सैलानियों को खासी आकर्षित करती है। यहां ट्रैकिंग, स्कीइंग और माउंटेनियरिंग के कैंप आयोजित किए जाते हैं। 10 से 14 फरवरी के बीच यहां सालाना विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाता है।

रोहतांग दर्रा-

मनाली से 50 किमी. दूर समुद्र तल से 4111 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा साहसिक पर्यटकों को बहुत रास आता है। दर्रे के पश्चिम में दसोहर नामक एक खूबसूरत झील है। गर्मियों के दिनों मे भी यह स्थान काफी ठंडा रहता है। जून से नवंबर के बीच लाहौल घाटी से यहां पहुंचा जा सकता है। यहां से कुछ दूरी पर सोनपानी ग्लेशियर है।

रोहतांग भी है मनाली के पास-

मनाली के आस-पास के इलाकों में सैलानियों के लिए बहुत कुछ बिखरा पड़ा है। प्रकृति ने यहां आने वालों के लिए अपना खजाना दोनों हाथों से खोल दिया है। पहाड़ियों पर बने छोटे-छोटे घर और इनके आस-पास फैली हरियाली मन को लुभाती है। यहां से 51 किमी की दूरी पर मशहूर पर्यटक स्थल रोहतांग पास स्थित है। यहां हर साल हजारों की संख्या में सैलानी घूमने के लिए आते हैं।

व्यास कुंड-

यह कुंड पवित्र व्यास नदी का जल स्रोत है। व्यास नदी में झरने के समान यहां से पानी बहता है। यहां का पानी एकदम साफ और इतना ठंडा होता है कि उंगलियों को सुन्न कर देता है। इसके चारों ओर पत्थर ही पत्थर हैं और वनस्पतियां बहुत कम हैं। 

ओल्ड मनाली-

मनाली से 3 किमी. उत्तर पश्चिम में ओल्ड मनाली है जो बगीचों और प्राचीन गेस्टहाउसों के लिए काफी प्रसिद्ध है। मनालीगढ़ नामक क्षतिग्रस्त किला भी यहां देखा जा सकता है। 

सोलंग नुल्लाह-

मनाली से 13 किमी की दूरी पर स्थित सोलंग नुल्लाह 300 मीटर की स्की लिफ्ट के लिए लोकप्रिय है। इस खूबसूरत स्थान से ग्लेशियर और बर्फ से ढकी पहाड़ों की चोटियों के मनोहर नजारे देखे जा सकते हैं। नजदीक ही मनाली की प्रारंभिक राजधानी जगतसुख भी देखने योग्य जगह है। 

मनु मंदिर-

ओल्ड मनाली में स्थित मनु मंदिर महर्षि मनु को समर्पित है। यहां आकर उन्होंने ध्यान लगाया था। मंदिर तक पहुंचने का मार्ग दुरूह और रपटीला है। 

अर्जुन गुफा-

कहा जाता है महाभारत के अर्जुन ने यहां तपस्या की थी। इसी स्थान पर इन्द्रदेव ने उन्हें पशुपति अस्त्र प्रदान किया था। 

कब जाएं-

यहां जाने के लिए गर्मी के लिहाज से मार्च से जून और ठण्ड के लिहाज से अक्टूबर से फरवरी के महीने ज्यादा ठीक रहते हैं। 

कैसे जाएं-

वायुमार्ग - मनाली से 50 किमी. की दूरी पर भुंटार नजदीकी एयरपोर्ट है। मनाली पहुंचने के लिए यहां से बस या टैक्सी की सेवाएं ली सकती हैं।

रेलमार्ग - जोगिन्दर नगर नैरो गैज रेलवे स्टेशन मनाली का नजदीकी रेलवे स्टेशन है, जो मनाली से 135 किमी. की दूरी पर है। मनाली से 310 किमी. दूर चंडीगढ़ नजदीकी ब्रॉड गेज रेलवे स्टेशन है। 

सड़क मार्ग - मनाली हिमाचल और आसपास के शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। राज्य परिवहन निगम की बसें अनेक शहरों से मनाली जाती हैं। 

एक ऐसा मंदिर जहाँ भगवान विष्णु और देवाधिदेव महादेव का हुआ था मिलन

एक ऐसा मंदिर जहाँ हरि-हर यानि की तीनों लोकों के स्वामी विष्णु और देवाधिदेव महादेव का मिलन हुआ था| जी हाँ हम बात कर रहे हैं अपने वैभव और मौलिकताओं के लिए विख्यात काशी के श्रीसत्यनारायणमानस मंदिर की| इस मंदिर की यह विशेषता है कि पहली नजर में ही यह भक्ति-आस्था और वैभव का अनुपम संगम प्रतीत होने लगेगा| इस मंदिर के लिए अगर अद्भुत, अविश्वसनीय, असाधारण व अमूल्य ये पर्यायवाची शब्द प्रयोग किये जाएँ तो भी शायद काम ही हैं|

यह मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है | इस मंदिर के बारे में यह बताया जाता है कि लगभग पांच दशक पूर्व सन् 1960 में मानस मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ था और सन् 1964 में तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्लीडॉ.राधाकृष्णन ने नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन किया। 

यह मंदिर सेठ रतन लाल सुरेकाने अपने माता-पिता की स्मृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से बनवाया। मकरानाव जोधपुर के सफेद संगममरमर से बने चमचमाते मंदिर की विशाल इमारत हर शख्स को अभिभूत करती हैं। विशाल प्रस्तर खंडों पर संपूर्ण श्रीराम चरित मानस का आलेख अद्भुत प्रतीत होता है। सफेद पत्थरों की हर दरो-दीवारपर रामचरित मानस, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण आदि के संपूर्ण दोहे, पद व छंद विधिवत उकेरे गए हैं। 

इस विशाल मंदिर के उत्तर दिशा में हिमालय से गंगा अवतरण का दृश्य है तो दक्षिण में रामेश्वर मंदिर। माता सीता की कुटी भी अपने आप में अद्वितीय है। मंदिर के सौन्दर्य को बखूबी तराशा-निखारा गया है। पत्थरों की चमक इतनी प्रखर है कि लोग देखते ही रह जाते हैं। सुखद अनुभव कराता है मंदिर परिसर में विचरण। ऐसा लगता है जैसे मानस मंदिर का निर्माण कराने वालों ने अपने जीवन के हर अनुभव को, यहां तक की अध्यात्म को भी अपने नजरिए से देखा हो। मंदिर परिसर में मूल विग्रह भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी व हनुमान का है। इसके दायीं ओर माता अन्नपूर्णा व बाबा विश्वनाथ का विग्रह है और बांयीओर श्रीसत्यनारायणभगवान का यानी लक्ष्मी नारायण का।

यहाँ के एक ज्योतिषी ने बताया है कि अनादि काल से महोत्सवोंव मेलों की नगरी रही काशी में मानस मंदिर ही एकमात्र ऐसा केंद्र है, जिसने मेला संस्कृति को आज भी स्थायी रूप से सहेज कर रखा है। काशी आरंभ से ही विष्णु और शिव की मिलन नगरी के रूप में प्रतिष्ठित रही है, जहां पहले पंचगंगाघाट पर बिन्दु माधव इसका केंद्र हुआ करता था, आज वह केंद्र मानस मंदिर हो गया है। 

सोमेश्वरनाथ मंदिर में भगवान राम और युधिष्ठिर ने की थी शिव अर्चना

 बिहार के तिरहुत प्रमंडल का एक जिला है पूर्वी चंपारण। पूर्वी चंपारण से 28 किलोमीटर दूर स्थित अरेराज के सोमेश्वरनाथ मंदिर की स्थापना राजा सोम ने की थी। उन्हीं के नाम पर इस मंदिर का नाम सोमेश्वरनाथ पड़ा।

इस मंदिर में सावन माह के अलावा अन्य महीनों में भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है। यहां वर्ष में मुख्यत: छह प्रसिद्ध मेले लगते हैं, इस दौरान एक दिन में लाख से अधिक कांवरिये जलाभिषेक करते हैं। आपको बता दें कि सोनेश्वरनाथ मंदिर की दक्षिण दिशा में निर्जन टीले पर बटुक भैरों स्थान, पश्चिम में जलपा भवानी व अकालदेव महादेव, उत्तर में मसान माई का स्थान है।

सोनेश्वरनाथ मंदिर के विषय में यह मान्यता है कि त्रेता युग में सूर्यवंशी राजा दशरथ के पुत्र भगवान राम और महाभारत काल में कौरवों द्वारा दिए गए वनवास की पीड़ा झेल रहे कुंती पुत्र युद्धिष्ठिर ने भी अपने समस्त बंधु-बांधवों के साथ पंचमुखी शिवलिंग की पूजा की थी। इसी क्रम में भगवान राम ने महादेव मंदिर से माता पार्वती के मंदिर तक लाल वस्त्र की पगडी टंगवाई थी। तब से आज तक यहां परंपरा कायम है।

यहाँ के निवासियों का मानना है कि सोमेश्वरनाथ मंदिर का विकास व स्थानीय क्षेत्र के उत्थान में पूर्व के महंत स्व. शिवशंकर गिरि का बहुत बडा योगदान रहा है। 

ऐसा करने से फ़ौरन छूटेगी शराब की लत

आजकल ज्यादातर महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती है कि उनके पति अधिक शराब का सेवन करते हैं तथा अपने आय का अधिक हिस्सा शराब पर लुटाते हैं| महिलाएं अपने पति की इस आदत को लेकर न जाने कितने जतन करती हैं लेकिन वह नाकाम ही साबित रहती हैं| आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा आप अपने पति कि न केवल शराब ही छुड़ा पाएंगे बल्कि आपका जीवन "सुखी दाम्पत्य जीवन" बन जाएगा। 

आपको बता दें कि जिस ब्रांड की शराब आपके पति ज्यादा पीते हैं उसी ब्रांड की शराब रविवार को एक शराब की उस ब्रांड की बोतल लाये, जो ब्रांड आपके पति सेवन करते हैं| उसके बाद रविवार को उस बोतल को किसी भी भैरव मंदिर पर अर्पित करें तथा पुन: कुछ रूपए देकर मंदिर के पुजारी से वह बोतल वापिस घर ले आयें|

इसके बाद जब आपके पति शराब के नशे में चूर हो तो वही बोतल अपने पति के ऊपर से उतारते हुए २१ बार "ॐ नमः भैरवाय" का जाप करें। उसके बाद उस बोतल को शाम को किसी भी पीपल के वृक्ष के नीचे छोड़ आयें| ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों बाद परिणाम सामने आ जायेगा|

इसके अलावा शराब छुड़ाने का एक उपाए यह भी है की जिस दिन आपके पति शराब पीकर घर आयें और उनका जूता अपने आप ही उल्टा हो जाये| जब ऐसा हो तो आप उस जूते के बराबर आंटा लें और बिना किसी तवे और पीढ़ा बेलन के एक तरफ सिकी रोटी बनाकर किसी काले कुत्ते को खिला दें ऐसा करने से कुछ ही समय में वह शराब से घृणा करने लगेंगे। 

कई शुभ संयोगों के साथ इस बार 10 दिन की होगी नवरात्रि


नवरात्रि का अर्थ होता है, नौ रातें। हिन्दू धर्मानुसार यह पर्व वर्ष में दो बार आता है। एक शरद माह की नवरात्रि और दूसरी बसंत माह की| इस पर्व के दौरान तीन प्रमुख हिंदू देवियों- पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के नौ स्वरुपों श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चंद्रघंटा, श्री कुष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी, श्री सिद्धिदात्री का पूजन विधि विधान से किया जाता है | जिन्हे नवदुर्गा कहते हैं।

आपको बता दें की इस बार की चैत्र नवरात्रि 10 दिन की होंगी। तिथियों की घटत-बढ़त के कारण ऐसा होगा। नवरात्र पर्व 23 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान शुभ संयोग भी खूब रहेंगे।

हमारे ज्योतिषाचार्य आचार्य विजय कुमार का कहना है कि चैत्र नवरात्र का आरंभ देवी के वार यानी शुक्रवार से हो रहा है। ऐसे में ये देवी आराधना करने वाले साधकों के लिए विशेष फलदायी रहेंगे। खरीदारी व नवीन कार्यो के लिए भी ये नवरात्र श्रेयस्कर रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया है कि नवरात्र के दौरान 29, 30 व 31 मार्च को छोड़कर हर दिन विशेष संयोग भी बन रहे हैं।

आखिर एक दिन क्यों बढ़ा-

आपको बता दें कि 27 मार्च को सूर्योदय पूर्व 5.29 से पंचमी तिथि शुरू होगी। यह अगले दिन 28 मार्च को सुबह 8.08 बजे तक रहेगी। इस कारण मंगलवार व बुधवार दोनों ही दिन सूर्योदय काल में पंचमी तिथि रहेगी। दोनों ही दिन पांचवीं देवी स्कंध माता की आराधना की जाएगी।

इस नवरात्रि के श्रेष्ठ संयोग-

23 मार्च : सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्धि योग

24 मार्च : संपूर्ण दिन सर्वार्थसिद्धि योग

25 मार्च : सर्वार्थसिद्धि व राजयोग

26 मार्च : संपूर्ण दिन रवियोग

27 व 28 मार्च : सर्वार्थसिद्धि योग

1 अप्रैल : रविपुष्य योग, सर्वार्थसिद्धियोग व रवियोग

चैत्र नवरात्रि का महत्व :- 

वैदिक ग्रंथों में वर्णन हैं कि जीव व जीवन का आश्रय, इस वसुधा को बचाएँ रखने के लिए युगों से देव व दानवों में ठनी रहीं। देवता जो कि परोपकारी, कल्याणकारी, धर्म, मर्यादा व भक्तों के रक्षक है। वहीं दानव अर्थात्‌ राक्षस इसके विपरीत हैं। इसी क्रम में जब रक्तबीज, महिषासुर आदि दैत्य वरदानी शक्तियों के अभिमान में अत्याचार कर जीवन के आश्रय धरती को और फिर इसके रक्षक देवताओं को भी पीड़ित करने लगे तो देवगणों ने एक अद्भुत शक्ति का सृजन कर उसे नाना प्रकार के अमोघ अस्त्र प्रदान किए। जो आदि शक्ति माँ दुर्गा के नाम से सम्पूर्ण ब्रह्मांड में व्याप्त हुईं।

नवरात्रि व्रत की कथा-

नवरात्रि व्रत की कथा के बारे प्रचलित है कि पीठत नाम के मनोहर नगर में एक अनाथ नाम का ब्राह्यण रहता था। वह भगवती दुर्गा का भक्त था। उसके सुमति नाम की एक अत्यन्त सुन्दर कन्या थी। अनाथ, प्रतिदिन दुर्गा की पूजा और होम किया करता था, उस समय सुमति भी नियम से वहाँ उपस्थित होती थी। एक दिन सुमति अपनी साखियों के साथ खेलने लग गई और भगवती के पूजन में उपस्थित नहीं हुई। उसके पिता को पुत्री की ऐसी असावधानी देखकर क्रोध आया और पुत्री से कहने लगा कि हे दुष्ट पुत्री! आज प्रभात से तुमने भगवती का पूजन नहीं किया, इस कारण मै किसी कुष्ठी और दरिद्र मनुष्य के साथ तेरा विवाह करूँगा। पिता के इस प्रकार के वचन सुनकर सुमति को बड़ा दुःख हुआ और पिता से कहने लगी कि ‘मैं आपकी कन्या हूँ। मै सब तरह से आधीन हूँ जैसी आप की इच्छा हो मैं वैसा ही करूंगी। रोगी, कुष्ठी अथवा और किसी के साथ जैसी तुम्हारी इच्छा हो मेरा विवाह कर सकते हो। होगा वही जो मेरे भाग्य में लिखा है। मनुष्य न जाने कितने मनोरथों का चिन्तन करता है, पर होता है वही है जो भाग्य विधाता ने लिखा है। अपनी कन्या के ऐसे कहे हुए वचन सुनकर उस ब्राम्हण को अधिक क्रोध आया। तब उसने अपनी कन्या का एक कुष्ठी के साथ विवाह कर दिया और अत्यन्त क्रुद्ध होकर पुत्री से कहने लगा कि जाओ-जाओ जल्दी जाओ अपने कर्म का फल भोगो। सुमति अपने पति के साथ वन चली गई और भयानक वन में कुशायुक्त उस स्थान पर उन्होंने वह रात बड़े कष्ट से व्यतीत की।उस गरीब बालिका कि ऐसी दशा देखकर भगवती पूर्व पुण्य के प्रभाव से प्रकट होकर सुमति से कहने लगी की, हे दीन ब्रम्हणी! मैं तुम पर प्रसन्न हूँ, तुम जो चाहो वरदान माँग सकती हो। मैं प्रसन्न होने पर मनवांछित फल देने वाली हूँ। इस प्रकार भगवती दुर्गा का वचन सुनकर ब्रह्याणी कहने लगी कि आप कौन हैं जो मुझ पर प्रसन्न हुईं। ऐसा ब्रम्हणी का वचन सुनकर देवी कहने लगी कि मैं तुझ पर तेरे पूर्व जन्म के पुण्य के प्रभाव से प्रसन्न हूँ। तू पूर्व जन्म में निषाद (भील) की स्त्री थी और पतिव्रता थी। एक दिन तेरे पति निषाद द्वारा चोरी करने के कारण तुम दोनों को सिपाहियों ने पकड़ कर जेलखाने में कैद कर दिया था। उन लोगों ने तेरे और तेरे पति को भोजन भी नहीं दिया था। इस प्रकार नवरात्र के दिनों में तुमने न तो कुछ खाया और न ही जल पिया इसलिए नौ दिन तक नवरात्र का व्रत हो गया।हे ब्रम्हाणी ! उन दिनों में जो व्रत हुआ उस व्रत के प्रभाव से प्रसन्न होकर तुम्हे मनोवांछित वस्तु दे रही हूँ। ब्राह्यणी बोली की अगर आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो कृपा करके मेरे पति के कोढ़ को दूर करो। उसके पति का शरीर भगवती की कृपा से कुष्ठहीन होकर अति कान्तियुक्त हो गया।

साधकों के लिए श्रेष्ठ है चैत्र मास की नवरात्रि-

यह नवरात्रि पर्व शक्ति की शक्तियों को जगाने का आह्वान है, ताकि हम पर देवी की कृपा हो, और हम शक्ति-स्वरूपा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद अर्जित कर सकें। हम सभी संकट, रोग, दुश्मन व प्राकृतिक-अप्राकृतिक आपदाओं से बच सकें। हमारे शारीरिक तेज में वृद्धि हो, मन निर्मल हो। हमें सपरिवार दैवीय शक्तियों का लाभ मिल सकें।

चैत्र नवरात्रि पर्व पर माँ भगवती का आह्वान कर दुष्टात्माओं का नाश करने हेतु उन्हें जगाया जाता है। प्रत्येक नर-नारी जो हिन्दू धर्म की आस्था से जुडे हैं वे किसी-न-किसी रूप में देवी की उपासना करते ही है। फिर चाहे व्रत, उपवास,मंत्र,जप, अनुष्ठान या दान कर्म ही क्यों ना हो, अपनी-अपनी श्रद्धा, सामर्थ्य व भक्तिनुसार उपासक यह कर्म करते हैं।

माँ के दरबार में दोनों ही नवरात्रि चैत्र व शारदीय नवरात्रि में धूमधाम रहती है। आश्विन माह की नवरात्रि में जगह-जगह गरबों की, जगह-जगह देवी प्रतिमा स्थापित करने की प्रथा है। चैत्र नवरात्रि में घरों में देवी प्रतिमा व घटस्थापना की जाती है। हिंदू मतानुसार इसी दिन से नव वर्ष का आरंभ माना गया है।

आखिर क्यों बांधते है मौली या कलावा

आपने हमेशा यह देखा होगा कि कैसी भी पूजा हो उसमें पंडित या पुरोहित लोगों को मौली या कलावा बांधते हैं क्या आप जानते हैं कि आखिर यह मौली या कलावा क्यों बांधा जाता है| अगर नहीं पता है तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर पंडित या पुरोहित क्यों बांधते हैं मौली या कलावा|

तो आइये जाने आखिर क्यों बांधा जाता है मौली या कलावा- 

मौली का अर्थ है सबसे ऊपर जिसका अर्थ सिर से भी लिया जाता है। त्रिनेत्रधारी भगवान शिव के मस्तक पर चन्द्रमा विराजमान है जिन्हें चन्द्र मौली भी कहा जाता है। शास्त्रों का मत है कि हाथ में मौली बांधने से त्रिदेवों और तीनों महादेवियों की कृपा प्राप्त होती है। महालक्ष्मी की कृपा से धन सम्पत्ति महासरस्वती की कृपा से विद्या-बुद्धि और महाकाली की कृपा से शाक्ति प्राप्त होती है।

इसके आलावा हिन्दू वैदिक संस्कृति में मौली को धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करते समय या नई वस्तु खरीदने पर हम उसे मौली बांधते है ताकि वह हमारे जीवन में शुभता प्रदान करे। मौली कच्चे सूत के धागे से बनाई जाती है। यह लाल रंग, पीले रंग, या दो रंगों या पांच रंगों की होती है। इसे हाथ गले और कमर में बांधा जाता है।

हम किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत मौली बांधकर ही करते है। शरीर की संरचना का प्रमुख नियंत्रण हाथ की कलाई में होता है, अतः यहां मौली बांधने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। ऐसी भी मान्यता है कि इसे बांधने से बीमारी अधिक नहीं बढती है। पुराने वैद्य और घर परिवार के बुजुर्ग लोग हाथ, कमर, गले व पैर के अंगूठे में मौली का उपयोग करते थे, जो शरीर के लिये लाभकारी था।

ब्लड प्रेशर, हार्ट एटेक, डायबीटिज और लकवा जैसे रोगों से बचाव के लिये मौली बांधना हितकर बताया गया है। मौली शत प्रतिशत कच्चे धागे (सूत) की ही होनी चाहिये। आपने कई लोगों को हाथ में स्टील के बेल्ट बांधे देखा होगा। कहते है रक्तचाप के मरीज को यह बैल्ट बांधने से लाभ होता है। स्टील बेल्ट से मौली अधिक लाभकारी है। मौली को पांच सात आंटे करके हाथ में बांधना चाहिये।

मौली को किसी भी दिन बांध सकते है, परन्तु हर मंगलवार और शनिवार को पुरानी मौली को उतारकर नई मौली बांधना उचित माना गया है। उतारी हुई पुरानी मौली को पीपल, आंकडे या बड के पेड की जड में डालना चाहिये। 

जानिये आखिर सोमवार ही क्यों हैं भगवान शंकर का दिन

हिन्दू धर्म में प्रत्येक दिन देवताओं के लिए बंटे होते हैं जैसे सोमवार भगवान शिव का है, मंगलवार हनुमान जी का है और शनिवार न्यायधीश कहे जाने वाले शनिदेव का है| क्या आपको पता है कि आखिर सोमवार ही क्यों भगवान शंकर को मिला है? अगर नहीं पता है तो आज हम आपको बताते हैं-

आपको बता दें कि पुराणों में सोम का अर्थ चंद्रमा होता है और चंद्रमा भगवान शिव के शीश पर मुकुटायमान होकर अत्यन्त सुशोभित होता है। भगवान शंकर ने जैसे कुटिल, कलंकी, कामी, वक्री एवं क्षीण चंद्रमा को उसके अपराधी होते हुए भी क्षमा कर अपने शीश पर स्थान दिया वैसे ही भगवान् हमें भी सिर पर नहीं तो चरणों में जगह अवश्य देंगे। यह याद दिलाने के लिए सोमवार को ही लोगों ने शिव का वार बना दिया।

इसके अलावा सोम का अर्थ सौम्य होता है। इस सौम्य भाव को देखकर ही भक्तों ने इन्हें सोमवार का देवता मान लिया। सहजता और सरलता के कारण ही इन्हें भोलेनाथ कहा जाता है।

अथवा सोम का अर्थ होता है उमा के सहित शिव। केवल कल्याणरी शिव की उपासना न करके साधक भगवती शक्ति की भी साथ में उपासना करना चाहता है क्योंकि बिना शक्ति के शिव के रहस्य को समझना अत्यन्त कठिन है। इसलिए भक्तों ने सोमवार को शिव का वार स्वीकृत किया। 

त्रेतायुग से हो रहा है भगवान शंकर का जलाभिषेक

शास्त्रों में शिव के अनेक कल्याणकारी रूप और नाम की महिमा बताई गई है। शिव ने विषपान किया तो नीलकंठ कहलाए, गंगा को सिर पर धारण किया तो गंगाधर पुकारे गए। भूतों के स्वामी होने से भूतभावन भी कहलाते हैं। कोई उन्हें भोलेनाथ तो कोई देवाधि देव महादेव के नाम से पुकारता है| हिन्दू धर्म में भगवान शिव को मृत्युलोक देवता माने गए हैं। शिव को अनादि, अनंत, अजन्मा माना गया है यानि उनका कोई आरंभ है न अंत है। शिव के इन सभी रूप और सभी नामों का स्मरण मात्र ही हर भक्त के सभी दु:ख और कष्टों को दूर कर हर इच्छा और सुख की पूर्ति करने वाला माना गया है।

भगवान शंकर को जलाभिषेक किया जाता है यह हर कोई जानता है क्या आपको पता है कि भगवान शंकर को कब से जलाभिषेक की शुरुआत की गई ? अगर नहीं पता है तो आज हम आपको बताते हैं कि भगवान शंकर को त्रेतायुग से जलाभिषेक किया जा रहा है|

भगवान शिव के रूप-

इसके अलावा आपको भगवान शिव के रूपों के बारे में बताते हैं जिसका पुराणों में वर्णन किया गया है| तो आइये जाने शिव के कौन- कौन से रूप हैं| 

महाकाल-

भगवान शिव का एक रूप है महाकाल| इस रूप में शिव को विनाशक के रूप में जाना जाता है| लोगों का मानना है शिव अपने भक्तों के अंदर बुराई और गलत सोच को खत्म करते हैं। इसलिए शिव को कृपालु भी कहा जाता है।

अर्धनारीश्वर-

हिमालय में कैलाश सबसे ऊंचा पर्वत है। शिव हमेशा मां शक्ति (पार्वती) के साथ रहते थे। कभी उनसे अलग नहीं होते। क्योंकि शिव बिना शक्ति और शक्ति बिना शिव का कोई अर्थ नहीं। कहते हैं पार्वती और भगवान शिव दोनों एक ही थे। तभी शिव को अर्धनारीश्वर भी कहा जाता है।

नटराज-

नृत्य देवता कहे जाने वाले नटराज भी शिव का ही एक रूप हैं। भगवान शिव को मूर्तिकला के जरिए कई रूपों में पेश किया जाता है। शिव के दोनों हाथ में जीवन और मृत्यु का संतुलन है। 

नीलकंठ-

नीलकंठ उन्हें इसलिए कहा जाता है क्योंकि नीलकंठ भी कहा जाता है। कहा जाता है कि भगवान शंकर ने विष का पान कर लिया था जिसकी वजह से उनका कंठ नीला हो गया है|

पशुपतिनाथ-

उनके लंबे, घुंघराले बाल भगवान वायु और हवा का प्रतीक है, जिनसे सारे जीवों को सांस लेने के लिए हवा मिलती है। इसलिए भगवान शिव को सभी जीव-जंतुओं की जीवनरेखा माना जाता है। इसलिए उन्हें ‘पशुपतिनाथ‘ कहा जाता हैं।

त्रियम्बकेश्वर महादेव-

शिव की इसी जटा से पवित्र नदी गंगा की धारा निकलती है और यही जल हर मनुष्य तक पहुंचता है। भगवान शिव के तीसरे नेत्र के कारण उन्हें त्रियम्बका देवता भी कहा जाता हैं। 

रूद्र-

गले में पड़ी 108 दानों की रूद्राक्ष माला इस बात का प्रतीक है कि इस संसार को बनाने में 108 तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। इसीलिए भगवान को ‘रूद्र‘ के नाम से भी जाना जाता है।